Monday, 28 December 2020

Recipe : Domino's style classic stuffed Garlic Bread

आज आप के साथ हम ऐसी recipe, share करने जा रहे हैं, जो आज कल बच्चों से लेकर बड़ों तक सब को बहुत पसंद है।

हम बात कर रहे हैं, Domino's style classic stuffed Garlic Bread की।

आज हम आपको ऐसी Tips and Tricks बता रहे हैं, जिससे आप without yeast, without egg and without oven,  इसे घर पर बहुत easily बना सकते हैं।

 Domino's style classic stuffed Garlic Bread


Ingredients:

For base -
  • All purpose flour - 3 cup
  • Olive oil - 3 tbsp.
  • Salt -½ tsp
  • Sugar - ½ tsp
  • Fresh Curd - 1 cup
  • Baking powder - 1tsp.
  • Meetha soda - 1 tsp.
For topping -
  • Mozzarella Cheese and Cheddar cheese combination  - 250 gm.
  • Garlic - 5 to 6 cloves
  • Butter - 50 gm
  • Capsicum - 50 gm.
  • Sweet corn -50 gm.
  • Jalapeño - 50 gm 
  • Mixed Herbs -  50 gm 
  • Chilli flakes -  10 gm.

Method:
  • Capsicum and jalapeño के small blocks काट लीजिए।
  • Sweet corn को 10 min. boil कर लीजिए।
  • Garlic cloves को minced or Finely chopped कर लीजिए।
For garlic bread base -
  1. दही में olive oil, salt, sugar डालकर whip कर लीजिए।
  2. मैदे में, मीठा सोडा और baking powder डालकर mix कर लीजिए।
  3. दही के solution में मैदा डालकर हल्के हाथों से dough बना लीजिए। थोड़ा गीला सा dough, prepare होगा।
  4. अगर गीला सा dough prepare ना हो तो थोड़ा दही और add कर लीजिएगा।
  5. इस dough को 20 to 25 minutes के लिए rest करने के लिए छोड़ दीजिए। 
  6. Dough फूल कर दुगना हो जायेगा।
  7. अब इस dough की एक बार फिर अच्छे से knead(सान) कर लीजिए।
  8. Kneading तब तक करनी है, जब तक मैदे में gluten devloped ना हो जाए। Means dough बहुत soft ना हो जाए।
  9. Dough के 4 टुकड़े करके गोलियाँ बना लीजिए।
  10. इसे एक बार फिर 10 minutes के लिए rest करने रख दीजिए।
  11. इन गोलियों को flat करके सूखा मैदा लगाकर, rolling pin से हल्के हाथों से ½ inch मोटी रोटी बेल लें।
  12. Butter melt कर लीजिए, उसमें minced garlic cloves, herbs, chilli flakes add कर दीजिए।
  13. इस butter solution को brush से रोटी में अच्छे से लगा दीजिए।
  14. पूरी रोटी के side-side में butter garlic solution नहीं लगाना है।
  15. रोटी के half portion पर, cheese, capsicum and jalapeño रख दीजिए।
  16. आप चाहें तो jalapeño की जगह flashy Red chilli or green chillies भी लगा सकते हैं और avoid भी कर सकते हैं।
  17. ‌ उंगली पानी में dip करके side-by-side पानी लगा दीजिए।
  18. अब रोटी के दूसरे half portion को पहले वाले पर रखकर अच्छे से चिपका दें। जैसे गुझिया बनाते हैं।
  19.  दबे हुए भाग को fork से एक बार फिर से दबा दें, जिससे रोटी अच्छे से seal होकर lock हो जाए।
  20. अब इसमें ऊपर की layer में 1 inch की दूरी पर cuts लगा दीजिए।
  21. इस पर Butter solution की  brushing कर दीजिए।
  22.  नीचे वाले portion पर भी हल्का butter solution लगा दीजिए।
  23. अब एक प्लेट में butter paper बिछा दें और उस पर इसको रख दीजिए।
For classical stuffed garlic bread
 
