Thursday, 4 February 2021

Article : भरोसेमंद दुश्मन या गद्दार दोस्त! बेहतर कौन?

 भरोसेमंद दुश्मन या गद्दार दोस्त! बेहतर कौन?


आजकल की तो सुर्खियाँ भी कमाल की हैं।

कल news में सुनने को मिला कि जिस तरह भारत ने अपने कुछ पड़ोसी देश, जो की आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन तक vaccine की कुछ dose free में भेजी है, बतौर gift. 

वैसे ही चीन ने भी पाकिस्तान के बहुत गिड़गिड़ाने के बाद vaccine के free dose भेजी है, gift के रूप में। पर साथ में दिया एक * T&C  

T&C, अब यह क्या बला है?

आइए जानते हैं, यह *T&C  क्या है?

चीन ने साथ में यह बात भी रख दी है कि अगली dose के पैसे देने होंगे।

बात यहीं खत्म नहीं होती है, बल्कि शुरू होती है‌।

 उन doses को जिसे चीन ने gift के रूप में भेजी है, उसके लिए वहाँ के health minister ने कहा है कि वहाँ की public उसे अपने risk पर लगवाएं।

वहीं दूसरी तरफ वहाँ के foreign minister यह सोच रहे हैं कि क्या India से vaccine मंगा ली जाए?

आप थोड़ा गौर कीजिए, दोनों ही statment पर।

एक तरफ चीन, जो पाकिस्तान का बहुत बड़ा खैरख्वाह है, दोस्त है, हितैषी है। उस पर वहाँ के लोग तो क्या, सरकार भी विश्वास नहीं कर पा रही है।

वहीं दूसरी तरफ भारत, जिसे पाकिस्तान अपना सबसे बड़ा दुश्मन समझता है, आए दिन हमले करता रहता है, उसे ध्वस्त करने के मंसूबे बनाता रहता है।

उसे जब अपने लोगों की जीवन सुरक्षा का ख्याल आया, तो उसे भारत की याद आ रही है। 

आप सोच सकते हैं कि ऐसा क्यों?

क्योंकि वो भी जानता है कि भारत दुश्मनों के साथ भी ईमानदार रहता है। अगर वो दवा भेजेगा तो वो संजीवनी ही होगी।

तो सोचिए, जिसकी विश्वनीयता पर दुश्मनों को भी विश्वास है, उस पर अपने देश के लोगों को विश्वास ना होना, अपने देश के प्रति कितना बड़ा अपराध है ?

गर्व कीजिए कि हम भारतवासी हैं और मोदी जी हमारे प्रधानमंत्री, हमें हर तरह से सुरक्षित रखेंगे।

हमारा विश्वास, ही भारत को सर्वोपरि बनाएगा।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳🙏🏻



Wednesday, 3 February 2021

Kids story : सब कुछ बताना और पूछ्ना

 सब कुछ बताना और पूछ्ना




सूरज बहुत ही मेहनती और समझदार बच्चा था। उसके पिता सुरेश दूसरों के खेत पर काम करते थे। सूरज उनके साथ रोज काम करने जाता था। साथ ही रात को school पढ़ने जाता था।

एक दिन सूरज के महेश चाचा, शहर से किसी काम के सिलसिले में आए थे। 

सुबह काम खत्म करके महेश, जब सूरज और अपने भाई के साथ खाना खा रहा था तो, उन्हें बातों के जरिए पता चला कि सूरज पढ़ने में बहुत होशियार है और साथ ही बहुत आज्ञाकारी भी।

महेश ने कहा- सुरेश दद्दा, कब तक गांव से बंधे रहोगे, ना तो अपने खेत खलिहान हैं, ना घर मकान। फिर तुमने जो क़र्जा लिया था, भाभी के इलाज के लिए, वो भी पट गया है। मेरे संग शहर चलो, वहाँ एक कमरा तुम भी ले लेना।

सूरज थोड़ा बड़ा भी हो गया है और होनहार भी बहुत है, इसका यहाँ कोई भविष्य नहीं है।

शहर में तुम दोनों मिलकर मेहनत मजदूरी कर लेना, तो दोनों की गुजर हो जाएगी।

रात में सूरज सरकारी स्कूल में पढ़ लेगा, भगवान ने चाहा तो कुछ बन जाएगा।

भाई की बात, सुरेश को सही लगी। सूरज की माँ के जाने से घर भी काटने को आता था।

सुरेश और सूरज दोनों शहर आ गये। महेश ने कमरा और काम दोनो दिलवा दिए, साथ ही सूरज का night school में admission भी करा दिया।

