Friday, 15 March 2024

Tip : Home remedy for common diseases

आज आप के लिए एक ऐसी tip share कर रहे हैं जो कि बहुत ही common problem के लिए useful है।

वो problem है Gas, जो कि हर एक disease की जड़ होती है। और इस problem के साथ ही जुड़ी हुई कुछ और common और uncommon problem होती है, जैसे acidity, constipation, indigestion, pimples, urine infection, skin diseases, piles etc.

साथ ही जब problem और बड़ा रुप लेती है, kidney problem, liver problem, जिससे kidney failure and liver cirrhosis etc. होने लगती है। 

यह mix powder and olive salt आपको blood purify करने, diabetes and cholesterol control में भी helpful होता है।

इन problems के लिए आपको market में बहुत सारी pills and tablets भी मिल जाएँगी, पर excessive pills and tablets हमारे शरीर को अंदर से खोखला करते जाती हैं।

इसलिए, हम इसके लिए अचूक home remedies share कर रहे हैं, जो हमारे बहुत ही जानकार वैद्य जी का नुस्खा है, जो अधिकतर लोगों को कारगर साबित हुआ है। 

एक बात और है, कि इसमें use होने वाले सारे ingredients आप के सुने हुए हैं और easily available भी हो जाएंगे। बस एक ही ingredient, olive salt ही आपने सुना नहीं होगा, पर problem उसके लिए भी नहीं होगी, क्योंकि वो भी easily Amazon, Flipkart etc. में मिल जाएगा।

अगर आप लोगों को भी ऐसी problem है तो एक बार इसे आज़मा कर ज़रूर देखें। 

चलिए जान लेते हैं कि क्या है वो home remedy. 

Home remedy for common diseases


I. Ingredients :

  • Fennel seeds (सौंफ)
  • Dry ginger (सोंठ)
  • Cumin seeds (जीरा)
  • Carom seeds (अजवाइन)
  • Coriander seeds (साबूत धनिया)
  • Fenugreek seeds (मेथी दाना)
  • Olive salt (जैतून का नमक)


II. Method :

  1. सभी को 100 - 100 gm. ले लीजिए और powder बना लीजिए।
  2. जैतून के नमक को छोड़कर बाकी सभी को मिला लीजिए। 
  3. सभी को मिलाकर एक mix powder ready कर लीजिए।
  4. जैतून के नमक को पीसकर अलग रख लीजिए।

 

III. How to use :

  • Mix powder को आप दिन में एक बार या दो बार फांक लीजिए। सुबह नाश्ते के बाद और रात में खाने से पहले...
  • Olive salt की एक चुटकी को 2 glass पानी में मिलाकर अच्छे से mix कर लीजिए, और इसको जितनी देर में पूरा खत्म कर सकते हैं, एक, दो या तीन बार में, दिन में पी लीजिए।
  • आपको 15 दिन में आराम मिल जाएगा। अगर आप बहुत सी remedies को कर के परेशान हो चुके हैं, तो एक बार इसे भी ज़रूर से try कीजिए।
  • एक बात की guarantee है, अगर आप को इससे relief नहीं भी मिला, तो नुकसान तो बिल्कुल भी नहीं करेगा। इसके कोई side-effects नहीं है, क्योंकि इसमें हम सभी के kitchen में use होने वाले मसाले ही शामिल है। और इसी नुस्खे से नानी-दादी, सब कुछ ठीक कर दिया करती थीं।
  • तो चलिए, एक बार फिर से उन्हीं की कमाल की home remedies को try कर लेते हैं और उनके जैसे स्वस्थ और प्रसन्न रहते हैं।
  • एक बार try ज़रूर कीजिए🙏🏻 
Note : अगर आप को dry ginger का powder बनाने में problem हो रही हो तो आप dry ginger का powder भी खरीद सकते हैं।

Thursday, 14 March 2024

Recipe: Millet Dosa

आज आप के लिए बहुत ही healthy, tasty and unique recipe share कर रहे हैं। 

तो चलिए, पहले आपको बताते हैं कि वो healthy ingredient क्या है... 

तो यह ingredient वो है, जिसकी आज कल बहुत चर्चा चल रही है, तो वो ingredient है बाजरा (millet)...

आज कल पूरी दुनिया को समझ आ रहा है कि सबसे healthy food, मोटा अनाज ही है।

पर इससे बनी recipe, healthy तो बहुत होती है, लेकिन taste के साथ compromise करना पड़ता है। इसलिए बच्चों को खिलाना, difficult होता है। 

लेकिन आज की recipe, healthy तो है ही, साथ में बहुत ज्यादा tasty and unique भी है।‌ एक और खासियत है कि यह instantly बन भी जाती है, कोई घंटों भिगाने और पीसने का झंझट नहीं है। और हाँ, एक खाने के बाद हर कोई और मांगेगा ही मांगेगा। 

तो चलिए, जानते हैं कि कैसे बनेगा, बाजरे के आटे का डोसा...

