Friday, 8 April 2022

India's Heritage : भक्त ध्यानू

नवरात्रि के पावन दिन चल रहे हैं तो सोचा, आज आप को विरासत के अंतर्गत माता के एक ऐसे भक्त की कहानी बताएं, जिसने अकबर को माता रानी के दरबार में सिर झुकाने को विवश कर दिया था।

भक्त ध्यानू 

बात उन दिनों की है जब भारत पर अकबर का शासन था, उन दिनों हिन्दूओं को धार्मिक यात्राओं पर भी जाने में बहुत रोक-टोक हुआ करती थी।

एक बार भक्त ध्यानू, अपने एक हजार साथियों के साथ ज्वाला देवी के दरबार में सिर झुकाने जा रहे थे।

जब अकबर के नुमाइंदों ने इतने सारे लोगों का झुंड देखा तो, उन्हें पकड़ कर अकबर के दरबार में ले गये।

अकबर ने कड़क कर, भक्त ध्यानू से पूछा, इतने सारे लोगों को लेकर किस मंशा से निकले हो?

भक्त ध्यानू ने बिना डरे, आत्मविश्वास से भरकर कहा कि वो सब ज्वाला माता के दरबार में सिर झुकाने जा रहे हैं।

अकबर ने पूछा, कौन ज्वाला माता?

ध्यानू ने कहा, ज्वाला माता, दुर्गा माँ का स्वरूप हैं, उनके दरबार में बिन तेल और बाती के ज्वाला जलती रहती है, इसलिए उन्हें ज्वाला माता कहा जाता है।

उनके दरबार में जो कोई भी, सच्चे मन और पूर्ण विश्वास से जाता है, माँ उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

अकबर ने कहा, तुम्हें इतनी आस्था है, अपनी भक्ति और माँ की शक्ति पर तो, तुम मुझे सिद्ध कर के दिखाओ।

यह कहते हुए उसने अपने सैनिक को इशारा किया कि ध्यानू के घोड़े का सिर धड़ से अलग कर दो।

चंद मिनटों में घोड़ा, दर्द से छटपटाते हुए फर्श पर गिर गया और मृत्यु को प्राप्त हो गया।

अकबर बोला, अगर तुम इस घोड़े को जीवित कर के दिखाओ तो मानूं।

तुम्हारी माता रानी की शक्ति और तुम्हारी भक्ति...

ध्यानू भी घोड़े की इस तरह की अकाल मृत्यु से बहुत दुखी हो गया। पर अगले ही क्षण, वो माता रानी की शक्ति पर विश्वास करते हुए आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर बोला, मेरे लौटने तक आप मेरे घोड़े के शव को संभाल कर रखिएगा। 

मेरी माता रानी, मेरे घोड़े को अवश्य जीवित कर देंगी।

अकबर ने कहा, उसका हम ध्यान रखेंगे, पर तुम शीघ्र आना, वरना तुम्हारे पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया जाएगा।

ध्यानू अपने साथियों के साथ ज्वाला माता के दरबार की ओर चल दिया।

वहाँ पहुंच कर, उसने नहा-धोकर, माता रानी की अराधना की। पुष्प अर्पित किए, आरती की।

उसके बाद उसने माता रानी से प्रार्थना कि उसके घोड़े को जीवित कर दें।

पर उसे उत्तर नहीं मिला तो उसने पुनः कहा, पर इस बार भी कोई प्रतिउत्तर नहीं मिला तो ध्यानू ने कहा कि यदि आप मेरी प्रार्थना स्वीकार नहीं करेंगी तो मैं अभी अपना सिर आपके चरणों में समर्पित कर दूंगा, क्योंकि मैं अपमानित होकर जीवित नहीं रह सकता।

यह कहकर ध्यानू ने अपनी तलवार से अपना सिर, धड़ से अलग कर माँ के चरणों में समर्पित कर दिया।

ऐसे होते ही, एक शक्ति से माँ प्रकट हो गयीं, उन्होंने ध्यानू को जीवित कर दिया, साथ ही उस घोड़े को भी जीवित कर दिया और ध्यानू से कहा कि तुम दरबार में जा सकते हो।

उधर जब अकबर को पता चला कि घोड़ा, जीवित हो गया है, तो अकबर असमंजस में पड़ गया। उसे अपने कथन पर बहुत अफसोस हुआ..

