Saturday, 13 February 2021

Recipe : Creamy cheese

Mayonnaise की recipe viewers द्वारा बहुत appreciate की जा रही है। अब आप सब की demand पर एक और popular recipe share कर रहे हैं।

यह ऐसी चीज है, जिसके बिना बहुत सारी dish बनाना संभव नहीं है।

आप ने सही समझा, हम Creamy cheese के बारे में बात कर रहे हैं।

यह इतना yummy होता है कि जिस dish में इसे डालते हैं, वो perfect dish बन जाती है - especially kids के लिए।

आप जब इसके ingredients and method को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि, mayonnaise के comparison में creamy cheese ज्यादा healthy है।

तो चलिए आज आपके लिए Creamy cheese की recipe share कर रहे हैं।

Creamy Cheese


Ingredient

Full cream milk - 1 litre
Curd - 2tbsp or as per required
Milk/Curd -½ cup based on utility of creamy cheese(as instructed in the method)

Method:

  1. दूध को boil होने रख दीजिए।
  2. Boil होने पर दूध को चलाते हुए उसमें curd डाल दीजिए।
  3. दूध जब पूरी तरह से curdle हो जाए/ फट जाए, तो उसे muslin cloth में डालकर छान लीजिए।
  4. जब पूरा पानी निकल जाए तो lump को काटकर blender jar में डाल दें।
  5. अगर आपको यह creamy cheese, Cake, Mousse, Tart, etc., के लिए बनाना है तो आप jar में ½ cup milk add करें।
  6. अगर आपको यह creamy cheese, Pizza, Pasta, Wraps, Dips, etc., के लिए use करना हो तो Jar में ½ cup curd add करेंगे।
  7.  अब इस mixture को 5 to 8 minutes के लिए चल लीजिए। 
And there you go!! The Creamy Cheese is ready.

अब अगर आप को इसे Cake, Pastry, Tart, Mousse, etc., में use करना है तो as it is, use करें।

अगर आपको इसे pizza, Pasta, Wraps, Dip, etc., में use करना है तो उसके according इसमें Salt, Pepper, Chilli, Herbs, etc. add करना होगा.

तो सोचा क्या रहे हैं, आज ही बना लीजिए, कल आपको Valentine's day के लिए special dish बताएंगे; जिसमें creamy cheese की भी requirement है।

Tips and Tricks

  • अगर आपको flavoured creamy cheese prepare करना है तो, आप flavoured mayonnaise के steps को follow कर सकते हैं। दोनों के steps same ही रहते हैं।
  • आप दूध को नींबू या vinegar से भी curdle कर सकते हैं, पर तब lump को बहुत अच्छे से धोना पड़ेगा। जिससे उससे flavour and fragrance निकल जाए। जबकि दही use करने से आप को lump, wash नहीं करना होता है।
  • अगर आप का दूध 2 tbsp.  दही से ना फटे तो आप और दही डाल सकते हैं।
  • दही से Lump ज्यादा creamy बनता है।
  • साथ ही उसका बचा हुआ पानी भी बहुत tasty होता है तो उसे discard नहीं करना होता है, आप उसे अपनी किसी भी दूसरी dish में use कर सकते हैं।

Thursday, 11 February 2021

Recipe : Shaljam-muli ke kebab

आजकल आप के साथ सर्दियों की special recipes share कर रहे हैं, उसी को आज भी आगे बढ़ाते हैं।

बच्चों को बहुत खिला दिया, Pizza, Pasta. चलिए थोड़ा सा देशी हो जाते हैं, उन्हें healthy नाश्ता खिलाते हैं। 

इसी सोच के साथ, आज की recipe, Ms. Jai Shri Srivastava ji के खजाने से ली है।

Jai Shri Srivastava ji,  आप का ह्रदय से अनेकानेक आभार 🙏🏻.

बात जब सर्दियों की चल रही हो तो, कबाब याद ना आए यह कैसे हो सकता है। आप सभी जानते हैं कि इस blog में कोई भी nonveg dishes नहीं होती है।

पर ऐसा नहीं है कि कबाब, nonveg ही हो। 

जय श्री जी ने हमारे लिए शलजम-मूली के कबाब की बहुत ही tasty and healthy recipe share की है।

यह इतने tasty हैं कि बड़ों से बच्चों तक सभी को बहुत पसंद आएंगे। आप एक बार इसे खांएगे, तो nonveg kabab भूल जाएंगे।


शलजम मूली के कबाब 




Ingredients

Turnip - 250gm.

