Tuesday, 19 November 2019

Tip : How to convert your normal utensil to non-stick utensil


How to convert your normal utensil to non-stick utensil 

Non stick utensil हमारी ज़िंदगी में इस तरह शामिल हो गए, कि लगा cooking करना बहुत easy है। लेकिन आज कल सब जगह यही बताया जा रहा है, कि Non-stick health के लिए harmful है।

Means health से समझौता या cooking फिर से difficult!.....

No way, आपके इस solution के लिए है, यह Tip.

How to convert your normal utensil to non-stick utensil.


  1. अगर आप कोई sweet dish बनाने जा रहे हैं तो जो भी utensil use कर रही हैं।
  2. उसमें 2 tea spoon घी डालकर बर्तन में चारों तरफ घूमा लीजिये,
  3. फिर घी को खूब तेज गरम कर लीजिये।
  4. उसके बाद घी हटा दीजिये।
  5. लीजिये आपका utensil non-stick बन गया, अब आप अपनी dish बना लीजिये।
  6. अगर आप कोई नमकीन dish बना रही हैं।
  7. तो यही काम olive oil, refined, और  mustard oil के साथ कर लीजिये।

Note  - आप जिस भी घी और oil से अपनी dish prepare कर रहे हैं, non-stick बनाने के लिए utensil भी उसी से seasoned कीजिये।         

Monday, 18 November 2019

Stories of Life : इसमें मेरा क्या कसूर 2


इसमें मेरा क्या कसूर 2

इसमें मेरा क्या कसूर” में आप सब ने भैया की बातें इतने 
अच्छे से सुनी कि अपनी आपबीती बताए बिनामुझ से भी नहीं रहा गयाऔर हाँ आप सब मेरी कहानी भी पूरे ध्यान से सुनिएगा।

हाँ तो हुआ यूँ, जब मैं पैदा हुआ, तब तक सब का जोश ठंडा हो चुका था, क्योंकि आप सब जानते ही हैं, बड़े भैया के समय क्या हुआ था। अब जब माँ को प्रसव पीड़ा हुई, तो कोई साथ चलने को तैयार नहीं था।

सबसे गज़ब बात तो यह थी, कि पिता जी भी आने में आना-कानी कर रहे थे। तभी माँ ने घूर के देखा, और कहा- अगर आप भी नहीं चलेंगे, तो मैं भी hospital नहीं जा रही। माँ के ऐसा बोलने से पिता जी घबरा गए, घर में बच्चा कैसा पैदा होगा? तो साथ चल दिये।

मेरे पैदा होने पर nurse पिता जी को मुझे सौंपने आई, पिता जी मुझे देखकर दुखी हो गए। nurse ने पूछा, क्या हुआ आप दुखी क्यों हैं? गोरा चिट्टा, सुंदर सा बेटा भी आपको खुश नहीं कर पाया?

बेटा!.....  मेरे बेटा हुआ है? जी, nurse 
कहकर चली गयी। पर पिता जी को यक़ीन ही नहीं हुआ, कि कोई लड़का भी इतना गोरा, सुंदर हो सकता है? उन्होंने तुरन्त check किया। तब जा कर वो यक़ीन कर पाये। 

हद तो तब हो गयी, जब पिता जी मुझे, माँ के पास ले गए, क्योंकि, जनाब! माँ भी बिना check करे, यक़ीन ना कर सकीं। अब मैं ऐसा हूँ, तो हूँ, इसमें मेरा क्या कसूर। 

पूरे घर को बता दिया गया, गोरा सुंदर सा बेटा हुआ है, लोग तो कई आए, पर जितनों ने मुँह देखा, उतने ही लोगों की check करने की भी इच्छा थी।

हालात यहीं नहीं थमे, पहले जन्मदिवस पर ना जाने कितनी ही frock मिल गईं। उसमें से कुछ तो बहुत ही खूबसूरत भी थीं, जिसने माँ का मन मोह लिया।

बस फिर क्या था, मुझे उनमें से एक सुन्दर सी frock पहना दी। साथ ही मेरे घुँघराले काले बालों में सुन्दर band लगाकर चोटी भी बना दी। पर इतने से ही मन भर लेती माँ, मत कर ऐसा माँ......।  
पर नहीं जी, माँ तो, माँ होती है। अपने लाडले को इतनी खूबसूरती से तैयार किया था, और facebook पर फोटो upload ना करें। ऐसा कैसे हो सकता था? 

भाई सच! जितने किसी cute लड़की को comments ना मिलें होंगे, उससे बहुत अधिक मुझे मिले थे। सबने लिखा था, इतनी cute baby आज तक नहीं देखी, अब माँ सबको कहती रह रही, बेटी नहीं बेटा है......

