Monday, 28 February 2022

Article : दम है मेरे मोदी जी में

दम है मेरे मोदी जी में...

आज फिर सीना गर्व से चौड़ा हो गया, आज फिर अपने चयन पर नाज़ है। 

पुतिन, जो आज किसी की नहीं सुन रहे हैं। America, Britain जैसे बड़े-बड़े देश, रूस के आगे घुटने टेक रहे हैं। वहीं Russia, India का साथ दे रहा है।

Ukraine, जो आज से 24 साल पहले भारत के विरोध में प्रदर्शन करता था। 2014 से पहले तक भारत को हिकारत भरी नजरों से देखता है, आज भारत से शांति की अपील करवाने के लिए घुटनों पर बैठ गया है।

आज पूरे विश्व में सबको विश्वास है कि, सम्पूर्ण विश्व में कोई प्रधानमंत्री सबसे अधिक शक्तिशाली है तो वो भारत के मोदी जी हैं। सबका एक मत से कहना है कि विश्व में शांति कोई कायम करा सकता है तो वो सिर्फ और सिर्फ मोदी जी हैं। क्योंकि मोदी जी ने कहा है कि यह प्रभु राम का देश है, यह श्रीकृष्ण का देश है... हमारा युद्ध का नहीं बुद्ध का देश है। पर कोई अगर टेढ़ी नजर करने की सोचेगा भी तो यह आज़ाद और बोस का देश है। जो भक्ति से परिपूर्ण है और शक्ति से ओत-प्रोत..

क्या जो पूरा विश्व मानता है, आप भी वही मानते हैं?

आपका तो नहीं पता पर मुझे पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी हैं तो मुमकिन है।

अफ़ग़ानिस्तान में क्रुर तालिबानी, जिनसे सब थर-थर कांप रहे थे। गोली-बारूद चल रहे थे, वहाँ से मोदी जी ने अपने भारतीयों को सुरक्षित निकाला था। साथ ही वहाँ से गुरु ग्रंथ साहिब भी सुरक्षित मंगवा लिया था।

आज जब Ukraine में सब स्वाहा हो रहा है। जहांँ jets गरज रहे हैं, missiles आग उगल रहे हैं, गोलियों की बौछार हो रही है, tanks और fighter planes पूरे शहर-भर में घूम रहे हैं।

वहाँ हमारे तिरंगे के साथ की कारें, बस और घर सुरक्षित हैं। तिरंगा झंडा वहाँ सुरक्षा का पर्याय बन चुका है।

ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे लंका में हनुमान जी द्वारा लंका दहन के समय एकमात्र विभीषण का घर सुरक्षित था, वैसे ही स्वाहा होते Ukraine में सुरक्षित हैं तो केवल वो जिनके पास हमारा तिरंगा झंडा है।

क्या यह किसी गर्व से, किसी सम्मान से कम है?

वैसे मुझे पूर्ण विश्वास है आप कहें कुछ भी, पर मन ही मन आप भी मोदीजी के महत्व को समझते हैं, उनका मान करते हैं, और चाहते हैं कि वो ही हमेशा हमारे भारत की बाग-डोर संभालें रखें।

आज देश कोई भी हो, अगर आप भारतीय हों तो आप सुरक्षित हैं, फिर चाहे पाकिस्तान में फंसे अभिनंदन हों, चीन में फंसा मामूली इंसान, तालिबानियों के बीच अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिक या Ukraine में फंसे Indian students. सब सुरक्षित रहेंगे और पूर्णतः सुरक्षित अपनी धरती पर आएंगे।

और कितना सबूत चाहिए? और कितनी परिक्षाएं देनी होंगी?.....

कि BJP से बढ़कर और कोई राष्ट्रीय party नहीं है जो भारत देश का सर्वांगीण विकास कर के उसे प्रथम श्रेणी में ले जाए।

जो पूरा विश्व समझ गया, जिसे एक स्वर में सब मान रहे हैं, उसे आप कब मानेंगे?

दम है मेरे मोदी जी में, सशक्त है हमारा तिरंगा....

तिरंगे में लिपटे बलिदानियों का इतिहास सब जानते हैं।

तिरंगा लहरा कर, जान बचाने के वर्तमान का आनन्द लीजिए..

आप सबसे निवेदन है कि BJP को सदैव विजयी बनाएं और हमारे भारत देश को सर्वप्रथम‌।।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Note : BJP को support करने में मेरा कोई स्वार्थ नहीं है, मैं एक राष्ट्रभक्त हूँ। 

BJP की विचारधारा राष्ट्रवादी विचारधारा है, इसलिए मैं उसका support करती हूँ।

Saturday, 26 February 2022

Article : राष्ट्र हित या निज हित

राष्ट्र हित या निज हित...



