उम्मीद
हर रोज़ उम्मीदों को,
जुड़ते टूटते देखा है।
हम जो थे अब तक
आशाओं से भरे हुए,
उन आशाओं को
क्षण-क्षण
बिखरते देखा है।
जीने की जो इच्छा है,
उसको तिल-तिल
छूटते देखा है।
हमने बहुत पास से
खुद को बदलते देखा है।
ज़िंदगी गुजार दी
जिन रिश्तों को संवारने में,
उन्हीं रिश्तों को हर पल
बदलते हुए देखा है।।

जो लोग हृदय के अच्छे होते हैं...उनके साथ सदैव ईश्वर होता है...देखो कठिन समय पर ईश्वर तुम्हें कितने स्नेह से थामे हुए है...वो है तो तुम्हें किसी की जरूरत नहीं....तुम जल्दी ठीक हो जाओगी दोस्त 😘😘मंगलकामनाएं 🌹🌹
ReplyDeleteईश्वर का सहारा तो सर्वोपरि है, बस उनकी कृपा पूर्ण रूप से बन जाए 🙏🏻
Delete