Friday, 5 March 2021

Satire : हमाय पूर्वज

 हमाय पूर्वज 




हाय दईया छिपकली की अपार सफलता के बाद से छिपकली देवी तो बन गई celebrity. 

अब Celebrity लोगों के तो दुश्मन भी हुआ करते हैं, तो आइए, आप को उनके दुश्मन से मिलवाते हैं। 

नाम था लल्लन सिंह, बड़े ही खुंखार हुआ करते थे, खास तौर से अपने कट्टर दुश्मन छिपकली देवी के लिए।

जहांँ कहीं उन्हें छिपकली दिख जाती, फिर तो उनको पास में जो भी अस्त्र दिखता, जैसे जूता-चप्पल , डंडा, झाड़ू या और कुछ भी......

लल्लन सिंह तैनात हो जाते, उसे लेकर, और शामत ही आ जाती, छिपकली देवी की।

आलम तो यह था कि छिपकली देवी को देखते ही वो ठान लेते थे कि आज घर में यह रहेगी या हम रहेंगे।

बस फिर क्या था,  बेचारी हमारी छिपकली देवी आगे आगे, और लल्लन सिंह पीछे पीछे होते। ये सर्र दौड़ती, वो सर्र दौड़ती.....

पर आखिरकार छिपकली देवी को ही घर से बाहर होना पड़ता था, क्योंकि घर तो ragister था लल्लन जी के नाम, और देवी जी थीं, बिन बुलाई मेहमान।

एक बार की बात थी। गांव से लल्लन सिंह की अम्मा आय रहीं। 

उन्हीं दिनों में लल्लन सिंह के घर पुताई भी हो रही थी।

पुताई के कारण, घर में अच्छे से साफ़ सफाई भी हो गई।

सारे मच्छर, कीड़े- मकोड़े सब भाग गए। 

पर नहीं भागी, तो एक छिपकली देवी ।  

एक कमरे में पुताई होती, तो दूसरे में छिप जाती और दूसरे में होती तो तीसरे में छिप जाती। क्योंकि हर कमरे में tube light जो थी ही उसके छिपने के लिए।

Location बदलती रहीं, पर घर छोड़ कर नहीं गयी।

एक दिन वो लल्लन सिंह को दिख ही गयीं।

बस फिर क्या था, लल्लन सिंह तैनात हो गये, उसको भगाने को।

पर वो भगा पाते, उससे पहले ही अम्मा आ गयीं।

जे का कर रय हो लल्ला?

कुछ नहीं अम्मा छिपकली को भगाय रये, खींसे निपौरते हुए लल्लन सिंह बोले।

अम्मा कुछ ज्यादा ही पुराने ख्यालात की थीं और अम्मा के सामने, लल्लन सिंह की कुछ चलती नहीं थी।

अम्मा, पूरा घर साफ़ हो गया। सारे कीड़े-मकोड़े भाज गए, पर एक यह है जो घर ना छोड़ रयी।

अरे, जाय दो बेटा, हमाय घर की पूर्वज होंगी, तबही नहीं गईं।

पूर्वज!!!!! ...गई भैंस पानी में.....

लल्लन सिंह, खिसिया के अम्मा को देख रहे थे और छिपकली देवी, लल्लन सिंह को देख देख मुस्काए रहीं, मानो कह रही हो, जै बात.....

तभी श्रीमती जी ने रेडियो चला दिया, जिसमें गाना आ रहा था

'यह तेरा घर, यह मेरा घर...'

बस अब क्या था, छिपकली देवी की चांदी हो गई। अब तो लल्लन सिंह को देख कर भी चौड़े में रहती छिपकली देवी। 

वो पूर्वज जो ठहरीं, तो अब लल्लन सिंह भी कुछ नहीं बिगाड़ सकते थे। तब तक तो कतई भी नहीं, जब तक अम्मा थीं।

एक दिन लल्लन सिंह दफ्तर जाने के लिए तैयार हो कर घर से निकले ही थे, कि लौट कर सीधे फिर बाथरूम में घुस गये।

का हुआ, लल्ला? अबहिं तो स्नान किए थे, फिर क्या भया? जो फिर नहाय रय।

का कहें अम्मा? तुम्हारे पूर्वज हमाय ऊपर ही गिर गये। जाय मारे ‌फिर से नहाय रय।

अब तो आए दिन यही होता, कभी पूर्वज, चौखट पर बैठ जाती और डराकर लोगों को घर के अन्दर आने नहीं देती। और कभी पूर्वज गिर जाती, तो नहाने धोने के कारण घर से बाहर निकलने नहीं देती। 

इस बात से लल्लन सिंह के हाथ तो बहुत सुरसुराते, पर कुछ ना कर पाते, बस मन मसोस के रह जाते।

पर अम्मा के गांव जाते ही लल्लन सिंह ने सबसे पहले छिपकली देवी को घर से निकाल बाहर किया।

लल्लन सिंह का लड़का चिल्लाया भी, पापा जी हमाय पूर्वज!!!

