Tuesday, 24 April 2018

Story of life :. बहू–बेटी

                         बहू–बेटी 



रंजना की बेटी दिव्या की शादी होने वाली थी, माँ बेटी को समझा रही थी, अब से तुम्हारी नयी ज़िंदगी शुरू हो रही है, जिसकी मालकिन तुम खुद हो, इसलिए जो तुम्हें अच्छा लगे वही करना, किसी की सुनने की कोई जरूरत नहीं  है, एक बार सुनना शुरू करोगी, तो ज़िंदगी भर सुनती ही रहोगी और हाँ कोई भी व्रत त्यौहार के लिए तो हामी भरना ही नही वर्ना झड़ी लगा दी जाएगी, क्योंकि बहू कितना भी कर ले, वो कभी perfect  नही हो सकती।

इतने अच्छे संस्कारो के साथ विदा हुई दिव्या ने ससुराल पहुँचते ही अपना झण्डा गाड़ दिया।

सुबह देर से उठना, किसी का भी ध्यान नहीं रखना, और तो और कोई कुछ कहे तो बस लड़ना शुरू, बात बात पर मायके चली जाती, और एक महीने से पहले ना आती।

रसोई में जाना तो उसे अपनी तौहीन लगती थी, आते ही से एक रसोइया घर में लगवा दिया, व्रत त्यौहार से तो उसने नाता ही नहीं रखा था।   

शुरू शुरू में तो रोहित और उसके घर वाले दिव्या के इस रवैये से बड़े दुखी हुए, पर कुछ दिन बाद सब उसकी इन हरकतों से आदी हो गए, हाँ रिश्तेदरों  का आना, दिन पर दिन जरूर कम हो गया।

अब रोहित के घर सन्नाटा ही ज्यादा छाया रहता था, क्योंकि आपस में बात होने से कब कोहराम मचने लगे, पता नहीं रहता था।

एक दिन फोन की घंटी बजी, दिव्या की रंजना से फोन पर बात हुई, तभी रोहित ऑफिस से आया था, उसने देखा दिव्या खुशी से झूम रही थी।

रोहित को देखते ही दिव्या ने बताया माँ का फोन आया था, उसके भाई रजत की शादी तय हो गयी है, इस october  में शादी है।

दिव्या ने ढेरों ख़रीदारी शुरू कर दी, जबकि उसकी शादी को साल भर भी नहीं हुआ था, उसके पास ढेरों ऐसी dresses थीं, जिसे उसने अभी तक नहीं पहनी थीं, पर रोहित ने उससे कुछ हीं बोला, वो जानता था, कहने से सिवाय झगड़े के और कुछ नहीं होना है।

रजत की शादी बड़ी धूम-धाम से हुई, दिव्या स्नेहा से अधिक सुंदर दिखने की होड़ में लगी रही, पर वो स्नेहा का दिन था, दुल्हन से कहाँ कोई ज्यादा सुंदर लग सकता है।

स्नेहा ने आते ही....
                               आगे की कहानी भाग-2 में                  

Monday, 23 April 2018

Poem : बदल गये हम

    बदल गये हम


कितनी तेजी से बदल गये हम
तुम आदमी, औरत हो गये हम

कभी जब बच्चे थे हम
सच्च कितने अच्छे थे हम
ना कोई फ़िक्र, ना कोई गम
बस खेला करते थे हरदम

कितनी तेजी से बदल गये हम
तुम आदमी, औरत हो गये हम

बचपन बीता, जवानी आयी
हर जगह रंगीनी छाई
कितने सुंदर दिखते थे हम
मस्ती ही मस्ती थी हरकदम

कितनी तेजी से बदल गये हम
तुम आदमी, औरत हो गये हम

अब कितना बदल गया है सब
सुंदरता पड़ने लगी मद्धम
कितना भी कर लो
फ़िक्र होती नहीं कम
शरीर में नहीं रह गया दम

कितनी तेजी से बदल गये हम
तुम आदमी, औरत हो गये हम

Sunday, 22 April 2018

Nutritious Tiffin Recipe : Fruit Sandwich

Fruit Sandwich

This innovative recipe of mine is very nutritious and mouth watering. It attracts children too.

                                                    serves 6

Ingredients:

  • Bread                                    12 slices small sized
  • Amul Fresh Cream                200ml
  • Icing sugar                             according to taste
  • Mango                                   1 medium sized
  • Pomegranate                         1 small sized
  • Grapes                                   10-12 no.
  • Orange                                   1 medium sized

Method:

  1. Mix icing sugar in Amul fresh cream & whip for a consistency. If, you are health conscious, then sugar can be dropped.
  2. Peel mango & orange. For best result, also peel grapes & each segment (फांक) of orange. Dice the pulp into small size as shown in the Fig-2.
  3. Remove corners of the bread slices.
  4. Apply little thick layers of the cream on each slice.
  5. Now, put all the fruits on every slice & cover them with another slice of bread, making sandwich.
  6. Refrigerate it for 5-10 minutes, to let it set.
  7. Now, cut them into triangles.
  8. Then, wrap in cellophane food grade sheet and pack it in the tiffin.

Fig-1
Fig-2

Note: For best results:

  • Use fresh & soft bread.
  • Use Amul fresh cream as it is consistent.
  • Peel the fruits as mentioned above before cutting them.
  • All the fruits should be sweet in taste. If they are a little bit soury, add sugar to sweeten them.
Please post your comments.