Monday, 10 February 2020

Tip : How to remove sticky substance from sandwich maker

How to remove sticky substance from 
sandwich maker


अगर आपके sandwich बनाते समय sandwich maker में बहुत सारा cheese, bread crumbs, veggies, etc. stick हो गए हों, तो फिर हमारा वापस sandwich बनाने का सारा mood spoil हो जाता है। पर सबको चाहिए grill sandwich ही। अब या तो restaurant से महंगे sandwich लें, या घर में sandwich maker के चिपचिप से जूझें। ऐसे में अगर आप sharp object से उसकी चिपचिपाहट खुरच के हटाएँगे, तो sandwich maker की non-stick coating हट जाएगी। तो हो गए ना, आप stuck?


Don’t worry, आप shades of life से जुड़े हैं, तो हम आपको कहीं stuck नहीं होने देंगे।

आइये इसका solution भी बता देते हैं।

आप एक bowl में 1:10 के ratio में vinegar and water का solution ले लें, means 1 spoon vinegar and 10 spoon water.

जब आपके सारे sandwich बन जाएँ, तब सिर्फ 20 second के लिए अपने sandwich maker के plug को on कर दीजिये। 

ध्यान रखिएगा 30 second से ज्यादा देर अगर आपने खाली sandwich maker चलाया तो उसकी coating damage हो जाएगी।

अब plug out करके उसमें water-vinegar का आधा solution डालकर 5 मिनट के लिए फिर plug-on कर दीजिये।

उसके बाद plug-out कर दीजिये। clean करने से पहले ध्यान से plug-out कर दीजिएगा।

फिर bowl में बचे हुए solution में एक drop liquid soap डाल दीजिये।

अब एक cotton cloth को इस soap solution में dip करके गरम sandwich maker को gentle hand से wipe कर दीजिये, clean करते समय ध्यान रखिएगा कि sandwich maker और उसमें पड़ा पानी गरम होगा।

Water-Vinegar solution से sandwich maker में जितना भी sticky substance है, सब easily remove हो जाता है।  

उसके बाद, फिर sandwich maker को गीले कपड़े से साफ कर दीजिये, जिससे soapy water हट जाए, फिर उसे dry cloth से भी clean कर दीजिये।

अब ये बिल्कुल नए जैसा हो जाएगा।

तो बस ready हो जाइए, फिर से अपने tasty sandwiches बनाने के लिए, और सब पर फिर से छा जाइए।

Friday, 7 February 2020

Recipe : Lasagna Indicana

आजकल Italian dishes हमारे सर चढ़कर बोल रही है, बच्चे हों या बड़े सबको बस pizza, pasta, lasagna, etc... ही चाहिए।  लेकिन ये जितने tasty होते हैं, उतने healthy नहीं, इसलिए इन्हे खाते हुए हमे सोचना पड़ता है, कि खाएं या नहीं खाएं।

आपकी इसी परेशानी का हल है, shades of life के पास।

आज से हम recipe session में लेकर आये हैं, स्वाद भी और सेहत भी

तो चलिए Italian cousin की famous  dish lasagna बनाते हैं, लेकिन healthy version में।

Lasagna के तीन part होते हैं -

1.Lasagna sheet 2. Filling  and  3.White  sauce.

 हम filling और white sauce वैसे ही रहने देंगे, sheet की जगह लेंगे stale Roti(बासी रोटी)।  

तो चलिए बनाते हैं, Lasagna Indicana


Lasagna indicana




Ingredients:
Stale Roti ( बासी रोटी) - 2
Ghee - 1½ tbsp
Butter - 1½ tbsp
Onion -1 big
Broccoli - 3 to 4 florets
Mushroom - 3 to 4 no.
Baby corn - 2 no. in medium size
Sweet corn - 1 tbsp
Pea - 1tbsp
Carrot - 1 small
Capsicum - 1 medium
All purpose flour - 1 tbsp
Creamy Cheese - 2 tbsp Or cheese slice - 3
Mozraella cheese - 2 tbsp
Mix herbs - according to taste
Tomato sauce - 1tbsp

Method:

