Thursday, 22 August 2024

Tips : Tasty remedy for acidity and gastric problem

आज कल लोगो में, acidity and gastric problem बढ़ती जा रही हैं।

उसका main कारण है, time बे time खाना खाना, बहुत ज़्यादा fast foods का diet में शामिल होना, खाने-पीने की हर चीज़ में मिलावट, घर से ज्यादा बाहर का खान-पान।

Healthy food के नाम पर tasteless खाना, खाने पर जोर...

चलना-फिरना कम, एक जगह बैठ कर काम ज्यादा करना...

ऐसे ही बहुत से और कारण हैं, जिसके कारण acidity and gastric problem बढ़ गई हैं।

आज इसके लिए आपको जो remedy बता रहे हैं, उसे पढ़कर आपको अटपटा लग सकता है, पर इसे हमने अपने ऊपर apply किया है, फिर बता रहे हैं। 

हमें बहुत ज़्यादा acidity की problem बढ़ गई है, जिसके कारण हमें सोने में भी problem होती है। बहुत से treatment किए, पर आराम नहीं मिला, पर इस tip से बहुत relief मिलता है।

आप एक बार, use करके देखिएगा, अगर आप को भी effective लगे, तो continue रखिएगा, वरना मत कीजिएगा।

वैसे आपको बता दें, यह आपके लिए problem solver भले ही ना हो, पर harmful बिल्कुल नहीं होगा।

Tasty remedy for Acidity and gastric problem



Acidity and gastric problem होने का main reason होता है, आपने जो कुछ भी खाया है, उसका complete digestion नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि हम जो भी खाते हैं, उसका digestion, मुंह से होना शुरू हो जाता है। और उस digestion की starting saliva की presence में start हो जाता है।

Saliva जितना अधिक बनेगा, food का digestion उतना ही अच्छा होगा। इसलिए ही कहा जाता है कि खाना खूब चबा-चबाकर खाएं।

ऐसा इसलिए कहते हैं, क्योंकि आप जितना खाना चबाकर खाएंगे, उतना ही saliva बनेगा और उतना ही अच्छा digestion होगा।

पर अब भाग-दौड़ भरी जिंदगी में खाने को time देकर खाना possible नहीं होता है, तो क्या किया जाए।

बस उसकी ही tip है।

आप खाना खाने के कुछ देर बाद ही chewing gum को खा लें, और उसे तब तक chew करते रहें, जब तक वो taste less ना हो जाए, बल्कि कुछ और देर तक।

Chewing gum में mint होता है, वो acidity को कुछ हद तक कम कर देता है। उसके बाद उसे chew करते रहने से saliva formation होने लगता है, जो कि आप के द्वारा खाए गए खाने को properly digest कर देगा।

इससे आपकी acidity and gastric problem, काफ़ी हद तक ठीक हो जाएगी।

Chewing gum को chew करने से एक और benefit है कि आप की jawline भी shape में रहेगी, double chin की problem भी कुछ हद तक solve हो जाएगी। 

Chewing gum को chew करने से एक और problem है, जो solve हो जाती है, वो है अगर flight से जाने में आपके कानों में दर्द होता है, तब भी आप chewing gum, chew कर सकते हैं, आपको कानों में दर्द की problem बिल्कुल नहीं होगी।

हमें इससे बहुत relief मिला, इसलिए share किया, एक बार आप भी करके देखिएगा, tasty remedy है, शायद आप की भी problem solve हो जाए। वैसे हम तो centre fresh mint लेते हैं, पर आप जिस भी company का जो भी flavour लेना चाहें, लीजिए।

वैसे acidity problem को solve करने में mint, सबसे ज़्यादा effective होता है।


Note : 

अगर आप diabetic हैं तो sugar free chewing gum लीजिए, या chewing gum खाना avoid करें।

यह remedy, पूरी तरह से हमारे द्वारा अपनाई गई है, किसी doctor द्वारा बताई गई नहीं है, आप से अनुरोध है कि अगर आप को उचित लगे, तभी इसे use करें ... आपकी समस्या अधिक गंभीर है तो कृपया doctor से मिलें और उचित इलाज करें।

Monday, 19 August 2024

Article : राखी और बहनें

आज राखी का पवित्र, पावन त्यौहार है। भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का अनूठा त्यौहार..

