Thursday, 24 October 2024

Tip : Combinations (Part-3)

Combination (Part-1), and 

Combination (Part-2) 

के बाद आज आपको बताए गए तीसरे combination के बारे में बताते हैं। 

वैसे यह एक ऐसा combination है, जिसे सब healthy option ही मानते हैं और अपनी diet में easily adopt भी कर लेते हैं।

पर यह combination, आपके health के according, किस-किस तरह से helpful है, वो भी देख लीजिए...

Combinations (Part-3)

केले और दूध के फ़ायदे :

1) Digestion Improvement -

केले और दूध में vitamin C, vitamin B6 and fibre होता है, जो digestion के लिए फ़ायदेमंद होता है। इससे gastric problem, constipation and acidity जैसी problems से relief मिलता है, जिससे digestion process, improve होती है।


2) Sound Sleep -

केले और दूध में tryptophan and carbohydrate होता है, जो melatonin level को बेहतर करता है और mental peace देता है, जिसके कारण आप sound sleep ले सकते हैं।


3) Strong Immunity -

केले और दूध में vitamin C होता है, जो कि strong immunity को develop करता है।


4) Weight Gain -

केला और दूध calories से भरपूर होता है, इसलिए वज़न बढ़ाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह बहुत फ़ायदेमंद होता है। Gym जाने वालों के लिए भी यह एक best option है. Banana shake से instant energy मिलती है।


5) Blood Pressure Control -

केले और दूध में potassium होता है, इसलिए यह blood pressure patient के लिए फ़ायदेमंद होता है।


6) Bones Strengthen -

केले और दूध में calcium and protein होता है, इसलिए इससे bones and muscles strengthening बहुत अच्छे से होती है। यही कारण है कि players के diet plan में केला और दूध जरूर से शामिल किए जाते हैं।


तो लीजिए, बहुत सारे फायदों के साथ आपके लिए यह combination, हाज़िर है। इससे aware हों और लाभ उठाएं...


Disclaimer -

All (five) combinations are entirely a result of research. Do not rely upon these for fighting against any disease, & general medication should not be replaced by any of these. Also, do not consume any of these in an excessive manner, which might lead to unwanted conditions.

Wednesday, 23 October 2024

Tip : Combinations (Part-2)

आपको कल‌ Combinations (Part-1) में चावल और दही के combination के बारे में बताया था, जिसे लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया, व लोगों की बाकी combination के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है।

आज जिस combination के बारे में हम बात करने जा रहे हैं, उसे लोगों ने बहुत ज़्यादा नकार दिया है या यूं कहें कि यह जितना healthy option है, इसे उतना ज़्यादा unhealthy समझ लिया है।

आगे बात करने से पहले, एक बार आपको फिर यही कहेंगे कि हमारे बड़े-बूढ़े यही खाकर तंदुरुस्त और सशक्त रहे हैं। 

ध्यान रखिएगा, Indian food और उसके combination, सबसे ज़्यादा healthy option हैं, उन्हें अपनी diet में ज़रूर से शामिल रखिएगा। 

यह ही है जो, आजकल की hactic life में आपको fit and fine रखेगा।

Combinations (Part-2)

चलिए आज हम दूसरे combination, रोटी और घी के विषय में बात कर लेते हैं।


रोटी पर घी लगाने के फ़ायदे :

1. Immunity development -

घी में vitamin A, D, K जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो disease resistant क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।


2. Body fitness -

घी और रोटी के combination से शरीर को carbohydrate and fat दोनों सही मात्रा में मिलते हैं।


3. Bones strengthen -

घी में vitamin D होता है, जो calcium के absorption में मदद करता है। और उसमे मौजूद vitamin K, calcium को body में पहुंचाता है, जिससे bones, strong होती है।


4. Healthy for heart -

घी में healthy fats (Polyunsaturated Fatty Acids - PUFAs) हैं, जो दिल को healthy रखने में मदद करते हैं।


5. Cholesterol control -

घी रोटी खाने से bad cholesterol (Low-Density Lipo-protein : LDL) कम होता है और good cholesterol (High-Density Lipo-protein : HDL) बढ़ता है।


6. Weight control -

घी लगी रोटी खाने से भूख कम लगती है और वज़न नियंत्रित रहता है। 


7. Healthy skin - 

घी में anti oxidants होते हैं, जो त्वचा को चमकाने में मदद करते हैं।


8. Metabolism -

घी limited quantity में लेने से metabolism बढ़ता है और fat burn होता है।


9. Brain function -

घी brain की functioning को बेहतर करता है, जिससे brain की sharpness बढ़ जाती है।


Disclaimer -

All (five) combinations are entirely a result of research. Do not rely upon these for fighting against any disease, & general medication should not be replaced by any of these. Also, do not consume any of these in an excessive manner, which might lead to unwanted conditions.

Tuesday, 22 October 2024

Tip : Combinations (Part-1)

आज आप को एक ऐसी tip share कर रहे हैं, जो पहले के जमाने में तो सब जानते थे, पर हम लोग पढ़-लिखकर सब भूल गए हैं।

जबकि इसकी जानकारी होना, हमारे health के point of view से बहुत useful है। चलिए देख लेते हैं, क्या हैं वो...

Combinations (Part-1)

तो हम बात कर रहे हैं, कुछ ऐसे Combinations की, जिनके साथ में होने से बहुत फायदे होते हैं।

इन combinations में हम जो ingredients बता रहे हैं, वो हमारे घर पर easily available है।

तो वो combinations हैं...


  • चावल के साथ दही
  • रोटी के साथ घी
  • केला और दूध
  • चना और खजूर
  • चाय के साथ नींबू


दही चावल (curd rice ) खाने के फ़ायदे :

  1. दही चावल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, दही में protein, calcium, magnesium and potassium जैसे तत्व होते हैं, वहीं चावल में carbohydrate होता है। In other words, it is a complete meal in just one bowl.
  2. दही चावल खाने से digestive system मज़बूत होता हैं। दही में मौजूद probiotics, intestine में अच्छे bacteria को बढ़ाते हैं, इससे constipation और पेट दर्द में आराम मिलता है।
  3. दही चावल खाने से immunity बढ़ती है। दही में मौजूद पोषक तत्व immunity को मज़बूत करते हैं, इससे मौसम बदलने पर होने वाले infections से बचाव होता है।
  4. दही चावल खाने से weight control में रहता है। दही खाने के बाद पेट भरा रहता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती।
  5. दही चावल खाने से blood sugar level control रहता है। दही चावल बनाने में करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें anti hyperglycemic index होता है। इसका glycemic index 4.4 होता है, जो कि बहुत low होता है, जिससे यह blood sugar level control, करने में बहुत helpful होता है।
  6. दही चावल खाने से menstrual cycle से पहले होने वाले cramps (ऐंठन और पेट दर्द) में आराम मिलता है।


आज आपको दही चावल खाने से होने वाले फायदे बताए हैं।

एक-एक करके बाकी सभी combinations के फायदे भी बताते जाएंगे, जिससे आप समझ सकें कि क्या आपके लिए beneficial होगा। 

और यह भी जान सकें कि पहले जब इतनी varieties नहीं थी, फिर भी लोग इतने healthy कैसे थे...

उसका एक बहुत बड़ा कारण यह था कि उन्हें अच्छे से पता था कि किस के साथ किस का combination बनाया जाए।

So stay tuned...


Disclaimer -

All (five) combinations are entirely a result of research. Do not rely upon these for fighting against any disease, & general medication should not be replaced by any of these. Also, do not consume any of these in an excessive manner, which might lead to unwanted conditions.