6 साल साथ-साथ
आज फिर वही दिन है, हमारी जिंदगी का, जो बहुत ही खूबसूरत है।
6 साल साथ-साथ, एक खूबसूरत सफ़र, जो निरंतर आगे बढ़ता ही जा रहा है। ईश्वर की अनुकम्पा ऐसी ही बनी रहे 🙏🏻
यह दिन ही है, जिसने हमें अपनी जिंदगी से जुड़े दो जन्मदिवस दिए, एक माँ ने दिया था, शरीर रूपी, जिससे इस दुनिया में आए थे।
दूसरा बेटी ने दिया, कर्म रुपी, यह blog बना कर...
खूबसूरत इसलिए कहा, क्योंकि माँ ने एक बहुत खूबसूरत दुनिया से जोड़ा, जहां विश्व के सबसे अच्छे मम्मी-पापा, भाई-बहन, ददिहाल, ननिहाल, सारे रिश्तेदार, दोस्त मिले। माँ ने बहुत ही अच्छे जीवनसाथी से जोड़ा, उसके बाद बेटी-बेटा, ससुराल में सभी बहुत अच्छे मिले।
फिर बेटी ने blog बनाकर, एक और नई दुनिया, नया परिवार दे दिया। आप सबसे इतना सहयोग, इतना प्यार मिला कि बहुत जल्दी सब अपने लगने लगे।
जिससे जितना लगाव अपनों से था, उतना ही आप से हो गया या यूं कहें कि कब आप सब अपने बन गए पता ही नहीं चला।
और यह परिवार हमारा, इतना विशाल है कि आज यह देश-विदेश सब जगह है। पर एक और जगह है, हमारे दिल में..
ईश्वर की कृपा से यह सब संभव हुआ है, उनका कोटि कोटि धन्यवाद 🙏🏻 हे प्रभू आप अपनी कृपा दृष्टि सदैव बनाए रखियेगा।
और आप सबका भी अनेकानेक आभार, आप सब भी अपना प्यार और सहयोग, ऐसे ही बनाए रखियेगा।
एक बहुत बड़ा धन्यवाद और प्यार, अपनी बेटी को जिसने blog बनाकर दिया और उसके सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोग दिया और प्रेरित भी किया।
फिर पढ़ाई-लिखाई की व्यस्तता में वो उतना नहीं जुड़ पा रही थी।
पर तभी मेरे छोटे से बेटे ने मेरा हाथ थाम लिया और मुझे इसे सुचारू रूप से चलने के लिए निरंतर सहयोग व प्रेरणा दी। उसके बिना, हमारा blog को निरंतर चलाते रहना असंभव है। उसको भी बहुत बड़ा धन्यवाद और प्यार…
साथ आपका हर पल चाहिए
हमेशा और ज्यादा,
कभी ना कम चाहिए
प्यार मिला है इतना
कि आप सब बन गए हैं जिंदगी
अब इस जिंदगी में
यह खुशी हर दम चाहिए
बहुत सारे आभार के साथ इस साल का data डाल रहे हैं, जो साल दर साल निखरता ही जा रहा है।





