Monday, 9 May 2022

Tip : How to identify, juicy and sweet watermelon 🍉

गर्मी का मौसम हो और खाने के लिए ठंडा, मीठा और रसीला तरबूज़ मिल जाए तो मज़ा ही आ जाए।

तरबूज़, रसीला और मीठा हो, तब तो मज़ा आए?

क्या हुआ? आप की भी यही problem है, कि आप को पहचान नहीं है अच्छे तरबूज़ की...

कोई बात नहीं, जब आप Shades of Life के साथ हैं, तो कोई problem आप को छू तक कैसे सकती है...

आज आप के लिए यही tip share कर रहे हैं कि आप कैसे पहचानें की तरबूज़ रसीला और मीठा है या नहीं।

पहचान, मीठे और रसीले तरबूज की 🍉


  • हमेशा oval shape वाला और सुडौल तरबूज़ खरीदें, वो ज़्यादा रसीला और मीठा होता है।
  • तरबूज़ हमेशा dark green रंग का लीजिए।
  • कहा जाता है कि तरबूज़, जितना पक जाता है, उतना ही मद्धम पड़ जाता है, इसलिए, ऊपर से हमेशा dull दिखने वाला तरबूज़ ही खरीदें, चिकना और चमकदार तरबूज़ अच्छा नहीं होता है।
  • आप ने देखा होगा, तरबूज़ में हरे के साथ ही, सफेद और पीला रंग भी होता है, तो ध्यान रखिएगा कि, सफ़ेद रंग होने से तरबूज कच्चा होगा और पीला भाग उसमें जितना ज्यादा होगा, तरबूज़ उतना ही पका होगा और मीठा होगा।
  • तरबूज़ को उंगली से बजा कर देखिए, वो जितना ज़्यादा उसमें vibration होगी, उतना ज़्यादा ही रसीला होगा। ठोस तरबूज़ रसीला कम होता है।
  • तरबूज़ वज़नदार होना चाहिए, मतलब आप को तरबूज़ देखकर जितने किलो का लग रहा हो, वज़न कराने पर उससे ज़्यादा का हो तो ज़्यादा रसीला होगा।
  • क्योंकि तरबूज़ में जितना ज़्यादा water content होगा, वो उतना ही वज़नदार होगा और उतना ही रसीला और मीठा भी।
  • अब last but not the least, तरबूज़ की पूंछ, सूखी और मुरझाई हुई होनी चाहिए, सूखकर brown हो गई हो तो और भी अच्छा है। अगर हरी और ताज़ी पूंछ है तो, तरबूज कच्चा होगा। 

अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो, आप 100% रसीला और मीठा तरबूज़ ही खरीदेंगे।

तो सोचना क्या है, अगली बार जब भी फल खरीदने जाएं तो तरबूज़, इन सारी tips को याद कर के ही लीजिएगा। सच मानिए, मीठा और रसीला तरबूज़ खाएंगे तो तरबूज़, आपका favourite fruit हो जाएगा।

और हाँ अगर याद ना रहे, तो mobile में Shades of Life तो है ही, बस तुरंत देख लीजिएगा।

तो चलिए enjoy करते हैं, summers को...

हम जल्दी ही आप को तरबूज़ खाने से, होने वाले benifits भी जल्दी ही बताएंगे...

So stay tuned...

Sunday, 8 May 2022

Poem : माँ बनने के बाद...

आप सभी को मातृदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻 💐🎉


एक लड़की के माँ बनने के बाद अपनी माँ को समर्पित एक कविता...

ज़िन्दगी के हर पड़ाव पर बहुत कुछ बदलता है, पर माँ बनने के बाद ज़िन्दगी ही बदल जाती है। कैसे एक लड़की की नींद, सुख चैन, सपने, सफलता सब अपने बच्चे के ईर्द-गिर्द सिमट जाती है। 

इसी भाव को उकेरती हुई आज की कविता, जो हर माँ को समर्पित है...

अंत में एक बच्चे के भाव भी हैं, जो उसके लिए सबसे अधिक महत्व रखते हैं, उस पर भी ध्यान जरूर दीजियेगा... 


माँ बनने के बाद...


माँ मुझे आज वो बात

समझ आती है;

माँ बनने के बाद, लड़की

कितनी बदल जाती है...