अनूठा क्यों? 

क्योंकि, यही एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें मोह पा लेने का या अपना बना लेना का नहीं होता है, बल्कि दे देने और अपना होने का होता है। 

और इसी खूबसूरत रिश्ते का सबसे बड़ा त्यौहार है राखी...

जो बंधा है कच्चे धागे से मजबूत रिश्ता... डोर नाजुक पर पकड़ सख़्त...

राखी और बहनें

इस त्यौहार के आने के बहुत पहले से बहनें जुट जाती हैं, अपने भाई की कलाई को सजाने के लिए, राखी लाने के लिए...

ना जाने एक राखी खरीदने के लिए, कितनी ही दुकानें और राखियां देख डालती हैं।

कैसा रंग, कैसी design चाहिए? दुकानदार पूछता रह‌ जाता है और इनकी नजरें ना जाने क्या ढूंढ रही होती हैं?

एक ऐसी राखी, जो इनके भाई को जंच जाए, जिसको देखकर भाई की आंखें चमक जाए, और वो उसे अपनी कलाई पर सजा देखकर खुश हो। साथ ही वो राखी, ऐसी भी हो, जो खूबसूरत तो बहुत हो, पर भाई के चुभे नहीं...

बस एक दिन और कुछ पलों के लिए बंधने वाली राखी के लिए, बहनें पूरी दुनिया एक कर देती हैं। और अगर भाई, त्यौहार के बीत जाने के बाद भी, अपनी कलाई पर राखी बांधें रहे, तो इनकी खुशी का ठिकाना ही क्या...

तो इस राखी पर अपने और सभी के भाइयों से सभी बहनों की तरफ से सिर्फ एक बात कहनी है कि, राखी को बहुत मान दीजिए, उसमें आपकी बहन का अथाह प्रेम और अपार मेहनत शामिल है। 

आपकी कलाई सजती है, तो आपकी बहन सुख, प्रेम और गर्व की अनुभूति से भर जाती है।

याद रखिएगा कि आपके लिए हो सकता है वो, बस एक राखी हो, कुछ धागों से बनी, एक राखी, पर उसके लिए अपने भाई के पास पहुंचाने वाली प्रेम और विश्वास की सूचक है, जिसे आपके पास समय से पहुंचाने के लिए उसने अथक प्रयास किए हैं। 


बहन के प्यार को मान दीजिए,

उसके विश्वास को सम्मान दीजिए।


Happy Raksha Bandhan...

Sunday, 18 August 2024

Article: क्रूरता का अंत

आज कल हर जगह एक ही चर्चा चल रही है, Dr. Moumita Devanath के साथ हुआ अमानवीय कृत्य..

निर्भया के साथ जैसा कुकृत्य हुआ था, कुछ वैसा ही भयावह कुकृत्य हुआ है, जो कि किसी को भी यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि इतना भयावह कुकृत्य होने का क्या कोई अंत है भी?



और क्या ऐसे करने वालों के लिए उतनी ही क्रुरता पूर्ण सजा का प्रावधान होना चाहिए?

क्यों हिम्मत होती है, किसी की भी स्त्रियों के साथ इस तरह के अमानवीय कृत्य करने की?

क्या मोमिता को न्याय मिलेगा?

क्या CBI का इस case से जुड़ना, उसे न्याय दिलाएगा?

आखिर क्यों, मोमिता के संग ऐसा उस जगह पर हुआ, जो उसके लिए सबसे सुरक्षित जगहों में से एक होनी चाहिए थी?

क्या मोमिता की जगह कोई आदमी होता तो उसके साथ ऐसा नहीं होता? (आदमी की नृशंस हत्या)

क्या स्त्री होना अपराध है?

क्या स्त्रियों का घर से बाहर निकल कर अपना अस्तित्व बनाना, इतना असुरक्षित है?

क्या कोई system corr*pt हो तो आवाज़ नहीं उठानी चाहिए?

लड़कियों की सुरक्षा किस तरह की जाए?

