Monday, 26 August 2019

Story Of Life: मैं भी बहू थीं


मैं भी बहू थीं


लक्ष्मी पुराने ख्यालों वाली थी, जिसका मानना था, घर में गृहणी को सभी काम अपने आप करने चाहिए, घर के कामों के लिए नौकर रखना, आलस और बर्बादी दर्शाता है।

इसलिए उसने घर के कामों के लिए कोई भी नौकर नहीं रखे थे।

उसका एकलौता बेटा रचित शादी योग्य हो चला था। कई रिश्ते आ रहे थे, पर ज्यादातर नौकरीपेशा थीं।

लक्ष्मी सबको इंकार करती जा रही थी, आखिर उसे बिना job वाली पढ़ी- लिखी कामना मिल ही गयी।

बड़ी धूमधाम से विवाह सम्पन्न हो गया।

कामना के गृह-प्रवेश के साथ ही लक्ष्मी ने सभी कामों को हाथ लगाना बंद कर दिया। और सब कामना के कंधों पर डाल कर अब वह दिन भर आराम करती, और जब देखो तब कुछ ना कुछ कामों के फरमान यह कह कर जारी कर देती, कि मैं भी बहू थी, तो कितना काम करती थी, आजकल की जैसी ना थी।

कामना के मायके में बर्तन, झाड़ू- पोछा वाली लगी हुई थी। फिर पढ़ने में भी बहुत प्रखर थी, तो घर के कामों को कम ही हाथ लगाती थी। 

ससुराल में आ कर एकदम से पड़े इतने काम और सास के ताने उसे जीने नहीं दे रहे थे। पर उस पर पहाड़ तो तब टूट गया, जब रचित की बीमार के कारण नौकरी चली गयी।

रचित बहुत दुखी था, कामना ने रचित से कहा, private company थी, तो वो आपके ठीक होने का wait तो नहीं करती, पर आप परेशान क्यों हो रहे हैं? आप इतने होनहार हैं, ठीक हो जाइए, दूसरी मिल जाएगी। और अगर आप कहे, तो मैं भी job ढूँढने का प्रयास करूँ।

तुमको, माँ करने नहीं देगी।

आप मनाइए ना, माँ जी को। अगर जरूरत पड़ने पर काम ही ना आ सके, तो इतने पढे-लिखे होने का क्या लाभ?

आगे जानने के लिए पढ़ें मैं भी बहू थी (भाग-2) 


Saturday, 24 August 2019

Poem : ओ कान्हा मेरे, तुम तो हो गिरिधारी

नन्हे कान्हा के पावन जन्मदिवस की सबको हार्दिक शुभकामनाएँ 

ओ कान्हा मेरे, तुम तो हो गिरिधारी



ओ कान्हा मेरे,
तुम तो हो, गिरिधारी। 
 पर मुझको लगती,
 तेरी, बाल-लीला ही प्यारी
 
ओ कान्हा मेरे,
   तुम तो हो, गिरिधारी 

 कालिया मर्दन किया तुमने,
  पूतना भी मारी। 
     पर मुझको लगती,   
  तेरी, बाल लीला ही प्यारी
 
ओ कान्हा मेरे,
  तुम तो हो, गिरिधारी। 

कंस वध, करके तुमने,
पाप से, दुनिया तारी। 
  पर मुझको लगती,  
तेरी, बाल लीला ही प्यारी
ओ कान्हा मेरे,
   तुम तो हो, गिरिधारी। 

गोवर्धन कनिष्ठा में उठाकर,
की पूरे गोकुल, की रखवारी। 
  पर मुझको लगती,  
तेरी बाल लीला ही प्यारी
 
ओ कान्हा मेरे,
तुम तो हो गिरिधारी। 

जब फोड़कर, मटकी तुमने,
माखन खा ली सारी। 
तब मुझको लगती,
  यही, बाल-लीला ही प्यारी। 
 
  ओ कान्हा मेरे,
   तुम तो हो गिरिधारी

बांसुरी की, मधुर तान पर,
गोपियाँ हो गईं बांवरी सारी। 
तब मुझको लगती,
  यही बाल-लीला ही प्यारी। 
 
ओ कान्हा मेरे,
  तुम तो हो गिरिधारी। 

कुछ ना चाहूँ, तुमसे प्रभुवर,
तेरे चरणों में, दुनिया सारी। 
बस मुझको दे दो,
 इन चरणों की रखवारी। 
 ओ कान्हा मेरे,
 तुम तो हो गिरिधारी। 

बोलो बांके बिहारी की जय 

Related Post(s):

Friday, 23 August 2019

Fast recipes{व्रत} links

Fast recipes{व्रत} link

Hello friends, दिल जीतें बड़ों से बच्चों तक! 

जन्माष्टमी का पावन पर्व आ गया है। कान्हा, गोपाला, माखन-चोर और भी ना जाने कितने नामों से पुकारे जाने वाले भगवान श्री कृष्ण का जन्म सभी घरों में हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है। बहुत से घरों में तो बड़े-बुजुर्गों से लेकर छोटे-छोटे बच्चे भी व्रत रखते हैं। हर बार व्रत में एक-सा खाते-खाते bore हो गए हैं, तो इन recipes को try करें, कुछ low calorie वाली भी हैं।

Links नीचे दिये हैं। आप इन्हें try अवश्य करें, सब एक से बढ़कर एक tasty हैं।


जब भी सिंघाड़े के आटे या कुट्टू के आटे की कतली आप लोगों के सामने रखती हैं, सब गायब हो जाते हैं। पर अगर हमारी फलाहारी डोडा बर्फी बनाएंगी, तो आपसे ना सब लोग बार बार मांगेगे, बल्कि आपसे recipe भी पूछेंगे। 
जो calorie-conscious होते हैं, वो पकौड़ी, पूड़ी जैसी fried recipes से भागते हैं, तो वो कुट्टू का डोसा जरूर से try करें, low calories पर taste full on. 
Recipe: Kuttu ka dosa ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2018/10/recipe-kuttu-ka-dosa.html )
हर दिल अजीज पनीर की खीर, खाकर हर कोई बार बार मांगेगा, और साथ ही साथ पूछेंगे, कहाँ से मंगाई, तब आप गर्व से बताइयेगा, कि ये आपके हाथों का कमाल है 
Recipe: Paneer ki Kheer ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2018/10/recipe-paneer-ki-kheer.html )
बड़े बुजुर्ग का ख्याल आते ही पपीते के हलवे का ध्यान आ गया। बहुत ही healthy and lite. तो इसे बनायें और बड़े बजुर्गों की आशीष पाएं
Recipe: Papite ka halwahttps://shadesoflife18.blogspot.com/2018/10/recipe_26.html )
कृष्णा जी का व्रत तो, हमारे नन्हे कान्हा भी रखते हैं, तो उनको कैसे भूल सकते हैं
तो उनके लिए बनायें crispy, tasty साबूदाना वड़ा। और फिर देखिए सब जगह गाते फिरेंगे आपके लाड़ले, मेरी mumma सबसे best. 
Recipe: Sabudana Vadahttps://shadesoflife18.blogspot.com/2018/10/recipe.html )

जो ये post पहले ही पढ़ चुके हैं, उनका brush up हो जायेगा, और जिन्होंने miss कर दिया था, या नए जुड़े हैं, उन सब के लिए