Friday, 27 May 2022

Article : दो बोल तारीफ के

 दो बोल तारीफ के


हम सब इंसानों में सबसे बुरी फितरत होती है कि कुछ सही नहीं होगा, या हमारे मन का नहीं होगा तो, हम तुरंत बुरा भला कहना, नारे लगाना, दोष देना शुरू कर देते हैं।

पर जब वही काम, हमारी इच्छानुसार हो जाए तो!

तो क्या हम उतने ही प्रखर रुप में प्रशंसा भी करते हैं...?

नहीं ना?

क्यों? आखिर क्यों?

क्योंकि हमें निन्दा करना तो अपना जन्म सिद्ध अधिकार लगता है, पर प्रशंसा करना... 

वो... वो तो व्यर्थ का कार्य है या उसको वो काम तो करना ही चाहिए और कर दिया तो कौन बड़ा काम कर दिया, जिसकी प्रशंसा की जाए।

यही प्रवृत्ति है, अधिकांशतः लोगों की...

हम बात कर रहे हैं, बढ़ती हुई मंहगाई पर मोदी सरकार को ताना देते हुए लोगों की...

यही कर रहे थे ना? जब मंहगाई बढ़ रही थी, पैट्रोल, डीजल, तेल, चीनी, आदि के दाम बढ़े थे...

तो अब जब petrol and diesel के दाम घटे, palm oil and sunflower oil  के दाम घटे और कुछ दिनों में चीनी के दाम भी घट जाएंगे, तो क्या मुंह से दो बोल तारीफ के निकलेंगे? 

अब तक तो सबको ही पता चल गया होगा, पेट्रोल और डीज़ल के दाम। जिनको नहीं पता है, उनकी जानकारी के लिए बता दें।

केंद्र सरकार (Modi Govt) ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर कम किए हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार शाम tweet करके जनता को यह खुशखबरी दी कि केंद्र सरकार ने Petrol and Diesel पर Central Excise Duty Reduces कर दी है। बता दें कि इससे पहले, केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2021 को पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर Excise Duty Reduces की थी। उसके बाद मार्च-अप्रैल में तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी। यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी से बढ़ोतरी होने के कारण घरेलू बाजार में Fuel Price पर भी इसका असर पड़ा था।

दिल्ली से मुंबई तक कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल?

दिल्ली में पेट्रोल का भाव पहले 105 रुपये 41 पैसे था जो अब 96 रुपये 72 पैसे प्रति लीटर हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत में 8 रुपये 69 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी  मुंबई में पेट्रोल 9 रुपये 16 पैसा सस्ता हुआ है। मुंबई में अब पेट्रोल 111.35 रुपये प्रति लीटर है। खास बात ये है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई इन चारों महानगरों में सिर्फ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत सौ रुपये प्रति लीटर से कम है, जबकि बाकी तीनों महानगरों में अभी भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है।

इसी तरह डीजल के दाम में दिल्लीवालों को प्रति लीटर सात रुपये पांच पैसे की राहत मिली है। दिल्ली में कल तक एक लीटर डीजल 96 रुपये 67 पैसे में बिक रहा था लेकिन आज से 89 रुपये 62 पैसे में बिक रहा है। इसी तरह मुंबई में डीजल की कीमत 104 रुपये 77 पैसे से गिरकर अब 97 रुपये 28 पैसे प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में डीजल 7 रुपये 49 पैसा सस्ता हुआ है। कोलकाता में 7 रुपये 7 पैसा और चेन्नई में डीजल प्रति लीटर 6 रुपये 70 पैसा सस्ता हुआ है। बता दें कि राज्य स्तर पर वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट (VAT) की अलग-अलग दरों की वजह से शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव अलग होता है।

प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल का भाव :

> दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर।

> मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर।

> कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।

> चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।

इसी तरह, palm oil और sunflower oil से भी दाम घटे हैं और बहुत जल्द चीनी के दाम भी घटने वाले हैं...

