Tuesday, 4 October 2022

Article: Preparations for operation

 Hello friends,

आप सभी को नवमी तिथि की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐 माँ, हम सब पर सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखें 🙏🏻 

मुझे कुछ महीनों पहले ज्ञात हुआ कि, मेरे gall bladder में stone है।

Doctors से और बहुत से अपने लोगों से ज्ञात हुआ कि gall bladder में stone होने से, उसका removal ही एकमात्र solution है।

Gall bladder removal नहीं होने से अगर उसके stone बाहर निकलकर किसी अन्य organ में चिपक जाते हैं तो वह उस organ को cancerous कर सकते हैं।

नवरात्र में, घर में सभी की 2 दिन की availablity होने के कारण, operation plan कर लिया।

Operation, morning में 8 o'clock पर होना था, इसलिए रात 12 बजे के बाद से ही खाना-पानी सब का restriction था। 

But, एक अन्य emergency case होने के कारण operation 4:30 पर हुआ।

मतलब जहां निर्जल 8 hours रहना था, वहाँ 16 hours रहना पड़ा।

इतनी देर लगने के कारण, बहुत ज्यादा acidity and headache होने लगा।

फिर हमें anesthesia का effect भी बहुत कम देर  रहता है।

अगर ऐसा कभी आप लोगों के साथ हो, तो इन सब कारणों से हमें जो भी दिक्कत हुई, वो आप लोगों को ना हो, उसके लिए, कुछ जरुरी तैयारियाँ हैं, जो आपके साथ हम share कर रहे हैं। 

साथ ही हमने कुछ steps ऐसे भी लिए थे, जिनसे बहुत आराम भी रहा, वो सब आपको बताते हैं।

Operation के लिए करें यह तैयारियाँ




  • जैसे हमारा operation delay हुआ था, ऐसे किसी के भी साथ हो सकता है, इसलिए साथ में Vicks या head balm जरुर से रखिए, जिससे अगर headache हो, तो आपको इससे relief मिल सके।
  • जब भी, drip चढ़वानी हो तो उसके लिए cannula wrist के बजाय arm पर लगवाएं, क्योंकि wrist movable होती है तो उसके हिलने डुलने से pain ज्यादा होता है और ज्यादा दिनों तक बना भी रहता है। 
  • Cannula remove हो जाने के बाद, जिस जगह, cannula लगा था, वहाँ Thrombophob Gel, 4 to 6 time apply करते रहें, इससे उस जगह की swelling and pain जल्दी remove होगा। याद रखिए कि, gel ही लगाना है, भूल से भी thrombophob cream मत लगाइएगा, उससे redness and itching हो जाती है, जो आप की problem को और बढ़ा देगी।
  • Thrombophob gel कैसा दिखता है, उसके लिए ही उसकी pic डाली है 👇🏻


  • अपने साथ थोड़ी सी, fruit-flavoured toffees रखें, जो कि आपको operation के बाद बहुत relief देंगी। एक तो यह आपकी acidity problem को solve करेंगी। दूसरा anesthesia की tube गले में डलने से बाद में पानी गटकने और खाना खाने में गले में बहुत दर्द होता है, पर अगर आप 2 से 3 toffees चूस लेंगी तो आप को यह problem नहीं होगी।
  • अब आप बोलेंगे कि भला fruit-flavoured toffees खाने से कोई दर्द दूर भी होता है?
  • तो हम कहेंगे कि होता है, क्योंकि हमारे शरीर में भगवान जी ने बहुत-सी auto-healing remedies भी दी हैं और उन्हीं में से एक है लार या saliva।
  • Toffees चूसने से saliva formation होता है। यही saliva गले को heal करने का काम करती है।  
  • General anesthesia लेने से opretion के बाद बहुत ज्यादा backache होता है, जो कि किसी भी pain killer से ठीक नहीं होता है। उसके लिए, कोई pain reliever spray और ointment लेकर जाएं, इसी से थोड़ा आराम मिलेगा और आप सो सकेंगे।
  • जिस भी जगह का operation होना है, वहाँ के body-hairs remove कर के जाइए, वरना bandage जब remove करेंगे तो आप को बहुत लगेगी और बल तोड़ भी हो सकता है।
  • जब भी operation के लिए जाएं तो, सारी jewellery, जैसे earring, ring, toe-ring, piercing-rings, आदि, घर पर ही उतार कर जाएं, क्योंकि operation के लिए उतारनी ही होंगी। अगर आप hospital में उतारेंगे, और यदि वे tight होंगे तो वहाँ उतारना मुश्किल होगा। फिर वहाँ रखना भी मुश्किल होगा, क्योंकि अगर misplace हो गए तो बिना किसी मतलब का loss हो जाएगा।
  • घर से अपने use होने वाले personal hygiene related सभी सामान, जैसे, brush, paste, comb, etc लेकर जाएं।
  • अपने साथ जा रहे attendant के लिए थोड़ा खाने का सामान भी रख लें, क्योंकि patient की proper care के लिए attendant की health और strength proper रहना आवश्यक है।