भक्त ध्यानू के राज्य महल में आते ही अकबर भक्त ध्यानू के पांव पकड़ के क्षमा मांगने लगा।

भक्त ध्यानू ने कहा कि मेरे नहीं, माता रानी के दरबार में जाओ, तुमने मेरा नहीं, माँ का अपमान किया था, इसलिए क्षमा भी वहीं मांगो।

अकबर ग्लानि से भर गया और अगले ही पहर वो अपने दल-बल के साथ ज्वाला माता के दर्शन की ओर चल दिया, उनसे क्षमा मांगने और शीश नवाने के लिए।

जो भी, माता के दरबार में, श्रृद्धा और विश्वास के साथ जाएगा, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी

जयकारा ज्योतावाली का🚩

बोलो सांचे दरबार की जय 🙏🏻🙏🏻

Thursday, 7 April 2022

Recipe : Dry Fruits Kheer

जब नवरात्रि हो, तो उसमें मीठे की बात ना हो, यह तो असंभव है ना?

बिल्कुल...

जब आप को platter में Samak rice and Saboodana Poori with Paneer Navratn और snacks में Falahari Sandwich जैसी tasty and healthy recipes share कर चुके हैं, तो मीठे में भी कोई special recipe होनी चाहिए। 

इसलिए मीठे में आप के लिए बहुत special recipe share कर रहे हैं...

 मेवा खीर 


Ingredients :

Fox nuts - 20 to 25

Cashew nuts - 10 to 15

Raisins - 10 to 15

Milk - 1 litre

Saffron strings - 5 to 7

Sugar - ¾ cup or as per taste 

Clarified butter (ghee) - 2 tbsp.


Method :

  1. काजू को coarsely cut कर लीजिए।
  2. Saffron strings को 4 tsp. lukewarm दूध में डाल दीजिए। जिससे saffron milk, ready हो जाए।
  3. एक wok(कढ़ाही) लीजिए, उसमें 2 tbsp. घी गर्म कर लीजिए।
  4. Medium-slow flame कर के काजू को slightly shallow fry कर लीजिए।
  5. उसी घी में किशमिश भी slightly shallow fry कर लीजिए। Gas off कर के किशमिश निकाल लीजिए।
  6. अब उसी घी में medium-slow flame  में मखाना डालकर, कुरकुरे होने तक shallow fry कर लीजिए।
  7. Dry fruits को shallow fry करने से खीर की aroma and taste दोनों enhance हो जाएंगे।
  8. मखाने को grinder में डालकर coarsely(दरदरा) grind कर लीजिए।
  9. दूध में चीनी डालकर, medium-slow flame पर चलाते हुए slightly गाढ़ा कर लीजिए।
  10. अब दूध में भुने हुए, दरदरे मखाने को डाल कर, चलाते हुए गाढ़ा कर लीजिए।
  11. अब इसमें shallow fried काजू व किशमिश भी डाल दीजिए, साथ ही केसर वाला दूध भी डालकर पकाएं।
  12. Proper consistency आने पर gas off कर दीजिए।
  13. खीर में मखाना डालने से दूध गाढ़ा हो जाता है। साथ ही खीर ठंडी होने पर और गाढ़ी हो जाएगी, इसलिए दूध बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है।
  14. साथ ही जब पूरी खीर बन जाएगी, तब भी उसकी consistency इतनी रखिएगा कि ठंडी होने से खीर सूख ना जाए।
  15. खीर के normal temperature पर आने पर इसे refrigerator में रखकर ठंडा कर लीजिए
  16. Serve करने से पहले, इसे almonds and pistachios से garnish कर दीजिए।

Now your super yummy, tasty & healthy Dry Fruits Kheer is ready to serve. 

