Monday, 20 July 2020

Bhajan : निराले भोला

आप सभी को सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻🔱🕉️

आज आप सब के साथ मुझे रायपुर छत्तीसगढ़ की मंजू सरावगी मंजरी जी  का भेजा हुआ भजन साझा करते हुए अपार प्रसन्नता रही है।

🌹निराले भोला🌹



शीश गंगे की धार, गले मुण्ड की माल
भोले भाले, मेरे भोला सबसे निराले

बारह बार धरती पे  शिव आये
द्वादश ज्योति लिंग में समाये
सुन भक्तों की पुकार, आये नन्दी पे सवार
दिये दर्शन,  भोले जगत के रखवाले
मेरे भोला सबसे निराले....... 

मस्तक पे चंदा बिराजे
जटाओं में गंगा साजै
है त्रिनेत्र धारी, शिव भोला त्रिपुरारी 
पहने बिच्छू ततैया, गले में सर्प काले
मेरे भोला सबसे निराले........ 

ऊंचे हिमालय में बैठे
संग गौरा गनेश लेके
तन में भस्म रमाय, मन मृगछाला भाय
भोले बाघाम्बर वाले
मेरे भोला सबसे निराले..... 

कांवरिया मन को भाते
शीश पे कांवड़ जल चढा़ते
दूध दही से नहाते,पंचमेवा पंचामृत लाते
फूल धतूरा कनेर, बेल पतियां, जनेऊ दुशाले
मेरे भोला सबसे निराले........ 

हाथ में डमरू धारी
भूत प्रेत  से इनकी यारी
नृत्य तांडव किया, हलाहल पिया
कैलास वासी, बनारस बसाने वाले
मेरे भोला सबसे निराले.... 

शीश गंगे की धार, गले मुण्ड की माल
भोले भाले, मेरे भोला सबसे निराले

✍✍



यह भजन मंजू जी ने इस धुन में गाया है, आप चाहें तो इसे किसी और धुन में भी गा सकते हैं।


Disclaimer:
इस पोस्ट में व्यक्त की गई राय लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। जरूरी नहीं कि वे विचार या राय इस blog (Shades of Life) के विचारों को प्रतिबिंबित करते हों। कोई भी चूक या त्रुटियां लेखक की हैं और यह blog उसके लिए कोई दायित्व या जिम्मेदारी नहीं रखता है।

Friday, 17 July 2020

Poem : पावस ऋतु


आज मुझे इंदौर की श्रेष्ठ रचनाकार उर्मिला मेहता जी की यह कविता share करते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है।

आइए, उनके साथ हम सब भी पावस‌ ऋतु  में झूम लेते हैं। 

पावस ऋतु
    


Image courtesy : KPBS 


नाचते हैं पेड़,गाते हैं पौधे ,
झूम के मतवाले मस्त हुए जाते हैं
तपती हुई धरती के संतप्त प्राणी, 
खुशी के इज़हार को दोहराए जाते हैं।
धूल के हैं रंग गुलाल,
 हवाओं के जोश जश्न, 
मौसम के स्वागत में व्याकुल आतुर होकर,
सभी जैसे प्रियवर का
 मिलन गीत गाते हैं।
कृष्ण घटाओं में तड़ित की 
प्रखर धार पावस के आगमन
का जय घोष करती है
तृषित धरा का उर पोषित हुआ है ज्यों,
जल नहीं अमृत की बरसात होती है।
Disclaimer:
इस पोस्ट में व्यक्त की गई राय लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। जरूरी नहीं कि वे विचार या राय इस blog (Shades of Life) के विचारों को प्रतिबिंबित करते हों। कोई भी चूक या त्रुटियां लेखक की हैं और यह blog उसके लिए कोई दायित्व या जिम्मेदारी नहीं रखता है।

Thursday, 16 July 2020

Recipes : Wheat pancake


आज कल कोरोना काल है, साथ ही बहुत गर्मी भी हो रही है।

अब हमारे पास दो difficulties हैं।

गर्मी से खाने- पीने के समान जल्दी ख़राब हो जाते हैं, पर कोरोना के कारण राशन भी limited है। तो हर चीज़ discard करना भी संभव नहीं है।

ऐसे में क्या किया जाए।

पर आपको पता है, समस्या तब तक समस्या है, जब तक हम परेशान होते हैं, अन्यथा अगर ठंडे दिमाग से सोचे, तो हल हर बात का है।

आज एक ऐसी ही problem का solution है, हमारी आज की Recipe.
जब हम रोटी बनाने के लिए dough बनाते हैं तो कभी कभी थोड़ा ज्यादा dough prepare हो जाता है।

जिसे अगले दिन use करने पर हल्का खट्टा सा लगता है, रोटी का‌ taste बेकार कर देता है, क्योंकि गर्मी के कारण उसमें fermention हो जाता है।
ऐसे में ना तो वो खाते बनता है, ना फेंकते।

आप जब shades of life से जुड़े हैं तो आप का कुछ भी waste कैसे हो सकता है।

आज आपको ऐसे ही (Dough) आटे का बहुत yummy and healthy version बताते हैं।


Wheat pancake




Ingredients:
Prepared dough - 100 gm.
Salt - as per taste
Cumin - ½ tsp
Green chillies -as per taste
Onion - 1 big
Tomato - 1big 
Capsicum - 1 big
Coriander leaves - handful
Cheese (optional)

Method -

  1. Prepared dough को थोड़े बड़े बर्तन में रखें। रात में इसमेें इतना पानी भर दीजिए कि आटा पानी में डूब जाए।
  2. अब इसे fridge में रख दें।
  3. Morning में आटे को अच्छे से मसल लें, और एक smooth धोल बना लीजिए।
  4. घोल में Salt, Cumin, Green chillies, Onion, Tomato, Capsicum, coriander leaves finely chop कर के डाल दीजिए।
  5. तवे में घी लगाकर grease कर लीजिए।
  6. तवे में आटे के ready घोल को फैला लीजिए। Gas की flame high कर दीजिए।
  7. 2 minutes के बाद gas slow कर दीजिए।
  8. जब एक तरफ़ से crispy हो जाए, तो दूसरी तरफ से भी crispy होने तक सेक लीजिए।
  9. इसे धनिया की चटनी और Tomato sauce के साथ serve करें।
Note : 
  • अगर आप को cheesy flavour पसन्द है, तो last में cheese spread कर दीजिए, और pancake को fold कर दीजिए, इससे heat से cheese melt हो जाएगा। जिससे बहुत creamy and cheesy flavour आएगा, जो आप को बहुत yummy लगेगा।
  • आटे को रातभर भिगोकर, fridge में रखने से, आटा खट्टा नहीं होता है, और जब घोल बनाते हैं तो वो  lump-free रहता है, और बहुत easily smooth बन जाता है। जिससे wheat pancake बहुत yummy बनता है।
  • यह Pizza के comparatively बहुत healthy option है, और taste में उससे कम नहीं पड़ेगा।
  • तो सोचना क्या है, आज ही try कीजिए, और हाँ हमें बताना मत भूलिएगा कि आप को कैसा लगा?