Wednesday, 29 March 2023

Bhajan (Devotional Song) : गौरा गोद में गणेश जी को ले के निकली

आज चैत्र नवरात्र की अष्टमी है। इस पावन दिवस पर माता रानी के, गौरा रुप की पूजा अर्चना की जाती है। मां गौरी हों और गणेश जी की स्तुति ना हो यह तो हो ही नहीं सकता है...

आज के इस भजन में गौरा माता और गणेश जी कि स्तुति की गई है। इसमें गणेशजी के जन्मोत्सव का बड़ा ही मनोरम वर्णन किया गया है..

यह भजन लखनऊ से श्रीमती प्रीति सहाय जी की मधुर आवाज़ में साझा कर रहे हैं। ढोलक पर सुरीली थाप, नुपुर सहाय जी की है.. 

आइए इस मनोरम और मधुर भजन को पढ़कर व सुनकर आनन्द लें... 


गौरा गोद में गणेश जी को ले के निकली  



गौरा गोद में गणेश जी को,

 ले के निकली-2

हो गौरा ले के निकली,

गौरा गोद में गणेश जी को 

ले के निकली....


ब्रम्हा आए विष्णु आए,

आए भोले नाथ,

गणपत जी ने जनम लियो है, 

नारद वीणा बजाएं 

गौरा गोद में गणेश जी को....


रामा आए लक्ष्मण आए, 

संग में सीता आई,

गणपत जी ने जनम लियो है,  

हनुमत चुटकी बजाएं,

गौरा गोद में गणेश जी को....


राधा आई रुक्मण आई,

 संग में ललिता आई,

गणपत जी ने जनम लियो है 

कान्हा ने मुरली बजाएं,

गौरा गोद में गणेश जी को.....



जय माता दी 🚩

आप सभी को चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 💐🙏🏻 

माता रानी, हम सब पर सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखें 🙏🏻🙏🏻 

माता रानी के और भी नए भजन आप को यहां click 👇🏻 करने पर मिल जाएंगे, आप उनका भी आनन्द लें सकते हैं...

माता रानी के भजन

Tuesday, 28 March 2023

Recipe : Vrat ke Samose

जैसा कि हमने आप से वादा किया हुआ है कि आप लोगों को व्रत के खाने के लिए भी एक से बढ़कर एक dishes बताएंगे जिससे कि जब आप व्रत के लिए भी खाना बनाने जाएं, तब भी पूरा घर, इंतज़ार करे कि आज क्या special dish मिलने वाली है।

चलिए तो आज की उस special dish का नाम बताते हैं, guess what? A Samosa!!!

समोसा...

क्यों आ गया ना, नाम सुनकर मुंह में पानी? और साथ ही सवाल भी कि व्रत में समोसा?!?!

तो चलिए, रखे रहिए मुंह में पानी, क्योंकि हम समोसे की ही recipe बताने जा रहे हैं, ऐसे समोसे की, जो व्रत में खाएं जा सकें। A samosa, which can be eaten in a fast, too!


व्रत के समोसे

Ingredients -

For Dough :

  • Instant vrat premix - 1 cup
  • Buckwheat Flour - ¼ cup 
  • Clarified butter - 1 tablespoon for moyan
  • Rock salt - as per taste
  • Clarified butter - for frying


For filling :

Option 1 :-

  • Potato - 250 grams
  • Green chillies - as per taste
  • Cumin - ½ teaspoon
  • Rock salt - as per taste
  • Coriander leaves - handful
  • Black pepper - ½ teaspoon
  • Lemon juice - 1 teaspoon


Option 2 :-

  • Paneer - 250 grams
  • Green chillies - as per taste
  • Cumin - ½ teaspoon
  • Rock salt - as per taste
  • Coriander leaves - handful
  • Black pepper - ½ teaspoon
  • Lemon juice - 1 teaspoon