  1. आप एक wok(कढ़ाही) लीजिए।
  2. उसमें ½ packet salt डाल दीजिए।
  3. अब wok को ढक कर salt को 7 to 10 minutes के लिए गर्म करें।
  4. इस पर metal की rake(जाली) रख दीजिए।
  5. इस जाली के ऊपर ready की हुई  garlic bread की plate को रख देंगे।
  6. Wok को lid से ढक कर, 7 से 10 minutes के लिए medium flame पर bake कर लीजिए।
  7. Bread में दोनों तरफ browning आ जाएगी।
  8. Brush से Bread में अच्छे से garlic butter solution की brushing कर दीजिए।
  9.  Now classical stuffed garlic bread is ready to serve.
  10. You can serve it with cheesy dip or Tomato sauce.
Note:
  • Base में दही में sugar जरुर से डालिएगा, उससे ही proper Yeast replacement होगा।
  • अगर आप के पास olive oil नहीं है तो आप vegetable oil भी use कर सकते हैं।
  • Amul का grated Mozzarella cheese and cheddar cheese combination आता है। उसे use करने से सबसे अच्छा result आता है, पर अगर आप के पास only Mozzarella cheese हो, तो आप उसे grate करके भी use कर सकते हैं।
  • Bread बनाते समय ध्यान रखिएगा कि filling overload मत कीजिएगा, वरना cheese निकल जाएगा।
  • Bread की seal lock अच्छे से करना है, वरना filling बनते बनते ही निकल जाएगी।
  • Cheese को frozen condition में ही fill कीजिए, इससे cheese जल्दी melt नहीं होता है और Bread proper बनती है।
  • Bread के ऊपर में cut  लगाते समय ध्यान रखिएगा कि वो cut सिर्फ ऊपरी layer तक ही रहे।
  • Cut नीचे तक पहुंचने से cheese leak हो जाएगा।
  • Cut लगाने से दो काम होते हैं - पहला, filling बाहर नहीं निकलती है, क्योंकि heat lock नहीं होती है।
  • दूसरा bread prepare हो जाने पर cutting easily हो जाती है।
  • Bread बनाते समय garlic butter solution की brushing करने से bread में बहुत अच्छी browning आती है और taste भी enhance हो जाता है।
  • Garlic Bread बनाते समय Plate पर Butter paper ज़रूर से बिछाएं वरना bread नीचे से जल जाएगी।
  • इस process से बनाने में बर्तन काले हो जाते हैं, उनकी shining चली जाती है, अतः इसके लिए, आप पुराने बर्तन use कीजिए।
  • अगर आप Diet conscious हैं तो मैदे की जगह आटा भी use कर सकते हैं।
तो बस अब क्या सोच रहे हैं, आज ही try कीजिए।

अगर आपको oven method पूछ्ना है तो आप, comment में डाल दीजिए, हम वो process भी बता देंगे। 

Friday, 25 December 2020

Poem : Christmas

Christmas, एक ऐसा festival है, जिसे Jesus Christ के जन्म दिवस की खुशी में celebrate जाता है।

पर Christmas इस रुप में European countries and Christian लोग ही celebrate करते हैं।

बाकी सबके लिए तो Christmas, festival है मासूम बच्चों का।

जिनकी दुनिया में सब जगह खुशियाँ हैं, जिसमें हैं Santa Claus, gifts, chocolates, cakes, ice-cream, toffees etc.....

तो सोचा, आज हम आपको उसी खुशियों से भरी दुनिया में ले चलते हैं, जिसके लिए एक 8 वर्षीय मासूम बच्चे की कल्पना को प्रस्तुत कर रहे हैं।

आज हम आप सबके ‌साथ अद्वय सहाय की कविता साझा कर रहे हैं, इस कविता को आप पढ़कर और सुनकर आनन्द लें सकते हैं।