आप के संज्ञान के लिए बता दें कि, 100% excise duty में, Central government का हिस्सा 59% और state government का 41% की भागीदारी रहती है। 

इन सब के दाम कम होने का कारण केवल मोदी सरकार द्वारा central excise duty reduce करना है।

BJP शासित राज्यों में भी excise duty reduce हुई है। जबकि बाकी के राज्य कोई छूट नहीं देना चाहते हैं।

अब क्या मंहगाई का रोने वाले, प्रशंसा कर पाएंगे?

पर कभी आपने सोचा है कि, आखिर कारण क्या था, मंहगाई बढ़ने का?

वैसे तो हर साल पूरे विश्व में मंहगाई बढ़ती ही है, पर इस बार का सबसे बड़ा कारण, कोरोना की महामारी..., फिर रूस- यूक्रेन युद्ध

जिसने भारत क्या, अमेरिका, इंग्लैंड, रुस जैसे बड़े बड़े विकसित देशों की भी चूलें हिला दी थी। ‌अभी सम्पूर्ण विश्व मंहगाई की मार झेल रहा है।

ऐसे में 138 करोड़ जनसंख्या वाले भारत में बढ़ी हुई मंहगाई पर इतनी जल्दी नियंत्रण की ओर ले जाना क्या प्रशंसनीय कार्य नहीं है?

शायद है?

जी हाँ बिल्कुल है...

आप का तो कुछ नहीं जाएगा, पर जो यह कार्य कार्यन्वित कर रहे हैं, उनके हौसले जरुर बुलंद होंगे और वो देश को सफलता के मार्ग की ओर ले जाएंगे।

फिर चाहे वो देश का आर्थिक सुदृढ़ीकरण हो या सुरक्षा व्यवस्था या भारत को विश्व विजेता बनाना हो।

पर यह होगा तब ही, जब भारत देश का नेतृत्व सही हाथों में होगा और आप अच्छी तरह से जानते हैं, वो किसके हैं...

तो प्रखर रुप से बोलिए तारीफ के बोल...

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Wednesday, 25 May 2022

Recipe: Bread Malai Roll

इस summer vacation के लिए, आप को एक, Chaat item, Rice Papdi Chaat और एक snacks item, Semolina cheese balls बता चुके हैं और आज आप को एक बहुत ही yummy, tasty & easily prepare होने वाली मिठाई बताने जा रहे हैं।

यह इतनी tasty है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबको बहुत पसंद आएगी और कोई भी एक खाने के बाद दूसरी मांगे बिना नहीं रहेगा। 

यह मिठाई इतनी easy है कि आप perfect chef हो या beginner, पर यह मिठाई आप perfect ही बनाएंगे।

साथ ही इस easily prepare होने वाली मिठाई के ingredients भी easily available हो जाते हैं। 

आप ने छेना मलाई रोल बहुत बार खाया होगा, शाही टोस्ट भी बहुत बार खाया होगा। तो हमारी आज की recipe इनसे मिलती हुई, पर फिर भी अपना अलग स्वाद लिए हुए है।

तो चलिए आप के लिए इसकी recipe share कर देते हैं। 

For 16 pieces :

ब्रेड मलाई रोल



Ingredients :

Bread - 8 slices (medium sized sandwich bread) 

Full cream milk - 450 ml. for छेना

Full cream milk - 500 ml. for रस (thickened creamy milk) 

Lemon - 1

Fresh Malai - 1 bowl 

Vanilla custard powder - 1½ tsp.

Green cardamom powder -  1½ tsp.

Chopped dry fruits (Almonds, Cashews and Pistachios) - 2 tbsp.  

Sugar - 150 gm. 

Sugar powder - 3 tsp.


Method :