Thursday, 4 March 2021

Recipe : Matar ke hare bhare kebab

मटर के season में हरे भरे कबाब का लुत्फ नहीं उठाया तो क्या मज़ा आया?

शरद से फागुन तक, हर एक बड़ी party की शान होते हैं, मटर के हरे भरे कबाब।

बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर दिल अजीज होते हैं, हरे भरे कबाब। 

Diet conscious लोगों के लिए तो यह, best recipe है। यह जितने tasty होते हैं, उतने ही healthy भी होते हैं।

बहुत ही कम Oil में इसे बनाते हैं। यह बाहर से crispy होते हैं और अन्दर से बहुत ही soft और खुसखुसे होते है। 

Iron, protein rich भरे कबाब की जितनी भी तारीफ की जाए, कम ही है।

चलिए आज आपके लिए, मटर के हरे भरे कबाब की recipe share कर देते हैं।

मटर के हरे भरे कबाब




Ingredients

Spinach leaves - 1 Cup.

Boiled peas - ½ Cup

Boiled potatoes - 2 to 3 medium

Gram flour - 2tbsp.

Ginger garlic paste - 1tsp.

Salt - as per taste

Green chillies - 2 to 4

Chat masala - 1tsp.

Garam masala - ½ tsp.

Method -

बेसन को slightly golden brown होने तक dry roast कर लीजिए।

Spinach leaves को अच्छे से wash कर लीजिए।

एक wok में पानी गर्म होने रख दीजिए। गर्म पानी में पालक के पत्तों को डालकर slightly blanch कर लीजिए।

एक‌ mixer jar में boiled spinach leaves और boiled मटर के दाने को महीन पीस लें।

Spinach, Peas के mixture में boiled आलू mash करके mix कर दीजिए।

अब इसमें, भुना बेसन, Salt, chat masala, ginger garlic paste, Garam Masala, सब डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।

इस mixture से कबाब को मनचाहा shape दे दीजिए।

घी और butter को mix कर लीजिए।

एक frying Pan को High flame पर रखिए, उसमें घी, butter के mixture को डालिए।

अब Pan में कबाब डाल दीजिए।

Medium flame पर golden brown  होने तक दोनों तरफ से shallow fry कर लीजिए।

Now yummy tasty, crispy hare bhare kabab is ready to serve.

You can serve it with tomato sauce, onion rings, mint chutney or coriander chutney.

You can serve it in breakfast time, tea time, or as a veggie in dinner.

चलिए आप को Tips and tricks भी बता देते हैं, जिससे perfect कबाब बनें।

Tips and Tricks

पालक को slightly ही blanch कीजिए इससे पालक के nutrition elements नष्ट नहीं होते हैं।

साथ ही कबाब का रंग भी बहुत अच्छा आता है।

भुना बेसन जरुर से डालें, इसी से सोंधा स्वाद आता है, अगर आप के पास बेसन ना हो तो आप boiled चने की दाल भी add कर सकते हैं। पर उसका पानी पूरा निथार दीजिएगा।

अगर आप को spicy flavour पसंद है तो, हरी मिर्च पीसकर या finely chop करके डाल सकते हैं।

आप frozen peas भी use कर सकते हैं, लेकिन fresh peas से कबाब ज्यादा tasty बनते हैं।

Tuesday, 2 March 2021

Recipe : Mix ball gravy Manchurian

Kids को हम सभी healthy foods खिलाना चाहते हैं। पर kids को unhealthy foods ही ज्यादा अच्छा लगता है।

पर आज हम आप सबके लिए ऐसी recipe share करने जा रहे हैं, जो healthy भी है और kids की favourite भी।

Guess कीजिए, कौन सी recipe है वो?

जी हाँ, बिल्कुल सही,  mix ball gravy Manchurian.

