This is the first time Advay has expressed a story in the form of a poem (written a ballad). Please motivate him if you do like it.
Happy Janmashtami 🎉
The Story of Giridhar
This is the first time Advay has expressed a story in the form of a poem (written a ballad). Please motivate him if you do like it.
Happy Janmashtami 🎉
The Story of Giridhar
79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर शहीदों को श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए आज की यह कविता प्रस्तुत करते हैं…
कहानी स्वतंत्रता की
मंगल पांडे, तात्या टोपे,
या फिर झांसी की रानी।
स्वतंत्रता दिलाई किस-किस ने,
है यह बड़ी लंबी कहानी।।
शहीद यहाँ हुए अनेकों,
कुछ जाने, कुछ अनजाने भी।
हंसते-हंसते खून बहा दिए,
आजादी के परवानों ने ही।।
वीर सावरकर, और भगत सिंह,
हो या चंद्रशेखर आजाद।
नाम अनेकों जुड़े हुए हैं,
जिन्होंने देश को किया आबाद।।
गांधीजी हो, सरदार पटेल,
या हो सुभाष चन्द्र बोस।
अंग्रेजों की कुटिल चाल को,
सदा के लिए किया ख़ामोश।।
हर भारतीय ने किया विरोध,
गूंज उठा हर एक इलाका।
पराजित फिरंगी देख हैरान थे,
लहराता हुआ विजय पताका।।
सन् सत्तावन से भड़की चिंगारी,
सन् सैंतालीस में शांत हुई।
फिरंगियों की सेना हारी,
बेचैन और क्लान्त हुई।।
शत्-शत् नमन उन सभी को,
जो थे अमर वीर बलिदानी।
सदियों तक याद की जाएगी,
स्वतंत्रता की अमिट कहानी।।
🇮🇳🙏🏻 भारत माता की जय 🙏🏻🇮🇳
रिमझिम बारिश को देख मन स्वतः ही काव्य-रस में भीगकर नन्हीं बूंदों संग अठखेलियां करता हुआ यह कविता गढ़ता चला गया। आइए इसका आनन्द लें और बारिश के मनभावन मौसम का लुत्फ उठाएं…
बारिश की नन्हीं बूंदें
बारिश की नन्हीं बूंदें,
इठलाती-बलखाती सी।
नभ से उतरकर जो,
धरा की अंक में समाती हैं।
सौंधी खुशबू से हर एक के
तन-मन को महकाती हैं।।
तरुणी को आया नवयौवन,
भाता उनका चंचल चितवन।
क्षणिक मनोहर-सी वो आभा,
नैनों को तृप्ति दिलाती है।
विटप नहाए, पपीहा गाए,
प्रकृति में हरियाली छाए।।
देखकर ऐसी छवि निराली,
जन-जन को हर्षाती है।
बारिश की नन्हीं बूंदें,
इठलाती-बलखाती सी।
नभ से उतरकर जो,
धरा की अंक में समाती हैं।।