सूरज होनहार था, बहुत जल्दी वो अपने school में first आने लगा।

वहाँ के एक अध्यापक को सूरज बहुत अच्छा लगने लगा, वो बोले, बेटा तुम बहुत होशियार हो, night school की जगह तुम सुबह के school में आना शुरू कर दो। और काम रात में कर लो।

सूरज बोला, पापा से पूछकर बताऊंगा।

वो बोले, तुम्हारे पापा क्या करते हैं?

वो बोला, जी मजदूर हैं।

मजदूर......, तो वो तुम्हे क्या बता पाएंगे? जब वो खुद पढ़े-लिखे नहीं है।

सूरज बोला सर जी, मैं अपने पापा को सब कुछ बताकर और पूछकर ही करता हूँ।

बहुत अच्छा है, तुम पूछकर बता देना।

सूरज ने अपने पापा से कहा, कि उसको teacher जी, बोल रहे हैं कि, वो अब से दिन का school और रात में काम करना शुरू कर दें। 

तो क्या वो ऐसा कर ले?

सुरेश बोला, बेटा मैं कहाँ पढ़ा-लिखा हूँ।  teacher जी अच्छे के लिए बोल रहे हैं, तू कर ले, उनका कहा।

सूरज ने teacher को बता दिया। तब से उसने सुबह पढ़ना और शाम को काम करना शुरू कर दिया।

होनहार सूरज, आगे ही आगे बढ़ता गया, पर वो जो कुछ भी करता, तो अपने पापा से अपनी सारी बात उन्हें बताकर और पूछकर करता।

सुरेश हमेशा कहता, बेटा मैं कहाँ पढ़ा-लिखा हूँ। अब तो तुम्हें मुझसे ज्यादा समझ है, हर बात की, तुम समझ लो, क्या करना है।

पर सूरज ना पूछ्ना छोड़ता, ना बताना। और काम भी वही करता, जिसमें उसे पापा, हाँ करते।

बेटे की आदत के कारण सुरेश अपनी समझ से कभी हाँ और कभी ना कर देता।

सूरज IAS officer बन गया। बहुत से Newspapers वाले उसका interview लेने आए, सबने उसकी सफलता का कारण पूछा।

उसने सबसे कहा, मैं अपनी सारी बातें अपने पापा को बताता था और पूछता था कि क्या करूं। वो जो भी कहते थे, मैं वहीं करता था। तो आज मैं जो कुछ भी हूँ, उनके कारण हूँ।

Newspaper वालों को जब पता चला कि सूरज के पिता जी अनपढ़ हैं और मामूली से मजदूर हैं तो उन्हें बड़ा आश्चर्य हुआ कि इतना बड़ा officer अपने पिता जी को कितना मान देता है।

अगले दिन अखबारों की सुर्खियों में था, IAS officer सूरज की सफलता का राज उनकी मेहनत, लगन और अपने पिता जी पर पूर्ण श्रद्धा और विश्वास है।

सभी को सफलता प्राप्त करना है तो अपने माता-पिता को सब कुछ बता कर और पूछकर करें। ऐसे लोगों पर ईश्वर जल्दी कृपा करते हैं और उन्हें जल्दी सफलता मिलती है।

Tuesday, 2 February 2021

Article : Uses of Lemon peel

 Uses of Lemon peel 



हम सभी जानते हैं कि नींबू कितना useful है, और आज कल जब कि vitamin C हमारे लिए कोरोना से लड़ने वाला सबसे बड़ा हथियार है। तब से नींबू की importance और बढ़ गई है।

आप को पता है जैसे यह phrase है - An apple a day, keeps the doctor away.

VitaminC immunity booster है, और नींबू उसका सबसे अच्छा source, इसलिए यह बात नींबू के साथ भी है, कि हर रोज़ सिर्फ एक नींबू को खाने में शामिल करने से आप बहुत सी बीमारियों से बचे रहते हैं।  

यह तो हुई नींबू की बात, पर आप की नींबूओं के छिलके के बारे में क्या धारणा है?

