Tuesday, 31 March 2020

Recipe : Cake without bake

Quaretine segment की यह मेरी 7 recipe है।
Kids की demand है कि आप सारी सब्जियां और breakfast की recipes ही बता रही हैं।
हम बच्चों की Birthday बिना cake के निकल जा रही है।
तो नन्हें मुन्नों, हमारे रहते ऐसा कैसे हो सकता है।
आज आपको ऐसी cake recipe बता रहे हैं, जिसमें baking की कोई requirements नहीं है और इसे हमारे नन्हें मुन्ने खुद भी बना सकते हैं।


Cake without bake



Ingredients:
  • Biscuit ( any flavour) - 1pack
  • Fresh cream - ½ cup
  • Sugar - ¼ cup or as per your taste.
  • Chocolate syrup - 1 tbsp
  • Gems, Dry Fruits - for decoration


Method:
  1. Bourbon biscuit के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  2. Sugar को jar में डालकर पीस लें।
  3. अब इस jar में, biscuit के टुकड़े, डालकर अच्छे से mix कर लें
  4. इसमें fresh cream और sugar powder को डालकर अच्छे से mix कर दीजिए।
  5. कोई भी shape का container लें लीजिए, उसे grease कर लीजिए।
  6. इस solution को container में डालकर 2 hours के लिए freezer में डाल दीजिए।
  7. अब उसे demould कर  लीजिए।
  8. Chocolate syrup and gems से decorate कर लीजिए।
तो बस try कीजिए, tasty and very easy cake.
फिर जब चाहे, cake आपके हाथ में।

Note:
  • Kids को chocolate flavour बहुत पसंद होता है, इसलिए हमने यह biscuit लिया, आप कोई भी flavour का sweet biscuit लें सकते हैं।
  • अगर आपके पास fresh cream  न हो तो आप मोटी मलाई को भी use  कर सकते हैं
  • आप gems की जगह dry fruits को decoration के लिए use कर सकते हैं
  • आपके पास अगर Chocolate syrup न हो तो आप chocolate को melt करके use कर सकते हैं
  • आप chocolate syrup, gems और बाकी decoration materials को avoid भी कर सकते हैं उसके बिना भी यह बहुत tasty लगता है
  • अगर आपके पास silicon mould  है, तो उसे ही use  कीजियेगा, because  उससे demoulding easy होती है।

Monday, 30 March 2020

Recipe : Matar ke parathe

यह Quarantine session की 6th recipe है। इस कठिन समय में हमे अपने परिवार को स्वाद और सेहत दोनों ही देने हैं। 

आज हम आपको मटर के पराठे बताने जा रहे हैं, अब आप कहेंगे, कि बंद में मटर मिलना कौन सा आसान है? तो आपको बता दें, आप इन पराठों को frozen मटर से भी बना सकते हैं। यह छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक सबको पसंद आएंगे।  

Matar ke paratha




Ingredients:

  • Pea – 250 gm.
  • Onion – 1 medium
  • Garlic – 4 to 5 pod
  • Ginger – ½ inch
  • Salt – as per taste
  • Butter – 1tbsp  
  • Green chilli – as per taste
  • Coriander leaves – handful
  • Wheat flour – 400gm.
  • Ghee  (पराठा सेंकने के लिए)


Method:


For Filling-
  1. Cooker में मटर, ½ tsp. नमक व पानी डालकर, 1 whistle लगा कर मटर गला लीजिये।
  2. मटर को grinder से दरदरा पीस लें।
  3. एक wok लीजिये, उसमें butter डालकर गर्म कीजिये, उसमें chopped onion, garlic, ginger डालकर sauté कर लीजिये।
  4. अब उसमें दरदरी मटर डालकर भून लीजिये।
For Paratha
  1. आटे में नमक डालकर रोटी बनाने जैसा dough बना लीजिये।
  2. Dough के 12-15 गोले बना लीजिये।
  3. गोले को थोड़ा सा बेल लीजिये उस पर भरावन रखकर अच्छे से बंद कर लीजिये।
  4. हल्के हाथ से गोले को बेल लें, जिससे भरावन सब जगह एक सा आए।
  5. अब इसे गरम तवे पर डालकर घी लगाकर सेक लें।
इसे धनिया की चटनी या tomato sauce के साथ गरमा-गरम serve करें।