  1. 450 ml. दूध में नींबू डालकर उसे फाड़ लीजिए।
  2. फटे दूध को muslin cloth में डालकर छेने से पानी निकलने के लिए रख दीजिए।
  3. एक bowl में थोड़े से दूध में custard powder घोल लीजिए।
  4. 500 ml. दूध में चीनी और मलाई डालकर उसे गाढ़ा होने के लिए gas पर high flame पर रख दीजिए। 
  5. दो उबाल आ जाने पर 10 minutes के लिए, slow flame पर बीच-बीच में चलाते हुए गाढ़ा कीजिए।
  6. अब दूध में custard powder solution को चलाते हुए डालिए।
  7. एक उबाल high flame पर कर दे दीजिए। दूध में थोड़े से chopped dry fruits डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।‌‌
  8. इसमें से ½ cup दूध छोड़कर बाकी दूध ठंडा होने के लिए रख दीजिए। 
  9. छेने से जब पूरा पानी निकल जाए तो छेने को plate में डालकर, हथेली से, soft and smooth होने तक rub कीजिए।
  10. Soft and smooth छेने में, पिसी हुई चीनी, छोटी इलायची पाउडर और कुछ chopped dry fruits डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। 
  11. छेने के आठ टुकड़े कीजिए और उससे, Bread के एक side की equal length वाले 8 rolls बना लीजिए।
  12. अब Bread slice लीजिए, उसके brown sides, trim कर लीजिए।
  13. जो ½ cup lukewarm दूध था, उसे चम्मच में लेकर bread पर थोड़ा-थोड़ा डालकर, bread moist कर लीजिए। 
  14. Moist bread पर छेने का roll रखकर, bread roll कर लीजिए। 
  15. Roll को थोड़ी देर तक हाथों से roll करते रहें जिससे roll खुले नहीं। ऐसे ही सारे rolls बना लीजिए।
  16. अब इन rolls को बीच में से cut कर लीजिए। जिससे rolls, proper size के हो जाएं।
  17. अब इन rolls को किसी गहरे और चौड़े utensil में रख दीजिए और इसके ऊपर गाढ़े और ठंडे किए गए दूध को डालकर, set होने के लिए 1 hour के लिए refrigerator में रख दीजिए।
  18. Serving करते समय, बचे हुए chopped dry fruits से garnish कर दीजिए। 

चलिए यह tasty मिठाई, बिल्कुल perfect बने, इसके लिए tips and tricks भी बता देते हैं।


Tips and Tricks :

  • Bread के sides ज़रुर से निकाल दीजिएगा, क्योंकि उसके रहने से मिठाई का taste अच्छा नहीं आएगा।
  • इन sides को grind करके, आप किसी भी snacks में use कर सकते हैं।
  • Bread पर lukewarm milk डालने से bread  moist हो जाती है, जिससे perfect rolls बनते हैं और वो serving के time खुलते नहीं हैं।
  • आप चाहें तो छेने की जगह, fresh paneer भी ले सकते हैं।
  • दूध में मलाई और custard powder इसलिए डाला था कि दूध जल्दी गाढ़ा और creamy हो जाए। 
  • अगर आप के पास custard powder या मलाई नहीं है तो आप इसके बिना भी गाढ़ा और creamy दूध तैयार कर सकते हैं, बस उसमें time ज़्यादा लगेगा। 
  • अगर आप, मलाई और custard powder नहीं डाल रहे हैं तो एक cup दूध ज़्यादा लीजिएगा।
  • आप इसमें केसर भी डाल सकते हैं। उससे taste and colour enhance हो जाता है।
  • अभी बहुत गर्मी है, और केसर गर्म होता है, इसलिए हमने custard powder use किया है। इससे दूध में taste and colour enhance हो जाता है, साथ ही दूध जल्दी गाढ़ा भी हो जाता है।
  • Custard powder, सिर्फ 1½ tsp. ही डालना है, जिससे दूध में tasty flavour तो आए, पर custard का prominent taste नहीं आए।
  • इसे serve करने से पहले atleast 1 hour के लिए refrigerator में ज़रुर से रख लीजिएगा, जिससे bread thickened and creamy milk को अच्छे से absorb कर लें।
  • Thickened milk, sufficient amount में होना चाहिए, जिससे bread के absorb करने के बाद भी उसमें thickened and creamy milk का amount बचा रहे।
  • उसके लिए आप थोड़ा सा thickened and creamy milk, serving के time डालें।
  • Rolls को ऐसे बर्तन में रखिएगा कि वो एक-दूसरे पर चढ़े नहीं और साथ ही उस पर जब thickened and creamy milk डालें तो दूध बहकर निकल ना जाए।

इसको एक बार ज़रूर से बनाएं, एक बार खाने के बाद सबको इतना पसंद आएगा कि आप खुद बार-बार बनाएंगे।