Christmas




Christmas आया, Christmas आया,

Christmas है आया।

Jingle Bells, Jingle Bells,

सबने है गाया॥


Santa Claus आए,

तोहफ़े छुपाए। 

अच्छे बच्चे देखकर 

उनको मुस्कुराए॥



Christmas आया, Christmas आया,

Christmas है आया। 

Jingle Bells, Jingle Bells,

सबने है गाया॥

तोहफ़े चाहिए तो,

अच्छे बच्चे बनो। 

वरना मुंह लटका कर,

हर जगह घूमो॥ 



Christmas आया, Christmas आया,

Christmas है आया।

Jingle Bells, Jingle Bells,

सबने है गाया॥ 



पच्चीस दिसंबर,

Christmas का नंबर। 

बच्चों की खुशियों का,

है यह समुंदर॥


Christmas आया, Christmas आया,

Christmas है आया।

Jingle Bells, Jingle Bells,

सबने है गाया॥




Thursday, 24 December 2020

Tips : Icing tips and tricks

अब तक आप सब cake बनाने में तो expert हो गये हैं। पर जब तक cake में proper icing नहीं करनी आती है, तब तक आप cake expert नहीं कहलाते हैं।

बहुत से viewers की request आ रही है कि Icing की tips and tricks बता दें ताकि उनका cake भी professionally-made cake जैसा बन जाए, यानी ऐसा बने, जैसा cake shop से order करते हैं।

तो आज आपको यही share कर रहें हैं।

Icing tips and tricks




Market में तीन तरह की cream आती है।

1. Fresh Cream

2. Dairy whipping Cream

3. Non-dairy whipping Cream or dairy-free whipping Cream

1. Fresh Cream

यह cream market में easily available रहती है। बहुत से लोग इससे icing करते हैं। इसमें sugar powder add करके whip करने से कभी भी इसमें peaks नहीं बनते हैं। So, आप इसको spread तो कर सकते हैं, पर इससे आप cake में fluffy icing नहीं कर सकते हैं। और इसका taste भी professionally-made cake जैसा नहीं आएगा।

आप इस cream को Swiss roll और fruit cream बनाने में use कर सकते हैं।


2. Dairy whiping cream

यह cream आप को professionally-made cake का taste तो दे देगी। पर room temperature में इसके proper stiff peaks form करना बहुत difficult है। इसलिए आप इससे भी fluffy icing conveniently नहीं कर पाएंगे।

आप इस cream को Swiss roll और fruit cream बनाने में use कर सकते हैं।


3. Non dairy whiping Cream or dairy-free whipping Cream




इस cream को ही professional icing के लिए use किया जाता है।

यह आप को 1 litre के Tetra Pack में मिलेगी।  यह आप को उन shops में ज्यादा easily मिलेगा, जहाँ cake and confectionery items मिलते हों। यह cream online भी easily available होती है।

यह आप को 150 से 250 तक की range में मिल जाएगी। 

बहुत सी brands, यह cream बेचती हैं। glossy and shiny cream ज्यादा जल्दी whip हो जाती है।

कुछ brands जिनकी cream अच्छी होती है, वह हैं-

Tropolite;

Delight;

Starwhip;

Silver mark;

Ecorich gold; etc.

पर अगर आप को इन brands के अलावा कोई और non dairy whiping cream मिले तो आप उसे भी use कर सकते हैं। More-n-less सबका taste and whipping time, same ही रहता है।

इसको freezer में रखकर लगभग 1 year तक use कर सकते हैैं।

1 litre cream से 3-4 cakes तक decorate किए जा सकते हैं।

इस whipping cream में sugar already होती है so, sugar add नहीं की जाती है। वहीं fresh cream and dairy whiping cream में sugar add करनी पड़ती है। Cream में sugar add करते ही वो water release कर देती है, जिससे cream और dilute हो, अपनी consistency खो देती है। फिर आप कितना ही whip कर लीजिए, कोई भी trick लगा लीजिए, वो decoration के लिए suitable नहीं बन पाती है।

यह तो हुई Cream की बात, अब इसे use कैसे करेंगे, वो भी बता देते हैं।

1. जिस दिन आप को cake decorate करना है, उससे 1 दिन पहले आप non dairy whiping cream को freezer से निकाल कर fridge में रख दीजिए।

जिससे whiping cream, liquid form में आ जाए। याद रखिएगा, cream liquid चाहिए पर साथ ही वो chilled भी होनी चाहिए। इसलिए हम इसे fridge में रखकर ही thaw(पिघलाना) करेंगे।

2. अगर आप whipping equipment खरीदने जा रहे हैं, तो 300 watt ≤ Power के equipments अच्छे रहते हैं। इससे 10 minutes में cream whip हो जाती है।