चुनाव का दौर है, कहीं योगी, कहीं अखिलेश का शोर है।

योगी जी की सरकार को कुछ लोग इसलिए वोट नहीं देना चाहते हैं क्योंकि उन्हें सरकारी नौकरी नहीं मिली, तो वहीं कुछ सरकारी नौकरी वाले इसलिए कुपित हैं कि सरकारी नौकरी में हद का काम कराया जा रहा है और छुट्टियां कम कर दी गई हैं।

बहुत से लोगों ने सरकारी नौकरी join ही इसलिए की थी, जिससे ज़्यादा काम ना करना पड़े, साथ ही बहुत सारी छुट्टियों के साथ जीवन सरलता से कट जाए।

तो कोई अखिलेश की pension योजना के लालच में उलझ गया है। 

अपने स्वार्थ, आलस और कामचोरी के चलते, निज हित की खातिर इन लोगों ने राष्ट्र हित को दांव पर लगा दिया है।

पर सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग और सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले, ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने BJP को ही वोट दिया है।

ऐसे लोगों से जब पूछा कि, आप भी तो सरकारी नौकरी कर रहे हैं, तो क्या आप को कष्ट नहीं हो रहा है?

उनका कहना था कि, बिल्कुल कष्ट हो रहा है।

तब BJP ही क्यों?

उनका जवाब था, राष्ट्र वाद और हिंदुत्व के लिए। उन्हें अपने निज हित से राष्ट्र हित अधिक प्रिय है। ऐसे लोगों को दंडवत प्रणाम 🙏🏻

साथ ही उन्होंने, यह भी कहा कि मोदी जी और योगी जी से बेहतर, कोई देश नहीं चला सकता है। इनके जैसा ना पहले कोई आया, ना आगे आएगा। 

सही तो कह रहे हैं वो लोग जिन्होंने BJP को vote दिया है, क्योंकि BJP के आने के बाद से, देश से गुंडागर्दी खत्म होती जा रही है और सुरक्षा बढ़ती जा रही है। देश में चौतरफा विकास हो रहा है।

कोरोना काल का इतना कठिन समय, BJP की सूझबूझ और कर्तव्य निष्ठा से सरलता पूर्वक निकल जा रहा है। इतने कठिन समय में भारत vaccine producer के रूप में पूरे विश्व के सामने आएगा, इसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी।

कभी सोचा भी नहीं था कि हम आश्रित देश से दाता देश,  ऐसे कठिन दौर में भी बन जाएंगे।

ना केवल vaccine में बल्कि weapons के production में भी भारत आगे निकलता जा रहा है। उसका ही नतीजा है कि आज भारत सुदृढ़ देश बन चुका है और किसी भी दुश्मन देश की हिम्मत नहीं हो रही है कि वह भारत का अनिष्ट सोच सके। 

जिन्हें अधिक काम करने से परेशानी है, और निज हित की लालसा है उनसे हमारा यह भी कहना है कि यही सोच अगर हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी भी रखते, तो ना ही हमारा देश सुरक्षित होता और ना ही विकास की ओर अग्रसित होता।

तब शायद हमारे देश की हालत भी, Afghanistan, Hong-Kong और Ukraine जैसी ही होती।

अगर काम देश की जनता को ज़्यादा करना पड़ रहा है तो याद रखियेगा, आराम हमारे प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी भी नहीं कर रहे हैं या बल्कि यूं कहा जाए कि वो, हम से कहीं अधिक काम कर रहे हैं वो भी बिना विश्राम के, अनवरत कर रहे हैं।

वैसे भी अगर आप सोचेंगे तो आप को भी एहसास होगा कि किसी भी कार्य की सफलता के लिए अधिक परिश्रम ही करना पड़ता है।

और जिस तरह से एक के बाद एक देश अपना अस्तित्व खो रहे हैं, उसे देखकर यही लगता है कि अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए यह बहुत आवश्यक है कि देश सुदृढ़ हाथों में रहे। जिससे सुरक्षित भी रहे और विकसित भी।

अतः उन सभी से अनुरोध है, जिन्हें अभी वोट डालना है, वह सोच समझ कर वोट डालें। निज हित से राष्ट्र हित को ऊपर रखें। क्योंकि अंततः हमारे हित भी तभी पूर्ण होंगे, जब देश का हित होगा।

अंत में सिर्फ इतना कहना है कि.........