Note:
  • आपके पास अगर fresh peas नहीं है, तो आप इसे frozen peas से भी बना सकते हैं।
  • जब भी आप stuffed पराठा या कचौड़ी बनायें, उसका आटा मुलायम होना चाहिए, उससे ही भरावन सब तरफ सही से फैलता है।
  • आटे में नमक डाल कर ही dough बनायें, जिससे अगर कहीं भरावन नहीं गया हो, तो भी वो हिस्सा फीका ना लगे।
  • आटे में भी नमक रखते हैं, इसलिए भरावन में नमक उसी अनुपात में डालते हैं, जिससे नमक अधिक ना लगे।

Sunday, 29 March 2020

Recipe : Phare(फ़रे)

Quarantine segment की यह मेरी पाँचवी recipe है। यह छत्तीसगढ़ cuisine से ली है, इसमें भी आपको veggies की requirement नहीं है। 

ये बहुत ही tasty and healthy dish है, साथ ही less oily भी। तो diet conscious लोगों के लिए तो ये बहुत ही बढ़िया recipe है।

Phare (फ़रे)




Ingredients:


  • Wheat flour – 400 gm.
  • Black gram (उरद दाल) 150 gm.
  • Bengal gram (चने की दाल) 50 gm.
  • Ginger – ½ inch
  • Garlic – 5 to 6 pods
  • Black pepper – as per taste
  • Salt - as per taste
  • Oil – 1 tbsp 
  • Olive oil - 1 tsp.
  • Onion – 2 medium
  • Cumin seeds – ½ tsp.
  • Green chilli – as per taste
  • Tomato – 1 medium
  • Curry leaves – 4 to 6
  • Coriander leaves – for garnishing  

Method:


For phare filling-
उरद की दाल व चने की दाल को 4-6 hours के लिए भिगो दीजिये।  

Grinder के cup में दोनों भीगी हुई दाल, ginger, garlic, black pepper, salt डाल दीजिये, और उसे दरदरा पीस लें।

For phare-
  1. गेहूँ के आटे में नमक मिलाकर पूड़ी के आटे जैसा dough बना लें।
  2. अब dough से छोटे 8 to 10 गोले बना लें
  3. गोले से पूड़ी जैसा बेल लें, अब इसमें filling रखकर जैसे गुझिया बनाते हैं, वैसे ही पूड़ी के किनारे पर पानी लगाकर चिपका दें। और गुझिया जैसा बना लें
  4. अब सारे फ़रे बना लीजिये।
  5. फिर एक pan लीजिये, उसमें, pan की आधी दूरी तक पानी डाल दीजिये, ½ tsp. Salt और 1tsp. olive oil ओर refined oil  डाल boil होने रख दीजिये।
  6. जब पानी उबलने लगे, तो उसमें सारे फ़रे डालकर 2 उबाल तेज़ आँच पर कीजिये, फिर pan को ढक दीजिये।
  7. धीमी आँच पर 20 से 25 min. तक पकाएं। 
  8. जब फ़रे पक जायेंगे, तो ऊपर आ जाते हैं
  9. अब एक फ़रे में चाकू से check करें कि फ़रा पक गया, कि नहीं? यदि फ़रा पक गया होगा, तो चाकू साफ निकलेगा।
  10. फिर फ़रे को चलनी में डाल दें, जिससे सारा पानी निकल जाए।
  11. जब फ़रे ठंडे हो जायें, उन्हें काट लीजिये।
  12. अब एक wok में 1 tbsp oil डालकर गरम कीजिये, उसमें chopped onion डालकर sauté कीजिये।
  13. अब इसमें कटे हुए फ़रे डालकर भून लीजिये।
  14. Fine chopped हरी मिर्च और धनिया पत्ती से garnish करें।
  15. इसे धनिया की चटनी या tomato sauce से serve करें।

Note : 

अगर अभी आपके पास tomato, curry leaves, coriander leaves नहीं है, तो भी आप इसे try कीजिएगा। उसके बिना भी tasty लगेगा।