Sunday, 4 August 2024

Poem : दोस्ती को निभाया

दोस्ती का अनोखा रिश्ता, जिसने हमारे भारत के इतिहास को गौरवान्वित किया है, आज उसी को कविता के रूप में उकेरा है। आइए इस अनूठे रिश्ते को हम भी जीएं‌ और जीवन को सुख से भर दें।

आप सभी को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉💞💐

दोस्ती को निभाया

राम ने विभीषण संग,

दोस्ती को निभाया। 

माता सीता के बदले,

लंका को रावण मुक्त बनाया।

सच्ची मित्रता को,

नया आयाम दिलाया।


खाकर सुदामा के चावल, 

कान्हा ने दोस्ती को निभाया।

चंद चावलों के बदले,

करोड़ों का राजपाट थमाया।

दोस्ती को अमीरी-गरीबी से,

ऊपर उठाया।


कर्ण ने दुर्योधन संग,

दोस्ती को निभाया।

राजपाट के बदले,

अपनी जान ही वार आया।

दोस्ती सर्वोपरि है,

ऐसा इतिहास बनाया। 


जो मिली है विरासत में,

दोस्ती हमें। 

वो हम भी निभाएंगे,

ऐ दोस्त तुम पर,

तन-मन-धन, 

सब वार आएंगे।


Happy friendship day 🥳 

Saturday, 27 July 2024

Article : Good Morning messages

Good morning my dear viewers.

आपने notice किया होगा, कुछ लोग रोज़ good morning messages भेजते हैं, बिना एक भी दिन gap किए हुए।

उनका तो जैसे routine ही बन गया है, कि सबसे पहले उठते ही सबको good morning message भेजना...

ऐसे कुछ लोग आपके भी mobile में whatsapp या whatsapp group में जरूर होंगे।

इसमें से कुछ ऐसे होते हैं जो, और तरह के messages भी forward करते हैं, पर कुछ ऐसे भी हैं जो सिर्फ और सिर्फ good morning message ही send करते हैं...

बहुत से लोग इससे irritate भी होते हैं कि क्या है, सुबह-सुबह ही शुरू हो गये, mobile की storage खाने...

पर आपने कभी सोचा है, क्यों करते हैं ऐसा लोग? या कौन होते हैं ऐसे लोग?

Good Morning messages

यह वो लोग हैं, जो दुनिया में अच्छाइयां बिखेरना चाहते हैं, positivity फैलाना चाहते हैं। दुनिया को, प्यार और care के मीठे एहसास से बांधना चाहते हैं।

बिना किसी स्वार्थ के... उन्हें किसी से इसके बदले में reply भी नहीं चाहिए और कोई reply दे दे, तो उन्हें लगता है कि उनका दुनिया को मीठे एहसास में बांधने का कार्य सफल हो रहा है।

साथ ही कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अकेलापन महसूस कर रहे हैं, इनके अपने इतने bussy हो गये हैं कि उनके पास इनके लिए कोई समय ही नहीं है और यह free हैं।

ऐसे में यह क्या करें? आपको रोज़ परेशान करें, कि हमें समय दो...

नहीं। यह भी, परेशान करने वाले लोग नहीं हैं।

बल्कि यह सबको बहुत प्यार करने और सबका ध्यान रखने वाले, शांत लोग हैं।

यह रोज़ good morning message करके आप से शांति के साथ जुड़े हुए हैं। एक message आपको, इनका भेजना और आपका उसे पढ़ना, इन्हें आप से जोड़ता है, जो इन्हें बहुत सुकून देता है। 

एक शांत सा good morning message, कितना relieving हो सकता है, यह सिर्फ भेजने वाला ही जान सकता है।

साथ ही एक और बात है, good morning message जिसकी तरफ इशारा करता है, और वो यह है कि, message भेजने वाला स्वस्थ है, किसी तरह की problem से नहीं घिरा है। 

अगर आप से जुड़े हुए कुछ लोग ऐसे हैं, जो रोज़ आपको good morning message भेजते हैं, तो आप खुशनसीब हैं कि आपको बहुत ज़्यादा प्यार करने वाला, आपकी बहुत care करने वाला कोई है। जो अपने कीमती समय में से आपके लिए अपने बहुमूल्य पल रोज़ निकाल रहा है। 

