आज की यह Summer Vacations Special Recipe oil-free and high protein twist है, traditional street style कटोरी (टोकरी) चाट का।
Deep यहाँ भी है, पर frying नहीं bowl, मतलब instead of deep frying यहां deep bowl,l use होगा।
यहां मैदे की कटोरी नहीं बनाएंगे, बल्कि दाल की कटोरी बनाएंगे। इस recipe में हम create करेंगे steamed, soft और sponge-like edible basket, वो भी yellow moong dal के batter से, अतः यह बहुत healthy and tasty option है।
बल्कि यह कहना कि जो लोग protein rich tasty dish ढूंढ रहे हैं, उनके लिए इससे अच्छा option कोई नहीं मिलेगा।
Moong Basket Chaat
For the Katoris (Baskets)-
- Moong Dal - 1 cup (soaked for 2–3 hours)
- Chana Dal - 2 tbsp. (for binding and texture)
- Turmeric powder - ¼ tsp.
- Baking powder/Eno (Fruit Salt) - 1 tsp.
- Salt - as per taste
- Ghee - for greasing
- Potatoes (small) - 3 to 4
For the Chaat Stuffing-
- Boiled potatoes - 1 cup
- Fresh and creamy curd (Yogurt) - 2 to 3 cups (whisked smoothly)
- Green chutney - 2 tbsp.
- Sweet chutney - 2 tbsp.
- Roasted cumin powder - ½ tbsp.
- Black salt - as per taste
- Red chilli powder - as per taste
- Fine sev, fresh coriander, and pomegranate seeds - for garnishing
Method :
- मूंगदाल और चना दाल को रात-भर या 6 to 7 hours के लिए भीगा दें।
- भीगी हुई दाल को mixer grinder jar में डालकर महीन पीस लें।
- पिसी हुई दाल में नमक व हल्दी powder डालकर इतना फेंटे कि वो texture में लगभग दुगनी व हल्की हो जाए।
- अब इसमें baking powder डालकर mix कर लीजिए।
- गहरी कटोरी लें, उसे घी से grease कर लीजिए।
- उसमें दाल का batter डाल दीजिए।
- Small size आलू लीजिए, उसे अच्छे से wash कर लीजिए।
- उन्हें आधा काट लीजिए। सभी आलू के टुकड़ों को fork से prick कर लीजिए।
- आलूओं को भी घी से grease कर दीजिए।
- अब एक कटा हुआ आलू एक दाल से भरी कटोरी में रख दें।
- Steamer में पानी खौला लें। उसमें उसकी जाली रखें।
- अब दाल की कटोरियां इस जाली पर place कर दीजिए। इस तरह से baskets को कटोरियों में डालें।

- अब 4 minutes full flame, 5 minutes medium flame and 5 minutes slow flame पर steam कर लें।
- Steamer से निकाल कर 10 minutes के लिए ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
- फिर मूंगदाल कटोरी को बाहर निकाल लीजिए और उनसे आलू भी निकाल दीजिए।
- आपको proper कटोरी का texture मिल जाएगा।

- इस कटोरी में उबले chopped आलू, creamy दही, खट्टी-मीठी चटनी, काला नमक, भूना जीरा, अनार के दाने, finely chopped हरे धनिया की पत्ती व महीन सेव डालकर अच्छे से fill up and garnish करके decorate कर serve कीजिए।
Relish this nutri-licious Moong Basket Chaat!
Tips and Tricks :
- दालों को भीगने का proper time देना है। यही इसका key ingredient है। दाल जितनी अच्छी भीगी होगी, उतना ही कम पानी में soft, fluffy and smooth texture बनेगा।
- हमने कटोरी बनाने के लिए आलुओं को आधा काट कर रखा है। आप चाहें तो कटोरी के अंदर छोटी कटोरी डालकर भी मूंगदाल कटोरी बना सकते हैं।
- आलू ऐसे डालना है कि आलू को काटने से जो flat part है, वो कटोरी के base की तरफ़ हो।
- पर याद रखिएगा यह आलू al-dente stage में रहता है, तो आपको चाट में use करना है या further किसी और जगह, up to you.
- वैसे हमने इन्हीं आलूओं को डाला था अच्छा लगता है।
- आप टोकरी में boiled chickpeas भी डाल सकते हैं, पर उसका taste enhance होकर आएगा नहीं, क्योंकि हमारी टोकरी दाल की ही बनी है।
- आप चने की दाल की जगह सूजी भी binding and texture के लिए ले सकते हैं।
- क्योंकि टोकरी दाल की है, तो समय के साथ soggy नहीं होगी, बल्कि दही-चटनी इत्यादि को soak करके और ज्यादा tasteful हो जाएगी।
- तो आप इसकी preparation मेहमानों के आने के घंटों पहले भी कर सकते हैं।
- बस ध्यान रखिएगा कि इसमें दही की quantity अच्छे से हो।
- और मेहमानों के आने से पहले एक बार फिर से खट्टी-मीठी चटनी, भूना जीरा powder, काला नमक, हरी धनिया पत्ती, अनार दाने व zero number sev से garnish कर दीजिए।
- अगर आप को nutty flavour पसंद है, तो भूनी और कुटी हुई मूंगफली भी डाल सकते हैं।
This nutritious snack is perfect for weight loss, guilt-free evening cravings, or entertaining guests.

No comments:
Post a Comment
Thanks for reading!
Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)
Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.