Method -

  1. Instant Vrat Premix में कुट्टू का आटा, घी, डालकर हथेली की मदद से rub कीजिए, जिससे आटे में अच्छे से मोयन हो जाए।
  2. अब इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर अच्छे से mix कर दीजिए। 
  3. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी डालने जाएं और soft dough बना लीजिए।
  4. अब इसे half an hour के लिए rest करने रख दीजिए।

आलू की filling :

  1. एक wok में 1 tablespoon घी डालकर गर्म कीजिए।
  2. इसमें जीरा और chopped green chillies को डालकर चटका लीजिए। फिर इसमें, mashed आलू, नमक, काली मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  3. अब इसमें नींबू का रस और बारीक कटी धनिया डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।

आलू की filling ready है।


पनीर की filling :

  1. Wok में 1 teaspoon pure ghee डालकर गर्म कीजिए।
  2.  इसमें जीरा और हरी मिर्च डालकर चटका लें।
  3.  अब इसमें grated पनीर डाल दीजिए।
  4. इसमें नमक, नींबू का रस, काली मिर्च डाल दीजिए और पानी सूखने तक भून लें।
  5. अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से mix कीजिए। 
पनीर filling ready है 

Preparation : 
  1. Dough को एक बार फिर से अच्छे से मसल कर soft dough बना लीजिए।
  2. Dough की छोटी-छोटी गोलियां बना लें।
  3. अब इन गोलियों की पूड़ी बना लें।
  4. फिर इन पूड़ियों को बीच में से काट लें।
  5. इन half कटी पूरियों को बीच से fold करके triangular बना लें।
  6. उसमें मनचाही filling भरकर समोसे का मुंह ऊपर से बंद कर दें।
  7. फिर इसे fork से अच्छे से दबा दीजिए।
  8. उसके बाद समोसे को deep fry कर लीजिए।
  9. समोसे को सब तरफ से सुनहरा तल लीजिए।


Yummy & tasty Vrat ka Samosa is ready to go in the swimming pool of your mouth...

गर्मागर्म समोसे को धनिया-पुदीना की चटनी के साथ serve कीजिए। 

(आप व्रत के लिए चटनी बना रहे हों तो चटनी में, salt and black salt की जगह Rock salt डालकर पीसें) 

