Monday, 20 May 2024

Recipe: Kulfi Faluda

गर्मी के मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक जिसका इंतज़ार रहता है, आ गई है वही, गर्मी की छुट्टियां..

और इसके साथ ही बच्चों की demand कि कुछ अच्छा खाना है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाए। 

तो इस पूरे week हम recipes share करेंगें, कुछ mouthwatering, कुछ traditional, कुछ easily prepare होने वाली, कुछ different, etc..

पर आज शुरू करेंगे, heat को beat करने वाली, सबकी all time favourite कुल्फी फालूदा से... 

वही कुल्फी फालूदा, जिसकी demand गर्मियों में बहुत बढ़ जाती है। 

कुल्फी फालूदा



A. Ingredients :

  • Mawa Kulfi - 4
  • Faluda - 100 gms.
  • Sabja Seeds - 2 tsp.
  • Rooh Afza - 4 tsp.
  • Dry Fruits - finely chopped 
  • Essence - few drops
  • Sugar - 1 tsp. / as per choice


B. Method :

  1. Mawa Kulfi की recipe हम share कर चुके हैं, उसकी recipe के लिए आप इस link पर click कर सकते हैं -https://shadesoflife18.blogspot.com/2020/04/recipe-mewa-malai-kulfi.html?m=1
  2. एक pan में एक cup पानी boil करने रख दीजिए।
  3. जब पानी उबल जाए, तो उसमें Faluda threads को डाल दीजिए और 3 to 5 min के लिए medium flame पर चलाते हुए boil कर लीजिए। 
  4. अब pan को 30 minutes के लिए ढककर रख दीजिए।
  5. अब फालूदा को ठन्डे पानी में डाल दीजिए, उसमें 1 tsp. sugar और अपनी पसंद का rose or kewda essence डाल दीजिए, जिससे फालूदा slightly flavourful हो जाए।
  6. एक bowl में एक Cup पानी डाल दीजिए।
  7. उसमें 2 tsp sabja seeds डालकर 30 minutes के लिए रख दें। 
  8. Kulfi के तीन से चार टुकड़े कर लीजिए।
  9. अब एक कांच का glass लीजिए। 
  10. उसमें हम सब ingredients की layer बनाते हुए कुल्फी फालूदा ready करेंगे।
  11. उसमें सबसे पहले 1 tsp. रूह अफ़ज़ा डालिए, फिर flavoured Faluda, उसके बाद soaked sabja seeds, फिर कुल्फी के टुकड़े, उसके बाद फालूदा, फिर सब्जा के बीज, फिर कुल्फी के टुकड़े डाल देंगे।
  12. अंत में इसे finely chopped dry fruits और रूह अफ़ज़ा की drops से garnish कर लीजिए।

Yummy and tasty Kulfi Faluda is ready to serve.

कुछ tips and tricks भी देख लीजिए :


C. Tips & Tricks : 

  • आप हमारी कुल्फी की recipe को try करेंगे तो बहुत easily, tasty kulfi आप बना लेंगे। 
  • कुल्फी फालूदा के लिए सबसे अच्छा combination, Mawa Kulfi से ही आता है, वैसे अगर आप different flavour की कुल्फी लेना चाहें तो ले सकते हैं।
  • आप रूह अफ़ज़ा की जगह कोई भी flavoured syrup ले सकते हैं।
  • Faluda threads को आप घर पर भी बना सकते हैं, अगर आप को उसे बनाना सीखना हो, तो comment box में डाल दीजियेगा, हम method बता देंगे।
  • फालूदा में sugar and essence add करना totally optional है। आप plain faluda भी रहने दें सकते हैं।
  • Faluda threads के ठंडे हो जाने के बाद उन्हें ठंडे पानी में अवश्य डालें। ठंडे पानी में डलने के बाद ही वो अपना proper texture contain करते हैं।
  • Market में राशन वालों के पास आपको easily faluda threads and sabja seeds मिल जाएंगे।
  • आप की जानकारी के लिए बता दें, सब्जा के बीज और कुछ नहीं, तुलसी के बीज होते हैं। जो कि बहुत ही healthy and tasty options है कुल्फी के साथ।
  • Sabja seeds and faluda threads को आप different flavour के shake में भी डाल सकते हैं।
  • आप को एक बात और बता दें कि आइसक्रीम की तुलना में कुल्फी ज्यादा healthy option है। कुल्फी में milk content ज्यादा rich होता है।

तो चलिए आज से ही शुरूआत करते हैं, summer vacation का celebration...

Saturday, 18 May 2024

Article: Rising Temperature

 बढ़ता पारा 



इस बात से तो हम सभी अवगत हैं कि temperature, दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इतना ज्यादा कि, बिना AC के चैन ही नहीं है और एक पल भी पंखे के बिना रहना तो असंभव ही है।

सोचिए जब कमरे में पंखा, कूलर और AC के बिना आराम नहीं है, तब kitchen में gas की बढ़ी हुई additional गर्मी से कितना ज्यादा परेशानी होती होगी?

फिर भी ऐसे में कोई है, जो आपकी हर फरमाइश पूरी करने से बिल्कुल नहीं कतरा रहा है, बल्कि खुशी-खुशी पूरी कर रहा है।

वो हैं आपकी माँ, पत्नी, बहन, भाभी, चाची, मौसी, बुआ आदि...