 

बच्चा बीमार हो जब,

नींद मुझको भी नहीं आती है;

माँ बनने के बाद, लड़की

कितनी बदल जाती है…


जब तक खाना न खाएं वो,

भूख मुझको भी नहीं सताती है;

माँ बनने के बाद, लड़की

कितनी बदल जाती है…


परीक्षा हो उसकी

धड़कन मेरी तेज़ हो जाती है;

माँ बनने के बाद, लड़की

कितनी बदल जाती है…


मेरे बच्चे की सफलता में,

मुझे अपनी सफलता नज़र जाती है;

माँ बनने के बाद, लड़की

कितनी बदल जाती है...


अपने बच्चे की मासूम मुस्कराहट, 

मुझे सबसे ज्यादा भाती है;

माँ बनने के बाद, लड़की

कितनी बदल जाती है...


पर माँ, बच्चे को भी,

माँ के होने से ही ताकत आती है;

होगा दूसरों के लिए ईश्वर कहीं भी,

मुझे तो वो छवि, आप में ही नज़र आती है...





बहुत सारे प्यार और आभार के साथ

🌹💞🙏🏻Happy Mother's Day 🙏🏻💞🌹

Friday, 6 May 2022

Tip : Getting rid of Lizards🦎

एक ऐसा जीव जो घर-घर में पाई जाती है, पर हर कोई उससे परेशान रहता है और छुटकारा पाना चाहता है। लेकिन इससे छुटकारा मिलना बहुत कठिन होता है। 

आप ने सही पहचाना, वो जीव कोई और नहीं छिपकली ही है। 

यह देखने में जितनी गंदी और घिनई लगती है, उतनी ज़हरीली भी होती है। साथ ही यह रेंग कर ज़मीन, दीवार और छत सभी जगह चली जाती है। और अगर ठीक से रेंग नहीं पाती है तो, कहीं भी, कभी भी अचानक से किसी के भी ऊपर गिर जाती है। जो इससे परेशान होने के सबब को और बढ़ा देता है।

Kitchen slab में छिपकली का यहाँ-वहाँ घूमना, खाने-पीने की चीजों को contaminated करने के लिए पर्याप्त है।

अगर आप भी छिपकली से दुखी हो चुके हैं तो आप को और अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हम आज इसी से छुटकारा पाने की tip, share कर रहे हैं।

छिपकली से छुटकारा 🦎


मोर पंख -

मोर, छिपकली का सबसे बड़ा दुश्मन है अतः मोर पंख होने मात्र से ही छिपकली भाग जाती है। आप को जहाँ भी लगे कि छिपकली ज़्यादा आती है, वहाँ मोरपंख लगा दीजिए। आप के घर की शोभा भी बढ़ेगी और छिपकली भी भाग जाएगी।


अंडे के छिलके -

अंडे के छिलके की महक से छिपकली को मुर्गी के होने का एहसास होता है, जिससे वो डर कर भाग जाती है। आप को जहाँ भी लगे कि छिपकली ज़्यादा आती है, वहाँ अंडे के छिलके रख दीजिए।


प्याज़ - 

छिपकली को प्याज़ की तेज़ महक बर्दाश्त नहीं होती है, अतः आप को जहाँ भी लगे कि छिपकली ज़्यादा आती है, वहाँ प्याज के टुकड़े या प्याज़ के छिलके डाल दीजिए। छिपकली वहाँ से भाग जाएगी।


कपूर -

कपूर की तेज़ महक भी छिपकली को भगाने में सार्थक होती है, अतः आप इसे भी use कर सकते हैं।

आप को छिपकली को भगाने के लिए एक home made spray भी बता देते हैं... 

Homemade spray

Ingredients

Dettol - 10 ml.

Onion juice - 10 ml.

Citric acid - 5 gm.

Water - ½ glass 

Plastic bottle with Sprayer -1 


Method

पानी में सभी ingredients डालकर अच्छे से shake कर लीजिए। फिर इसे spray bottle में भर लीजिए।

पर ध्यान रखिएगा कि अगर यह spray, किसी छिपकली के ऊपर डल जाता है तो छिपकली मर भी सकती है।

तो बस, आप भी ऊपर दिए गए tips use कीजिए और घर को छिपकली से मुक्त बनाएं...