चलिए अब कुछ ‌‌‌‌‌‌‌‌tips and tricks भी बता देते हैं।


Tips and Tricks -

  1. आप के पास कुट्टू का आटा ना हो तो आप सिंघाड़े या राजगीरे का आटा भी ले सकते हैं।
  2. आप को instant vrat premix की recipe, blog में मिल जाएगी। उसके लिए दिए गए link पर click करें।Instant Vrat Premix
  3. Premix में already salt होता है तो dough में नमक डालते समय, उसकी quantity का ध्यान रखें।
  4. अगर आप साबूदाना या समा के चावल व्रत में नहीं खाते हैं तो premix को छोड़ सकते हैं।
  5. आप को बता दें, premix डालने से समोसे की रंगत और texture दोनों ज़्यादा अच्छा आता है। समोसे ज़्यादा crispy भी बनते हैं। साथ ही दिखने काफी कुछ normal Samose जैसे ही दिखते हैं।
  6. कुट्टू का आटा डालने से binding अच्छी आती है और समोसे बनते समय फटते नहीं हैं।
  7. Dough prepare करने के बाद ½ an hour का rest ज़रूर से दीजिए, जिससे समा के चावल और साबूदाने का आटा ठीक से फूल जाए और perfect समोसे बनें।
  8. आप चाहें तो खाली कुट्टू या सिंघाड़े के आटे का समोसा भी बना सकते हैं, पर उसका dough बनाते समय ध्यान रखें कि वो बहुत जल्दी गीला हो जाता है, इसलिए उसमें पानी धीरे-धीरे डालें।
  9. कुट्टू या सिंघाड़े के आटे को rest कराने की requirements नहीं होती है। 
  10. कुट्टू या सिंघाड़े के आटे के बने समोसे उतने crispy भी नहीं बनेंगे और देखने में थोड़े भूरे-काले से बनेंगे।
  11. Dough हमेशा गुनगुने पानी से ही बनाएं। जिससे कम पानी से ही dough prepare हो जाए।
  12. अगर किसी भी preparation में आटे में मोयन किया गया है, तो कोशिश करना चाहिए कि dough कम से कम पानी में prepare हो जाए क्योंकि ज़्यादा पानी होने से dish खस्ता नहीं बनेगी और मोयन के लिए डाला गया घी व्यर्थ हो जाएगा। 
  13. अगर आप व्रत में लाल मिर्च, अमचूर पाउडर खा लेते हैं तो आप आलू की filling में‌ यह भी डाल सकते हैं।
  14. हम नहीं खाते हैं, इसलिए ही हमने नींबू का रस डाला है।
  15. अगर आप आलू की filling भर रहे हैं तो याद रखियेगा कि आलू जितना अच्छे से भूना होगा समोसा उतना ही tasty होगा।
  16. अगर आप पनीर की filling भर रहे हैं तो याद रखियेगा कि filling अच्छे से dry हो जाए। Filling गीली होने से समोसे बनाते समय घी में खुल जाएगा और सारा घी खराब हो जाएगा। 
  17. समोसे को fork से दबाने से उसमें design भी अच्छी बनती है और समोसे का मुंह भी अच्छे से बंद होता है, जिससे तलते समय समोसे खुलते नहीं हैं।
  18. व्रत के लिए बनाए जाने वाले व्यंजन देसी घी में बनाए जाएं तो उनके स्वाद में चार चांद लग जाते हैं, इसलिए हम हमेशा pure ghee ही use करते हैं। 
  19. आप व्रत के लिए जिस भी घी या तेल का इस्तेमाल करते हैं, वो use कर सकते हैं।
  20. तलने के समय घी की आंच, डालते समय high flame, फिर एक बार पलट देने के बाद slow flame कर दें। 
  21. समोसे के सही बनने में आंच का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है।

बस तो सोच क्या रहे हैं, आज ही बना लीजिए, गर्मागर्म समोसे और पूरे घर को खुश कर दीजिए।

अगर आप को किसी शाम, बाजार के जैसे समोसे घर पर बनाने हैं तो click करें... इसमें बहुत सारी tips and tricks के साथ आपको perfect Samosa बनाने की recipe मिल जाएगी👇🏻

Samosa

Friday, 24 March 2023

Recipe : Phalahari Kadhi

नवरात्र के दिन चल रहे हैं, जो कि हम हिन्दुओं के लिए सबसे लंबा व्रत का समय होता है, जिसमें नौ दिन तक व्रत रखा जाता है।

इन नौ दिन में अगर अलग-अलग तरह के फलाहारी व्यंजन बनाए जाएं तो ईश्वर के भोग के लिए और व्रत रखने वाले के लिए भी अच्छा रहता है।

वरना एक सा ही खाना रोज़ बनाए जाए तो खाना खाने में अरुचि बढ़ने लगती है, जो कि नहीं होनी चाहिए और अगर बात भोग की हो तो, हम यही कहेंगे कि भोग बहुत ही स्वादिष्ट होना चाहिए, जिससे हर कोई उसे खुशी खुशी ग्रहण करे।

पहले व्रत का फलाहारी खाना, मुख्यता fried items ही होते थे, पर आज कल लोग बहुत ज्यादा diet conscious हो गए हैं।

तो आज की recipe इन सब बातों को ध्यान में रख कर share कर रहे हैं।

बहुत से लोगों की favourite कढ़ी को हम share कर रहे हैं।

आप कहेंगे कि हम तो फलाहारी की बात कर रहे थे..

जी बिल्कुल फलाहारी ही है, फलाहारी कढ़ी...

मतलब अब आप व्रत में भी कढ़ी का लुत्फ उठा सकते हैं..

कैसे? 

बस लीजिए झटपट बताते हैं, पूरी recipe...