दादी अलग गुस्सा हो गयी, अच्छे खासे लड़के को लड़की बना कर रख दिया। अब मैं ऐसा हूँ, तो हूँ, इसमें मेरा क्या कसूर।

कुछ बड़ा हुआ, तो अलग ही मुसीबत का सामना करने लगा, जब भी बीमार पड़ता, और डॉ. को दिखाया जाता, तो सब बोलते, कैसा सफेद रखा है, आपका बच्चा, कुछ खाता नहीं है क्या? इसका तो hemoglobin बहुत कम है, पहले वही check करना होगा। मेरा hemoglobin हमेशा 12 के ऊपर ही रहा, पर  हर बार मेरा hemoglobin check करा दिया जाए। 

सही hemoglobin देखकर भी किसी का मन ना भरे, मुझे दुनिया भर की दवाई और ना जाने क्या क्या खाने की हिदायत मिल जाए। 
checking हमेशा चलती रही ..... अब मैं ऐसा हूँ, तो हूँ, इसमें मेरा क्या कसूर।

भगवान जी भी ज्यादा ही मेहरबान थे, रूप के साथ बुद्धि भी भरपूर दी थी, तो बस क्या था School से लेकर college तक ना जाने कितनी लड़कियाँ दीवानी हो गयी थीं। 

आप सोच रहे होंगे, मज़े थे भाई तुम्हारे तो..... अरे! नहीं थे, जितनी थीं, सब चाहतीं, उन्हें ही भाव मिले, एक को दो, तो दूसरी खफ़ा। homework तक नहीं बताती थीं, अब एक अकेला मैं किस किस को खुश करूँ। अब मैं ऐसा हूँ, तो हूँ, इसमें मेरा क्या कसूर।

जब जवानी आई तो माँ की सख्त हिदायत थी, खबरदार जो किसी को घर ले आया, मेरी पसंद की लड़की से ही शादी करनी होगी।

पर वो बात अलग है, कि माँ भी अपनी ज्यादा चला नहीं पायीं, क्योंकि सारे रिश्तेदार अपनी-अपनी पसंद की लड़की के साथ पहले ही booking करके रखे थे। 

अब तो माँ भी परेशान, बुआ की पसंद वाली से करें, तो चाची खफा, चाची की पसंद देखें तो मामी बोलें, दीदी हमेशा ससुराल वालों की तरफ ही झुकेंगी, मौसी भी कहाँ पीछे रहती, खूब बढ़-चढ़ कर मामी का साथ देतीं, आखिर उन्हें अपनी वाली की setting जो करनी थी। और माँ का रुख जरा मायके पक्ष की ओर हुआ, कि बुआ-चाची की त्योरियाँ चढ़ जाती, खबरदार, भाभी जो उधर की लड़कियाँ देखी तो! 

माँ भी अपना सर पकड़ कर बैठ जाती, एक के लिए कोई बताता नहीं है, दूसरे के लिए कोई छोड़ता नहीं है। अब मैं ऐसा हूँ, तो हूँ, इसमें मेरा क्या कसूर।

और जनाब, शादी क्या हुई, मेरे भी घोड़े के मानिंद पट्टी बांध दी गयी, जिससे मैं सदा सीधे ही देखूँ (मतलब हमेशा बीवी को) , कहीं इधर-उधर नहीं देख सकता था।  तब भी बीवी का शक कम नहीं होता, हर रोज़ तगड़ी checking होती है, ऐसा कैसे हो सकता है, कि कोई पास ना मँडराई हो? 

Checking still continues.....  अब मैं ऐसा हूँ, तो हूँ, इसमें मेरा क्या कसूर।

काले और लाल कपड़े तो मेरे लिए हमेशा ही ban रहे, बचपन में माँ ने पहनने नहीं दिये, कि हाय! मेरे लाल को नज़र ना लग जाए, वैसे ही इतना गोरा है, काले-लाल में और ही खिलेगा। बीवी भी पहनने नहीं देती है, कहती है, वैसे ही गोरे रंग ने आफत मचा रखी है, काला-लाल पहनने दूँगी, तो सारे समय घर के आगे कर्फ़्यू लगा रहेगा, अब मैं ऐसा हूँ, तो हूँ, इसमें मेरा क्या कसूर।

Disclaimer : यह कहानी एक कल्पना मात्र हैआप सबको हास्य  व्यंग्यात्मक कहानी के जरिए हँसाने की कोशिश की है। किसी को किसी भी तरह की चोट पहुँचाने का इरादा नहीं है। 

 Complexion से कोई फर्क नहीं पड़ता है, गम सब के हीं हैं, अलग-अलग। पूरी तरह से जहान में खुश तो कोई भी नहीं।   

Friday, 15 November 2019

Recipe : Instant Chhole and Healthy Bhature

Hello friends,

How are you all?    Fine!   Good.

Viewers  की demand पर आज से मैं recipes और tips, only English में ना डालकर mix language में लिख रही हूँ।

आज की recipe मोनिका जी की demand पर लिख रही हूँ।

मैं यहाँ आपको छोले-भटूरे के बारे में बताने जा रही हूँ। अब आप सब कहेंगे, उसमें क्या है, वो तो हमें भी आते हैं। जी जरूर आते होंगें। पर मैं आपको जो method बताने जा रही हूँ, वैसे बने हुए छोले-भटूरे बच्चों से लेकर बूढ़े तक सबको पसंद आते हैं। या ऐसा कहा जाए, कि घर वाले और घर में आने वाले सभी उसके दीवाने हो जाते हैं। इस method के साथ ही में छोटी छोटी tip भी दूँगी, उनका विशेष ध्यान रखें।

Instant Chhole and Healthy Bhature



For Chhole


Ingredient

Chickpeas – 250 gm.
Salt as per taste
Turmeric powder – ¼ tsp.

