Wednesday, 3 January 2024

Recipe: Crispy Garlic Cheese Bun

नया साल शुरू हो चुका है तो कुछ नयी, easily prepare होने वाली interesting and amazing dish होनी चाहिए। 

जो झटपट बन भी जाए और खाकर मज़ा भी आ जाए।

तो चलिए आज ऐसी ही recipe share कर देते हैं।

Crispy Garlic Cheese Bun




Ingredients : 

  • Bun - 4 (medium)
  • Butter - 2 tbsp.
  • Garlic - 5-6 cloves 
  • Cheese  -  2 to 3 slices
  • Onion - 1 (medium)
  • Capsicum - 1 (medium)
  • Tomato - 1 (medium) 


Method :

  1. सारी veggies के small blocks काट लीजिए। 
  2. Bun को बीच में से काट लीजिए।
  3. Butter में finely chopped garlic डालकर mix कर लें। 
  4. अब butter को 30 second के लिए microwave कर लीजिए, जिससे butter melt हो जाए।
  5. अब bun में कटी हुई जगह पर garlic butter apply कर लीजिए और उसे crispy होने तक pan में सेक लीजिए। 
  6. अब crispy side पर onion, capsicum, tomato और cheese slice लगाकर 1 minute के लिए microwave कर लेंगे। 
  7. अब इस पर sauce, herbs, or green coriander leaves से garnish कर दीजिए। 

Your Crispy Garlic Cheese Bun is ready to serve.

चलिए कुछ tips and tricks भी बता देते हैं।


Tips and Tricks :

  • Sweet bun बिल्कुल मत लीजिएगा, वरना taste बढ़िया नहीं आएगा।
  • आप इसके लिए पाव bun या सादा bun लीजिए।
  • अगर आप onion garlic नहीं खाते हैं तो उसको ginger से replace कर सकते हैं। या अपने taste के according, without ginger भी avoid कर सकते हैं।
  • Butter apply white portion पर ही कीजिए, वो plain surface वाला रहता है तो उसे crispy करना ज्यादा easy रहता है। 
  • एक बार crispy अच्छे से हो जाए तभी topping लगाकर microwave कीजिए, इससे taste and texture दोनों अच्छे से आते हैं।
  • Cheese slices melt होने तक ही microwave करें।
  • Veggies block, छोटे-छोटे ही काटें, इससे serving के समय यह crunchy भी रहेंगे और कच्चे भी नहीं रहेंगे।
  • Sauce की topping, आप अपने taste के according करें। 
  • अगर आप को spicy flavour पसंद है तो आप chilli flakes भी डाल सकते हैं। उससे इसका taste और enhance हो जाता है।
  • अगर आप के पास microwave oven नहीं है तो आप pan में ही bun के ऊपर सारी topping रखकर 1 minute या cheese melt होने तक सेक लें।
  • पर pan में करने से crispy and soft का उतना अच्छा combination नहीं आ पाता है तो अगर आप के पास microwave oven हैं तो उसे ही use कीजिए।
  • ऊपर से soft और surface पर crispy, इससे soft and crispy का बहुत अच्छा combination आता है, जो कि सबको बहुत पसंद आता है।

तो इसे बनाएं और breakfast or supper में इसका लुत्फ उठाएं। आप इसे अपनी kitty party में भी serve कर सकते हैं।

Monday, 1 January 2024

Poem: कुछ पल निकाल लें

कुछ पल निकाल लें 




इस दौड़ती-भागती ज़िंदगी से,

चलो कुछ पल निकाल लें,

आ फिर से ज़िन्दगी को,

पहले सा संवार लें।

पापा के प्यार को बटोर ले,

कसकर अपनी बाहों में,

मांँ के असीम लाड़ को

बंद कर लें निगाहों में

उस अल्हड़ सी जवानी को

आ फिर से जी लें

चलो लौट चलें फिर से

उस हसीन सी ज़िन्दगी में

दोस्तों के संग मिलकर

लगा लें कहकहे

बिन बात के साथ उनके

बस झूमते ही रहें

साल का क्या है

वो तो बदलेगा हर बरस 

बदलते साल को अपनी

बेफिक्री से रोक लें

कह दें साल से

नहीं फर्क पड़ता हमें

तेरे आने-जाने से 

हमने सीख लिया खुश रहना 

बदलते ज़माने में 

मज़ा तो जिंदगी का 

अपनों के साथ है

भागदौड़ से कुछ भी

आता ना हाथ है 

इस दौड़ती-भागती ज़िंदगी से

चलो कुछ पल निकाल लें

आ फिर से ज़िन्दगी को

पहले सा संवार लें 


आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं 💐

नव वर्ष हम सब के लिए मंगलमय हो, सब प्रेम के अटूट बंधन में बंधे रहें, एक दूसरे के साथ खुशहाल जीवन जीते रहें। 

Sunday, 31 December 2023

Article: Online की दुनिया

साल 2023 भी जा रहा है और आ रहा है नया साल 2024...

