Saturday, 11 May 2024

Short story: किराए की साइकिल

 किराए की साइकिल  



चंदन बस्ती में रहने वाला होशियार बच्चा था। उसके पापा, किशन की किराने की दुकान थी। 

पूरी बस्ती वहीं से राशन लेती थी, बहुत लोगों का उधार भी चलता था, इस कारण किशन का बस्ती में वट था, साथ ही बच्चों में चंदन का..

इस बार चंदन की मौसी ने उसके जन्मदिवस पर उसको तोहफे मे साइकिल दी। 

अभी तक बस्ती में किसी के पास साइकिल नहीं थी। ऐसे में चंदन की चमचमाती लाल साइकिल, सारे बच्चों मे आकर्षण का केंद्र बन गई।

हर बच्चा उसे छूना, देखना चाह रहा था। चंदन ठहरा व्यापारी का बेटा... उसने सब को कहा, देखने और छूने के 5 रूपए लगेंगे। 

5 रूपए बड़ी कीमत नही थी, आधे घंटे मे सारे बच्चे घर से 5 रूपए ले आए।

चंदन ने सबकी line लगवा दी, इस सख्त हिदायत के साथ कि सब बस साइकिल को देखेंगे और छूएंगे, कोई किसी तरह की कोई छेडछाड नहीं करेगा। जिसके कारण भी साइकिल में जरा भी खराबी आई, उसे पूरे 5 हजार का भुगतान करना पड़ेगा। 

इस तरह से चंदन के पास पूरे 250 रूपए एकत्रित हो गए। उसने एक बढ़िया चश्मा खरीदा और बड़ी शान से रोज, पूरी बस्ती के, साइकिल से चक्कर लगाने शुरू कर दिए। बच्चों के पास, उसे ललचाते हुए देखने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

हफ्ता-दस दिन बाद चंदन साइकिल चला-चला कर बोर हो गया। अब उसके दिमाग में एक तिकड़म आई।

उसने सारे बच्चों को बुलाया और कहा, जो-जो भी साइकिल चलना चाहता है, उसे किराया देना होगा। कितनी देर के लिए साइकिल लोगे, उसी के अनुसार किराया देना होगा। 20, 50, 70, 100 रूपए... साथ मे यह हिदायत तो थी ही कि, जिसके कारण भी साइकिल में जरा भी खराबी आई, उसे पूरे 5 हजार का भुगतान करना पड़ेगा। 

बच्चो मे खुशी की लहर दौड़ गई। वो दौड़े चले गए रूपए लेने...

अब तो हर रोज, सुबह से शाम साइकिल चलती और चंदन की कमाई बढ़ती जाती। 

कुछ ही दिनों मे साइकिल की पूरी कीमत निकल आई। अब चंदन ने एक और साइकिल खरीद ली और उसे भी किराए पर चलाने के लिए लगा दी। और ऐसे ही उसका किराए की साइकिल चलावाए जाने का business चल पड़ा...

चंदन के पापा किशन अपने बेटे की व्यापारी-बुद्धि देखकर अति प्रसन्न हुए और बोले, मैं तो हर रोज कितना राशन खरीदने और दुकान मे दिनभर खटने के बाद रूपए कमा पाता हू; और तुम घर बैठे, किराए की साइकिल चलवा कर कमा रहे हो... गजब दिमाग पाया है, ऐसे ही खूब कमाओ। 

धन्यवाद पापा, आगे मोटरसाइकिल और कार‌ की भी planing है...

किशन जोर से हंस दिया, फिर बोला, बहुत सही जा रहे हो...

Thursday, 9 May 2024

Article : महल से Mall तक

महल से Mall तक 



आज husband के साथ long drive पर गए थे। Car दिल्ली की चौड़ी सड़कों पर दौड़ रही थी। हर  थोड़ी दूर पर एक mall आ रहा था या यूं कहें बहुत ही आलीशान और खूबसूरत थे, सारे के सारे Mall...

इन malls की ख़ूबसूरती और भव्यता देखकर यही ख्याल आ रहा था, भारत मे पहले ऐसे खूबसूरत और भव्य महल हुआ करते थे, आज malls हैं।

वैसे ही विशाल और गगनचुम्बी, उतने ही भव्य और बेहद खूबसूरत.. एक बार निहारना शुरु करो तो नजर नहीं हटती उससे..

महलों में बहुत सारे कमरे होते थे, जिसमें राजा-रानी, उनका परिवार, शाही कर्मचारी और अनेकानेक दास-दासी रहते थे। 

आज malls में भी बहुत कमरे हैं पर उनमे अलग-अलग companies और utility की shops हैं। 

महल में शाही परिवार और उनसे जुड़े विशेष लोग ही अंदर जा सकते थे, जबकि आम लोग किसी विशेष कार्य या अवसर पर ही अंदर जा सकते थे। 

जबकि malls में कोई भी अंदर जा सकता है, चाहे खास हो या आम, बशर्ते वो खुद ही अंदर जाने मे झिझक ना रहा हो।

सोचा जाए तो अपने बचपन में हमने कभी कल्पना ही नहीं की थी, कि एक ही जगह, हर संभव चीज़ मिल जाएगी।

