Monday, 20 January 2020

Recipe : Special Rajasthan Mirch Pakauda

ठंडी के मौसम में special राजस्थानी मिर्च पकौड़ा नहीं बनाया, तो क्या बनाया? और जब आप shades of life से जुड़े हैं, तो ऐसा कैसे हो सकता है, कि आप कुछ भी miss करें। तो चलिये आज उसकी ही recipe share कर देते हैं।

Special Rajasthan Mirch Pakauda  




Ingredient:





Thick green chilli – 5 to 6

Paneer – 250 gm.

Green coriander – 50 gm.

Saltas per taste

Gram flour – 150 gm.

Oil for frying


Method :

  • मिर्च को अच्छे से धोकर पोछ लें।
  • फिर उसे बीच में से चीर लें। और उसके सारे बीज निकाल दें।
  • Paneer को मोटा-मोटा mash कर लें।
  • उसमें नमक, धनिया डालकर mix कर लें।
  • अगर आपको तेज़ मिर्च पसंद है, तो paneer mix में बीज़ मिला लीजिये।
  • अब इसे मिर्च में अच्छे से भर लीजिये।
  • थोड़े से Dry बेसन में नमक, चाट मसाला powder, red chilli powder(optional) डाल दें।
  • सारी मिर्च इसमें roll कर लें।
  • बचे हुए बेसन में पानी और नमक डालकर गाढ़ा घोल बना लीजिये।
  • एक wok लीजिये, उसमें mustard oil को डालकर खौला लीजिये।
  • फिर आँच धीमे कर दीजिये।
  • भरी हुई बेसन से roll हुई मिर्च को बेसन के घोल में डुबाकर थोड़ी देर तक पकड़े रहेंगे, जिससे extra घोल हट जाए, अब इसे गरम तेल में डाल दीजिये।
  • दोनों तरफ से crispy होने तक तल लीजिये।
  • फिर उसे tissue paper में लेकर extra oil निकाल दीजिये।
  • गरमा गरम पकौड़े को tomato sauce, धनिया या पुदीने की चटनी के साथ serve कीजिये, और छा जाइए सब पर।

Note :

  1. आप पनीर की filling की जगह आलू की filling भी भर सकते हैं। उसके लिए आलू का मसाला भून कर भरा जाता है।


  2. बेसन के घोल में डालकर तेल में डालने से पहले थोड़ी देर पकडे रहने से extra बेसन निकल जाने से ज्यादा crispy बनती है, और उससे मिर्च के ऊपर बेसन का amount भी एकदम सही आता है
  3. Dry बेसन से roll करने से बेसन ठीक से चिपकता है, और मिर्च पकोड़े का taste दोगुना हो जाता है


Friday, 17 January 2020

Tip : Be Beautiful forever


Be Beautiful forever

आज की tip उनके लिए है, जो 40 की age को छू रहे हैं।

यह तो शाश्वत सत्य है कि हम forever young नहीं रह सकते हैं। फिर भी हर कोई लंबे समय तक young रहना चाहता है।

40 की age के बाद से हमारे face पर धारियां पड़ने लगती है, जो आगे चलकर झुर्रियों में बदल जाती है।

पर हर इंसान की झुर्रियों के पड़ने की जगह अलग-अलग होती है।

आपके face का जो area dry है, वहां पहले झुर्रियां पड़ती हैं।

Oily areas में झुर्रियां नहीं पड़ती हैं।

तो आप को अपने face के जिस भी area में धारियां पड़ती दिखें, उस area  की किसी भी अच्छे moisturizer या olive oil, से हल्के हाथों से massage कीजिए। धीरे धीरे धारियां हल्की पड़ने लगेंगी, और फिर हट जाएगी।

इससे आप काफी दिन अपनी youngness maintain रख सकते हैं।

So enjoy.....

Thursday, 16 January 2020

Kids' Story: Advay the Hero: लापरवाही


आज की कहानी, हमने एक reader की demand पर लिखी हैसभी बच्चों को इससे aware भी होना चाहिए। इसे अपने बच्चों को जरूर सुनिए, जिससे वो भी सुरक्षित रहें।  


Advay the Hero: लापरवाही


Advay की class में तरुण था, वो बहुत ही शरारती था। वो दो दो सीढ़ी एक साथ उतरता, कभी चलती बस में खड़ा हो जाता और सब के सामने रोब जमाने के लिए सड़क तो हमेशा दौड़कर ही पार करता था।


जबकि बाकी बच्चे अकेले सड़क पार करने से भी डरते थे। advay तरुण को भी ऐसा करने को माना करता था, तो वो हमेशा advay को चिढ़ाता, मैं तुम्हारी तरह डरपोक नहीं हूँ।

तरुण की इन सब हरकतों से कुछ बच्चों को भी लगने लगा कि तरुण बहुत smart है।

एक दिन छुट्टी के समय तरुण ऐसे ही दौड़कर सड़क पार कर रहा था कि तेज़ी से एक ट्रक तरुण की तरफ आने लगा, उसे देखकर तरुण बहुत तेज़ घबरा गया, और वहीं गिर गया।

उसे गिरा देखकर सारे बच्चे बहुत ज़ोर ज़ोर से चिल्लाने लगे, किसी को कुछ सूझ नहीं रहा था, क्या करें।

Advay भी सोच रहा था, तरुण को कैसे बचाए, तभी उसे वहाँ एक सब्जी का ठेला दिखा, उसने अपने दोस्तों की मदद से ठेले को सड़क की ओर धक्का दे दिया।

अब ट्रक और तरुण के बीच ठेला आ गया था। बच्चों के शोर से teacher भी आ गए, उन्होंने दौड़कर तरुण को उठा लिया।

तरुण बहुत रो रहा था, सारे बच्चे भी तरुण के पास पहुँच गए। तरुण ने advay से sorry बोला, कहा मैं खुद को हमेशा smart समझता था, और तुम्हें डरपोक कहकर चिढ़ाता था। पर आज तुम्हारी सूझबूझ के कारण ही मैं बच पाया हूँ।

Advay ने कहा, दोस्तों में sorry नहीं बोलते, वैसे भी सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा यह कहकर उसने तरुण को गले लगा लिया।

आज सारे बच्चे समझ गए थे, सड़क पर लापरवाही करने से जान भी जा सकती है।