आज ऐसी South Indian dish share कर रहे हैं, जो शायद आपने कम खाई हो या न खाई हो, पर यह बहुत tasty लगती है, उससे भी अच्छी बात यह है कि यह बहुत easily prepare हो जाता है।
इसमें जो ingredients चाहिए, वो भी आपके घर में easily available होंगे…
Mysore Vada
Ingredients :
- All purpose flour - 1 bowl
- Rice flour - 2 tbsp.
- Curd - 2 tbsp.
- Baking powder - 1 tsp.
- Salt - as per taste
- Onion - 1 (big, chopped)
- Fresh coriander leaves - handful (finely chopped)
- Green chillies - as per taste (finely chopped)
- Ginger julienne - as per taste
- Ghee/oil - for frying
Method :
- मैदे में चावल का आटा, दही, नमक और baking powder डालकर अच्छे से mix कीजिए।
- अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर mix करते हुए ऐसा batter तैयार कर लीजिए, जैसा इडली बनाने के लिए ready किया जाता है, मतलब pouring not running.
- अब इस batter को 2 to 4 hours के लिए rest करने के लिए रख दीजिए।
- उसके बाद इसे अच्छे से फेंट लीजिए, जिससे इसमें air formation हो जाए।
- अब इसमें chopped onion, coriander leaves and ginger julienne डालकर mix कीजिए।
- एक wok लीजिए, उसमें अपनी पसंद का ghee or oil डालकर गर्म कर लीजिए।
- जब ghee or oil अच्छे से गर्म हो जाए, तो batter से छोटे या बड़े, जैसा size आपको पसंद हो, उस तरह के वडे डाल दीजिए।
- अब medium-slow flame पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें।
Crispy, crunchy and soft Mysore Vada is ready to serve. Relish it with some peanut chutney, coconut chutney, sauce, or your favourite dip!
वैसे इसका perfect taste peanut chutney or coconut chutney के साथ आता है।
आपको यदि मूंगफली की chutney की recipe चाहिए, तो हम कल उसकी ही recipe share कर रहे हैं।
नारियल की chutney की recipe के लिए link पर click करें-https://shadesoflife18.blogspot.com/2026/05/recipe-tender-coconut-chutney.html?m=1
Tips and Tricks :
- Authentic version में यह मैदा, चावल के आटे और सब दिए गए ingredients के साथ dessicated coconut डालकर बनता है। आपको healthy version में बनाना हो तो आप मैदे की जगह आटा भी ले सकते हैं।
- अगर आपको tangy flavour ज्यादा अच्छा लगता है, तो curd की quantity बढ़ा सकते हैं।
- Rice flour न होने पर चावल को mixer grinder jar में सूखा पीसकर महीन powder बना लीजिए।
- चावल का आटा skip भी कर सकते हैं। वैसे चावल का आटा डालने से vade बाहर से crispy and अंदर से soft बनते हैं, जिसके कारण यह बहुत tasty लगता है।
- आप जिस घी और तेल में वडा तल रहे हैं, उसे ठीक तेज गर्म कीजिएगा।
- जब वडे फूल जाएं और नीचे से हल्के सुनहरे हो जाएं, तब उन्हें पलट दें। दूसरी तरफ से भी हल्का सुनहरा हो जाए, तो दोनों तरफ से उलट-पुलट कर सुनहरा होने तक तलें व गर्मागर्म serve करें।
- Perfect vada होगा तो बाहर से crispy व अंदर से soft होगा। इसे तोड़ेंगे तो देखेंगे कि अंदर बहुत अच्छी जाली बनती है।
- आप onion and ginger को अपने taste के according कम-ज्यादा या discard कर सकते हैं।
तो बस, आज ही बनाएँ यह स्वादिष्ट Mysore Vada और सपरिवार इसका लुत्फ उठाएं!