क्या आप नींबू को निचोड़कर उसके छिलके को फेंक देते हैं? क्‍या कहा? आपको लगता है, कि नींबू के छिलके बेकार होते हैं? 

अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो आप गलत हैं। 

नींबू का छिलका बड़ा काम का है। इसका उपयोग कई तरीकों से किया जाता है। आपको बता दें कि नींबू का छिलका भी उतना ही फायदेमंद है, जितना कि नींबू और नींबू का रस। 

खट्टे फलों के छिलके में vitaminC, calcium, potassium और fibre होते हैं। इसलिए, उन्हें फेंकने के बजाय, इसके nutrition elements के benefits लेने के लिए उनका उपयोग करें।

आज आप के साथ नींबू के छिलके के बहुत सारे uses share कर रहे हैं।  जिन्हें पढ़कर आगे से आप भी नींबू के छिलकों का proper use कर सकेंगे।


Lemon vinegar cleaner 

इस cleaner को आप अपने kitchen के लिए use कर सकते हैं। Specially यह gas stove top को बहुत अच्छे से clean करता है। 

इसको बनाने का method है - 

Method -

आप एक airtight container लीजिए, उसमें lemon peel, vinegar डालकर lid को tightly बंद कर दीजिए। अब इसे 1 to 2 week  के लिए रख दीजिए।

After 1 to 2 week बाद इसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।

आप का cleaner ready है।

Lemon zest 

आजकल आप ने बहुत से Cake, pastry, tart, soups, व कुछ और continental recipe में देखा होगा कि lemon zest use किया जाता है।

Lemon zest का flavour आप की dish को बहुत ही refreshing बना देता है और इसका tangy taste, dish को बहुत yummy बना देता है।

Lemon zest, सुनने में जितना classy लगता है, बनाना उतना ही easy.

चलिए इस का method भी share कर देते हैं -

इसके लिए आप बस नींबू के छिलके को कद्दूकस करके एक jar में store कर लीजिए।

आप नींबू के छिलकों से fresh lemon zest या dry lemon zest बना सकते हैं। आप lemon zest वाले jar को fridge में रखकर ज्यादा दिन तक fresh form में use कर सकते हैं।

Lemon peel candy

अगर आप भी candy के दीवाने हैं तो, नींबू के छिलकों से आप candy भी बना सकते हैं। यह बहुत Yummy and healthy होती है।

अगर आप को इसकी recipe चाहिए, तो comment box में डाल दीजिए। हम उसकी recipe share कर देंगे।

For shiny skin

अगर आप चाहते हैं कि आप की skin भी actors and actresses की तरह shine करे तो, नींबू के छिलके इसके लिए best option हैं।

नींबू के छिलके में skin को shine कराने वाला एक natural agent है। यह skin को tone करने के लिए bleaching agent के रूप में काम करता है। आप tanning को हटाने और prose को कसने के लिए नींबू के छिलके को skin पर rub कर सकते हैं। आप नींबू के छिलके से elbow and knee की darkness को rub करके दूर कर सकते हैं। अपनी heels पर भी नींबू के छिलके का उपयोग कर सकते हैं।

Lemon sugar scrub 

Dead skin cells को हटाने के लिए lemon sugar scrub, सबसे best होता है। इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। इससे आप अपनी skin को Exfoliate कर  सकते है, जिससे वो soft and shiny हो जाती है।

इसका method आप को चाहिए तो आप comments box पर बता दीजिएगा, हम आपके लिए उसे share कर देंगे।

For microwave cleaning

आजकल तो हर घर में microwave oven है। आप का microwave oven अच्छे से काम करे, उसके लिए उसकी proper cleaning must है। तो चलिए आप को best method बता देते हैं।

एक microwave container लीजिए, उसमें नींबू के छिलके और पानी डालें। अब आप 5 मिनट के लिए high temperature पर रख दीजिए। Oven में फैली steam microwave oven में लगी चिकनाई को साफ कर देगी, साथ ही उसमें मौजूद bad smell को भी remove कर देगी । Container को बाहर निकालें और microwave oven को साफ सूखे कपड़े से पोंछ लें।

तो यहाँ तो यह कहावत पूर्णतया सिद्ध होती है कि "आम के आम गुठलियों के दाम", तो आज से केवल नींबू ही नहीं उसके छिलकों का भी बेहतर use कीजिए।