Wednesday, 9 January 2019

Story Of Life ; ना तुम चाहो ना हम (भाग- २ )

निम्मी और राघवन different culture के हैं. दोनों love marriage करते हैं  जिसे दोनों के ही माँ-पापा पसंद नहीं करते हैं, और उनका रिश्ता divorce के कगार पर पहुँच जाता है, पर वहाँ जो जज था, वो उनका दोस्त था. 
अब आगे....... 

ना तुम चाहो ना हम (भाग- २ )

Divorce का case अदालत तक पहुँच गया। वहाँ जो जज था, वो निम्मी और राघवन के college का friend था। उसे पता था, दोनों एक दूसरे को कितना प्यार करते थे।
उसने दोनों को अलग अलग examine किया और पाया दोनों में से कोई भी divorce नहीं चाहता था। फिर दोनों की family को भी अलग-अलग बुलाया, और वो समझ गया कि दोनों ही परिवार नहीं चाहते थे, कि निम्मी और राघवन एक हों।
उसने अब निम्मी और राघवन दोनों को एक साथ बुलाया, और कहा, मैं जो कहूँ ध्यान से सुनना, और उसे follow करने की कोशिश भी करना। 
देखो निम्मी और राघवन, तुम दोनों के parents इस शादी के खिलाफ थे। इसके ही कारण तुम लोगों की शादी divorce तक पहुँच गयी है। और ज्यादातर love-marriage इसीलिए successful कम होती हैं। जबकि arrange marriage ज्यादा टिकती है, क्योंकि उसमें parents का उद्देश्य शादी को जोड़े रखना होता।
तो हमें क्या करना चाहिए? पहले तो एक दूसरे को समझने की कोशिश को और बढ़ा देना होगा। दूसरा love marriage लोग कर तो लेते हैं, पर ये भूल जाते हैं, जिस तरह से arrange marriage में माँ-पापा का कर्तव्य होता है, कि उन्होनें जिन्हें मिलवाया है, उन्हें सदा के लिए एक करवा दें।
वैसे ही love marriage करने वालों का ये कर्तव्य होता है, कि वे अपने परिवार से अपने जीवनसाथी को इस कदर जोड़ दें, कि उन्हें सिर्फ यही याद रहे कि हमारे बच्चे की choice सबसे अच्छी है।
इसके लिए क्या करना चाहिए? निम्मी और राघवन ने जज की बात बड़े ध्यान से सुनते हुए पूछा।
राघवन तुम्हें पता होगा, तुम्हारी अम्मा को सबसे ज्यादा क्या पसंद है, वो तुम निम्मी को बताओ, और निम्मी तुम उससे भागने की नहीं, उसे अपनाने की कोशिश करो। और यही काम निम्मी तुम्हें भी करना होगा, तुम भी अपने पापा की पसंद राघवन को बताओ, जो राघवन करे।
और इसके साथ ही तुम्हें निम्मी की जो बात सबसे ज्यादा पसंद है, वो अपनी अम्मा को बताओ, और इन दोनों के बीच सेतु का काम करो। और यही निम्मी तुम्हें राघवन और अपने पापा के बीच करना है।
हमेशा सही का साथ दो, मतलब जब तुम्हारा जीवनसाथी सही हो, उसका साथ दो और जब parents सही हों, उनका साथ दो। पक्षपात मत करो। जब सब को पता होगा, तुम सही का साथ देते हो, तब रिश्ते अपने आप सुलझ जाएंगे। पर कोशिश तुम दोनों को ही हमेशा जोड़ने की करनी पड़ेगी, क्योंकि इस रिश्ते को जोड़ने की इच्छा तुम लोगों की ही थी।
और हाँ, जो सबसे जरूरी है, अपने बीच के मनमुटाव को जितने कम लोगों को बताओगे, मनमुटाव उतनी जल्दी खत्म हो जाएगा।
अगर ऐसा कर पाये, तो जो तुम दोनों चाह रहे हो, वही होगा। वरना ज्यादातर divorce के case में यही होता है। अलग होना ना तुम चाहो ना हम, पर फिर भी अलग हो जाते हैं।
निम्मी और राघवन ने जज की कही बातों को पूरी तरह अपनाया, इसमें उन्हें थोड़ी मेहनत भी करनी पड़ी। पर मेहनत रंग लायी। दोनों ही परिवार एक दूसरे को समझने लगे। निम्मी राघवन दोनों को अपने ससुराल में प्यार और सम्मान मिलने लगा। फिर कभी ऐसी situation नहीं आई, जब उन्हें कहना पड़ा हो, ना तुम चाहो ना हम 