वरना समय व्यतीत करने के तो बहुत option हैं, पर वो आपको top priority में रखता है।

ऐसे लोगों से चिढ़े नहीं, ना ही उनको for granted लीजिए। बल्कि समय-समय पर उनसे बात करें, उनका हाल-चाल लें, साथ ही उनको शुक्रिया अदा करें कि वो आपकी जिंदगी में शामिल हैं, आपको बहुत ज्यादा प्यार करने के लिए, आपकी care करने के लिए।

ऐसा नहीं है कि हम, रोज़ good morning message भेजते हैं, हमने इसलिए यह article लिखा है...

हम नहीं भेजते हैं, good morning message, पर हमें एहसास है उन लोगों का...

अभी नहीं, पर शायद ज़िन्दगी के किसी साल से हम या आप भी, good morning message भेजने लगें...

और किसी से जुड़ना, किसी को प्यार करना, उसकी care करना, कोई ग़लत भी तो नहीं है, बल्कि एक सुंदर संसार का संचार करता है...

प्यार पाएं, प्यार बांटे, जब तक यह है, ज़िन्दगी खूबसूरत है...

Friday, 26 July 2024

Recipe : Vada Pav

सावन के मौसम के सबसे खूबसूरत कुछ पल होते हैं, अगर आप ने उन पलों को जी लिया, तो ज़िंदगी जी है, वरना गुज़र तो किसी की भी जाती है..

और वो खूबसूरत पल हैं, वर्षा ऋतु में गिरती हुई बूंदों को निहारना, उनके साथ खेलना, उनकी शीतलता का एहसास करना, उनमें खोकर, अपने जीवन के सबसे हसीन पलों को याद करना, फुहारों से भीगकर, मन के अंतरिम सुख का अनुभव करना, पर सबसे पहले अपने जीवन साथी के साथ रोमांस के पल गुजारना।

पर यह सब और ज्यादा खूबसूरत और हसीन तब हो जाता है, जब इन फुहारों का साथ देने के लिए कुछ चटपटा खाने को मिल जाए।

नहीं, आज भी हम पकौड़ी कचौड़ी नहीं बल्कि Mumbai के famous street food 'Vada Pav' की recipe share कर रहे हैं। 

वड़ा पाव, बहुत ही चटपटा सा delicious street food है, जो कि बारिश के मौसम को enjoy करने के लिए, एकदम parfect combination है।

वड़ा पाव

A. Ingredients :

  • Ladi Pav - 4


i. Vada -

  • Boiled Potato - 2 (medium)
  • Gram flour - 2 tbsp.
  • Fresh coriander leaves - handful
  • Green chilli - as per taste
  • Garlic - 3 to 4 cloves
  • Curry leaves - optional
  • Salt - as per taste
  • Mustard seeds - ½ tsp.
  • Turmeric powder - 1 tsp.
  • Mustard oil - for frying


ii. Spicy chutney -

  • Groundnuts - 100 gms.
  • Garlic - 4 to 6 cloves
  • 'Kashmiri Lal Mirch' powder - 1 tbsp.
  • Salt - as per taste 
  • Cumin seeds - 1 tsp.


iii. Green-chilli fry -

  • Chilli - 4 to 6 numbers
  • Lemon juice - 1 tsp.
  • Salt - 2 pinch


B. Method :

i. Spicy chutney -

  1. Mixer grinder jar में मूंगफली, लहसुन, जीरा, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर सूखा ही पीस लें।


ii. Vada -

  1. धनिया पत्ती, हरी मिर्च, करी पत्ते, और लहसुन को दरदरा पीसकर धनिया मसाला बना लें।
  2. उबले आलू को mash कर लीजिए।
  3. अब इन आलू में हरा धनिया मसाला mix कर लीजिए।
  4. कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गर्म कर लीजिए।
  5. अब इसमें थोड़ी सी राई डालकर चटका लें।
  6. अब इसमें आलू मसाला डालकर अच्छे से भून लें।
  7. आलू मसाला ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  8. बेसन में हल्दी powder, नमक और पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लीजिए।
  9. एक कड़ाही लें, उसमें सरसों तेल डालकर अच्छे से गर्म कर लीजिए।
  10. आलू मसाला से गोलियां बना लीजिए।
  11. आलू की गोलियां एक-एक करके बेसन के घोल में डुबोकर, गर्म तेल में डालकर golden brown होने तक तल लें।