2023 ने हमें बहुत कुछ दिया, कुछ नया और कुछ पुराना...

जी हां, एक ऐसा पुराना, जिस में हम अटक कर रह गए हैं, या यूं कहें कि भटक कर रह गए हैं। 

Online की दुनिया 


जी बिल्कुल, सही समझे। आप online के जंजाल में अटक गए हैं या कहें कि हमारी दुनिया ही online हो गई है।

2019 जाते-जाते online की नई दुनिया से अवगत करा गया था, कोरोनावायरस की चपेट के कारण...

तब उसकी आवश्यकताएं भी थीं, पर अब तक भी इतना ज़्यादा क्यों online?

कोरोना वायरस तो चला गया, पर हम online के गुलाम बन गए, वैसे ही जैसे अंग्रेज तो चले गए, पर अंग्रेजी को पकड़ कर हम आज भी उनके गुलाम ही बने हुए हैं।

आज तो सब्जी चाहिए, online मंगा लो, वो छांटना, मोलभाव करना सब खत्म। सब्जी लेने जाने से सिर्फ सब्जी ही घर नहीं आती है, बल्कि उसके संग एक ताजगी भी आती है ज़िन्दगी में, और सुकून भी कि हम अपनी मनपसंद की सब्जियां लेकर आए। 

कपड़े चाहिए, online है ना varieties के कपड़े लेने के लिए, फिर दुकान-दुकान घूम कर, हाथों से छूकर, निगाहों से टटोल कर, थककर अपनी पसंद के कपड़े पाने की खुशी कोसों दूर हो गई। आप कितना ही online से कपड़े खरीद लें, पर वो बात नहीं आती है जो दुकान पर जाकर लेने से आती है।

कुछ भी खाने के लिए मन को टटोलने की कवायद ख़त्म, लाइन लगी है, online में खाने-पीने की चीजों की। हर प्रांत के हर देश के...घर बैठे, सब सामान हाजिर... पर गोलगप्पे के ठेले पर खड़े होकर खाना, ना जाने कब unhygienic हो गया...खाने की गर्माहट ही उसका स्वाद है, उसकी खासियत है, वो कहीं गुम हो गई। 

Dry items मंगाना और बात है, लेकिन prepared food, उसमें मंगाने से कभी वो बात नहीं आती है।

Railway की टिकट के लिए, लगने वाली line तो बहुत तेजी से कब online में तब्दील हो गई, पता ही नहीं चला। हाँ पहले सा bookings window पर खड़े होकर घंटों के इंतजार में आस-पास के लोगों से पहचान हो जाने की बात ना जाने कहां लुप्त हो गई। पहले कितने लोग यहां आते थे और ऐसे ही कुछ रिश्ते बन जाते थे।

कुछ भी books-copy चाहिए, दुकानदार से निकलवाने के लिए लम्बी लाइन की ज़रूरत नहीं है, बस एक online purchase और books and copies का ढेर, आपके घर की table पर। लेकिन ऐसे आप सिर्फ उन्हीं books से जुड़ते हैं, जो आप मंगाते हैं, जबकि दुकान पर आकर चार books देखकर सही चुनाव करते हैं।

शादी, ब्याह के लिए भी कुछ घूमना भटकना नहीं है, बस online marriage app पर जाएं, खूब लम्बी लाइन मिल जाएगी, लड़के-लड़कियों... साथ ही wedding planner की भी। पर ऐसी शादियों में जोश, उत्साह, उमंग कहीं पीछे छूट जाता है।

ना जाने कितने ही office अब online चल रहे हैं, और कितनी सारी meeting and VC, सबके लिए वही online... 

छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों तक सब की online classes मतलब अब ज्ञानार्जन के लिए घर से बाहर निकलने की ज़रूरत ही नहीं, सब online है ना। जब बाहर ही नहीं निकलेंगे तो सर्वांगीण विकास कैसे संभव होगा, कभी सोचा है आपने? 

खेल भी सारे online चल रहे हैं, नतीजन आंखें खराब, चिड़चिड़ापन, depression, साथ ही physical health एकदम zero। सोचिए इतना ज़्यादा online करा के हम लोग, बच्चों के भविष्य को कहां ले जा रहे हैं?

Online, online... सब online...

इस online से गांव-शहर, देश-विदेश सबकी दूरियां घट गई है पर इंसानों की आपस की दूरी बहुत बढ़ गई। 

पूरी दुनिया कंक्रीट और online हो गई, जिससे रिश्तों में मिठास ना जाने कहां लुप्त हो गई है? पर आखिर यह कब तक चलेगा?

क्या हम लोग, फिर से offline होना नहीं बढ़ाएंगे। क्या इस नए साल में फिर से पहले सा, सब से जुड़ जाएंगे? क्या रिश्ता और प्यार का सुखद नववर्ष मनाएंगे?

सोचिएगा ज़रूर...

नववर्ष सबके लिए मंगलमय हो, शुभ हो, सुखद हो।