सच में महान हैं वो, जो अपने परिवार के लिए इतनी गर्मी में भी उनकी फरमाइश को पूरी कर रहे हैं।

आप को खुश होना चाहिए कि आप के पास इतना प्यार करने वाला कोई है। साथ ही आपको उनकी बहुत care करनी चाहिए, उन्हें बहुत सारा प्यार और सम्मान देना चाहिए।

उनके लिए कुछ special करना चाहिए। 

जैसे आप इस बात का ध्यान रखें कि उनके लिए fridge में हमेशा ठंडा पानी रहे, ऐसा ना हो कि जब वो सारे काम ख़त्म कर के ठंडा पानी पीने की चाह रखें तो ठंडा पानी ख़त्म हो चुका हो। 

गर्मी की छुट्टियां हो गई हैं तो specially बच्चों से कहना कि वो दिन भर में खुद भी खूब पानी पिएं और अपनी Mumma को भी पीने के लिए पानी देते रहें। 

आजकल, नलों में पानी बह‌ुत गर्म आ रहा है, उनके नहाने के लिए पानी भर कर रखें, जिससे वो नहाने के बाद fresh feel कर सकें।

जब वो काम ख़त्म करके आराम करने आए तो कमरे में, कूलर या AC पहले से चला कर कमरा ठंडा कर के रखें, जिससे कमरे में आकर उन्हें बहुत सुकून मिल सके।

जब वो आराम कर रही हों तो छोटे-छोटे कामों के लिए उन्हें उठाकर तंग ना करें बल्कि वो काम खुद कर लें।

ऐसे dish की फरमाइश ना करें, जिसमें उन्हें घंटों gas के आगे खड़ा रहना पड़े। 

अगर कर सकें तो उनकी help भी करें, जिससे उनका काम जल्दी ख़त्म हो जाए।

अपनों से प्यार कीजिए, उनका सम्मान कीजिए और बहुत सारी care.. यही जिंदगी है, बहुत खूबसूरत पल...

Thursday, 16 May 2024

Article: Taste or poison

स्वाद या ज़हर



आज के इस article को लिखने का मुख्य उद्देश्य है, हमारे देश के बच्चे..

आप कहेंगे क्या हो गया जी बच्चों को...

बच्चों में बढ़ता fast food का हद का craze.

Momos, Chowmein, Manchurian etc. यह सारे ही, उतने ही घातक हैं, जितना घातक मीठा जहर। 

यह सब खाने में जितने स्वादिष्ट है, health के point of view से उतने ही जहरीले। 

यह सब तब और घातक हो जाते हैं, जब इन्हें रेहड़ी पटरी से लिया जाए।

आप कहेंगे कि हम ऐसा क्यों बोल रहे हैं? 

क्योंकि इनका craze सिर चढ़कर बोल रहा है। 

Indian street food, जैसे पकौड़ी-कचौड़ी, चाट, गोल-गप्पे, लिट्टी चोखा, ढोकला, फाफड़ा, इडली, डोसा, छोले-भटूरे, आदि से मुकाबले momos, chowmein, manchurian, pizza, sandwich, burger etc. की stalls ज्यादा नजर आने लगी है।

और पहले लगने वाले ठेले जिनमें,फालसे, फलों की चाट, मूली, खीरा, भुट्टा, आदि... वो तो अब यदा-कदा ही देखने को मिलते हैं।

आप देखेंगे तो पाएंगे कि Indian foods, most healthy foods है। किसी-किसी में आपको oil content ज्यादा मिल सकता है लेकिन harmful chemicals आपको नहीं मिलेंगे।

इसलिए अच्छा यही होगा कि Indian food items ही खाए जाएं...

जबकि fast food में harmful chemicals होने की संभावना बहुत अधिक होती है। 

किसी में preservatives, किसी में emulsifier, किसी में different chemicals like ajinomoto, किसी में colour etc...

इनमें से mostly DNA या blood cells पर attack करते हैं, जिनसे cancer, heart disease, nerves disorder, bones में weakness, obesity, diabetes, blood pressure etc की problem हो जाती है।

हमने रेहड़ी पटरी वालों के items ज्यादा खतरनाक इसलिए कहे, क्योंकि उन्हें कम पैसों में food items ज्यादा स्वादिष्ट बनना है तो वो ज्यादा chemicals use करते हैं।

पर ऐसा नहीं कि सारे रेहड़ी पटरी वालों के items ख़राब ही होंगे, उनके अच्छे भी हो सकते हैं और बड़ी-बड़ी eateries में भी ज्यादा chemicals use हो सकते हैं।

पर अगर आप fast food खाना ही चाहते हैं तो उन्हें घर पर ही बनाएं, हो सकता है कि वो taste में थोड़ा कम tasty लगे, पर healthy 100% होंगे।

और अगर आप बाहर ही खाने में interested हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।

1. अगर food items, colour डालकर बनाया है तो उसे avoid करें। जैसे honey chilli potato, paneer, chicken, gobhi etc.

2. Chinese items में Ajinomoto डालने को मना कर दें। 

3. Momos में monosodium glutamate (MSG) डालने को मना कर दें। 

हमने आपको जो बताया है, उस पर एक बार विचार अवश्य करिए। क्योंकि आपकी व आपके परिवार की सेहत आपके ही हाथों में है।

एक बार फिर कहेंगे कि घर पर बने खाने से ज्यादा tasty and healthy कोई खाना नहीं है। आप को fast food बहुत ज्यादा पसन्द हो तो उन्हें भी healthy version में कर के बनाएं।

Be healthy, be happy 🫶🏻❤️😊🙏🏻