Tuesday, 24 May 2022

Recipe: Semolina cheese balls

बच्चों की छुट्टियांँ, special हो जाएं, इसलिए आप को आज एक और healthy and tasty recipe share कर रहे हैं।

इसको खाने के बाद, बच्चे खुशी से झूम उठेंगे और आप भी healthy खिलाकर बहुत खुश रहेंगी।

तो चलिए और पहेली नहीं बुझाते हैं और आप को इसके बनाने की recipe बताते हैं।

सूजी चीज़ बाॅल्स 



Ingredients :

Semolina (Suji) - 1 cup 

Cheese - slices (6), or shredded 100gm.

Finely chopped onion - 1

Finely chopped capsicum - 1 

Tomato ketchup - 1 tbsp.

Salt - as per taste

Kashmiri mirch - ¼ tsp.

Milk - ½ cup

Malai - 1 tsp.

Garlic - optional 


Method :

  1. सूजी में नमक, मिर्च पाउडर, दूध व मलाई डालकर dough prepare कर लीजिए।
  2. अब इसे 15 min. के लिए rest करने छोड़ दीजिए।
  3. Chopped onion and capsicum में tomato ketchup और चुटकी भर नमक मिलाकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  4. अगर आप cheese slice ले रहे हैं तो उसके 1X1 इन्च के टुकड़े काट लीजिए।
  5. अब सूजी के dough की एक बार फिर से अच्छे से kneading (आटा सानना) कर लें।
  6. अगर आटा ज़्यादा tight लगे तो, पानी डालकर पूड़ी बनाने जैसा soft कर लीजिए। 
  7. सूजी के आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
  8. लोई को हल्का सा बेल लें, उसमें बीचों-बीच में onion capsicum mixer and cheese को रखकर balls बना लीजिए।
  9. इसी तरह से सारी balls ready कर लीजिए, और इन्हें freezer में रख दीजिए।
  10. Serving करने के 10 minutes पहले, निकाल कर इन्हें घी में golden brown (crispy) होने तक deep fry कर लीजिए।

Semolina cheese balls are ready to serve...

You can serve it with Tomato ketchup or Schezwan Sauce also.

Perfect cheese balls के लिए इन tips and tricks को ज़रुर याद रखिएगा। 


Tips and Tricks :

  • अगर आपकी सूजी ज़्यादा मोटी हो, तो उसे mixer grinder jar में डालकर थोड़ा महीन पीस लें।
  • आप onion and capsicum mix में ketchup ज़रुर से डालें, इसके चार फ़ायदे हैं।
  • 1. ज़्यादा tasty लगता है।
  • 2. और juicy हो जाता है।
  • 3. Onion and capcicum की binding हो जाती है, इससे filling इधर-उधर से नहीं निकलती है।
  • 4. यह अपने आप में complete हो जाता है, इसके संग किसी भी sides की requirement नहीं रहती है।
  • आप ketchup का flavour अपने taste के  according, tomato ketchup, hot and sweet, Schezwan या जो भी आप को पसंद हो, उसे mix कर सकते हैं। 
  • सूजी dough soft ही रखें, इससे ball का proper shape आता है।
  • अगर आप onion नहीं खाते हैं तो आप इसे avoid कर सकते हैं।
  • Freezer में रखने से balls ठंडी हो जाती हैं तो fry करने पर cheese balls से बाहर नहीं निकलता है।
  • आप चाहें तो केवल cheese की filling रख सकते हैं, पर तब यह कम tasty लगेगा। 
  • Cheese का amount अच्छे से रखिएगा, क्योंकि यही recipe का key ingredient है।
  • Serving के time, balls तुरंत ही serve कीजिए, गर्म होने पर cheese ज़्यादा tasty लगता है क्योंकि, अगर एक बार balls ठंडी हो गईं, तो cheese का taste अच्छे से नहीं आएगा। 
  • Cheese के बिना, इन balls की कोई value नहीं है।
  • इसे आप, breakfast, snacks and parties में serve कर सकते हैं।

तो चलिए, आज ही इसे बनाकर, बच्चों की summer vacation को और special करते हैैं।