For filling -
  1. सारी veggies को finely chop कर लें।
  2. एक wok लीजिए, उसमें ghee डालकर गरम कर लीजिए। Gas sim कर लीजिए।
  3. इसमें chopped onion डालकर sauté कर लें।
  4. फिर उसमें chopped broccoli, baby corn, sweet corn, carrot and pea डालकर sauté कर लें। और 2 min. के लिए ढककर पकाएं।
  5.  फिर mushroom and capsicum डालकर shoté कर लीजिए। इसमें Tomato sauce डालकर mix कर दीजिए। 2 to 3 min. ढककर पका लें। Filling mix ready है।
For white sauce -
  • दूसरी wok में 1 tsp ghee डालकर गरम कीजिए, फिर sim gas पर मैदा‌ डालकर हल्का-सा भून लें। Gas off कर दीजिए
  • जब मैदा ठंडा हो जाए, उसमें ठंडा दूध डालकर अच्छे से चला लीजिए। इसमें cheese and butter mix कर दें। 
  • अब फिर से gas on कीजिए, उसमें wok रखकर, मैदा mix को जल्दी जल्दी चलाकर smooth sauce बना लीजिए। White sauce ready है।
Lasagna sheet -

stale Roti के 6-6  टुकड़े तोड़ लें।

Lasagna Assembling:
  1. अब एक glass का बर्तन लीजिए, उसे घी से grease कर लें।
  2. उसमें रोटी के टुकड़े बिछा दीजिए, उस पर filling mix डालिये, उसके बाद white sauce spread कर दीजिए, उस पर grated mozraella cheese डाल दीजिए।
  3. अब यह steps repeat कर लीजिए।
  4. अब इसे 6 min के लिए microwave कर लीजिए। Now it's ready to serve.
  5. इसके slice काटकर उसमें tomato sauce and mix herbs डालकर गरम ही serve करें।
  6. यह इतना tasty बनता है कि आप अगर बताएंगे नहीं, तो कोई समझ नहीं सकता कि यह बासी रोटी से बना है।
Note -

  • अगर आप को spicy पसन्द है तो, आप इसमें  Schezwan sauce या अपने पसंद के कोई भी sauce की layer को भी add कर सकते हैं।
  • आप filling में अपने according veggies add कर सकते हैं, या कोई भी सब्जी हटा भी सकते हैं।
  • रोटी रात की होने से dish ज्यादा अच्छी बनेंगी।
  • Veggies के अलावा आप राजमा की filling या अपने taste के according किसी भी  चीज़ की fillingकर सकते हैं



हमारी अगली dish, Chinese cuisine से है। So stay tuned......  


Thursday, 6 February 2020

Articles : बासी रोटी, सेहत का खजाना

बासी रोटी, सेहत का खजाना

हम जितने Rich and Advance होते जा रहे हैं, उतने ही अस्वथ्य भी।

आजकल  Dr. भी कहने लगे हैं,  कि अगर स्वस्थ रहना है, तो अपने Diet में अन्न को बढ़ाना होगा। शरीर को मज़बूत रखने के लिए, दूध, फल, मेवा, मिठाई नहीं अन्न चाहिए।  

थोड़ा सोचा जाये, तो जिस भारतीय पद्धिति को पिछड़ा समझकर हम उसे पीछे छोड़ते जा रहें हैं, उससे हमसे स्वस्थ का खाजाना भी उतना ही छूटता जा रहा है।

फिर वो चाहे चूल्हे में बनने वाला खाना हो, प्रयोग किए जाने वाले मिट्टी के बर्तन, या पत्तल हों, हमारे यहां बनने वाली गेहूं या मोटे अनाज से बनने वाली रोटीयां, दुनिया की साग-सब्जियां, दाल-भात हो या घी-मक्खन, सब ही सेहत और स्वाद से भरपूर हैं।

और आज एक से एक Advance Research भी यही prove कर रहीं हैं, कि भारतीय पद्धिति ही सबसे स्वास्थवर्धक है ।

तो क्यों ना हम फिर से भारतीय हो जाएं, और पुनः सेहतमंद हो जाएं।

आज मैं अपने Article के द्वारा आपको बासी रोटी के गुणकारी फायदे बताने जा रही हूं।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ताज़ी रोटी से ज्यादा बासी रोटी स्वास्थ्यवर्धक होती है।

आजकल  Dr. भी कहने लगे हैं, कि कम से कम  एक बासी रोटी को अपने breakfast का हिस्सा बनाएं।

बासी रोटी खाने से क्या होता है : 

रात के खाने के बाद कई बार कुछ चपातियां बच जाती है, जिसे सुबह लोग फैंक देते हैं या कुत्तों को डाल देते हैं। 

क्योंकि कहा जाता है कि 12 घंटे से ज्यादा समय तक रखे हुए खाने को खाने से food poisoning जैसी समस्या हो सकती है। मगर experts के अनुसार, बासी रोटी खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ताजी की बजाए बासी रोटी खाना सेहत के लिए ज्यादा अच्छा होता है। बासी रोटी में ज्यादा पौष्ट‍िक तत्व, nutrition और protein होते है। इसके अलावा इससे शरीर को भी energy मिलती है। तो आप भी बासी रोटी फैंकने से पहले जान लें, उसके फायदे - 