पर जब आप restaurant में इसे order करते हैं तो, कई बार यह बहुत ज्यादा spicy होता है। जिससे बच्चे पसन्द होने के बावजूद इसे enjoy नहीं कर पाते हैं।

साथ ही resturant वाले इसमें ajinomoto भी मिलाते हैं, जो कि unhealthy है।

जब हम अपने बच्चों के taste के according and healthy Manchurian बना सकते हैं। तो उनके लिए उसे बना कर खुश क्यों ना किया जाए?

तो चलिए आज हम आपके लिए mix ball gravy Manchurian की recipe ही share कर देते हैं। 

हम Manchurian बनाने के लिए  Manchurian mix, use नहीं करेंगे, क्योंकि हमें kids के taste के according Manchurian बनाना है।

 Mix Ball Gravy Manchurian




Ingredients


Cabbage    ½ kg
Carrot     50 gm
French beans   25 gm
Capsicum      50 gm
Onion         100 gm
Spring onion - 1tbsp
Garlic ginger paste   1 tsp
Soya sauce        1 tsp
Vinegar           1 tsp
Black pepper powder 1 tsp
Chilli sauce        ½ tbsp
Tomato sauce      1 tbsp
Salt                         to taste
Olive or Refind oil   for frying
All purpose flour  2 to 3 tbsp
Corn flour     3 tbsp

Method 
 
For mix ball

  1. Cabbage and carrot को finely grate कर लीजिए।
  2. Capsicum, french beans, onion, spring onion को finely chop कर लीजिए।
  3. एक Bowl लीजिए, उसमें cabbage, carrot, french beans, all purpose flour, salt, and 1tbsp cornflour, mix करके little amount में पानी डालकर soft dough prepare कर लीजिए।
  4. एक wok (कड़ाही) में olive oil को high flame पर गर्म कीजिए।
  5. जब Oil तेज़ गर्म हो जाए तो उसमें veggies के dough से छोटी छोटी ball बनाकर डाल दीजिए।
  6. Flame slow कर दीजिए। 
  7. Slow flame पर ही golden brown होने तक balls fry कर लीजिए।
  8. Mix ball is ready.

For gravy
  1. एक Bowl में, 2 Cup पानी लीजिए। 
  2. उसमें 2tbsp cornflour, Soya sauce, VinegarBlack pepper powder, Chilli sauce,Tomato sauce, Salt डालकर अच्छे से mix करके souces का uniform solution बना लीजिए ‌           
  3. Another wok को High flame पर रख दीजिए।
  4. उसमें 2 tbsp olive oil डालकर गर्म लीजिए।
  5. जब Oil गर्म हो जाए तो उसमें, onion डालकर sauté कर लीजिए।
  6. अब इसमें ginger garlic paste को mix करके sauté कर लीजिए।
  7. Capsicum add करके उसे भी sauté कर लीजिए।
  8. अब wok में sauces का बनाया हुआ solution add कर दीजिए।
  9. एक boil आ जाने पर flame slow कर दीजिए।
  10. Gravy के proper consistentcy आ जाने पर Gas off कर दीजिए।
  11. Serving से ½ an hour पहले gravy गर्म कर लीजिए और उसमें ball डालकर एक boil दे दीजिए।
  12. अब इसे spring onion से decorate कर दीजिए।
Tasty yummy mix ball gravy Manchurian is ready to serve.

आइए आपको कुछ Tips and tricks भी बता देते हैं, जिससे आप perfect Manchurian बनाएं।

Tips and tricks 

  • Ball बनाते समय केवल cornflour नहीं डालना चाहिए। वरना balls hard and chewy बनती है।
  • खाली मैदा डालने से balls ठंडी होकर deshaped हो जाती हैं, साथ ही crispy भी नहीं बनती है। 
  • मैदा and cornflour दोनों को डालने से ball अन्दर से soft और बाहर से crispy बनती है।
  • Ball बनाने में पानी उतना ही add कीजिए कि soft dough prepare हो जाए। Dough hard होने से ball भी hard बनेगी।
  • हमने आपके लिए gravy Manchurian की recipe share की है।
  • अगर आप को dry Manchurian पसन्द है तो आप gravy इतनी thick रखिए कि balls उसमें डालें तो सारी gravy, balls पर ही roll हो जाए।
  • सारी veggies finely grated and chopped होनी चाहिए। साथ ही gravy बनाने की सारी process, high flame पर होनी चाहिए। यह दोनों point ही tasty Manchurian की keys हैं।
  • आप अपने taste के according sauces and black pepper की quantity, increase and decrease कर सकते हैं।
  • अगर आप को more spicy flavour चाहिए तो green chillies को slit करके या finely chop करके उसे भी onion के साथ sauté कर लीजिए।