Phalahari Kadhi 



Ingredients :

Curd - 1 cup

Buckwheat Flour - 1 cup

Rock salt - according to taste

Cumin seeds - 1 tsp

Roasted Ground nut - 1 tsp

Ginger chilli paste - optional

Clarified butter - for frying 

Coriander leaves - for garnishing 


Method :

दही को फेंट कर रख लीजिए।

मूंगफली का powder बना लीजिए।

इसमें से एक चम्मच दही, कट्टू के आटे में डाल दीजिए, नमक व पानी डालकर smooth paste बना लीजिए।

एक wok में घी गरम कीजिए।

कुट्टू के आटे के paste में से दो चम्मच, paste छोड़ कर, बाकी paste के छोटे-छोटे पकौड़े बना लीजिए।

बचे हुए paste में, बचा हुआ दही, मूंगफली का powder अच्छे से mix कर दीजिए। 

अब इसमें 2 cup पानी डालकर घोल बना लीजिए।

Wok में 1 tsp घी छोड़कर बाकी सारा घी निकाल दीजिए। 

अब इसमें अदरक मिर्च का paste डालकर हल्का भून लें।

अब धीरे से घोल डालकर एक उबाल आने तक high flame पर पकाएं।

एक उबाल आ जाने पर, इसमें स्वादानुसार नमक डालकर mix कर दीजिए।

अब इसमें छोटी छोटी पकौड़ियाँ डाल दीजिए।

और slow flame पर गाढ़ा होने तक पकाएं। 

जब proper consistency आ जाए तो एक laddle में घी गरम करें, उसमें जीरा डालकर चटका लें।

अब इससे कढ़ी का छौंका लगा लीजिए।

इसे Finely chopped coriander leaves से garnish कर दीजिए।

Now phalahari kadhi is ready to serve.

You can serve it with sma ke rice, phalahari pulav, phalahari Paratha etc. 

चलिए कुछ tips and tricks भी देख लेते हैं, perfect phalahari kadhi बनाने के लिए।


Tips and Tricks :

आप कढ़ी बनाने के लिए कुट्टू के आटे की जगह, राजगीरा का आटा या सिंघाड़े का आटा भी अपने taste के according ले सकते हैं। सभी की कढ़ी बहुत tasty बनती है।

घोल बनाने में पानी बिलकुल धीरे-धीरे डालें, इन आटों का घोल बहुत जल्दी गीला हो जाता है।

आप बिना पकौड़ी के भी कढ़ी बना सकते हैं।

आप पकौड़ी की जगह यह भी कर सकते हैं कि उबले आलू को mash कर लें, उसमें नमक और हरा धनिया डाल लें। 

फिर इन आलू की छोटी-छोटी गोलियां बना लें, फिर इन्हें आटे के घोल में डुबोकर छोटी छोटी पकौड़ियां बना लें। जिन्हें फिर कढ़ी के घोल में डाल दीजिए।

इस तरह की कढ़ी भी बहुत tasty बनती है।

अगर आप चाहें तो घोल में पकौड़ी की जगह तले हुए आलू डालकर भी कढ़ी बना सकते हैं।

आप चाहें तो मूंगफली के paste की जगह, काजू paste भी डाल सकते हैं।

आप काजू और मूंगफली के बिना भी कढ़ी बना सकते हैं।

आप अगर व्रत में लाल मिर्च पाउडर और करी पत्ता आदि खा लेते हैं तो उसे भी छौंके में डाल सकते हैं।

इस कढ़ी में pure ghee ही use करें, यह taste में चार चांद लगा देगा।

आपको बहुत variety की कढ़ी बता दी।‌‌‌‌‌इसमें पकौड़ी वाली कढ़ी ही थोड़ी difficult है, बाकी सभी बहुत easily बन जाती है। 

तब सोचना क्या है, आप अपने flavour के according कढ़ी बनाएं और व्रत में भी कढ़ी का लुत्फ उठाएं।

इसी तरह की बहुत सी fast recipe के लिए, click करें 👇🏻

Recipe - Fast