Tuesday, 16 April 2019

Article : माही-way


माही-way


आप ने कभी ध्यान दिया है? कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनसे हमारा कोई रिश्ता नहीं होता है। पर फिर भी वो हमें अपने से प्रतीत होते हैं। यहाँ मैं ऐसे इंसान की बात करने जा रही हूँ। जिसका हम सब से बिन बंधन का रिश्ता है।
    आज मैं महेंद्र सिंह धोनी की बात कर रही हूँ। जी हाँ, अपने भारतीय क्रिकेट टीम के former captain- माही! उन्हीं की ही बात कर रही हूँ।

    आज कल लोगों में IPL matches का बोल-बाला है। और आप सब जानते होंगें, ज़्यादातर लोगों की favourite team CSK है। पर इसका मतलब नहीं है, कि CSK fans केवल Chennai वाले ही हैं। जी नहीं, प्रेमी अधिकतर धोनी के हैं। इंडिया में जो भी cricket पसंद करते हैं, उनमें से अधिकांश का favourite player M. S. Dhoni ही है। जिसके कारण लोगों की favourite team CSK है।
    Actually CSK लोगों को Chennai की नहीं, धोनी की team लगती है। अगर आप को cricket का शौक नहीं है, तो भी एक बार धोनी को खेलते हुए जरूर देखिएगा।
    जब आप देखेंगे तो पाएंगे, धोनी जब field में होता है, लोगों के दिलों में विश्वास रहता है, कि हम ही जीतेंगे। खिलाड़ी तो बहुत सारे खेल रहे होते हैं, लेकिन पूरी stadium में नाम केवल एक ही गूंज रहा होता है। धोनी, धोनी.....
    पर साथ खेल रहा कोई भी खिलाड़ी, इस बात से चिढ़ता नहीं है। आप देखिएगा पूरे match के दौरान माही का temperament, अपने खिलाड़ियों के लिए cool, पर opposite team के लिए aggressive रहता है। वो ऐसा captain है, जो जानता है, कब किस को कहाँ क्या काम देना है।
    धोनी के captaincy के कारण पूरी team अपना best दे पाती है। यही कारण है, कि जब धोनी खेलता है। हमें ये लगता है, इंडिया खेल रहा है। पिछला world cup India धोनी की ही captaincy में जीता था। आज भी हम सब Indians का मन है, कि धोनी को ही world cup team का captain बना दिया जाए, जिससे इस बार भी India ही world cup जीते।
    पर आपने कभी सोचा, कि माही देश की पहचान कैसे बन गया? एक छोटे शहर के साधारण परिवार से आया, हुआ लड़का,  कब और कैसे India की पहचान बन गया।
   इसके लिए धोनी ने बहुत मेहनत की। पर मेहनत के साथ ही है, उसका देश के लिए जज़्बा। हमको हमारी मेहनत तो आगे बढ़ाती ही है, पर अगर मेहनत करने का कारण, अपने को ऊंचा उठाना ना होकर, देश को ऊपर उठाना होता है। तब आपको सबकी पहचान बनने से कोई नहीं रोक सकता।
    माही का India के लिए cricket खेलने का एक मात्र यही उद्देश्य था, कि India को world cup जिताना था। और वो उसमें कामयाब भी रहा।
    आप जब उसे match में batting करते देखेंगे, तो पाएंगे, जब तक वो field में होगा, उसके साथी player का performance भी बढ़िया रहेगा। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वो खेल के दौरान अपने साथी player को बताता जाता है, कि किस तरह से वो अपने खेल को और अच्छा खेल सकता है। जिसका नतीजा ये होता है, कि अगर bowler भी bating करने आते हैं, तो वो भी चौके- छकके लगाते हैं। और ऐसा वो ही कर सकता है, जो अपने लिए ना खेलता हो, बल्कि अपनी team की जीत के लिए खेलता हो।
    जब टीम bowling कर रही होती है। उस समय यदि miss-fielding हो जाए या bowler की ball पर कई चौके- छकके लग जाएँ। ऐसे समय में सारे captain गुस्से में आ जाते हैं। पर माही तब भी अपने खिलाड़ियों पर विश्वास दिखाता है।
    जिस समय team अच्छी performance नहीं कर पाती है, वो team को जिताने का सारा load अपने ऊपर ले लेता है। इस का जीता जागता उदाहरण world cup है। वो जीत ही संभव ना होती, अगर माही ना टिकता, छक्का ना लगाता।
    माही में astounding captain बनने के सारे गुण हैं, वो formidable wicket keeper है, tremendous batsman है, जब टीम को आवश्यकता हो, तब most trustworthy खिलाड़ी है, साथी players का tempo high रखता है। जब टीम लड़खड़ा रही हो, अपना temperament cool रखता है। team को match जिताने के लिए अपना temperament aggressive रखता है। And the list goes on...
    यही सब कारण है, कि माही सबसे अलग है, हम सब की पहचान है। It is माही-way

Monday, 15 April 2019

Kids Story : Advay the hero : Dress


Advay the hero  : Dress


चार दिन से खुश खुश आने वाला nursery का बच्चा रोहित, आज बस में बैठने को बिलकुल तैयार नहीं था। 

वो ज़ोर ज़ोर से रो रहा था, और school नहीं जाना है कि रट लगाए हुए था। उसकी mumma बड़ी मुश्किल से उसे बस में बैठा के गयी थीं।  

Advay उसके पास गया, उसने बड़े प्यार से पूछा, तुम क्यों रो रहे हो? और आज भी coloured dress में क्यूँ हो? 

