आज तक आपने best out of waste सुना होगा, जिसमें waste हो चुकी useless चीजों से कुछ बहुत सुंदर artpiece or useful चीजें बनाते हैं।
आज की recipe कुछ ऐसी ही है, इसलिए हमने इसका नाम दिया है, taste out of waste.
आज हम आपके लिए ऐसी recipe लेकर आए हैं, जिसके main ingredient को mostly फेंक देते हैं, और हम उसी से बहुत tasty snack or starter बनाएंगे…
Taste out of Waste
Ingredients :
- Potatoes - 2 (big-sized)
- Corn flour - 1½ tbsp.
- Salt - as per taste
- Mix herbs - 2 tbsp.
- Kashmiri Lal Mirch powder - 1 tsp.
- Turmeric powder - ½ tsp.
- Olive Oil - for frying
Method :
- आलू को अच्छे से धो लीजिए। अब इनको ऐसे peel करें कि आलू का छिलका मोटा और लम्बा रहे।
- एक wok लीजिए, उसमें oil डालकर गर्म कीजिए।
- Cornflour में नमक, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च powder, mixed herbs व पानी डालकर अच्छे से mix करके pouring consistency का solution ready कर लीजिए।
- अब इस solution में आलू के छिलके को dip करके गर्म oil में डालकर दोनों तरफ़ से सुनहरा होने तक तल लें।
Crispy and Crunchy Taste out of Waste, scrumptious snacks from potato peels are ready! Enjoy them with your favourite dip, sauce, or chutney.
Tips and Tricks :
- इसके लिए ऐसे आलू चुनें, जिनका छिलका चिकना और साफ सुथरा हो।
- आलूओं को अच्छे से रगड़-रगड़ कर धो लीजिए, जिससे आलूओं में बिल्कुल भी मिट्टी न रहे।
- आलू के छिलके peel करते समय चौड़े और लम्बे छिलके निकालने से अच्छा texture आता है।
- आलू बड़े लीजिए, इससे छिलके ज्यादा अच्छा texture लेंगे।
- अगर आप के पास cornflour न हो तो आप चावल का आटा भी ले सकते हैं।
- Mixed herbs की जगह लहसुन और अदरक का paste भी डाल सकते हैं।
- अगर आप को ज्यादा spicy flavour चाहिए तो आप इसमें हरी मिर्च का paste भी डाल सकते हैं।
- अगर आप के पास olive oil नहीं है, तो आप कोई भी refined oil ले सकते हैं।
- इसमें हल्दी और कश्मीरी लाल मिर्च powder एक अच्छा-सा रंग आए इसलिए ही डाला है, आप चाहें तो इसे discard कर सकते हैं।
इसका main ingredient आलू का छिलका है, यह सोच कर लगता है न जाने कैसा होगा? पर यकीन मानिए कि बहुत tasty होगा और of course healthy version तो है ही।
तो आप ने देखा, जिस आलू के छिलके को हम फेंक देते थे, उससे कितना tasty नाश्ता बन सकता है, जो आपकी party में चार चांद लगा सकता है।
इसलिए ही इसका नाम taste out of waste रखा है। बनाएं और वाहवाही पाएं…