पृथ्वीराज चौहान से अगर कुछ नाराज़गी भी है तो भी विकल्प कभी मौहम्मद ग़ौरी नहीं होना चाहिए....

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳 

Note : BJP को support करने में मेरा कोई स्वार्थ नहीं है, मैं एक राष्ट्रभक्त हूँ। 

BJP की विचारधारा राष्ट्रवादी विचारधारा है, इसलिए मैं उसका support करती हूँ।

Tuesday, 22 February 2022

Tip : Recognition of cashew

कुछ चीजें हम लोग खरीदते हैं, पर उनकी सही पहचान हमें नहीं होती है। जिसका फायदा दुकानदार लोग खूब उठाते हैं, और हमें चीजें महंगी दे देते हैं।

ऐसा हमारे साथ मेवा लेते समय, सबसे अधिक होता है, क्योंकि मेवों की सही पहचान बहुत ही कम लोगों को होती है। मेवा में सबसे ज्यादा लोगों को काजू पसंद होता है।

तो चलिए, आज आपको काजू की पहचान के विषय में ही बताते हैं। अगर आप काजू को बेचने का काम करना चाहते हैं तो आपके लिए एक good news भी है, क्योंकि हम आपको यह भी बताएंगे कि ऐसी कौन सी जगह है, जहां काजू सबसे सस्ता मिलता है।


काजू की पहचान

Points :

  1. काजू का रंग सफेद होना चाहिए, अगर हल्का सा पीला है तो उसे न खरीदें। वो या तो low quality का होगा या fresh नहीं होगा। 
  2. काजू को खरीदते समय यह देखें कि उसमें घुन या सुंडी तो नहीं लगी हुई है। अगर पूरी तरह साफ है, तभी उसकी खरीदारी करें।
  3. अच्छी quality का काजू मोटा और size में 1 inch लंबा होता है।
  4. Good quality के काजू को सूंघने पर उसमें भीनी खुशबू आती है। अगर काजू में तेल जैसी महक आ रही हो तो बिल्कुल नहीं खरीदें।
  5. अच्छी quality का काजू ज़रा सा दबाते ही आवाज के साथ टूट जाता है। 
  6. Good quality का काजू खाने में मीठा होता है और दांतों में चिपकता नहीं है।

काजू की quality और उसके size and shape के according उसके विभिन्न grade होते हैं।


W - 180 :

इसे 'काजू का राजा' कहते हैं, ये आकार में बड़े और बहुत महंगे होते हैं। अभी इसकी सही कीमत ₹835 - ₹940 per kg चल रही है।


W-210 :

इसको 'jumbo nuts' के नाम से जाना जाता है। अभी इसकी सही कीमत ₹ 750 - ₹810 per kg चल रही है।


W- 240 :

यह एक आकर्षक grade है जिसकी उचित कीमत है। अभी इसकी सही कीमत ₹ 600 - ₹800 per kg चल रही है।


W - 320 :

काजू की गुठली में यह grade सबसे लोकप्रिय है और दुनिया भर में उपलब्धता के मामले में सबसे easily available होता है। अभी इसकी सही कीमत ₹630 - ₹720 per kg चल रही है।


आप को बता दें, यह काजू के थोक के भाव का मूल्य है।

यहाँ W means white, and जो भी उसका number है, उसका मतलब है कि 1 pound में काजू संख्या में उतने आएंगे। 


चलिए अब वो भी बता देते हैं, जिसका आप सबको बेसब्री से इंतज़ार है, जी हां वो जगह, जहां आप को काजू के दाम जानकर हैरानी होगी कि काजू, इतना सस्ता भी मिल सकता है।


जामताड़ा - जहांँ काजू है सबसे सस्ता :

झारखंड के जामताड़ा जिले में काजू ₹10 - ₹20 प्रति किलो बिकता है। जामताड़ा के नाला इलाके में करीब 49 एकड़ जमीन पर काजू के बागान हैं। 

बागान में काम करने वाले बच्चे और महिलाएं काजू को बेहद सस्ते दाम में बेच देते हैं। 

बता दें कि ये बागान जामताड़ा block मुख्यालय से चार किलोमीटर की दूरी पर है।


तो बस इन बातों का ध्यान रखें और अच्छी quality के काजू सही कीमत में खरीदें। खरीदने से पहले काजू की grading पूछना मत भूलिए। Grading पता होने से आप स्वयं समझ जाएंगे कि काजू का क्या rate होना चाहिए।