ऐसे ही बहुत से सवालों से घिरा हुआ है यह case...

बहुत देर तक पढ़ा, देखा और समझा तो, सबसे पहले यह ही विचार आया कि क्यों दुनिया इतनी असुरक्षित है?

शायद उसका बहुत बड़ा कारण यह है कि, अपराधियों को उतनी ही क्रुर सजा देने का प्रावधान नहीं है, जो कि अवश्य ही होनी चाहिए।

साथ ही news में यह भी आ रहा है, case सिर्फ r*pe and brutal m*rd€r का ही नहीं है बल्कि hospital से जुड़े rackets का भी है।

और मोमिता के साथ हुए कुकृत्य में आरोपी का साथ, hospital में मौजूद कुछ लोगों ने भी दिया था। 

वैसे भी, सोचने वाली बात है कि एक दुष्ट प्रवृत्ति का मनुष्य, जो कि hospital से associated नहीं था, फिर भी वो seminar room में पहुंच गया...

उसे कैसे पता चला कि मोमिता वहां है और वो भी अकेली...

एक ऐसी जगह, जहां मोमिता ने कभी नहीं सोचा होगा कि वो इतनी असुरक्षित है कि उसके संग ऐसा भयावह कुकृत्य हो जाएगा...

इस कुकृत्य को अब पूरी दुनिया में कोई बर्दाश्त नहीं करना चाहता है, कोई नहीं चाहता है कि अब हमारे देश में लड़कियां असुरक्षित रहें। इसी कारण से सबने मिलकर आवाज़ उठाई है और वो पूरी तरह से सही भी है।

सुरक्षा रहे, इसके लिए सबको एकजुट होना ही चाहिए और इस तरह के कुकृत्य ना हो, इसके लिए सरकार को कुछ इस तरह का कठोर दण्ड रखना होगा, जिसकी कल्पना मात्र हो जाने से हर कोई सिहर उठे।

पर इसके साथ ही दो बातों पर सबको ध्यान रखना है।

पहला बेटियों को अपनी सुरक्षा के लिए मजबूत बनाएं, उन्हें self defence सिखाएं, साथ ही उन्हें बताएं कि और ज्यादा सतर्क रहें, जिससे उनके साथ ऐसा कुछ ना हो।

किसी के भी साथ जरुरत से ज्यादा घनिष्ठता ना बढ़ाएं। ज़रुरत से ज्यादा घनिष्ठता, सभी के लिए harmful होती है, फिर चाहे वो किसी पुरुष से हो या स्त्री से। 

अकेले रहना, अंधेरी जगह जाना, अगर avoid किया जा सकता है, तो जरूर करें। पर अगर ज़रुरी है जाना या मजबूरी है जाना, तो पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था के साथ जाएं। 

पर, दूसरी बात इससे भी और ज्यादा जरुरी है, कि अपने बेटों को शिक्षा दें, स्त्री सम्मान की..

क्योंकि जब सबके मन में सम्मान की भावना रहेगी, तभी इसको पूर्ण रूप से रोकना संभव है।

कभी भी corruption के against आवाज़ उठानी है तो अर्जुन बन जाने के बाद। अगर आप अभिमन्यु हैं (मतलब अगर आपको चक्रव्यूह में घुस कर निकलना नहीं आता है), तो फिर हश्र, भयावह होने की बहुत ज़्यादा सम्भावना है, फिर चाहे वो कोई लड़की हो या लड़का...

ईश्वर से प्रार्थना है कि वो सभी की रक्षा करें और सरकार से अपील है कि इस कुकृत्य के सभी अपराधियों को कठोर से कठोर दण्ड दे, जिससे आगे ऐसा ना हो और देश में स्त्रियां सुरक्षित रह सकें 🙏🏻

क्योंकि स्त्री होना कोई अपराध नहीं है, वो कमजोर भी नहीं हैं, साथ ही उन्हें भी अपना जीवन, खुलकर जीने का अवसर मिलना चाहिए। बिना किसी असुरक्षित होने की भावना के साथ...

इतना तो हम सब कर सकते हैं, अपनी बेटी, बहन, बहू, मां और दोस्त, रिश्तेदार के लिए...