Friday, 2 September 2022

Article : Railway ticket Concession for senior citizens

 वर‍िष्‍ठ नागर‍िकों को रेल टिकट छूट

आज के हमारे article का topic देखकर, बहुत से लोग बोलेंगे, Ma'am आप क्या बात कर रही हैं? वरिष्ठ नागरिकों को टिकट में छूट तो पहले मिला करती थी। 

पर after corona pandemic, सरकार ने इस scheme को बंद कर दिया‌ है।

भाजपा सरकार, लोगों के हित की schemes लाती कम और बंद ज्यादा करती है। इन्हें केवल पूंजीपति वर्ग की चिंता है, वरिष्ठ नागरिकों से इन्हें क्या मिलेगा, जो उनकी चिंता करें।

तो हम यही कहेंगे कि आप की सोच आप तक...

पर हाँ, कुछ फेरबदल के साथ रेलवे टिकट पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए, पुनः छूट की scheme लायी गई है, जिस पर ही यह article आधारित है। 

तो आज का यह article, शायद हमारे देश के senior citizens के लिए good news हो और उनके चहरे पर मीठी मुस्कान ले आए...

अब senior citizens को रेल के टिकट में भारी छूट मिलेगी, जिससे टिकट की दर में भारी concession  मिल जाएगा।

Indian railways के सूत्रों से मिली जानकारी के according टिकट पर छूट के ल‍िए age के criteria  में बदलाव किए जा सकते हैं। 

यह भी उम्‍मीद है क‍ि सरकार  discounted fare की सुविधा 70 वर्ष से ऊपर वाले लोगों के ल‍िए ही provide कराए। उन्हें railway ticket पर 40% तक का Concessions मिल सकता है।

यह सुव‍िधा पहले 58 वर्ष की महिलाओं और 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पुरुष या इससे ज्‍यादा उम्र वालों के ल‍िए थी। 

इस scheme के फेर-बदल का, मुख्य कारण बुजुर्गों के लिए subsidy plan बरकरार रखते हुए इन concession को देने से रेलवे पर पड़ने वाले financial burden का adjustment करना है।

आपको बता दें Covid pandemic यानी मार्च 2020 से पहले रेलवे, 58 वर्ष या इससे ज्‍़यादा उम्र वाली महिलाओं को किराये में 50 प्रत‍िशत की और 60 वर्ष या इससे ज्‍़यादा की उम्र वाले पुरुषों को 40 प्रत‍िशत का concession देता था।

यह concession सभी class (first AC, second AC, third AC, sleeper, general) में रेल का सफ़र करने पर म‍िलती थी।

लेकिन corona pandemic के बाद train movement के resume होने पर यह facility खत्म कर दी गई. रेलवे के इस फैसले को काफी लोगों ने criticize भी किया था।

Senior citizens concession देने के अलावा, रेलवे में इस पर भी विचार किया जा रहा है कि सभी ट्रेनों में 'Premium tatkal'  योजना शुरू की जाए। इससे high Revenue मिलने में मदद मिलेगी, जो कि concession के burden को bear करने में helpful रहेगा।

अभी यह scheme करीब 80 trains में लागू कर दी गई है। प्रीमियम तत्काल योजना रेलवे द्वारा शुरू किया गया एक reservation है, जो कुछ सीटें dynamic rental pricing  के साथ reserve करता है। 

यह reservation, last moment में journey plan करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए है जो थोड़ा अतिरिक्त खर्च करने को तैयार हैं।

Thursday, 1 September 2022

Recipe : Potato Cheese Boat

बहुत बार ऐसा होता है कि, जब हम को ऐसी भूख लगी होती है, जिसमें हमें खाना खाने का मन नहीं होता है, पर कुछ चटर पटर खाने की इच्छा होती है। ऐसे में हमारा मन होता है कि कोई easily prepare होने वाली  instant dish हो तो उसे बना लें। तो चलिए आज आप के लिए झटपट बनने वाली potato Cheese Boat की recipe share कर देते हैं और हाँ यह इतनी easy है कि बच्चे भी बना सकते हैं।

Potato Cheese Boat 


Ingredients

Boiled Potato - 5 to 6 (big size)

Onion - 1 medium 

Tomato - 1 medium

Sweet corn - 1 tbsp. 

Capsicum - 1 medium 

Boiled peas  - 1 tbsp.

Paneer - 1 tbsp.

Cheese slice - 6 no.

Mixed herbs - 2 tsp. 

Butter - 1 tbsp.