Radish - 250gm. 

Boiled Potato - 250 gm.

Garlic - 10 to 15 cloves

Ginger - 1 inch

Salt - as per taste

Turmeric powder - ½ tsp

Red chilli powder- as per taste 

Garam masala -½ tsp

Coriander powder - ½ tsp 

Gram flour - 1 tbsp roasted

Coriander leaves 1 handful 

Green chillies - 2 ( chopped)

Oil - for frying


Method 

  1. शलजम और मूली को छीलकर, thick blocks काट लीजिए।
  2. Pressure cooker में ½ glass पानी व मूली, शलजम डाल दीजिए।
  3.  High flame पर 2 whistle दे दीजिए।
  4. Meanwhile एक Pan में बेसन को slow flame पर भून लीजिए।
  5. मूली शलजम को उबालकर अच्छे से निचोड़ लें। 
  6. अब उसमें उबले आलू, भुना बेसन, हरी मिर्च, लहसुन अदरक का paste और सभी सूखे मसाले डालकर अच्छे से mash कर लीजिए।
  7. Tight सा dough बना लीजिए, अगर dough tight ना बने तो उसमें भुना बेसन और मिला लें।
  8. Dough से छोटी छोटी गोलियां बना लें।
  9. Wok (कड़ाही) में oil डालकर गर्म कर लें।
  10. कबाब को डालकर, slow flame पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें।
Yummy tasty kabab is ready to serve.
अब आप इसे धनिया की चटनी, पुदीने की चटनी, tomato sauce और onion rings के साथ serve कर सकते हैं।
इसे आप as a snacks serve कर सकते हैं। इसे Bread, रूमाली रोटी, परांठे और पूड़ी के साथ भी serve कर सकते हैं। यह दोनों तरह से tasty लगते हैं।

आप perfect कबाब बनाएं, उसके लिए इन tips and tricks को follow कीजिए।

Tips and Tricks 

  • मूली और शलजम को अच्छे से निचोड़ लें। पानी अच्छे से निचोड़ देने से कबाब में पनीलापन नहीं रहता है।
  • बेसन भूनकर डालने से सौंधा स्वाद आता है, जो कबाब का key point है।
  • कबाब का dough इतना tight होना चाहिए कि अच्छे से shape बन जाए। 
  • कबाब में बेसन का amount सही होने से यह तलते समय ज्यादा Oil soak नहीं करता है।
  • पर बहुत ज्यादा tight भी नहीं हो, वरना कबाब hard बन जाएंगे।
  • आप सोचेंगे कि जब तलकर ही बनाना है तो बेसन भूनने की क्या जरूरत है?
  • बेसन भूनकर डालने से ही कबाब का proper taste आएगा।
  • दूसरा बेसन भूनकर डालने से कबाब तेल ज्यादा soak नहीं करता है।
  • कबाब के mixture में नमक तभी मिलाए, जब आप कबाब बनाने जा रहे हैं, क्योंकि पहले से नमक डालने से, नमक पानी छोड़ देता है। उससे mixture गीला हो जाता है।
  • बिना नमक डाले, आप इसे prepare कर के 2 to 4 days fridge में रख सकते हैं। 
  • आप चाहें तो इसे Pan पर shallow fry भी कर सकते हैं।
जब veg कबाब हों इतने tasty,  तो क्यों खाएं nonveg.

Wednesday, 10 February 2021

Recipe : Methi-Malai-Matar

सर्दियों के मौसम की शान मटर और दावतों की शान है मेथी-मलाई-मटर।

मेथी-मलाई-मटर, Creamy texture वाली healthy and elegant preparation है, जो कि बड़ों से बच्चों तक सभी को बहुत पसंद आती है।

तो चलिए आज आपके लिए मेथी मलाई मटर की recipe share कर देते हैं।

मेथी मलाई मटर





Ingredients

Fenugreek leaves - 3 tbsp ( finely chopped)

Boiled Pea - 1 Cup

Fresh Cream - ½ Cup

Onion - 3 to 4 medium

Garlic - 4 cloves

Ginger - ½ inches

Fresh Curd - ¾ Cup

Salt - as per taste

Turmeric - ½ tsp

Garam masala - ½ tsp

Sugar - ½ tsp

Cashew nuts  - 12 number

Black cardamom - 1

Chilli powder - ½ tsp.

