Monday, 17 July 2023

Recipe : Paneer Popcorn

बरसात का महीना, रिमझिम बारिश, ठंडी हवा के झोंके, अपने हों पास और मस्त चटपटा, crispy, crunchy and juicy snacks items हो साथ में...बस और क्या चाहिए, life set है... 

तो चलिए आप के इस हसीन ख्वाब को पूरा करने में हम भी आप की मदद कर देते हैं।

आज और कल दो back to back ऐसी ही recipe share कर देते हैं और हां दोनों ही बहुत easily prepare हो जाएगी और taste ऐसा कि लोग restaurant जाना बंद कर देंगे। और आपके बनाए हुए snacks की सब तारीफ करेंगे...

Paneer Popcorn  



Ingredients :

  • Paneer - 200 gm.
  • All purpose flour - 4 tbsp.
  • Cornflour - 4 tbsp.
  • Rice flour - 2 tbsp.
  • Salt - to taste
  • Oregano powder/mix herb - ½ tsp.
  • Onion powder - ½ tsp.
  • Garlic powder - ½ tsp.
  • Red chilli powder - ½ tsp. 
  • Kashmiri lal mirch - 1 tsp.
  • Olive oil for deep frying


For coating :

  • Panko bread crumbs


For sprinkle powder :

  • Chaat masala - ½ tsp.
  • Onion powder - ½ tsp.
  • Garlic powder - ½ tsp.
  • Kashmiri lal mirch - ½ tsp. 


Method :

  1. Paneer के छोटे-छोटे cubes cut कर लीजिए।
  2. एक mixing bowl में cornflour, rice flour and all purpose flour डालकर उसमें सभी मसाले डालकर अच्छे से‌ mix कर लीजिए।
  3. अब इसकी pouring consistency की slurry बना लीजिए। 
  4. इसमें पनीर cubes डालकर हल्के हाथों से coat कर लीजिए।
  5. अब इसे 15 to 20 minutes के लिए marinate होने के लिए रख दीजिए।
  6. एक tray में panko bread crumbs ले लीजिए।
  7. उसमें marinated paneer cubes डालकर, हल्के हाथों से, bread crumbs का coat कर लीजिए।
  8. अब इसे 15 minutes के लिए refrigerator में रख दीजिए।
  9. अब इन paneer cubes को golden brown होने तक deep fry कर लें।
  10. एक छोटे mixing bowl में onion powder, garlic powder, chaat masala & kashmiri lal mirch powder mix कर के sprinkle powder ready कर लीजिए।
  11. इस sprinkle powder को crispy paneer popcorn पर छिड़क दीजिए।
Now your crispy, crunchy, juicy & mouthwatering Paneer Popcorn is ready to serve.
You can serve it with tomato ketchup, schezwan sauce or cheese dip.

Perfect Paneer Popcorn बनाने के लिए, इन सभी tips and tricks का ज़रूर से ध्यान रखिएगा- 

Tips and Tricks : 

  • Paneer cubes छोटे-छोटे रखिएगा, क्योंकि हम paneer popcorn बना रहे हैं, बड़े cubes अच्छे crispy नहीं होंगे और preparation में टूट भी जल्दी जाएंगे। 
  • Marination करते समय अगर आप के पास, onion powder & garlic powder ना हो तो आप onion-garlic paste भी ले सकते हैं। पर onion-garlic paste, कम पानी से ready कीजिएगा, और slurry बनाते समय पानी की quantity, paste के according कम कर लीजिएगा।
  • घोल ऐसा बनाइएगा कि ना तो वो इतना गाढ़ा हो कि घोल की layer, पनीर पर एक मोटी परत सी चढ़ जाए और ना ही इतना पतला हो कि कुछ भी ना चढ़े। इसकी सही consistency है कि वो easily pouring रहे। 
  • अगर आप onion, garlic नहीं खाते हैं तो आप इसे avoid भी कर सकते हैं।
  • Marination के लिए 15 to 20 minutes & refrigerator में रखने के लिए 15 minutes से कम का समय मत रखियेगा, क्योंकि दोनों की timing बहुत important है, perfect paneer popcorn के लिए। 
  • Paneer cubes पर हल्के हाथों से coat कीजिएगा।
  • अगर आप के पास panko bread crumbs नहीं है तो आप bread और cornflakes के coarsely powdered mixture से भी coating prepare कर सकते हैं। दोनों ही चीज़े एक cup लेनी हैं। लेकिन ध्यान रखिएगा कि cornflakes का चूरा हाथ से बनाएं, mixer grinder में चला कर नहीं।
  • Bread crumbs coat करते समय ध्यान रखिएगा कि सारे cubes एक साथ bread crumbs में ना डालें, पूरा bread crumbs गीला हो जाएगा, फिर वो ठीक से coat नहीं होगा।
  • आप sprinkle powder की जगह maggi masala या जो भी चटपटा मसाला आप snacks items में छिड़कने के लिए use करते हैं, वो भी use कर सकते हैं।
  • आप paneer popcorn को freezer में रखकर store भी कर सकते हैं। Guest के आने पर 5 minute पहले निकाल कर रख लीजिए, फिर deep fry कर लीजिए। 