Tuesday, 8 January 2019

Story Of Life : ना तुम चाहो ना हम

ना तुम चाहो ना हम

निम्मी अपने पापा जी और बेबे की बड़ी ही लाडली बेटी थी। वो लोग उसके लिए जितने नरम दिल थे, दूसरों के लिए उतने ही सख्त थे। उन्हें हमेशा यही लगता कि बस वो ही सही हैं। यही कारण था कि उन्हें निम्मी का भी किसी से ज्यादा घुलना मिलना पसन्द नहीं था।
नन्ही निम्मी अब बड़ी हो चली थी। college में उसे और राघवन को एक दूसरे से प्यार हो गया।
राघवन की  अम्मा, को south Indian लोगों से अच्छा कोई नहीं लगता था। उन्हें लगता था, कि south Indians से ज्यादा ritual मानने वाले, intelligent, और honest कोई भी नहीं होते हैं ।
निम्मी और राघवन, दोनों जानते थे कि उनके माँ-पापा बहुत कट्टर हैं, और उन्हें उन लोगों का रिश्ता पसन्द नहीं आएगा। पर दिल का क्या करें? जो एक दूसरे के लिए ही धड़कने लगा था। दोनों ने ही ये सोचा, कि उनके माँ- पापा उन्हें कितना प्यार करते हैं। तो शायद उनके प्यार को भी समझ लें।
दोनों ने घर में बात की। पर हुआ वही जो होना था, दोनों के घर वाले भड़क गए। पर निम्मी और राघवन भी अपनी जिद्द पर अड़े रहे, कि अगर माँ-पापा नहीं माने, तो वो अपनी जान दे देंगे।
आखिर निम्मी और राघवन के जुनून के आगे, माँ पापा को झुकना ही पड़ा। दोनों का विवाह सम्पन्न हो गया।
शादी तो हो गयी, पर रीति-रिवाज़ भिन्न थे। दोनों के माँ-पापा की सहमति से शादी ना होने का खामियज़ा निम्मी और राघवन के रिश्ते पर शीघ्र ही दिखने लगा।
निम्मी, जब कुछ ज़रा सा भी गलत करती, राघवन की माँ शुरू हो जातीं, अइयो मेरे को तो समझ ही नहीं आता, राघवन तुमको इस पंजाबन में क्या दिखा? ना इसमें culture है, और ना ही ये intelligent। एक एक बात कितनी कितनी बार बताती मैं, पर इसको नहीं समझना, मतलब नहीं ही समझना। अइयो, मुरगन मैंने आपका क्या बिगाड़ा था, जो राघवन का बुद्धि भ्रष्ट हो गयी।
उधर जब भी राघवन ससुराल जाता, निम्मी के पापा निम्मी को हमेशा यही कहते, बेटा निम्मी मुझे 1 ही दामाद मिला, उसमें भी कोई class ही नहीं है। ना तो ये बोटी-शोटी खांदा है, ना इसने कभी दारू चखी है। दोस्तों नाल, मिलवाऊ भी तो कैसे?
और जब कभी किसी बात पे पति-पत्नी एकमत ना हों, और ये बात उनके माँ पापा को पता चल जाए तब तो बस, वो लोग इन्हें कभी एकमत होने भी नहीं देते थे।
इन सब का परिणाम ये हो रहा था, कि जिस प्यार की खातिर दोनों एक हुए थे, वो कहीं अंतिम साँसे लेने लगा था। अब तो निम्मी और राघवन आए दिन लड़ने लगे थे। जब भी झगड़ा कर के निम्मी मायके जाती, झगड़ा खत्म होने में हफ्तों लग जाते थे। ऐसे ही बढ़ते- बढ़ते रिश्ता divorce की कगार पर आ गया।
Divorce का case अदालत तक पहुँच गया। वहाँ जो जज था, वो निम्मी और राघवन के college का friend था। उसे पता था, दोनों एक दूसरे को कितना प्यार करते थे। उसने दोनों को अलग अलग examine किया और पाया दोनों में से कोई भी divorce नहीं चाहता था। फिर दोनों की family को भी अलग-अलग बुलाया, और वो समझ गया कि दोनों ही परिवार नहीं चाहते थे, कि निम्मी और राघवन एक हों।
उसने अब निम्मी और राघवन दोनों को एक साथ बुलाया, और कहा, मैं जो कहूँ ध्यान से सुनना, और उसे follow करने की कोशिश भी करना.......
आखिर जज ने ऐसा क्या कहा, जिससे निम्मी और राघवन के रिश्ते में सुधार आ गया, जानने के लिए पढ़ते हैं.......... 
ना तुम चाहो ना हम (भाग-२ ) में 

Monday, 7 January 2019

Recipe : Methi ke paranthe


Methi ke paranthe

Winter is incomplete, without methi ke paranthe. Many of you would be knowing the recipe. But, this one is a little bit different. Its healthy as well as juicy too. It gives you a wonderful taste.



Ingredients:
Wheat flour: 250 gm.
Fenugreek leaves (methi): 100 gm.
Onion: 2 medium
Cumin: 1tsp
Salt: 1tsp
Dill leaves (soya saag): 25 gm
Coriander leaves: 25 gm
Method:
  • Chop finely all leafy vegetables and onion.
  • Add all the ingredients to flour, and make dough.
  • Divide the dough into 20-25 balls.
  • Roll the balls into very thin chapattis.
  • Now prepare a crispy parantha, in ghee/olive oil/refined oil.
It can be served with aloo tamatar subji, or even tea. But, in case of serving it with tea, remember to add salt in the dough, as per your taste. You can take it for a journey, too. It gives a nice taste with pickle, as well.