Butter - 3 tbsp

Ghee - 1 tbsp

Milk - 1 Cup

Method 

  1. 1 litre saucepan में पानी boil होने रख दीजिए। 
  2. अब आधे पानी में chopped मेथी के पत्ते और ½ tsp salt डालकर 10 minutes के लिए रख दीजिए।
  3. बाकी पानी में, onion blocks, ginger, garlic and cashew nuts डालकर, तब तक boil कीजिए,  जब तक प्याज transparent हो जाए।
  4. अब प्याज वाले पानी को discard कर दीजिए। 
  5. Boiled प्याज के मसाले व दही को mixer jar में डालकर Purée बना लीजिए।
  6. Pan में घी और 2 tbsp butter डालकर गर्म कीजिए।
  7. इसमें, बड़ी इलायची के दाने, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला, नमक डालकर थोड़ा sauté कीजिए।
  8. अब इसमें मसाला Purée डालकर flame high कर दीजिए।
  9. मसाला बराबर चलाते रहिए, एक boil आने पर flame slow कर दीजिए।
  10. Slow flame पर 10 minutes तक मसाला भूनिए।
  11. जब तक मसाला भून रहा है, दूसरे Pan में butter डालकर गर्म कीजिए।
  12. मेथी को हल्के हाथों से निचोड़ कर पानी निकाल दीजिए।
  13. मेथी को Pan में डालकर sauté कर लीजिए, अब उसमें boiled मटर व नमक डालकर थोड़ा सा भून लें।
  14. मसाला भुन जाने पर उसे मेथी मटर में डालकर थोड़ा सा और भून लें।
  15. अब उसमें दूध डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  16. ½ Cup पानी डालकर अच्छे से  mix कर लीजिए।
  17. Slow flame पर 10 minutes के लिए boil कर लीजिए।
  18. अब इसमें cream mix करके gas off कर दीजिए।
  19.  Delicious creamy elegant Methi-Malai-Matar is ready to serve. 
  20. आप की dish perfect बने, इसके लिए इन Tips and tricks का जरुर से ध्यान रखिएगा।

Tips and Tricks

  • Fresh मेथी के पत्तों से ज्यादा अच्छा taste आता है। 
  • पर ध्यान रखिएगा कि, मेथी leaves को ही chopped कीजिए, उसकी डंडी हटा दीजिएगा, वरना उसके रेशे सब्जी का taste ख़राब करती है।
  • मेथी को नमक वाले गर्म पानी में डालने से उसका bitter taste निकल जाता है, याद रखिएगा‌ कि इतनी कसकर मत निचोडिएगा कि मेथी के सारे nutritional elements ही निकल जाएं।
  • Fresh Cream की जगह आप दूध की मलाई को whip कर के भी use कर सकते हैं।
  • आप अगर चाहें तो onion and garlic avoid कर सकते हैं। 
  • तब ज्यादा amount में काजू-बादाम और 1 tbsp खसखस को use कर सकते हैं।
  • दूध को सीधे Pan में डालने से वो फट सकता है, इसलिए दूध में थोड़ा सा मसाला डालकर mix करके फिर दूध Pan में डालें, इससे दूध फटता नहीं है।
  • मीठी उबली मटर से taste ज्यादा अच्छा आता है।
  • ½ tsp. Sugar से सब्जी मीठी नहीं होगी, पर वो taste enhance कर देती है।
  • अगर आप को gravy white रखनी हो तो, हल्दी और मिर्च पाउडर नहीं डालें और sugar 1tsp. कर दें। बाकी सब same रहेगा।
  • इसकी gravy thick रहती है, आप इसे रुमाली रोटी, परांठे, नान आदि के साथ enjoy कर सकते हैं।

तो सर्दी चली जाएं उससे पहले इसे जरूर बनाएं और सबकी वाहवाही पाएं।