Friday, 21 June 2019

Poem : योग

योग 


योग को करते रहें
योग हरे सब पीर,
जो नित योग करें 
ना हो व्याधि गंभीर।
ना हो व्याधि गंभीर
सुनें जो अनु की बात,
सफलता से ही गुजरें
उन सबके दिन रात।
योग केवल तन नहीं
मन का भी करें उपचार,
तन मन ना दूषित रहें
बसे मन में उच्च विचार।
प्रभू में तन मन लीन रहे
योग संग बने काम भी पूजा,
जीवन सुखद बनाने का
योग सा ना उपाय दूजा।


Related Post(s):
Article: विश्व योग दिवस ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2018/06/article_21.html?m=1 )

Thursday, 20 June 2019

Story Of Life : Selfie mania (भाग - 2)


Selfie  mania (भाग - 1) के आगे...


Selfie  mania (भाग - 2)


अनन्या selfie लेने के लिए बहुत तेज़ी से सबसे ऊँची पहाड़ी पर चढ़ गयी, और अपने सबसे favorite pose  बतख़ सी चोंच निकाल कर selfie लेने को मुड़ी ही थी, कि उसका पैर फिसल गया, वो बहुत तेज़ी से नीचे गिरने को हुई ही थी, कि सक्षम की फौलादी बाहों ने उसे थाम लिया। 

साथ ही एक भारी सी मनमोहक आवाज़ में उसे कसकर डांट भी पड़ी, कि ऐसा भी क्या selfie mania कि जान भी गँवा दो।

अनन्या, सक्षम की तरफ एक टक देखते हुए बस sorry sorry करती जा रही थी, तभी वहाँ उसके सब friend आ गए थे। सक्षम अनन्या को उनके सुपुर्द कर के चला गया था, पर अनन्या अब भी sorry sorry बोल रही थी।

अनन्या की दोस्त प्रीति, अनन्या को चिढ़ाते हुए बोली, तेरे Mr. Sorry गए।

अनन्या घर पहुँची, तो उसकी माँ बोली, आज तुम्हारे पापा के दोस्त अपने बेटे के लिए तुम्हें पसंद करने आ रहे हैं। कुछ अच्छा सा पहन लो।

जैसे ही पापा के दोस्त और उनका बेटा अंदर आए। उनका बेटा अनन्या को देखते ही बोला, तुम....अनन्या ने शरम से आंखे नीची कर ली।  

कैसी हो तुम, कहीं चोट तो नहीं आई ना?

नहीं, अनन्या धीमे से बोली।

अनन्या के पापा बोले, क्या बात है? दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हो?

नहीं, आज ही मिले थे, इन्होंने मेरी जान बचाई थी पापा, अनन्या धीमे स्वर में ही बोली।

सक्षम के पापा बोले, लगता है उसी मुलाक़ात में दोनों ने एक दूसरे को पसंद भी कर लिया था। तभी दोनों की नज़रें एक दूसरे से हट नहीं रही हैं।

उनकी इस बात से अनन्या और सक्षम दोनों झेंप गए, और पूरा कमरा ठहाकों से गूंज उठा।


दोनों की धूम धाम से शादी हो गयी, अनन्या का बहुत कुछ पीछे छूट गया, नहीं छूटा तो बस selfie mania। 

कई बार सक्षम टोकता भी, कि बंद करो ये पागलपन। पर अनन्या हमेशा हंस कर कह देती, इसी ने तो हमें मिलवाया था।

सक्षम ने कहा, अच्छा ठीक है, तो तुम हमेशा अपनी selfie सबसे पहले मुझे post करोगी। जब मैं ok करूंगा, तभी कहीं और post करोगी। इसमें अनन्या को भी कोई आपत्ति नहीं थी। शादी के एक साल गुजर गए।

एक दिन अनन्या कहीं से car drive कर के लौट रही थी, रास्ता सुनसान था। तभी उसे कुछ आवारा गुंडे से लोग दिखे, उन्हें देख कर उसने सोचा इनके साथ selfie खींची जाए। एकदम ही अलग selfie  होगी.....

आगे क्या हुआ, जानने के लिए पढ़ें selfie mania ( भाग -3) 

Wednesday, 19 June 2019

Story Of Life : Selfie mania

Selfie  mania


अनन्या अपने माँ-पापा की इकलौती बेटी थी, बहुत सुन्दर, शैतान, 
चुलबुली सी। हरदम मस्ती के mood में भरी हुई। 

जवानी की दहलीज़ पर कदम रखते ही, उसे new technology से भरपूर mobile मिल गया। बस फिर क्या था, दिन भर mobile के साथ ही गुजार देती।

उसके friends भी उसके जैसे ही थे। आज कल लोगों में selfie का craze सर चढ़ कर बोल रहा है, या यूँ कहें सेल्फ़िग्रस्त हो गए हैं। एक रोग की तरह सारे शहरों में फैल चुका है, और इसका कोई इलाज़ भी नहीं दिख रहा है। कहीं खड़े हों, दिमाग में बस यही चलता रहेगा,एक selfie हो जाए”। माहौल दुख का हो या खुशी का “selfie  तो बनती है”। अब तो selfie, के साथ साथ groupie का भी चलन हो गया है।

पहले photo खींचती थी, तो हम लोग मुस्कुरा के और good expression के साथ फोटो खिंचवाते थे। पर अब तो ना जाने कौन कौन से आढ़े-टेढ़े मुँह बना बना कर फोटो ली जाती है। और pose वो तो और भी सुभान अल्लाह। 

और groupie में तो सब एक दूसरे के ऊपर चढ़े जा रहे हैं, ऊपर से नीचे से, इधर से उधर से, कहीं से भी बस frame में अट जाएँ। और जब से ये selfie stick आई है, उसने तो और ही सितम ढा दिये हैं।

बस जी यही हाल था, अनन्या and group का। पर उनमें जवानी का जोश भी शामिल था, तो उनकी selfie  भी normal नहीं हुआ करती थी। 

सब ने मिल कर ये decide किया हुआ था, कि जो सबसे अलग या adventures selfie  डालेगा, group में उसकी ही photo का DP लगेगा।

जिसका नतीजा ये था, कि उनके पूरे group को selfie mania था, और अनन्या तो उनमें सबसे आगे थी। selfie लेने में कुछ आगा- पीछा नहीं देखना था।

एक दिन पूरा group trekking के लिए गया, तो अनन्या selfie लेने के लिए बहुत तेज़ी से, सबसे ऊँची पहाड़ी पर चढ़ गयी, और अपने सबसे favorite pose  बतख़ सी चोंच निकाल कर selfie लेने को मुड़ी ही थी, कि...... 

आगे क्या हुआ जानते हैं, Selfie  mania भाग - 2 में....