Thursday, 13 August 2020

Poem : प्रेम

आज आप सब के साथ मुझे श्रीपाल सदन लोहरवाड़ा,ऋषभदेव जिला उदयपुर राजस्थान के उत्कृष्ट रचनाकार नरेंद्रपाल जैन जी की कविता को share करते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है। 

इस कविता में इन्होंने श्री कृष्ण भगवान के प्रेम स्वरूप को बहुत खूबसूरती से प्रदर्शित किया है। आप सभी इस का आनन्द लीजिए।


प्रेम




प्रेम का ही रसपान किया है,

प्रेम के ही परिचायक हैं,

प्यार के बीज ही बोए हमने,

प्यार के ही फलदायक हैं।

प्रीत के ग्रंथों पर दुनिया में

जब भी शोध कहीं होगा,

दुनिया बाँचेगी हमको उस

महाकाव्य के नायक हैं।


Disclaimer:

इस पोस्ट में व्यक्त की गई राय लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। जरूरी नहीं कि वे विचार या राय इस blog (Shades of Life) के विचारों को प्रतिबिंबित करते हों। कोई भी चूक या त्रुटियां लेखक की हैं और यह blog उसके लिए कोई दायित्व या जिम्मेदारी नहीं रखता है।

Wednesday, 12 August 2020

Recipe : Coconut Laddoo

आज जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हम अपने लड्डू गोपाल के लिए भोग प्रसाद में लड्डू ना बनाएं, तो भक्त कैसे कहलाएं।

आज की हमारी recipe है, coconut laddoo. जो कि सिर्फ तीन ingredient से बनेगा।  

क्या हुआ, फिर वही परेशानी, जब खोया नहीं है, तो लड्डू  कैसे बनाए?

पर फिक्र की क्या बात जब shades of life है साथ। 

आज हम उस problem को भी solve कर देते हैं। 

आज हम आपको वही बताने जा रहे हैं, जो हमारे घरों में सदियों से होता आ रहा है, घी बनाते हुए खोया बनाना, पर उसको tasty कैसे बनाए, उसके सारे note आपको recipe के साथ में देंगे। 


Coconut Laddoo 



Ingredient 

Malai : about 1 lt. 

Sugar : 200 gm or according to taste 

Coconut powder : 200 gm 

Method :

  1. Wok लीजिये, उसमें मलाई को डाल कर थोड़ी थोड़ी देर में चलातें  रहे । 
  2. थोड़ी देर में मलाई से घी अलग होने लगेगा व खोया अलग।
  3. इसे तब तक पकाएं, जब तक खोया गुलाबी भूरा ना हो जाए। 
  4. खोया  तैयार है। इससे करीब 400gm के approx खोया निकल आता है।
  5. आप खोया को अच्छे से छान कर घी अलग कर लें। 
  6. Sugar को महीन पीस लें। अगर आप diet concious हैं तो sugar-free  use कर सकते हैं।
  7. जब खोया इतना ठंडा हो जाए कि आप उससे लड्डू बना सके,  पिसी चीनी व 150 gm coconut powder डालकर अच्छे से mix कर लें। 
  8. इस mixture के लड्डू बना लें। 
  9. अब इन लड्डू को बचे हुए coconut powder में roll कर लें। 
  10. स्वादिष्ट लड्डू प्रसाद के लिए तैयार हैं। 

Note :

स्वादिष्ट खोया बनाने के लिए आप कुछ बातों का विशेष ध्यान रखेंगे तो बिना मिलावट का स्वादिष्ट खोया आप घर पर ही बना लेंगे। 