iii. Green-chilli fry -

  1. साबुत हरी मिर्च को बीच में चीरा लगाकर, गर्म तेल में डालकर तल लीजिए।
  2. अब इसमें नमक और नींबू का रस मिलाकर रख लें।


iv. Vada Pav -

  1. अब एक पाव लीजिए, उसे बीच में से slit कर लीजिए। उसमें नीचे वाले पाव में तीखी चटनी लगाएं, उस पर वड़ा रखें और वड़े के ऊपर दूसरा पाव रख दीजिए। 
  2. इसे green-chilli fry के साथ serve कीजिए।

 

C. Tips and tricks :

  • आप चटनी में और ज्यादा लाल मिर्च पाउडर डाल सकते हैं, authentically यह बहुत तीखी और सुर्ख लाल होती है। हां, अपने taste के according, कम या बिलकुल नहीं मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं। 
  • वैसे हमने कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर को डाल कर बनाया है, जिसमें रंग सुर्ख़ आता है, पर तीखापन बहुत ही कम आता है। 
  • आप अगर लहसुन नहीं खाते हैं तो उसे avoid कर सकते हैं, वैसे authentically इसमें लहसुन का prominent taste होता है।
  • कहीं-कहीं चटनी में coconut powder भी डालते हैं तो अगर आप को coconut powder add करना हो तो उसे भी डाल सकते हैं। पर सबसे important है कि चटनी में बिल्कुल भी पानी नहीं डाला जाता है, चटनी dry ही पीसी जाती है। चटनी dry powder के texture में ही होती है।
  • अगर आप, कम मूंगफली और नारियल वाली बनाते हैं और लहसुन की ज्यादा quantity है तो चटनी हल्की moist सी रहती है। वो भी अच्छी लगती है। 
  • आलू मसाला थोड़ा सा भून अवश्य लीजिए, इससे आलू में proper binding आ जाती है।
  • आलू मसाला में अगर आप के पास curry leaves नहीं है तो उसके बिना भी बना सकते हैं।
  • धनिया पत्ती मसाला को पीसना ना चाहें तो उसे महीन-महीन भी काट कर डाल सकते हैं।
  • बेसन का घोल इतना गाढ़ा रखें कि वो आलू में अच्छे से लिपट जाए। बेसन घोल लगने के बाद, आलू पूरी तरह ढक जाता है, तभी proper vada बनेगा। 
  • बेसन के घोल में, चावल का आटा या cornflour भी use कर सकते हैं। इससे वड़े crispy बनते हैं।
  • वड़े को, आप बिना पाव के भी serve कर सकते हैं, चटनी आदि के साथ...
  • महाराष्ट्र में इसे आलू वड़ा, उत्तरप्रदेश में आलू बंडा और बंगाल में चाॅप कहते हैं। मतलब states बदल रहे हैं, पर आलू बंडा का स्वाद बरकरार है, बस नाम बदलते गए। हां, पाव के साथ केवल महाराष्ट्र में ही मिलता है।
  • वैसे तो वड़ा पाव अपने आप में तीखी चटनी और चटपटी मिर्च के साथ complete है, पर आप चाहें तो इसे tomato ketchup or किसी और chutney के साथ भी serve कर सकते हैं।
  • आलू उबालते समय ध्यान रखिएगा कि आलू बहुत अधिक गला हुआ ना हो, वरना वो ज्यादा गीला हो जाता है, फिर proper texture and taste नहीं आएगा।


लीजिए जी, मस्त चटपटा 'वड़ा पाव' तैयार है, आपकी भूख बढ़ाने के लिए...

तो सोचना क्या है, आप हों, वो हों, बारिश की फुहार, रोमांटिक-सा music और हाथ में वड़ा पाव...

Life तो set है boss, एक रोमांटिक date के लिए...

बस करके देखिए, बिल्कुल hero-heroine वाली feeling आएगी…