Fast की सभी तरह की recipes के लिए click करें Recipes - Fast

देवी माँ को खीर का भोग लगाएं और सभी को tasty and healthy प्रसाद बांटें....

जय माता दी 🚩

Wednesday, 6 April 2022

Recipe : Falahari Sandwich

कल हमने आपको Samak rice & Sabudana Poori with Paneer Navratn के platter की recipe बताई थी, जो instant vrat premix से बनाई थी, जिसको prepare करने की tip भी आप के साथ share कर चुके हैं।‌‌ 

जैसा कि हमने कहा था कि आप के लिए fast की tasty and healthy recipes share करेंगे, तो उसी कड़ी में आज platter के बाद एक snack की recipe share कर रहे हैं जो कि बहुत tasty and healthy है। और जो health conscious हैं वो तो यह बहुत ही पसंद करेंगे ही, पर साथ में जो व्रत में special dish को miss करते हैं, वो भी खुश हो जाएंगे। 

तो सबका ध्यान रखते हुए, आज हर किसी के favourite sandwich की recipe बताने जा रहे हैं।

Sandwich कैसे व्रत में खा सकते हैं? क्यों बेकार में लालच दिला रहे हैं।

खा सकते हैं, बिल्कुल खा सकते हैं, बशर्ते वो फलाहारी हो, और जब आप जुड़ें हैं हमारे साथ, तो आपकी कोई भी इच्छा कैसे अधूरी रह सकती है।

Shades of Life, आज आप के लिए लाया है फलाहारी Sandwich...

इसके crispy and soft taste, के combination के कारण यह बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को बहुत पसंद आता है।

फलाहारी सैंडविच 

Ingredients :

Instant vrat premix - 2 cups

Clarified butter (ghee) - for shallow fry

Coriander leaves - 1 tbsp. (finely chopped)

Green chilli - finely chopped (as per taste)

Rock salt (sendha namak) - according to taste 

Boiled Potato - 1 Big size  

Cumin seeds - 1 tsp. 

Lemon juice - 1 tsp.

Ginger Julien - 1 tsp.

Water - 2 Cups


Method :

  1. एक nonstick pan लीजिए, उसमें 2 cups पानी high flame पर गर्म होने रख दीजिए।
  2. जब पानी lukewarm हो जाए तो उसमें जीरा, अदरक के लच्छे, हरी मिर्च, नमक और 1 tsp. घी डालकर, slow flame कर दीजिए। 
  3. इस lukewarm पानी में instant vrat premix को धीरे-धीरे घोल लीजिए। 
  4. अब slow flame में ही बराबर चलाते हुए soft dough prepare होने तक पकाएं।
  5. जब soft dough prepare हो जाए तो gas off कर दीजिए।
  6. गर्म dough में boiled आलू को mash कर के या कद्दूकस करके mix कर दीजिए। इसी समय, finely chopped coriander leaves add कर दीजिए।
  7. जब dough हल्का ठंडा हो जाए तो एक plate में घी लगाकर बड़े से square के shape में जमा दें।
  8. जब पूरा ठंडा हो जाए इसके triangles काट लीजिए। 
  9. अब एक frying pan में थोड़ा सा घी डालकर triangles को दोनों तरफ से सुनहरा shallow fry कर लीजिए।
  10. Now your super duper crispy & amazingly delicious & tasty Phalahari Sandwich is ready to serve. You can serve it with coriander chutney or curd.
Note

  • अगर आप के पास, समा के चावल और साबूदाने में से कोई एक ही चीज़ है तो आप, इसे एक चीज़ से भी बना सकते हैं।
  • आप चाहे तो इसे बिना fry किए fridge में 2 to 3 days के लिए store करके रख सकते हैं।
  • और जब आप को serve करना हो, उस समय में shallow fry कर लीजिए।

तो सोचना क्या है, आज की tea party की तैयारी में जुट जाइए और साथ ही आने वाले मेहमानों से compliments लेने को भी, कि आप तो fast में भी गजब के व्यंजन बना लेती हैं 😊

Fast की सभी तरह की recipes के लिए click करें Recipes - Fast