अगर तब सोचते तो असंभव-सा लगता, पर आज किसी को कहेंगे कि कितना असंभव कार्य था, तो लोग कहेंगे कि ऐसा भी कोई बड़ा काम नहीं है, जिसके लिए असंभव शब्द use किया जाए। 

Mall के हर floor पर जगमगाती led lights, glow sign boards उसकी ख़ूबसूरती पर चार चांद लगा रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे हजारों जुगनू एक साथ जगमगा रहे हो। 

आज कल fashion सा हो गया है, malls जाना, हो भी क्यों नहीं, सब सामान एक जगह मिल जाते हैं, थकान भी कम, क्योंकि बहुत दूर कुछ भी नहीं होता है।

Multistorey Floor के लिए lift है और साथ ही पूरे mall में central A.C. भी है, जो ही पूरे ambience को pleasant and soothing बना देता है।

Malls में आकर लोगों को लगता है कि shopping के साथ-साथ उनकी outing भी हो जाएगी। तो malls के आने से लोगों की shopping को लेकर धारणा ही बदल गई, अब shopping एक अच्छी outing भी बन गई है। 

इन malls ने आकर हर आम आदमी को शाही बना दिया, हर किसी को महलों तक पहुंच दिया...

Tuesday, 7 May 2024

Tip: Gas stove cleaning

आज आप के साथ एक ऐसी Tip share कर रहे हैं, जो हर घर की requirement है।

और यकीन जानिए, एक बार आप ने इस तरह से gas stove clean कर लिया, तो आप को कभी gas service कराने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

गैस चूल्हे की सफाई 


Gas को use करते time कई बार ऐसा देखा जाता है कि उसके burners की flame कम हो जाती है। जिसके कारण उस पर काम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

खासकर जिनके पास दो burners वाला stove होता है उनके लिए तो इस से बहुत ही ज्यादा दिक्कत हो जाती है।

इस छोटे से काम के लिए stove service वाले आपसे बड़ी कीमत भी मांग सकते है। लेकिन अगर आप स्वयं इसे ठीक कर लें तो आप इस परेशानी से बच सकती हैं।

इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है। बस यहाँ जो तरीका बताया गया है उसे step by step follow करना है।

Step 1

Gas stove clean करने के लिए सबसे पहले cylinder को regulator से off कर दें। 

इसके बाद उस पर रखे हुए pan support (जिस पर बर्तन रखा जाता है) उसे निकाल दे और burners को भी निकाल लें। 

अब कोई भी बर्तन लें उसमें burners डालें और हर burners के ऊपर Harpic डालें और उसे 15 मिनट के लिए side में रख दें।

इस प्रकार से 2-3 महीने में आपको burners की सफाई करनी चाहिए। जब तक आपके burners Harpic में भीग रहें है तब तक हम दूसरे step पर चलते हैं।


Step 2

अब बारी है main stove को साफ करने की, जिसके कारण flame, low हो चुकी है। 

इसके लिए आपको एक plass और screw driver की जरूरत होगी। stove को उल्टा कर लें, और जिस burner की flame कम है उसे आपको खोलना है। 

कई बार बहुत दिनों बाद खोलने के कारण nut बहुत tight हो जाते है, उसे आसानी से खोलने के लिए उस पर थोड़ा तेल डालकर रख दें। 

अब पीछे plass से और आगे screw driver की मदद से आप burner खोल सकते हैं। खोलने के बाद अब सब parts आपके हाथ में होंगे। 

पीछे की ओर से जहां से gas हमारे burner में आती है उस हिस्से को साफ करना है। 

उसके लिए आपको किसी बारीक तार, needle या फिर pin (जिससे stove साफ किया जाता है) की जरूरत है। 

 Pin और brush की मदद से उसे अच्छे से साफ करें। उसी brush से आप ऊपर वाला हिस्सा भी साफ करें। देखने में आपको वह साफ दिखेगा लेकिन उसके अंदर बहुत ही बारीक कचरा फंस जाता है इसलिए उसे अच्छे से साफ करना बहुत जरूरी है।

Step 3

साफ करने के बाद जिस प्रकार आपने खोला था उसी प्रकार से आप pipe को जोड़ दें। ध्यान रहे कि आप इसे अच्छे से tight लगाएँ।

Step 4

Harpic में भीगे हुए burners में थोड़ा पानी डालें, washing powder और brush की मदद से अब इसे clean करना है। brush की मदद से आप burners को आसानी से साफ कर सकते हैं। 

clean करने के बाद इसे पानी में डालें और फिर एक बार नल के नीचे इसे धो लें। धोने के बाद इसे साफ कपड़े से पोंछें और झटक लें, इससे पानी बिलकुल भी अंदर नहीं रहेगा।

Step 5

अब बस सब चीजों को अपनी जगह लगा दें, और अपना stove चालू कर के देखें। चालू करने के बाद आपको इसकी flame high दिखेगी। चार आसान step में आपका चूल्हा पहले जैसा (नया सा) हो जाएगा।

इतनी आसानी से आप अपना चूल्हा साफ कर सकती है। इसके लिए अब आपको किसी को भी बाहर से बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Note

Gas stove को खोलने के साथ ही यह ध्यान रखिएगा कि, आप ने कहां से क्या खोला है, जिससे बाद मे Gas stove के सारे parts, nut and screw से अच्छे से tight कर सकें।