Monday, 3 October 2022

Recipe: Bengali Khichdi - Khichdi Bhog Prasad

नवरात्र का शुभ पर्व चल रहा है। माता दुर्गा, सम्पूर्ण भारत को अपना आशीर्वाद प्रदान कर रही हैं।

नवरात्र का अलग-अलग प्रांत में अलग-अलग तरह से स्वागत व आयोजन किया जाता है।

गुजरात में डांडिया और गरबा की धूम होती है, तो वहीं बंगाल में दुर्गा माता के आगमन पर भव्य पंडाल सजाए जाते हैं। यहाँ तक की बंगाल में दुर्गा माता के आगमन को नवरात्र नहीं दुर्गा पूजा ही कहा जाता है।

बंगाल में दुर्गा पूजा, वहाँ का सबसे बड़ा महोत्सव माना जाता है। आप इस बात से दुर्गा पूजा के महत्व को समझ सकते हैं कि बंगाल में दीपावली से बड़ा त्योहार दुर्गा पूजा समझा जाता है।

बंगाल में दुर्गा पूजा, पर लोगों का उत्साह, उमंग और उल्लास अपने चरम पर होता है।

वहाँ दुर्गा पूजा का प्रारंभ, प्रथमा तिथि से नहीं बल्कि षष्ठी तिथि से होता है, और पूजा का विशेष दिन अष्टमी तिथि को माना जाता है।

उस दिन सभी पंडालों में खिचड़ी भोग को वितरित किया जाता है। इस खिचड़ी का स्वाद बहुत ही अच्छा होता है। साथ ही अगर health के factor से देखा जाए तो यह बहुत healthy option है। यह खिचड़ी अपने आप में एक complete nutritive diet है, क्योंकि आप को इसमें, दाल, चावल और सब्जी सब एक साथ मिल जाती है। साथ ही इसमें तीखा, मीठा, चटपटा सब तरह का स्वाद, इसे बहुत tasty बना देता है।

आज दुर्गा अष्टमी का पावन दिवस है, तो चलिए आज खिचड़ी भोग प्रसाद की recipe को आपके साथ share करते हैं।

बंगाली खिचड़ी (खिचड़ी भोग प्रसाद)




Ingredients:

Skinned Moong Dal(घुली मूंग दाल) - 1 cup 

Rice - 1 cup 

Potato - 1 medium size 

Beans - 1tbsp. ( Chopped)

Cauliflower - 1 tbsp ( chopped) 

Tomato - 1 big size 

Pea - 1tbsp. 

Carrot - 1tsp.

Mangodi - 1tsp.

Peanut - 1tsp.

Resin - 1tsp. 

Ginger Julien - 1tsp.

Salt - as per taste 

Dry chilli - 2 no.

Bay leaf - 1

Turmeric powder - 1 tsp.

Cumin seeds - 1tsp.

Onion seeds - 1tsp.

Mustard seeds - 1 tsp.

Garam masala - ½ tsp. 

Red chilli powder - 1tsp.

Sugar - 1 tsp. 

Mustard oil - 1 tbsp. 

Clarified butter (ghee) - 1 tbsp.