वो सुबकते हुए बोला, मेरा पापा ने कहा है, उनकी job चली गयी है, दूसरी मिलने वाली है। बस कुछ दिन में dress ला  देंगे। 

पर मैं dress पहन के नहीं गया, तो मेरे सारे दोस्त मुझे चिढ़ाएंगे। वो सब dress में आने लगे हैं। 

सुनकर advay ने उसे बड़े प्यार से समझाया, तुम परेशान ना हो। बोला है, तो ले आएंगे, तुम रो मत। Advay के प्यार से समझाने से रोहित चुप हो गया।    

घर आकर advay अपनी mumma से बोला, mumma मेरी nursery वाली dress कहाँ है?

क्यों? क्या करना है, तुम्हें? Mumma ने पूछा  

बताइये ना, Mumma, advay ज़ोर दे कर पूछने लगा।

Cupboard के अन्दर रखी है, advay के इतना ज़ोर देने से mumma ने बता दिया।   

मुझे देंगी mumma? Please!

क्यों चाहिए तुम्हें? बताओगे कुछ? Mumma ने झल्लाते हुए पूछा।  

Mumma, Nursery का एक लड़का है, रोहित, वो आज बहुत रो रहा था। उसके पापा के पास इतने पैसे नहीं हैं, कि वो उसे dress दिला सकें। क्या उसे मैं अपनी dress दे दूँ? अब तो मेरी दूसरी dress हो गयी है।

Mumma ने उसे dress दे दी। Advay की dress की condition बहुत अच्छी थी। नयी सी ही प्रतीत हो रही थी। Advay ने रोहित को वो dress दे दी, बोला जब तक तुम्हारे पापा dress नहीं ला पा रहें हैं। इसको पहन लेना।

रोहित बहुत खुश था, वो dress पहन कर आने लगा। Advay के कारण रोहित के दोस्त अब उसे नहीं चिढ़ा रहे थे, तो रोहित को school आना अच्छा लगने लगा था।  

अगले हफ्ते रोहित के पापा की job लग गयी, उन्होंने रोहित को नयी dress दिला दी।


Saturday, 13 April 2019

Bhajan (Devotional Song) : मैया को नज़र लागी

मैया को नज़र लागी


Courtesy: Pinterest

दैया रे दैया,
मैया को नज़र लागी।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लगी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।
माथे मैया के टीका सोहे।
माथे मैया के टीका सोहे।।
दैया रे दैया,
बिंदिया पर नज़र लागी।
दैया रे दैया,
बिंदिया पर नज़र लागी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।१।।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लागी।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लगी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।
कान मैया के कुंडल सोहे।
कान मैया के कुंडल सोहे।।
दैया रे दैया,
नथनी पर नज़र लागी।
दैया रे दैया,
नथनी पर नज़र लागी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।२।।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लागी।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लगी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।
गले मैया के हरवा सोहे।
गले मैया के हरवा सोहे।।
दैया रे दैया,
चुनरी पर नज़र लागी।
दैया रे दैया,
चुनरी पर नज़र लागी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।३।।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लागी।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लगी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।
हाथ मैया के चूड़ा सोहे।
हाथ मैया के चूड़ा सोहे।।
दैया रे दैया,
कंगना पर नज़र लागी।
दैया रे दैया,
कंगना पर नज़र लागी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।४।।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लागी।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लगी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।
कमर मैया के तगड़ी सोहे।
कमर मैया के तगड़ी सोहे।।
दैया रे दैया,
लहंगे पर नज़र लागी।
दैया रे दैया,
लहंगे पर नज़र लागी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।५।।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लागी।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लगी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।
पैर मैया के पायल सोहे।
पैर मैया के पायल सोहे।।
दैया रे दैया,
बिछिया पर नज़र लागी।
दैया रे दैया,
बिछिया पर नज़र लागी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।६।।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लागी।
दैया रे दैया,
मैया को नज़र लगी।।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।
मैं डिबिया काजल, की ले कर भागी।।
ज़ोर से बोलो जय माता दी
सारे बोलो जय माता दी
सांचे दरबार की जय
जयकार शेरावाली का 

माता रानी के और भी नए भजन आप को यहां click 👇🏻 करने पर मिल जाएंगे, आप उनका भी आनन्द लें सकते हैं...

माता रानी के भजन