होली आने वाली है, जो साथ लाएगी बच्चों में उत्साह, जवानों में उमंग व संग में प्रेम, सौहार्द और अपनेपन का रंग। पकवानों की बहार होगी, सबके संग मिल मस्ती हजार होगी।
पर रंग में भंग तब पड़ जाता है, जब इतने पकवानों को खाकर पेट डांवाडोल हो जाता है। पर इस होली नहीं होगा, अगर आप Shades of Life को follow करते हैं, क्योंकि इस बार हम जो share कर रहे हैं, उसके साथ आपका होली का मजा चौगुना हो जाएगा।
आइए झट-पट इसकी recipe देख लेते हैं…
गाजर का पानी वाला अचार
(I) Ingredients :
- Red Carrot - 100 gm.
- Rai (small mustard seeds) - 1 tbsp.
- Turmeric powder - ½ tsp.
- Salt - as per taste
- Asafoetida - 1 tsp.
- Black salt - ½ tsp.
- Water - 1 litre
(II) Method :
- एक भगौने में एक litre पानी को गर्म होने रख दीजिए।
- गाजर को छीलकर उसके fingers काट लीजिए (जैसे french fries ready किए जाते हैं)।
- पानी में नमक, हींग, और गाजर डालकर एक खौल आने तक पकाएं।
- राई को coursely grind कर लीजिए। Ground राई व काला नमक इस पानी में डाल दीजिए।
- पानी को कांच की शीशी में पलट दीजिए और बरनी के मुंह को कपड़े से बांध दें।
- अब बरनी को दो से तीन दिन के लिए धूप में रख दीजिए।
Your tangy and tasty digestive Carrot Water Pickle is ready.
(III) Tips and Tricks :
- गाजर fresh and red लीजिए, इससे स्वाद अच्छा आता है।
- गाजर को किसी भी shape में काट सकते हैं। Fingers वाला देखने में अच्छा लगता है।
- आप पानी बिना उबाले भी इसे बना सकते हैं, फिर इसे बनने में 4 to 6 days लग जाते हैं। बहुत बार सही स्वाद का नहीं भी बनता है।
- इसमें खट्टा स्वाद राई के fermentation से आता है। खट्टा करने के लिए नींबू रस या सिरका इत्यादि बिल्कुल न डालें।
- राई दरदरा ही पीसकर डालें, महीन नहीं करना है। 1 tbsp. से अधिक न डालें, वरना पानी कसैला हो जाएगा।
- हल्दी हल्के से पीले tinch के लिए, या पीला रंग करने के लिए डालना है, आप अपनी पसंद के अनुसार डाल सकते हैं।
- आप चाहें तो mix veg भी ले सकते हैं, जैसे गाजर के साथ मूली, गोभी, हरी मिर्च इत्यादि।
- इसमें अपनी पसंद अनुसार, सौंफ, अजवाइन, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर आदि डाल सकते हैं। हमने नहीं डाला है, क्योंकि हमने इसे पाचक जल बनाया है। इसमें हींग, राई, नमक का बहुत ही soothing effect आता है। इसलिए गाजर भी हमने कम डाली है, केवल fermentation process fast करने के लिए।
- कम गाजर डालने और कोई अन्य सब्जियां न डालने का एक कारण और है कि सब इसका पानी अधिक पसंद करते हैं, साथ में गाजर या सब्जियों को खाना पसंद नहीं करते हैं। और वो इसलिए भी क्योंकि यह एक appetizer drink है, खाने के साथ खाया जाने वाला अचार नहीं है।
- पानी पूरी तरह तैयार है, इसकी पहचान खट्टी-सी खुशबू और स्वाद होता है।
- साथ ही अचार के पूरा बनते ही गाजर ऊपर की तरफ आ जाती है।
- हींग जरूरी है, इससे पाचन क्रिया अच्छी हो जाती है।
तो सोचिए मत, आज ही बना लीजिए, easily and instant बनने वाला, oil free अचार, जो खाने के साथ नहीं बल्कि उससे पहले या बाद में खाया जाता है, पकवानों के पाचन के लिए।
होली के पकवानों की list में इसे भी शामिल कर लीजिए, क्योंकि यह होली का पूरा मज़ा बनाए रखेगा।
ज्यादा सोचा तो होली आकर निकल जाएगी और यह नहीं बन पाएगा, आपके मेहमानों के लिए। और एक secret बताएं, आप इसे तैयार कीजिए। उसके बाद हम तुरंत तैयार होने वाले कांजी वड़ा की विधि दो दिन में बताते हैं।
So stay tuned…

No comments:
Post a Comment
Thanks for reading!
Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)
Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.