खाना जब बच जाता है, तो उसका क्या किया जाए, यह सोच-सोचकर दिमाग ख़राब होता है और refrigerator पूरा भर जाता है सो अलग। पर आप परेशान न हों, आप Shades of Life से जुड़े हैं, जिसके पास हर बात का हल है।
आज की tip एक ऐसी tip है, जिसकी requirement हर घर को होती है। तो आज कुछ ऐसी ही, रोज़ के बचे हुए खाने, जैसे सब्जी, रोटी, दाल चावल आदि के makeover recipes की tip share कर रहे हैं।
यह tip आपको help करेगी, साथ ही आप aware रहेंगे कि आप जो dishes restaurants में, hotels में order करते हैं, उन्हें कैसे prepare करते हैं।
(1) Leftover Sabjis-
- अगर सब्जियां बच गई हैं तो आप उन्हें mash करके, उसमें bread crumbs मिलाकर, उनके cutlets बना सकते हैं। पर ध्यान रखिएगा, कि वो सब्जियां आलू base हों, जैसे Aloo Matar, Aloo Shimla-Mirch और Aloo Gobhi etc. इनके बने cutlets बहुत tasty होंगे, और सब्जी से ज्यादा इसे चाव से खाया जाएगा। Hotels, restaurants and trains में mostly ऐसे ही cutlets बनाए जाते हैं।
- आप कहेंगे कि अब तो गर्मी आ रही है, कद्दू, बैंगन, लौकी, भिंडी बचेगी, तो क्या उनके cutlets अच्छे लगेंगे? नहीं, उन सब्जियों को मिलाकर, pressure cooker में डालें, फिर उसमें थोड़ा पानी डालकर एक whistle दे दीजिए (अगर सब्जियां gravy वाली हैं तो पानी न डालें), फिर उसको mixer-grinder jar में डालकर puree कर लीजिए।कढ़ाही में घी डालकर थोड़ा कटा हुआ प्याज, लहसुन और capsicum डालकर भूनें, फिर थोड़ा उबला आलू mash करके डाल दीजिए, साथ ही जो puree बनाई थी, उसे भी डालकर मक्खन के साथ अच्छे से भून लें। मस्त भाजी तैयार हो जाएगी, पाव के साथ शाम की चाय का लुत्फ उठाएं।
- बची हुई सब्जी को mash करके आप भरवां पराठा और कचौड़ी भी बना सकते हैं।
(2) Leftover Rice-
- बचे हुए चावल से Jeera Rice, Mix-Veg Pulao और Biryani जैसी सभी dishes ready कर सकते हैं। अधिकतर hotels और restaurants में rice की सारी dishes leftover rice से ही बनती हैं, बस वो बासी कितना होगा, यह उस दिन की availability पर depend करता है।
- बाकी बचे हुए चावल से आप चावल वड़ा और चावल सेव भी बना सकते हैं, यह भी बहुत स्वादिष्ट बनते हैं, इसकी recipes के link नीचे दिए हैं।
- Rice Vada: https://shadesoflife18.blogspot.com/2020/04/recipe-rice-vada.html?m=1
- Rice Sev: https://shadesoflife18.blogspot.com/2023/03/recipe-rice-sev.html?m=1
(3) Leftover Dal-
- बची हुई दाल को आटे में डालकर dough prepare कर लीजिए, मस्त परांठे बनते हैं।
- दाल को सूजी में डालकर, उसमें कटे हुए प्याज, धनिया-पत्ती डालकर, उसके cutlets बना सकते हैं।
- दाल-चावल को mix करके उसका puree कर लीजिए, और उसके पापड़ बना लीजिए, बढ़िया कुरकुरे पापड़ तैयार।
- दाल को puree कर लीजिए, उसमें चावल का आटा, महीन कटा आलू, प्याज़, धनिया पत्ती डालकर झट-पट भजिया तैयार कर लीजिए।
(4) Leftover Roti/Chapati-
- बासी रोटी, सेहत का खजाना: https://shadesoflife18.blogspot.com/2020/02/articles.html?m=1
यह article अवश्य पढ़िएगा, क्योंकि सब leftover का लेते हैं सिवाय रोटी के, और इसका makeover भी आपको घर पर बनाने से ही मिलेगा। इनकी recipes हम पहले डाल चुके हैं, तो आज उनके links आपके साथ फिर से share कर रहे हैं।
- Roti Pulao: https://shadesoflife18.blogspot.com/2020/04/recipe_4.html?m=1
- Roti Kheer: https://shadesoflife18.blogspot.com/2020/04/recipe.html?m=1
- Lasagna Indicana: https://shadesoflife18.blogspot.com/2020/02/recipe-lasagna-indicana.html?m=1
Lasagna Indicana एक Mexican Cuisine का Indian version है।
- इसके अलावा आप रोटी में हल्का-सा पानी लगाकर पराठा सेक सकते हैं।
- रोटी में आलू का मसाला लगाकर roll कर लीजिए, उसे cornflour के पतले घोल में dip करके fry कर लीजिए, स्वादिष्ट roll तैयार हैं। मसाला लगाते समय रोटी को हल्का गीला कर लीजिएगा। इससे रोटी easily roll होगी।
रोज के खाने का इतना tasty makeover और फिर वो भी बचे हुए खाने का, आपकी तारीफ़ भी होगी और आपकी tension भी ख़त्म होगी कि बचे हुए खाने का क्या करें। तो बस सोचना क्या है, बना डालिए, अपनों को और खुद को प्रसन्न कीजिए।
जो dishes यहाँ mentioned हैं, अगर आपको उनमें से किसी की detailed recipe चाहिए, तो comment section में हमें बता दीजिए। वरना आने वाले दिनों में हम सबकी recipes डालेंगे ही। So stay tuned…

No comments:
Post a Comment
Thanks for reading!
Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)
Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.