Salt - as per taste 

Black pepper - 1 tsp.


Method :

  1. Onion, tomato, capsicum सबको finely chop कर लीजिए। 
  2. Paneer को roughly mash कर लीजिए।
  3. सारी veggies, paneer और sweet corn में salt and pepper को डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  4. Boiled potato को peal कर लीजिये। 
  5. अब उसे horizontally (बेड़ा) काट लीजिये। 
  6. इन आलुओं से चम्मच की सहायता से scoop out कर लीजिये।
  7. आलुओं में salted veggies mix को भर दीजिए, ऊपर से cheese slice डाल दीजिए।
  8. अब एक pan को butter से अच्छे से grease कर दीजिए। Pan को तेज गर्म कर लीजिए।
  9. Gas की flame, slow कर दीजिए।
  10. अब सभी stuffed potatoes को pan में place कर दीजिए।
  11. इन potatoes को slow flame पर तब तक रखे रहेंगे, जब तक cheese melt ना हो जाए।
  12. अब इन potatoes को serving plate पर रख दीजिए और उस पर mix herbs and black pepper, sprinkle कर दीजिए।
  13. Now, tasty, crispy, juicy and creamy Potato cheese boat is ready to serve.

चलिए कुछ trips and tricks भी बता देते हैं।

Tips and Tricks :

  • आलू, बड़े size का होने से filling, properly होती है और filling properly होने से potato Cheese Boat ज्यादा tasty लगती है। इसलिए बड़े आलू ही लीजिए।
  • आलू से scoops निकालते हुए ध्यान रखिएगा कि आलू ना तो टूटे और ना ही नीचे से छेद हो।
  • आप अपने taste के according, filling change भी कर सकते हैं।
  • आप cheese slice की जगह, block Cheese or grated cheese भी ले सकते हैं।
  • आप चाहें तो filling के साथ अपने taste के according, sauce भी fill कर सकते हैं।
  • अगर आप onion नहीं खाते हैं तो, onion avoid कर सकते हैं।
  • Mix herbs की जगह चाट मसाला भी डाल सकते हैं।
  • आप इस recipe में आलू के ऊपर butter से brushing करके convection mode पर 250°c पर 5 to 10 min रखकर, सुनहरा होने तक रखकर भी serve कर सकते हैं। 

तो सोचना क्या है, अपनी पसंद की filling के साथ Potato cheese boat ⛵ ready कीजिए और फिर बच्चों के होंठों पर मीठी मुस्कान देखिए।

Wednesday, 31 August 2022

Bhajan (Devotional Song) : मुझको, तुझपे है, विश्वास हमेशा...

आज का भजन, प्रथम पूज्य गणपति बप्पा के श्री चरणों में समर्पित है। प्रभु, आपकी कृपा सदैव बनी रहे🙏🏻🙏🏻

आप सब इस भजन को पढ़कर, सुनकर व देखकर आनन्द प्राप्त करें व गजानन जी महाराज का आशीर्वाद ग्रहण करें 🙏🏻

मुझको, तुझपे है, विश्वास हमेशा...



जय गणेश,

जय गणेश,

जय गणेशा...  

मुझको, तुझपे है,

विश्वास हमेशा।।


साथ जो तेरा हो,

फिर क्यों अंधेरा हो,

संग तेरे काज मेरा, 

पूरा ही होगा।


जय गणेश,

जय गणेश,

जय गणेशा...  

मुझको, तुझपे है,

विश्वास हमेशा।।


साथ जो तेरा हो,

डर का क्यों घेरा हो,

संग तेरे दुःख,

मुझे छू नहीं सकता।


जय गणेश,

जय गणेश,

जय गणेशा... 

मुझको, तुझपे है,

विश्वास हमेशा।। 


साथ जो तेरा हो,

ज्ञान का सेवरा हो,

संग तेरा  सपने,

साकार करता। 


जय गणेश,

जय गणेश,

जय गणेशा... 

मुझको, तुझपे है

विश्वास हमेशा।। 





प्रथम पूज्य, विघ्नहर्ता, सुखकर्ता, दुखहर्ता, गजानन जी महाराज के शुभ आगमन पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ🙏🏻💐


गणेश चतुर्थी पर्व, पर भगवान गणेश जी की कृपा सब पर बनी रहे🙏🏻🙏🏻

💐गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया💐 


भजन को अपनी आवाज़ में अद्विका सहाय ने प्रस्तुत किया है। भजन का आनंद लें व उसे अपना आर्शीवाद प्रदान करें 🙏🏻