Monday, 23 March 2020

Recipe : Soya chunks ke kebab

Corona virus के चलते, हम घर से जितना कम बाहर निकले, उतना सुरक्षित रहेंगे। साथ ही इन दिनों green veggies मिलने की problem रह सकती है। 

इस बात को ध्यान में रखते हुए  कुछ दिन blog में रोज़ ऐसी recipes post कर रहे हैं, जिसमें veggies की requirement ना हो।

साथ ही आप सबसे अनुरोध है कि यदि आप को भी ऐसी recipes पता हैं तो कृपया share कीजिएगा।

Soya chunks ke kabab




Ingredients :

  • Soya chunks - 50 gm.
  • Gram pulse - 100 gm.
  • Clove - 2
  • Black paper - 5 to 6
  • Black cardamom - 1
  • Cinnamon stick - 1/4 inches
  • Bay leaf - 1 small
  • Ginger - 1/4 inches
  • Garlic - 5 to 6 pods
  • Onion - 1 medium
  • Coriander leaves - 20 gm.
  • Salt as per taste
  • Butter - 1 tbsp
  • Ghee - 1/2 tbsp


Method :


  1. चने की दाल को अच्छे से wash करके 4 to 5 hours के लिए soak होने के लिए रख दीजिए।
  2. Pressure cooker  में Soya chunks, soaked चने की दाल, सारे खड़े गरम मसाले, नमक, अदरक और लहसुन डालकर पानी डाल दीजिए।
  3. पानी का level cooker में डाले ingredient से  2 inch ऊपर होना चाहिए
  4. Pressure cooker में 3 whistles high flame पर और 5 to 6 whistles low flame पर देंगे। इस पूरी process में ½ hour लग जाते हैं।
  5. Pressure down होने पर सब को grinder में डाल कर smooth paste बना लीजिए।
  6. अब इसमें onion and coriander leaves को  fine chop करके  mix कर लीजिए।
  7. अब इस mixture की छोटी-छोटी टिक्की बना लीजिए।
  8. एक  bowl में Butter and ghee को अच्छे से mix कर लीजिए।
  9. एक frying Pan लीजिए। उसे ghee, butter mixture से अच्छे से grease कीजिए।
  10. अब इसमें कबाब की टिक्कियों को उलट-पलट कर करारी (crispy)सेंक लीजिए।
  11. गरमागरम कबाब को आप, onion ring, mint chutney, coriander chutney, Tomato sauce, के साथ  serve कर सकते हैं।

Note :
  • Grinding करते समय bay leaf and black cardamom का छिलका हटा  दीजियेगा।
  • खड़े गर्म मसाले, लहसुन और अदरक  की quantity आप अपने taste के according कम या ज्यादा कर सकते हैं।
अब कबाब की सोंधी खुशबू आपके घर से भी आएगी,  तो बस मज़े लीजिए, कबाब के, वो भी बिना इस डर के कि कहीं non veg mix ना हो।

Sunday, 22 March 2020

Quarantine Recipies

Quarantine Recipies

आप सभी को मेरा नमस्कार!

आजकल corona virus के कारण सभी को घर में रहने को कहा जा रहा है, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो बेहद महत्वपूर्ण कदम है।
पर इसके कारण, हो सकता है, हमें हरी सब्जियों का आभाव रहने लगे, जिसके चलते जीवन मुश्किल होने लगेगा।

अतः इस बात को ध्यान में रखते हुए, हमने सोचा है कि सोमवार से  कुछ दिन तक, आप सब के साथ हर रोज एक ऐसी recipe share करें, जो healthy and tasty हो, पर उसमें veggies use ना करना पड़े।

साथ ही आप सबसे निवेदन है कि यदि आप को भी ऐसी recipe पता है, तो  हम सबके साथ share कीजिए।

इस मुश्किल की घड़ी में, एक-दूसरे से दूर रहना, पर दिल से जुड़े रहना, (अर्थात सबके सुख की कामना करना), स्वच्छता पर पूर्णतया ध्यान रखना होगा, यह ही हमें विजयी  बनाएगा।

सोमवार से recipe डाल रहे हैं, पर आप उसके पहले  हमारी इन recipes को देख सकते हैं, सभी healthy and tasty हैं।



  1. Soya Badi Makhana-e-Khas
  2. Pizzottpam *
  3. Crispy Fried Idli Wedges
  4. Porridge Delight *
  5. White Sauce Pasta
  6. Moth Chaat (मोठ चाट)
  7. Buttery Nimona
  8. Cheesy Khandvi Bite
  9. Masoor -é-Aloo
  10. Chhole Bhature
* इस recipe  को आप without veggies means, only tomato, onion, green chilly डालकर बनाएँगे, तब भी tasty बनेगी

So stay tuned to my blog

Friday, 20 March 2020

Poem : डर के साये में

डर के साये में


डर के साये में सब,
कुछ यूँ, जी रहे हैं;
जिसमें अगले पल का भी
कुछ इल्म ही नहीं है
कभी प्रदूषण डरा रहा है, 
कभी दंगों से खौफ़ज़दा हैं;
कुछ जान बच गयी थी,
तो कोरोना आ धमका है
सब काम बंद है,
बाज़ार भी तो ठप्प है;
बच्चे खेलने को तरस रहे हैं,
साहब ऑफिस ना जाने से,
घर में ही बरस रहे हैं
मेमसाहब को भी,
बस एक बात का डर है;
कहीं कामवाली बैठ ना जाए,
तो हो जाएगी कहर है
इन सब बंद के आलम में,
क्या कोई बता सकता है:
कब तक रहेगी,
सब के घर रसद* है?
इतना इस समय हर एक करना,
अन्न को बिल्कुल नष्ट मत करना;
जिस-जिस देश में अन्न बचेगा,
जहां में बाकी बस उसका ही अस्तित्व रहेगा


*रसद = राशन