Coriander powder – ½ tsp.
Chilli powder - optional
Onion – 2 medium
Garlic – 3 to 4 clove
Ginger- ½ inch
Garam masala- ¼ tsp
Tomato – 2
Oil- ½ tbsp
sugar ¼ tsp
Carom(अजवाइन)¼ tsp 
Asafoetida(हींग) ¼ tsp
Black salt- ¼ tsp

Method –
  1. Chickpeas(छोले) को धोकर करके overnight soak कर लीजिये। 
  2. छोले में सोडा डालने की जरूरत नहीं है।
  3. अगर आपके पास over night जितना time नहीं है, तो आप नीचे दिए, Tip of the week chick pea को जरुर से click कीजिएगा।
  4. जिस पानी में छोले भिगाये थे, उसी पानी के साथ cooker में डाल दीजिये,(पानी उस समय छोले से 2 inch(अंगुल)ज्यादा होना चाहिए)
  5. छोले में नमक व चीनी(चीनी डालने से छोले का taste enhance हो जाता है) डाल दें  
  6. अजवाइन, हींग और काला नमक भी डाल दीजिये (यह सब डालने से छोले easily digest हो जाते हैं)।
  7. Cooker को छोटे burner पर high flame पर रख दीजिये।
  8. 5 to 6 whistle आने पर gas sim कर दीजिये। इसे sim gas पर 40 to 45 min. तक रखिए।
  9. इससे छोले अंदर तक गल जाते हैं, जिससे जब आप इन्हें खाएँगी, ये mouth melting रहेंगे, और बहुत ही tasty लगेंगे।
  10. Onion, garlic, ginger, tomato का paste बना लीजिये।
  11. Cooker का pressure down हो जाने के बाद उन्हें किसी दूसरे बर्तन में निकाल लें।
  12. पानी और छोले अलग कर लीजिये, पानी मत फेंकिएगा, वो आगे gravy लगाने में काम आएगा।    
  13. Cooker को wash करके उसमें oil गरम कर लीजिये।
  14. Oil गरम हो जाने पर उसमें paste और above ingredient डालकर भून लें, फिर उसमें छोले डाल कर भून लें (आप अपने accordingly मसाला कम ज्यादा कर सकते हैं)।
  15. अब उसमें छोले से बचा पानी और gravy के लिए थोड़ा और पानी डालकर 2 whistle high flame पर दे दें।
  16. छोले ready हैं, उसे fine chopped coriander leaves से garnish कर sarve कीजिए।
Note - हम धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर घर पर ही बनाते हैं, इससे ज्यादा purity रहती है, और खाना ज्यादा tasty बनता है।

Bhature-

Ingredient

All purpose flour( मैदा) 300 gm
Baking powder – ½ tsp
Salt- ¼ tsp
Sugar- ¼ tsp
Suji- 250 gm
Curd- 1 tbsp
Pure ghee for frying 

Method-

  • मैदे में सारे ingredient मिला कर soft dough बना लीजिये, फिर last में घी को पूरे dough में roll कर लीजिये।
  • Dough को ढक कर 3 to 4 hour के लिए rest करने छोड़ दीजिये। Winter में 5 to 6 hour लगेंगे।
  • अब dough ready है। dough के 10 balls बना लीजिये। wok में ज्यादा सा घी लेकर गरम होने के लिए रख लीजिये।
  • घी गरम होने पर balls को roll कर लीजिये (भटूरे बहुत पतले मत बेलिए, वरना भटूरे hard हो जाते हैं, बहुत मोटे भी मत बनाइएगा, वैसे भी अच्छे नहीं लगेंगे)।
  • शुरू में छोटे छोटे भटूरे बनाइएगा, जब आपकी practice हो जाए तब बड़े भटूरे बनाइएगा। size नहीं taste matter करता है।
  • फिर उन्हें दोनों तरफ से सेक लीजिये। बीच बीच में कड़ाही की आँच कम करते रहिएगा, आँच बहुत तेज़ होने से भटूरे जलने लगते हैं।

भटूरे बनाने के लिए pure घी लेने से taste दुगना हो जाता है।

तो बस बनाइये इस विधि से भी‌ एक बार, और  छा जाइए सब पर।

छोले बनाने की और भी recipe हैं, वो फिर कभी डालेंगे।

अगर आप के घर में अचानक से मेहमान आ गये हैं, और आप उन्हें छोले भटूरे खिलाना चाहती हैं, तो आप को 6-8 hours की जरूरत नहीं है।
केवल इस Tip को use कीजिए....

Chick Pea / छोला / काबूली चना

https://shadesoflife18.blogspot.com/2018/04/tip-of-week.html?m=0