आप इसे ज़रूर से try कीजिए, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसके दीवाने हो जाएंगे।

जब paneer popcorn बनाते हैं तो उसका घोल और थोड़े गीला-सूखा सा bread crumbs बच जाता है। पर आप चिंता मत करिए, आप Shades of Life से जुड़े हुए हैं, जहां कुछ भी waste नहीं होता है।

हम आपको कल इन्हीं बचे हुए घोल और bread crumbs से दूसरा delicious snacks item बताएंगे। जिसका एकदम different flavour होगा और tasty भी बहुत ज़्यादा... आप चाहें तो दोनों snacks items एक साथ बना सकते हैं।

So stay tuned for even more finger-licking recipes...

Friday, 14 July 2023

Article : Chandrayan -3 : मुट्ठी में चांद

चंद्रयान -3:मुट्ठी में चांद 




आज हम भारतीयों के लिए बहुत बड़ा दिन है, चंद्रयान -3 के launching का दिन... आज हमने चांद को अपनी मुट्ठी में करने का एक सफल प्रयास किया है।

बहुत से लोग यह भी कहेंगे कि सब के लिए क्यों? यह दिन तो बड़ा है पर बस इसरो के  उन वैज्ञानिकों के लिए जो इससे जुड़े हुए हैं। बाकी हमें तो यह व्यर्थ में धन बर्बाद करना ही समझ आता है।

तो सबसे पहले ऐसे लोगों से यही कहेंगे कि कभी अपने स्वार्थ से ऊपर भी उठकर सोचें। 

कभी देश की सफलता को भी प्राथमिकता दें, कभी दूसरों की मेहनत को भी सम्मान प्रदान करें।

अभी तक अमेरिका, रशिया और चीन, सिर्फ यह तीन देश ही ऐसे हैं, जिन्होंने सफलता पूर्वक अपने चंद्रयान चांद पर भेजे हैं। भारत इसमें पूर्ण सफल हो गया तो वह भी सर्वशक्तिमान देशों में शामिल हो जाएगा। हमारे देश का मान-सम्मान व ताकत, सब बढ़ेगा। 

चंद्रयान-3 दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से launch हुआ। 

ये भारत का तीसरा moon mission है. चंद्रयान-3 को चंद्रयान-2 का follow up mission बताया जा रहा है।

 Chandrayaan-3 के 3 मकसद हैं -

1- चांद के south pole पर soft landing करना है।

2- Rover operation का demonstration करना।

3- In-situ scientific research करना जिससे हम वहां मौजूद नए chemicals and minerals, water ice इत्यादि की खोज और परिक्षण कर सकें।

इस surface और permanently shadowed region (PSR) की observation से हम आने वाले space stations के लिए अनुकूल परिस्थितियों की जांच कर सकते हैं और fuel and construction में आवश्यक minerals का  development कर सकते हैं। 

ऐसा करने से न केवल भारत को space & inter-celestial research में बहुत ज़्यादा फ़ायदा होगा। साथ ही international rankings में भी भारत ऊपर आ जाएगा and अपनी पहचान को और मज़बूत बना पाएगा। 

पृथ्वी से चांद की दूरी लगभग 3 लाख 84 हजार 403 किमी है। चंद्रयान 3 का कुल बजट 615 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से देखें तो इस मिशन की लागत प्रति किलोमीटर 6000 रुपये ही हैं। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि यह रकम रूस, अमेरिका और चीन के lander mission से काफी कम है। 

चंद्रयान-3 के lander rover 45 से 50 दिन के अंदर soft landing करेंगे। अतः इसकी soft landing 23 या 24 अगस्त तक हो सकती है। 

सोचने वाली एक बात यह भी है कि launching की date, July ही क्यों रखी जाती है?

चंद्रयान-2 की तरह ही launch window जुलाई इसलिए तय की गई थी, क्योंकि इस दौरान पृथ्वी और चंद्रमा एक-दूसरे के करीब होते हैं। 

एक-एक छोटी-बड़ी, हर बात को ध्यान में रखकर, चंद्रयान- 3 की launching की गई है, जिससे इस बार भारत पूर्णतः सफल हो...

वैज्ञानिकों ने भारत के सम्मान के लिए अपना काम पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी व लगन से कर दिया है। चंद्रयान - 3 भी तिरंगे के साथ सफलता पूर्वक अपने मिशन पर निकल चुका है। अभी तक के तय सफर में चंद्रयान -3 ने सभी मापदंड वैज्ञानिकों की सोच अनुसार ही पूरे किए हैं। 

अब बारी है, हम देशवासियों की, हमारी देशभक्ति की, हम सभी को ईश्वर से प्रार्थना करनी है कि हमारे वैज्ञानिक सफल हो व‌ चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक soft landing हो सके।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Wednesday, 12 July 2023

Article: शिव क्यों महाकाल!

