आज की यह recipe Chinese cuisine है, हालांकि हमने इसे Indianised form दिया है।
यह एक side dish है, जो कि खाने में बहुत ही yummy लगती है। साथ ही यह instantly prepare होने वाली बहुत healthy dish भी है…
Chinese Cabbage
Ingredients :
- Cabbage - ½ kg.
- Olive Oil - 2 tbsp
- Garlic - 5 to 6 cloves
- Tomato sauce - 1 tbsp.
- Soya sauce - 1 tsp.
- Vinegar - 1 tsp.
- Chilli julienne (optional)
- Salt - as per taste
- Black pepper - 1 tsp.
Method :
- Cabbage को finely chop कर लीजिए।
- Garlic cloves को mince कर लीजिए।
- Non-stick wok में oil डालकर गर्म कीजिए।
- इसमें minced garlic डालकर slightly brown होने तक पकाएं।
- अब इसमें finely chopped cabbage डाल दें।
- साथ ही नमक, chilli juliennes tomato sauce, soya sauce, और vinegar डालकर high flame पर stir fry कीजिए।
Crispy and Crunchy Chinese Cabbage is ready to serve, relish it with steamed rice or noodles!
Tips and Tricks :
- Cabbage को अच्छे से धोकर काटें।
- Cabbage जितना fine cutting में होगा, उतना ही yummy लगेगा।
- Cabbage को finely chop करने के बाद ½ hour के लिए ठंडे पानी में डाल दीजिए, फिर इसे strainer में डालकर ½ hour के लिए रख दीजिए। इस पूरी process से cabbage अच्छे से clean हो जाएगा, एक-एक string खुल जाएगा, साथ ही cabbage में एक texture develop हो जाएगा।
- Non-stick wok लेने से cabbage में crunch लाना ज्यादा easy होता है, कम तेल होने के बावजूद।
- Oil थोड़ा ज्यादा ही रखें, अगर आप को crunchy flavour रखना है।
- Cabbage को stir fry ही करना है, cabbage को पूरी तरह से पकाना नहीं है।
- उसको सिर्फ तब तक भूनना है, जब तक उसका raw texture खत्म हो जाए।
- याद रखियेगा कि पकाकर पूरी तरह से गलाना नहीं है।
- Cabbage का ready texture chowmein में डाले जाने वाले cabbage के texture से थोड़ा और कच्चे की तरफ ही रखना है।
- पूरी dish high flame पर prepare होगी।
- Chilli julienne से एक spicy punch मिलता है, जो पूरी तरह से optional है।
- Garlic अगर आप नहीं खाते हैं तो उसे भी discard कर सकते हैं।
- आप चाहें तो इसमें capsicum के julienne भी डाल सकते हैं।
- Authentically, इसे crumbled egg or non-veg के साथ बनाते हैं। पर हमने जैसे बनाया है, वैसा भी बहुत tasty बनता है।
- अगर आप के पास chowmein masala or ऐसा ही कोई अन्य मसाला है तो आप dish की preparation finish करके उस मसाले को sprinkle कर सकते हैं।
तो देर किस बात की? आज ही बनाएँ Chinese Cabbage और स्वाद का लुत्फ उठाएं…