बाजरे के आटे का डोसा



Ingredients :

Millet flour - 2 cup
Cheese - 1 slice per dosa
Salt - as per taste 
Baking powder - 1 tsp.
Capsicum - 1 big
Onion - 1 big 
Fresh coriander leaves - handful


Method :

Onion, bell pepper और धनिया पत्ती को finely chop कर लीजिए।

एक sauce pan में बाजरे का आटा लीजिए, और इसमें पानी डालकर, watery solution बना लीजिए। 

इस solution में नमक, प्याज़, शिमला मिर्च, धनिया पत्ती डालकर, mix कर लें।  

एक nonstick griddle (तवा) ले लीजिए। 

उसे घी और मक्खन के mix से grease कर के preheat कर लीजिए।

अब इस गर्म तवे पर बाजरे के solution को फैला लीजिए। Gas burner को medium flame पर रखें।

जब एक तरफ से golden brown and crispy हो जाए, तो ऊपर की layer पर घी और मक्खन mix को लगा दें और डोसा पलट दें।

अब जब तक डोसा दूसरी तरफ से golden brown and crispy हो रहा है, डोसे पर cheese डाल दीजिए।

जब तक डोसा दूसरी तरफ से ready होगा, तब तक में cheese melt हो जाएगा। 

Now healthy, crispy and tasty millet dosa is ready to serve. You can serve it with different kinds of dips, sauces, Sambhar and Potato-tomato curry.

आइए, perfect dosa बने, उसके लिए tips and tricks भी देख लेते हैं...


Tricks and Tips : 

बाजरे का आटा बहुत sticky होता है, इसलिए ध्यान रखिएगा कि इसे nonstick griddle में ही बनाएं, वरना डोसा तवे पर बहुत ज्यादा चिपक‌ जाएगा, तो आपको इसे बनाने में बहुत hassle लगेगा।

Dosa का घोल, एकदम watery बनाएं, तभी crispy dosa बनेगा, वरना soft चीला बनेगा। बाकी आप अपने taste के according घोल की consistency रखिएगा। 

हमने आपको बता दिया है कि dosa, crispy or soft, dosa घोल की consistency पर निर्भर करेगा।

घोल डालते समय, तवा हमेशा खूब गर्म ही होना चाहिए, तभी dosa crispy बनेगा। 

घोल को तवे पर डालने से पहले हर बार अच्छे से मिला लें, इससे घोल even रहता है और सारे डोसे एक से evenly crispy and tasty बनें। 

आप filling में आलू या mix veg या कोई और filling भी, अपने taste के according use कर सकते हैं। 

हमने chesse की filling की थी, क्योंकि हमारा main focus बच्चों को healthy food खिलाना था, साथ ही यह भी कि वो उन्हें tasty भी लगे, जिससे वो खुशी-खुशी खाएं। 

आपको बता दें, cheese के साथ millet combination बहुत yummy आता है।

हमने इसके घोल में ही प्याज़, शिमला मिर्च और धनिया पत्ती डाल दी थी, इसलिए आप अगर कोई filling नहीं भी रखेंगे, तब भी डोसा बहुत tasty लगेगा।

आप चाहें तो घोल में केवल नमक डालकर भी डोसा बना सकते हैं।

अगर आप onion नहीं खाते हैं तो onion, discard कर सकते हैं।

सच मानिए, इसका डोसा बहुत crispy and tasty बनता है, मतलब health का health और taste का taste... बहुत ज्यादा ingredients की requirement नहीं, instantly prepare किया जा सकता है, means हर prospective में perfect...

तो सोचना क्या है, आज ही बनाएं इस healthy and tasty डोसे को...

Friday, 8 March 2024

Poem : ऐ नारी

आप सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शुभकामनाएँ 💐

ऐ नारी


लांघ कर देहरी,
जब आई थी ससुराल।
छोड़ आई थी पीछे,
अपने दिल का हाल। 
वो अल्हड़ सी मस्ती,
वो मस्तानी चाल।
बेफिक्री जमाने की
हवाओं में लहराते बाल।
आज ना नींद है,
ना सपने।
बेगाने, ना जाने,
कब बन गए अपने।
अब हर दिन, हर रात,
इनके लिए खुद को बुनती है।
क्यों नहीं कभी,अपने लिए,
अपने को सुनती है?
ऐ नारी तू क्यों नहीं,
अपनी खुशियों को चुनती है?
आ एक दिन, एक रात के लिए,
भूल जा ज़माने को,
दुनिया भर के फसाने को।
आ उड़ चले आसमान,
एक स्वच्छंद सी उड़ान।
जहाँ, तुझे बेटी,पत्नी, माँ
किसी का ना हो भान
बस नारी होना ही, 
हो तेरी पहचान। 



Happy Women's Day💃