Friday, 26 March 2021

Recipe : Chiwda mixture

होली, हमारा सबसे ज्यादा मस्ती से भरा हुआ त्यौहार है, जिसमें, रंग-उमंग, मस्ती, हुल्लड़, नाच-गाना सब शामिल है। जिसने होली नहीं खेली, उसने ज़िन्दगी नहीं जी।

इन सबके साथ होली, सबको इसलिए भी भाती है, क्योंकि इसमें पकवानों की बहार आ जाती है।

जिसमें गुझिया और मसाला काजू, आपको बता चुके हैं तो इस बार आपके लिए हर दिल अज़ीज़, चिवड़ा-मिक्सचर लेकर आईं हैं, रश्मि श्रीवास्तव जी

इनकी यह recipe लाजवाब है, एक बार इस तरह से बनाइएगा, बाजार का न भूल जाएं, तो कहिएगा।

चिवड़ा-मिक्सचर



Ingredients 

• Flattened rice ( पोहा)- 500gm

• Corn flakes chips - 50 gm.

• Clarified butter ( ghee) for frying

• Ground nut - 200 gm

• Namak para- 50 gm

• Potato Chips- 50 gm

• Besan ka Mota sev - 50 gm

• Curry leaves - 7 to 8

• Salt - as per taste

• Red chili powder - as per taste

• Black pepper powder - as per taste

• Chat masala - 1tsp

• Dry mango powder - 1/2 tsp

• Sugar - 1/2 tsp


Method

सबसे पहले एक wok (कड़ाही) लीजिए, उसमें घी डालकर तेज गरम कीजिए।

जब घी तेज गरम हो जाए तो उसमें थोड़ा-थोड़ा चिवड़ा डालकर तल लीजिए।

ऐसे ही corn flakes, chips भी तल लीजिए।

आलू चिप्स तल लें।

मूंगफली भून लीजिए।

Curry leaves भी तल लें।

अब तले हुए चिवड़े में मूंगफली, बेसन के सेव, corn flakes,आलू के चिप्स और नमक पारा को छोटा छोटा तोड़कर डाल दें।

अब इसमें, sugar, salt, chat masala, red chili powder, black pepper powder, crushed curry leaves डाल दे।



        मस्त मजेदार मिक्सचर तैयार है।


Note:

→ जब आप चिवड़ा और corn flakes chips fry करेंगे, तो वो तलने से lite होकर ऊपर आ जाते हैं, तब उन्हें side से निकालते जाते हैं।

→ Sugar and dry masala आप अपने taste के according कम ज्यादा या avoid कर सकते हैं।

Wednesday, 24 March 2021

Poem : जान है तो...

आज आप सब के साथ मुझे मनावर जिला धार मप्र के श्री राम शर्मा परिंदा जी के द्वारा भेजी गई कविता को साझा करते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है। 

कोरोना जैसी महामारी के विकट संकट को इन्होंने, अपनी कविता के माध्यम से बखूबी प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने कविता के माध्यम से सभी को यह भी अवगत कराने का प्रयास किया है कि, अभी संकट टला नहीं है। सावधानी बरतें।

आईए उनकी कविता का आनन्द लें व कोरोना की महामारी से मुक्ति प्राप्त करें।

हे ईश्वर आप शीघ्र हमें कोरोना से मुक्त करें 🙏🏻😊


जान है तो......





जान  है  तो  जहान   है

नहीं तो फिर श्मशान है


ठोकर खाकर ना सुधरे

यह   कैसा  इन्सान  है


मास्क  लगा  बाहर जा

शासन करे आव्हान है


बिना काम बाहर न जा

सबसे बड़ा योगदान है


तू सुरक्षित सब सुरक्षित 

सुरक्षित तेरी दुकान है


घर में ही कर ले प्रार्थना

कण-कण में भगवान है


खतरा अभी टला नहीं है

'परिंदा' यह फरमान है ।।


Disclaimer:

इस पोस्ट में व्यक्त की गई राय लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। जरूरी नहीं कि वे विचार या राय इस blog (Shades of Life) के विचारों को प्रतिबिंबित करते हों। कोई भी चूक या त्रुटियां लेखक की हैं और यह blog उसके लिए कोई दायित्व या जिम्मेदारी नहीं रखता है।


Tuesday, 23 March 2021

Poem: वीर भगतसिंह

वीर भगतसिंह 




वो रणबांकुरा था कमाल,

भारत माता का वो लाल।

अपना रणकौशल दिखा गया,

अंग्रेजी शासन हिला गया।।


बालक जब वो नन्हा था,

तब से आजादी सपना था।

भारत माँ को आज़ाद करना,

उसका लक्ष्य अपना था।।


जब आई जवानी उस पर,

वो काल विकराल बन गया।

वो एक अकेला, करोड़ों सा,

अंग्रेजों के जी का जंजाल बन गया।। 


वो आजादी का मतवाला,

बहुत अधिक विद्वान था।।

उसको अंग्रेजों की कुटिलता का, 

हर चाल का ज्ञान था।।


इंकलाब जिंदाबाद का नारा था,

भगतसिंह उसका नाम था।

भक्ति करना भारत माँ की,

बस यही उसका काम था।।


वो मात्र 23 का था,

23 मार्च को ही चला गया।

पर अपने जाने से पहले,

आजादी की मशाल जला गया।।


आजादी को नववधू बनाकर, 

तरुणाई में ही स्वर्ग गया।

फांसी के फंदे को चूमकर,

नाम अमर वो कर गया।।


चलो हम सब मिलकर,

शहीद दिवस मनाते हैं।

वीर भगतसिंह के गौरव में,

नतमस्तक हो जाते हैं।।


🇮🇳💐शहीद दिवस के पावन पर्व पर हम सभी भारतीय वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं💐🇮🇳🙏🏻