शिव क्यों महाकाल!


सावन का महीना चल रहा है, महादेव जी की पूजा आराधना का पावन महीना... 

पर आज यूं ही विचार आया कि हिन्दू धर्म में अनेकानेक देवी व देवता हैं। पर शिव ही महादेव या महाकाल क्यों?

और जब वो महाकाल हैं तो वो भोले भंडारी कैसे?

अगर आप समस्त वेद-पुराण, धर्म व ग्रंथ का अध्ययन करेंगे तो आपको एहसास होगा कि शिव शंभू, सम्पूर्ण हैं, सनातन हैं, आदि हैं, अनन्त हैं, जहां उन्होंने समस्त ब्रह्माण्ड के हितार्थ हलाहल धारण कर लिया था, वहीं वह क्रोध में तांडव नृत्य कर समस्त सृष्टि का विध्वंस भी कर देते हैं। वो जितने सौम्य और सरल हैं, उतने ही प्रचंड और प्रबल भी।इसलिए ही उन्हें देवों में देव महादेव कहा गया है।

जो कोई उनकी शरण में हो, उसका काल बाल भी बांका नहीं कर सकता है, इसलिए उन्हें महाकाल कहा गया है...

और इसका ही जीता जागता उदाहरण है, आज से दस साल पहले, साल 2013 में रुद्र प्रयाग ज़िले में केदारनाथ मंदिर के आस-पास बाढ़ की विभीषिका और कल मंडी में स्थित महादेव जी के पंचवक्त्र मंदिर पर आयी प्रचंड बाढ़....

16, 17 जून 2013 में बादलों के फटने से सम्पूर्ण केदारनाथ धाम, उसके आस-पास के शहर व गांव जल निमग्न हो गये थे।

भीषण आंधी तूफान बनकर आए काल ने त्राहि-त्राहि मचा दी, पर वो केदारनाथ मंदिर का बाल भी बांका ना कर सका। 

उस आंधी तूफान के कारण आयी बाढ़ की ऊंची-ऊंची लहरें केदारनाथ मंदिर के चरणों को धोती रही, पर मंदिर को कुछ भी क्षति ना पहुंचा सकी। 

जब आंधी तूफान व बाढ़ का प्रचंड तंडाव समाप्त हुआ तो सबने देखा कि केदारनाथ मंदिर, अपनी भव्यता और दिव्यता के साथ यथावत खड़ा अपनी विजय को प्रदर्शित कर रहा था।

जहां महाकाल स्वयं विराजे हों, उसका काल कब कुछ बिगाड़ सकता है, इसका ही जीता जागता उदाहरण था वो तूफ़ान...

केदारनाथ मंदिर के साथ घटित हुई प्राचीन घटना भी, दिखाती है कि जहां महाकाल स्वयं विराजे हों उसका काल कब कुछ बिगाड़ सकता है और वो घटना है कि केदारनाथ मंदिर 400 साल तक बर्फ में दबा रहा था पर जब बर्फ हटी तो केदारनाथ मंदिर अपनी सम्पूर्णता के साथ प्रकट हुआ था।

अभी दो दिन से व्यास नदी ने अपने प्रचंड स्वरूप को धारण कर लिया है, जिसके कारण हिमाचल प्रदेश में भीषण बाढ़ आ गई है। 

मंडी में स्थित महादेव जी का पंचवक्त्र मंदिर भी 10 और 11 जुलाई में 20 फीट तक जल में डूब गया था। पर बाद में जब जल उतरा तो देखा गया कि काल जो व्यास नदी का प्रचंड रूप धारण करके आया था, इस बार भी वो महाकाल के चरणों को धोकर ही आगे बढ़ गया। मंदिर अपनी सम्पूर्णता के साथ यथावत खड़ा था, उसमें नाममात्र को भी क्षति नहीं थी।

यह घटनाएं सिद्ध करती हैं, जिसके चरणों को धोकर, काल हार स्वीकार करता हो, वो शिव ही महादेव या महाकाल हो सकते हैं।

महेश, शंभू, भोलेनाथ, भोलेभंडारी, महादेव, महाकाल, आदि, सब भगवान शिव जी के ही स्वरूप हैं, जो इनकी शरण में हो, उसका काल भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। 

यह घटनाएं यह भी सिद्ध कर रही हैं कि ईश्वर की शरण में रहने से क्या होता है, मंदिर निर्माण से क्या होता है, ईश्वर में विश्वास और आस्था से क्या होता है। 

जिनको ईश्वरीय ताकत में, उनके अस्तित्व में विश्वास नहीं है, उन्हें भी अपने जवाब मिल गए होंगे... 

शिव में अपनी आस्था, श्रृद्धा और विश्वास बनाए रखें। उनकी भक्ति में लीन रहें, सच्चे भक्तों के साथ महादेव सदा रहते हैं...

हर हर महादेव 🚩