Friday, 23 August 2024

Article: National Space Day

 National Space Day 

 



आज यानी 23 अगस्त 2024 को पूरा देश Chandrayaan-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग landing की पहली वर्षगांठ मना रहा है. यानी राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस।

यह वो सुखद दिन था, जब भारत माता और चंदा मामा के बीच की दूरी, scientifically काफ़ी घट गई थी।

वैसे चन्द्रमा पर अपने यान को उतारने वाला भारत पहला देश नहीं था, ना ही आखिरी...

फिर क्यों इतना propoganda किया गया?

तो वो इसलिए कि, भारत पहला ऐसा देश था, जिसने अपना चंद्रयान, चंन्द्रमा के south pole पर उतारा था। जबकि बाकी देशों ने अब तक north pole पर ही उतारा है।

North pole की comparatively south pole में चंद्रयान उतारना बहुत कठीन था। 

South pole में अंधेरा अधिक रहता है, साथ ही गड्डे भी बहुत होते हैं, जिसके चलते soft landing करना बहुत कठीन था।

दूसरा अन्य देश, जिन्होंने soft landing की है, उन सभी देशों के पास अथाह धन था, इस project को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए।

पर भारत के पास, उतना धन नहीं था, और दूसरा इच्छा थी कि south pole पर ही soft landing करेंगे, क्योंकि ऐसा करने से ही भारत का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता।

और इस असंभव कार्य को भारत ने ना केवल किया, बल्कि समय-सीमा के अंदर कर दिखाया, वो भी अदम्य साहस के साथ।

जब चंद्रयान ने चांद की जमीन पर soft landing की, तो लगा मानो, हमारा चंदा मामा से प्यार और प्रगाढ़ हो गया।

आज भारत का नाम विश्व के चार बड़े देशों में लिया जाने लगा है, और इसका पूरा श्रेय भारतीय वैज्ञानिकों को जाता है।

बहुत से लोगों के मन में यह भी सवाल होगा कि क्या हासिल कर लिया, ऐसा कर के?

तो आप को बता दें कि इससे बहुत सी तरह की जानकारी प्राप्त होगी, जो हमारे लिए बहुत कारगर साबित होगी, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि अगर कोई दुश्मन देश हम पर हमला करना चाहेगा तो उसके नापाक इरादे हम पहले ही भांप लेंगे और उनको मुंह तोड़ जवाब देकर हार की धूल चटा देंगे। 

तो चलिए गर्व के साथ राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाते हैं और देश को बाकी के क्षेत्रों में भी सर्वोच्च बनाते हैं।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Article : क्या आपके नमक और चीनी में प्लास्टिक है?

 क्या आपके नमक और चीनी में प्लास्टिक है?


यह खबर बहुत तेजी से, हर news channel पर viral हो रही है कि आज कल, हर brand के नमक और चीनी में प्लास्टिक पाया जा रहा है। 

प्लास्टिक? क्या बकवास है.. 

प्लास्टिक डलेगी और हमें पता भी नहीं चलेगी, How come?

फिर नमक और चीनी तो हम लोग अधिकतर पका कर खाते हैं, means सब्जी, दाल, नाश्ते, दूध, चाय, काॅफी, मीठा आदि में..

उसमें तो heat के साथ प्लास्टिक गल जाएगी और अलग ही दिखेगी...

बिल्कुल दिखती, अगर plastic होती पर यह तो micro plastics है, वो भी रंग-बिरंगी.. 

यही कारण है कि easily पकड़ नहीं पा रहे हैं।

पर जैसा कि हम सब जानते हैं कि plastic का शरीर में जाना, cancer को invite करना है तो बस यह micro plastics, हमारे शरीर में slow poison का काम कर रहे हैं।

लोगों के मन में यह बात आ रही है कि किस तरह के नमक और चीनी में प्लास्टिक पायी जा रही है?

तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, हर तरह का नमक, चाहें वो सेंधा नमक हो, सादा नमक हो, काला नमक हो या समुद्री नमक, और चीनी भी पांचों तरह की मिलावट के साथ ही मिल रही है। हां, कहा जा रहा है कि organic salt and sugar में micro plastics की मात्रा कम पाई जा रही है।

पर अब दूसरा सवाल आता है कि क्या क्या छोड़ दें और क्या खाएं?

क्योंकि हालात तो बद से बद्तर होते जा रहे हैं, कोई भी चीज़ तो बिना adulteration के नहीं मिल रही है। 

कहां, कहां तक और क्या, क्या छोड़ें?

बाकी यह तो मिलावट करने वाले सोचें...

क्यों और किस लिए करनी है मिलावट? क्या इसके बिना business संभव नहीं है? 

क्या उनका परिवार, इससे अछूते रहेंगे?

नहीं, बिल्कुल नहीं, आज नहीं तो कल वो भी चपेट में आएंगे...

फिर चंद पैसों के लिए, क्यों किसी की भी जान लेने का काम करना?