आप के पास कम watt वाला whipping equipment है तो भी चलेगा। अगर आप के पास whipping equipment नहीं है,  तो आप cream को whisker/spoon/fork से whip कर सकते हैं। बस इसमें आपको time ज्यादा लगेगा।

3. आप जब भी cream whip करें, बर्तन थोड़ा बड़ा लें, क्योंकि cream whip होकर fluffy हो जाती है और cream, volume में 2 to 4 times तक बढ़ जाती है।

आप अपनी convenience के according चौड़ा या गहरा बर्तन ले सकते हैं। बस यह ध्यान रखिएगा कि आप जब cream whip कर रहे हों तो whipping equipment smooth चले, दीवारों से टकराए नहीं।

4. हमे whipping से cream को fluffy (हवा भरना) करना है, तो Whipping हमेशा एक ही direction में करें। वरना वो कभी fluffy नहीं होगी।

5. Whipping जल्दी हो, उसकी trick यह है, कि आप whipping horizontal circular direction में ना कर के vertically circular direction में करें। Means अगर आप whipping equipment से whipping कर रहे हैं तो, बर्तन थोड़ा टेढ़ा करके करें।

और अगर spoon से या हाथ से कर रहे हैं तो भी उसका motion नीचे से ऊपर की ओर होगा।

6. Whipping करते समय, बीच बीच में cream collect भी करते जाएं, जिससे सारी cream whip हो।

7. अगर आप को cream में colour मिलाना है तो soft peaks में ही मिला देना होगा।

8. Soft peaks, की पहचान यह है कि उस समय आप spoon को cream में उठाएंगे तो, एक peak सी बनेगी, पर अगर cream लगा spoon उल्टा करेंगे तो cream गिर जाएगी।

9. Full whipping हो जाने से cream में stiff peaks बनेगी। 

Stiff peaks check करने के लिए आप cream को spoon में ले कर उल्टा करें। अगर वह नीचे नहीं गिरती है, तो समझिए stiff peaks formहो गईं हैं। ऐसे में आप जिस बर्तन में cream whip कर रहे हैं, उसको पूरा उल्टा कर देने पर भी cream नहीं गिरेगी। 

आप इसकी testing पहले cream लगे spoon को उल्टा करके देखिएगा। उससे ना गिरे तो धीरे से बर्तन उल्टा करके देखिएगा।

Cream, over whip नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उससे cream, granulate हो जाती है, जिससे butter and butter milk बन जाता है। फिर वो cake decoration के लिए suitable नहीं रहेगी।


अब यह cream icing करने के लिए तैयार है। अब बस दो चीज़ों की आवश्यकता है, आपकी creativity and imagination, और आपका cake भी किसी professionally-made cake से कम नहीं लगेगा।

आप ऐसा भी कर सकते हैं कि Dairy and non dairy whiping cream, दोनों के combination से cake icing करें। यानी cake की layering and leveling, Dairy Whiping cream से कर लीजिए और decoration, non dairy whiping cream से कर लीजिए।

वैसे अधिकतम professionally-made cakes, में सिर्फ non dairy whiping cream से ही icing की जाती है।

अगर आप cream को summers में whip कर रहे हैं, तो आप बर्तन chilled लीजिए। या फिर आप बर्तन के नीचे ice-tub भी रख सकते हैं; मतलब आप 2 containers लीजिए, नीचे बड़े बर्तन में ice रखिए और उसके अंदर उससे छोटे बर्तन में cream रखकर whip कीजिए। या आप cream whip करिए और बीच बीच में उसे ठंडा करने के लिए freezer में रख दीजिए।ऐसा इसलिए है क्योंकि आप की cream जितनी ठंडी रहेगी, उतनी जल्दी whip होगी और उतना ही अच्छा result देगी।


आप में से किसी को perfect cake बनाने की recipe चाहिए, तो आप इन links से वो recipes भी सीख सकते हैं।

Instant curd cake

Eggless Cake in minutes

Cake without bake

Tip for preparing soft and spongy cakes

आगे हम आपके साथ, Black forest cake, fresh fruit cake, dry fruit cake, Red velvet marble cake, barbie doll cake, etc की recipes share करेंगे।

So stay tuned.....