Sunday, 15 October 2023

Bhajan (Devotional Song) मैय्या विनती करुं मैं दोनों कर जोड़े

मैय्या विनती करूँ मैं दोनों कर जोड़े




मैय्या विनती करुं मैं दोनों कर जोड़े - 2

आजा आजा मैय्या आज घर मोरे - 2


लाल लाल चुनर में माँ तू आना -2

अमर सुहाग का वर दे के जाना-2


मैय्या विनती करुं मैं दोनों कर जोड़े -2

आजा आजा मैय्या आज घर मोरे -2


लाल लाल चूड़े में माँ तू आना - 2 

गोदी के ललना को अमर कर जाना - 2 


मैय्या विनती करुं मैं दोनों कर जोड़े - 2

आजा आजा मैय्या आज घर मोरे - 2


हाथों में मेहंदी लगा के आना - 2

ससुराल को मेरे सफल कर जाना - 2


मैय्या विनती करुं मैं दोनों कर जोड़े - 2

आजा आजा मैय्या आज घर मोरे - 2


लाल लाल महावर लगा के आना - 2

मायके को मेरे सफल कर जाना - 2


मैय्या विनती करुं मैं दोनों कर जोड़े - 2

आजा आजा मैय्या आज घर मोरे - 2


मैय्या पांव में बिछिया सजा के आना - 2

भक्तों को वरदान दे के जाना - 2


मैय्या विनती करुं मैं दोनों कर जोड़े - 2

आजा आजा मैय्या आज घर मोरे - 2 



आप सभी को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻💐


माता रानी हम सब पर सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखें 🙏🏻 🙏🏻


बोलो सांचे दरबार की जय 🚩

Thursday, 12 October 2023

Poem : आप बिन

आज आपका जन्मदिन है, आप साथ होकर भी साथ नहीं हैं। हर दिन आप की याद आती है, पर इस दिन तो लगता है, कि एक दिन के लिए ही सही पर आपका वही सानिध्य, वही प्यार एक बार फिर मिल जाए। आपकी गोद में फिर से बचपन जी लें....

आप बिन



आप हैं साथ

पर आप बिन 

एक तपिश सी है 

जिंदगी ने दिया है

बहुत कुछ

पर आप बिन 

एक ख़लिश सी है 

कहते हैं सब 

पिता ना रहें साथ

पर साथ ही रहते हैं 

वो ईश्वर के घर से भी

हमारी खुशियों की

परवाह करते हैं ।

पर मौजूदगी बिन 

एक खालीपन 

तो रहता ही है 

अपनी बात कहने

और आपकी सुनने को 

दिल करता ही है 

वो आवाज़, वो हंसी 

आज भी गूंजती है कानों में

जब कोई आवाज लगाता है

पापा को अपने 

तन्हा, मेरा दिल रोता ही है

आप हैं साथ

पर आप के बिन 

एक तपिश सी है 

जिंदगी ने दिया है

बहुत कुछ

पर आप बिन 

एक ख़लिश सी है 


Miss you Papa 💔🙏🏻 


आप सब में से जिसके भी माँ या पापा  ईश्वर में लीन हो गए हैं, शायद उन सबके भी यही भाव हों 😔

Tuesday, 10 October 2023

Article: Secret of Mental Health

Secret of Mental Health 




आज world mental health day है। इस topic पर हम आपसे पहले भी चर्चा कर चुके हैं जिसमें mental health से related बहुत कुछ हम लोगों ने discuss किया था। अगर आप उसको जानना चाहते हैं, तो विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर click करें

आजकल जिस-किसी से बात करो, हर एक को कुछ-ना-कुछ mental stress तो रहता ही है। पहले तो यह stress बड़ों में ही रहा करता था, पर आजकल तो बच्चों को भी बहुत ज़्यादा mental stress रहने लगा है। 

आपने कभी सोचा कि क्यों बच्चों को इतना mental stress रहने लगा है?

हम माँ-बाप कि बढ़ती हुई महत्वकांक्षाओं और बहुत अधिक facilities मिलने के कारण। 

पर सबसे बड़ा कारण है Mobile, tablet and laptop etc...

इस तरह के gadgets बच्चों में बहुत अधिक mental stress develop कर रहे हैैं।

जितना ज़्यादा , इस तरह के gadgets, उतना ज़्यादा stress. दूसरे शब्दों में childhood stealer...

आपको याद है अपना बचपन, जब mobile, tablet, laptop नहीं हुआ करता था? तब हम कितना दौड़ते थे, भागते थे, मस्ती करते थे, पूरी धरती हमारा खेल का मैदान होता था और पूरा आकाश मस्ती का भंडार...

तब हमें अपनी खिलखिलाहट भी सुनाई पड़ती थी और चिड़ियों कि चहचहाट भी। पर अब यह सब कहाँ?

तब दिन और रात में कुछ ज़्यादा अंतर नहीं था। हर समय stress free होता था।

उस समय मासूमियत भी ज़्यादा थी, physical growth भी अच्छी थी, mental growth भी और आपस की bonding भी।

आजकल के बच्चों का दायरा सिमटता आ रहा है। एक कुर्सी, एक पलंग और मात्र एक कमरे तक। 

और सिमटती जा रही है उनकी bonding, मात्र इस तरह के gadgets के साथ।

कहने को तो वो internet के through पूरी दुनिया से जुड़े हुए हैं पर वास्तविकता तो यह है कि virtually। 

सच मानिए, ज़िंदगी को खुशनुमा बनाना है तो सबसे पहले अपने बच्चों का बचपना संवारिए।

उसके लिए उनको इस तरह के gadgets  देना बंद कीजिए और जोड़िए उन्हें उनके अपनों से, उनके रिश्तेदारों से, उनके दोस्तों से और सबसे important अपने आप से। 

इस तरह के gadgets उन्हें औरों के साथ-साथ आपसे भी दूर करता जा रहा है। 

पर उसके लिए एक काम और करना होगा कि आपको अपना भी gadgets time का एक schedule बनाना होगा, कि जब बच्चे आप के आसपास हों तो आपका time उनके लिए खाली रहे। ना की इस तरह के gadgets में आप busy रहें।

ऐसा कर के देखिए, उनका और आपका, दोनों का ही mental stress कम होगा और love bonding ज़्यादा।

कम शब्दों में  कहें तो love bonding ही mental stress को कम करने का सबसे important factor है। 

सबके साथ रहिए, खुश रहिए और ज़िंदगी को सही मायने में enjoy कीजिए। आज भी और हमेशा ही आपकी mental health को improve करने की secret key यही है।

Happy world mental health day