बासी रोटी खाने के फायदे

For Blood glucose:

इससे blood glucose control में रहता है। Diabetes के patients के लिए बासी रोटी खाना फायदेमंद होता है। Diabetes के patients  को सुबह के समय ठंडे फीके दूूध के साथ बासी रोटी खानी चाहिए। इससे आपके शरीर में blood glucose का level सही रहता है।

For Blood pressure:

इससे blood pressure को control करने में भी help मिलती है। ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से blood pressure control में रहता है। अगर आपको भी यह समस्या है तो breakfast में इसे शामिल करें। ऐसा करने से आप अपने blood pressure को control  कर सकते हैं।

For Stomach upset:

अगर आपको acidity या पेट से जुड़ी कोई भी problem है तो सुबह के समय दूध के साथ इसका सेवन करें। इससे आपको acidity, पेट में जलन के साथ पेट से जुड़ी कई problem से राहत मिलेगी। इसके अलावा गेहूं से बनी बासी रोटी में पाया जाने वाला fibre भोजन को पचाने में काफी मदद करता है और यह digestive system को भी ठीक रखता है।

For Workout:

जो health Conscious हैं, workout करते हैं, उनके लिए भी best option है।
कई fitness centre और Gym में exercise के साथ सुबह बासी रोटी खाने की सलाह दी जाती है। इससे आपकी muscles  में मजबूती आती है और शरीर को ज्यादा energy भी मिलती है।

For Body temperature control:

ताजी रोटी की बजाए बासी रोटी अधिक पौष्ट‍िक होती है। बासी रोटी body temperature को भी संतुलित बनाए रखने में मददगार है। दूध के साथ बासी रोटी को खाने से body temperature control में रहता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से heat strokes जैसी समस्याओं का खतरा नहीं रहता है।

For Energy:

अगर आप अपने आहार में संपूर्ण पोषक तत्वों का सेवन नहीं कर पाते तो आपके शरीर में कमजोरी आती है। ऐसे में अगर आप अपनी body को fit and active बनाए रखना चाहते हैं तो बासी रोटी को अपने breakfast में शामिल करें। हर रोज कम से कम एक बासी रोटी खाने से आपके शरीर को strength मिलती है और आप पूरे दिन fit महसूस करते हैं।

For slim ones:

कई बार कुछ लोग काफी दुबले होते हैं। दुबलेपान से निजात पाने के लिए बासी रोटी खाएं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में fibre and protein मिलता है और दुबलेपन से राहत मिलती है। दुबलेपन से निजात पाने के लिए आप सुबह दूध के साथ और रात के भोजन में भी एक बासी रोटी जरूर शामिल करें।

Full of nutrients:

ताजी रोटी के मुकाबले बासी रोटी में अधिक मात्रा में good bacteria पाए जाते हैं, जो सेहत बनाने के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसलिए अब से बासी रोटी को फेंकना बंद करें और दूध के साथ इसे खाना शुरू कर दें।


पर इतने सारे गुणों का लाभ आपको तब मिलेगा, जब आप इन  बातों का भी ख्याल रखेंगे -

बासी रोटी खाने से पहले भी आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए जैसे 12 से 16 घंटे पहले बनी हुई गेहूं की रोटी को अगर आप खाएंगे तो ये आपको फायदा पहुंचाएगा। आप रात की बची हुई रोटी को सुबह या सुबह बची हुई रोटी को रात में खा सकते हैं लेकिन इससे ज्यादा पुरानी रोटी हो तो उसे नहीं खाना चाहिए। बासी और सड़ी हुई में अंतर होता है, बासी खाना है, सड़ा हुआ नहीं।

अब आप सोच रहे होंगे, हमने ये article तो डाल दिया, पर बासी रोटी खिलाएं कैसे? सब तो मुँह बनाएंगे खाने में

तो हमारा दावा है, आपसे मुहँ नहीं बनाएंगे, आपके गुणगान गाएंगे, बार-बार  खाने को मांगेंगे। 
हम अगली recipe session में  स्वाद भी और सेहत भी के अंतर्गत आपको कुछ बहुत ही healthy and tasty बासी रोटी से बनी dish post करेंगे। 
जिसकी पहली dish कल डालेंगे, और  बाकी भी समय समय से डालते रहेंगे। So stay tuned and Stay healthy...