  1. मलाई से खोया बनाने के लिए उसको कम से कम 1 week तक collect करना पड़ता है। 
  2. हमेशा मलाई freezer में रखें, उससे मलाई ज्यादा दिन तक fresh रहती है। मलाई fridge में रखने से वो खराब होने लगती है, जिससे खोया खट्टा और कसैला बनता है।  
  3. freezer में रखी मलाई से खोया स्वादिष्ट बनता है।
  4. जब आप खोया बना रहे हैं, उस समय slow flame रखिए।
  5. High flame होने से मलाई जल सकती है, साथ ही उससे छीटें भी आते हैं, तो उससे आपका हाथ भी जल सकता है। 
  6. अगर खोया wok के bottom में लग रहा हो, तो 5 min. gas off कर दीजिये, व wok को ढक दीजिये। 
  7. थोड़ी देर में चिपका हुआ खोया soft हो जाएगा, अब उसे आहिस्ता आहिस्ता से कर के निकाल दीजिये। याद रखिएगा अगर आप उसे शुरू में ही नहीं छुड़ाएंगे तो खोया लगता ही जाएगा। 
  8. फिर आपको खोया कम और जला हुआ भाग ही ज्यादा मिलेगा।
  9. खोया बनाते समय यह भी ध्यान रखें, कि जैसे ही वो गुलाबी भूरा हो जाए, gas off कर दीजिये, उस समय उसका temperature  इतना high रहता है, कि gas off करने  के बाद भी वो थोड़ा और भूरा हो जाता है। 
  10. अच्छा खोया बनने की निशानी ये है कि आप का खोया खिला-खिला बनेगा,  खोया में बिना sugar डाले भी स्वाद में हल्का मीठा सा होगा। और wok बिलकुल साफ होगी। उसमें जगह-जगह जला हुआ खोया नहीं लगा होगा। 
  11. आप चाहें तो अपने स्वाद के अनुसार खोया का रंग बहुत हल्का गुलाबी या सफेद सा भी रख सकते हैं।
  12. बहुत ही tasty  खोया बनता है, एक बार ऐसे बने खोये के मीठे पकवान व मिठाई खा लीजिये, फिर हमेशा इसी खोये को use करेंगे आप।   

  • क्योंकि हम इस खोया का use Coconut Laddoo बनाने के लिए कर रहें हैं, तो ध्यान रखिएगा, घी अच्छे से निकल जाए, क्योंकि coconut powder में भी oil content रहता है।
  • हल्के भुने खोया का लड्डू, जल्दी ख़राब हो जाता है। इसलिए खोया ठीक से भूनकर ही लड्डू बनाना ज्यादा अच्छा रहता हैं।

तो आइये बनाते है, स्वादिष्ट coconut laddoo, अपने लड्डू गोपाल के लिए 


नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

हाथी, घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की

नंदलाल कहें, या बाँके बिहारी, कन्हैया कहें या बनवारी, कान्हा कहें या कृष्णा या लड्डू गोपाल या माखन चोर या कहें यशोदा नन्दन। 

सब में बस आप ही आप हैं, हम में भी आप, सब में भी आप । 

हे प्रभू, आप प्रसाद ग्रहण करें व हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें।

आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें 


Tuesday, 11 August 2020

Bhajan (Devotional Song) : रिझाते सबको......

रिझाते सबको......



ओ नटखट नंदलाला,

बन कर के, तुम ग्वाला।

रिझाते सबको तुम अपनी,

बाल लीलाओं से।।


यौवन जो आया,

गोपियों संग, रास रचाया।

रिझाते सबको तुम अपनी,

प्रेम लीलाओं  से।।


मारकर कंस को तुमने,

पाप का, अंत कर डाला।

रिझाते सबको तुम अपनी,

युद्ध कलाओं से।।


जब हुआ महाभारत,

अर्जुन का रथ, सम्हाला।

रिझाते सबको तुम अपनी,

सम्पूर्ण कलाओं से।।


मानव का, रूप धर कर,

सभी स्थिति में, खुद को ढाला।

रिझाते सबको तुम अपनी,

प्रभू लीलाओं से।।


आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐

श्री कृष्ण भगवान हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखे 🙏🏻 🕉️


यह भजन इस धुन पर गाना है, आप चाहें तो इसे किसी और धुन पर भी गा सकते हैं। 


कृष्णा जी से जुड़ी अन्य post का आनन्द लेने के लिए click करें...

Kids Story : विश्वास. (Devotional)  

Bhajan (Devotional Song): आए आए हमारे कान्हा जी  

Bhajan (Devotional Song): दर्शन देंगे कान्हा 

Poem : माँ को कान्हा नज़र आता है 

Short Story : प्रसाद 

Stories - Devotional : दर्शन कान्हा जी का

Bhajan : आया आया है नंदलाला