Method:

  1. Rice को अच्छे से wash करके ½ hour के लिए भीगा दीजिए। 
  2. मूंग की दाल को गुलाबी-सुनहरा भून लीजिए।
  3. Heavy bottom pan(या भगौना) में तेल गर्म कर लीजिए। 
  4. अब इसमें, bay leaf, onion seeds, mustard seeds व घिसा हुआ अदरख डालकर कड़का लें।
  5. अब इसमें सभी सब्जियां और मूंगफली डालकर अच्छे से भून लीजिए।
  6. इसमें नमक, हल्दी पाउडर, गर्म मसाला, लाल मिर्च पाउडर पाउडर व चीनी डालकर भून लें।
  7. अब भूनी हुई सब्जियों में दाल डालकर, 2 Cup गर्म पानी डालकर‌ ढक दें व half done होने तक पकाएं। 
  8. अब इसमें चावल व 2 Cup गर्म पानी भी डाल दें, व पुनः ढक कर अच्छे से गलने तक पकाएं। 
  9. खिचड़ी पक कर तैयार है।
  10. अब एक ladle (चमचे) में घी गरम करें, फिर उसमें जीरा व सूखी लाल मिर्च डालकर कड़का लें।
  11. इस छौंक को खिचड़ी में डालकर अच्छे से मिला दें। 

Tasty and healthy Bengali khichdi bhog prashad is ready to serve! You can serve it with, Began bhaja, khathi mithi chatni and raita.

अब कुछ tips and tricks भी बता देते हैं।

Tips and Tricks:

  • मूंग दाल जरुर से भून कर ही डालें, उसी से authentic taste आएगा।
  • आप को मीठा taste अच्छा नहीं लगता हो तो आप sugar avoid कर सकते हैं, मगर authentic taste sugar से ही आएगा। Sugar डालने से खिचड़ी बहुत मीठी नहीं होती है, बल्कि taste enhance हो जाता है।
  • आप इसमें season और अपने taste के according सब्जी change भी कर सकते हैं।
  • मूंगफली, किशमिश और मंगौड़ी optional है, अगर available न हो या आपको पसंद न हो, तो आप इन्हें छोड़ सकते हैं।
  • Onion seeds के बहुत सारे नाम है, मगरैल, कलौंजी, काला जीरा, etc। यह बंगाली recipe का main ingredient होता है तो इसे जरूर डालें। 
  • आप चाहें तो खिचड़ी को pressure cooker में भी बना सकते हैं। 
  • Cooker में, अगर आप बना रहे हैं तो, small barner पर high flame पर एक सीटी देनी होगी। 
  • खिचड़ी, गीली गीली सी बनती है।

तो सोचना क्या है, आज ही इसे बनाएं, माँ दुर्गा को भोग लगाएं और सभी को प्रसाद वितरित करें। माँ का आशीर्वाद ग्रहण करें और सबकी तारीफ पाएं। साथ ही यह सुकून भी पाएं कि सबको healthy and complete meal खिलाया है। 


बोलो दुर्गा माई की जय 🙏🏻 

दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐

माँ, हम सब पर अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखें 🙏🏻🙏🏻

Sunday, 2 October 2022

Poem: शास्त्री जी को शत् शत् नमन

आज 2 अक्टूबर को हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिवस है।

इस अवसर पर इस बार मेरी यह रचना शास्त्री जी को समर्पित है 🙏🏻

शास्त्री जी को शत् शत् नमन




भारत माँ के लाल,

राजनीति में थे वे कमाल;

सर्वश्रेष्ठ नेता भारत के,

देश चलाया बेमिसाल।


छोटे से कद के थे वे,

पर काज थे उनके महान;

नारा उन्होंने बुलंद किया,

जय जवान, जय किसान।


गरीब परिवार, कष्ट अपार,

सफलता मिलनी थी दुश्वार;

सतत् लगन, दृढ़ संकल्प,

हुआ जीवन का कायाकल्प।


सहज, सीधे और सरल,

सच्चा था उनका ईमान;

हमारे प्यारे शास्त्री जी की;

यह थी महान पहचान।


ऐसे साधक को पाकर,

देश हमारा धन्य हुआ;

 विकास हुआ था देश का,

जन-जन उनसे प्रसन्न हुआ।


देश के हित में उन्होंने,

कर दिया न मन धन अर्पण;

उनके पावन जन्मदिवस पर,

उनको हमारा शत् शत् नमन।


शास्त्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर उनको श्रृद्धा सुमन 💐