पर ऐसे में हम क्या कर सकते हैं, आंखें मूंद लेने के अलावा?

कर सकते हैं, बस इतना की थोड़ा सचेत रहें, जितना हो सके organic चीज़ें लें। हां एक बात एकदम पक्की है कि इसमें adulteration कितना होगा, कितना नहीं, पता नहीं, पर जो बात जगजाहिर है कि इनके दाम ज़रूर ज़्यादा होते हैं।

मतलब कि एक जगह adulteration है तो दूसरी जगह, महंगाई...

अब आपको निर्धारित करना है कि किस ओर जाया जाए? 

आप को हम कुछ चीजें शुद्ध है या अशुद्ध, कैसे पता चलेगी वो हम आगे आने वाले article में बताएंगे। आप उसे अवश्य पढ़ें और जागरूक रहें।

तब तक के लिए, जागरूक रहें, सचेत रहें...

Thursday, 22 August 2024

Tips : Tasty remedy for acidity and gastric problem

आज कल लोगो में, acidity and gastric problem बढ़ती जा रही हैं।

उसका main कारण है, time बे time खाना खाना, बहुत ज़्यादा fast foods का diet में शामिल होना, खाने-पीने की हर चीज़ में मिलावट, घर से ज्यादा बाहर का खान-पान।

Healthy food के नाम पर tasteless खाना, खाने पर जोर...

चलना-फिरना कम, एक जगह बैठ कर काम ज्यादा करना...

ऐसे ही बहुत से और कारण हैं, जिसके कारण acidity and gastric problem बढ़ गई हैं।

आज इसके लिए आपको जो remedy बता रहे हैं, उसे पढ़कर आपको अटपटा लग सकता है, पर इसे हमने अपने ऊपर apply किया है, फिर बता रहे हैं। 

हमें बहुत ज़्यादा acidity की problem बढ़ गई है, जिसके कारण हमें सोने में भी problem होती है। बहुत से treatment किए, पर आराम नहीं मिला, पर इस tip से बहुत relief मिलता है।

आप एक बार, use करके देखिएगा, अगर आप को भी effective लगे, तो continue रखिएगा, वरना मत कीजिएगा।

वैसे आपको बता दें, यह आपके लिए problem solver भले ही ना हो, पर harmful बिल्कुल नहीं होगा।

Tasty remedy for Acidity and gastric problem



Acidity and gastric problem होने का main reason होता है, आपने जो कुछ भी खाया है, उसका complete digestion नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि हम जो भी खाते हैं, उसका digestion, मुंह से होना शुरू हो जाता है। और उस digestion की starting saliva की presence में start हो जाता है।

Saliva जितना अधिक बनेगा, food का digestion उतना ही अच्छा होगा। इसलिए ही कहा जाता है कि खाना खूब चबा-चबाकर खाएं।

ऐसा इसलिए कहते हैं, क्योंकि आप जितना खाना चबाकर खाएंगे, उतना ही saliva बनेगा और उतना ही अच्छा digestion होगा।

पर अब भाग-दौड़ भरी जिंदगी में खाने को time देकर खाना possible नहीं होता है, तो क्या किया जाए।

बस उसकी ही tip है।

आप खाना खाने के कुछ देर बाद ही chewing gum को खा लें, और उसे तब तक chew करते रहें, जब तक वो taste less ना हो जाए, बल्कि कुछ और देर तक।

Chewing gum में mint होता है, वो acidity को कुछ हद तक कम कर देता है। उसके बाद उसे chew करते रहने से saliva formation होने लगता है, जो कि आप के द्वारा खाए गए खाने को properly digest कर देगा।

इससे आपकी acidity and gastric problem, काफ़ी हद तक ठीक हो जाएगी।

Chewing gum को chew करने से एक और benefit है कि आप की jawline भी shape में रहेगी, double chin की problem भी कुछ हद तक solve हो जाएगी। 

Chewing gum को chew करने से एक और problem है, जो solve हो जाती है, वो है अगर flight से जाने में आपके कानों में दर्द होता है, तब भी आप chewing gum, chew कर सकते हैं, आपको कानों में दर्द की problem बिल्कुल नहीं होगी।

हमें इससे बहुत relief मिला, इसलिए share किया, एक बार आप भी करके देखिएगा, tasty remedy है, शायद आप की भी problem solve हो जाए। वैसे हम तो centre fresh mint लेते हैं, पर आप जिस भी company का जो भी flavour लेना चाहें, लीजिए।

वैसे acidity problem को solve करने में mint, सबसे ज़्यादा effective होता है।


Note : 

अगर आप diabetic हैं तो sugar free chewing gum लीजिए, या chewing gum खाना avoid करें।

यह remedy, पूरी तरह से हमारे द्वारा अपनाई गई है, किसी doctor द्वारा बताई गई नहीं है, आप से अनुरोध है कि अगर आप को उचित लगे, तभी इसे use करें ... आपकी समस्या अधिक गंभीर है तो कृपया doctor से मिलें और उचित इलाज करें।