Saturday, 24 August 2019

Poem : ओ कान्हा मेरे, तुम तो हो गिरिधारी

नन्हे कान्हा के पावन जन्मदिवस की सबको हार्दिक शुभकामनाएँ 

ओ कान्हा मेरे, तुम तो हो गिरिधारी



ओ कान्हा मेरे,
तुम तो हो, गिरिधारी। 
 पर मुझको लगती,
 तेरी, बाल-लीला ही प्यारी
 
ओ कान्हा मेरे,
   तुम तो हो, गिरिधारी 

 कालिया मर्दन किया तुमने,
  पूतना भी मारी। 
     पर मुझको लगती,   
  तेरी, बाल लीला ही प्यारी
 
ओ कान्हा मेरे,
  तुम तो हो, गिरिधारी। 

कंस वध, करके तुमने,
पाप से, दुनिया तारी। 
  पर मुझको लगती,  
तेरी, बाल लीला ही प्यारी
ओ कान्हा मेरे,
   तुम तो हो, गिरिधारी। 

गोवर्धन कनिष्ठा में उठाकर,
की पूरे गोकुल, की रखवारी। 
  पर मुझको लगती,  
तेरी बाल लीला ही प्यारी
 
ओ कान्हा मेरे,
तुम तो हो गिरिधारी। 

जब फोड़कर, मटकी तुमने,
माखन खा ली सारी। 
तब मुझको लगती,
  यही, बाल-लीला ही प्यारी। 
 
  ओ कान्हा मेरे,
   तुम तो हो गिरिधारी

बांसुरी की, मधुर तान पर,
गोपियाँ हो गईं बांवरी सारी। 
तब मुझको लगती,
  यही बाल-लीला ही प्यारी। 
 
ओ कान्हा मेरे,
  तुम तो हो गिरिधारी। 

कुछ ना चाहूँ, तुमसे प्रभुवर,
तेरे चरणों में, दुनिया सारी। 
बस मुझको दे दो,
 इन चरणों की रखवारी। 
 ओ कान्हा मेरे,
 तुम तो हो गिरिधारी। 

बोलो बांके बिहारी की जय 

Related Post(s):

Friday, 23 August 2019

Fast recipes{व्रत} links

Fast recipes{व्रत} link

Hello friends, दिल जीतें बड़ों से बच्चों तक! 

जन्माष्टमी का पावन पर्व आ गया है। कान्हा, गोपाला, माखन-चोर और भी ना जाने कितने नामों से पुकारे जाने वाले भगवान श्री कृष्ण का जन्म सभी घरों में हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है। बहुत से घरों में तो बड़े-बुजुर्गों से लेकर छोटे-छोटे बच्चे भी व्रत रखते हैं। हर बार व्रत में एक-सा खाते-खाते bore हो गए हैं, तो इन recipes को try करें, कुछ low calorie वाली भी हैं।

Links नीचे दिये हैं। आप इन्हें try अवश्य करें, सब एक से बढ़कर एक tasty हैं।


जब भी सिंघाड़े के आटे या कुट्टू के आटे की कतली आप लोगों के सामने रखती हैं, सब गायब हो जाते हैं। पर अगर हमारी फलाहारी डोडा बर्फी बनाएंगी, तो आपसे ना सब लोग बार बार मांगेगे, बल्कि आपसे recipe भी पूछेंगे। 
जो calorie-conscious होते हैं, वो पकौड़ी, पूड़ी जैसी fried recipes से भागते हैं, तो वो कुट्टू का डोसा जरूर से try करें, low calories पर taste full on. 
Recipe: Kuttu ka dosa ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2018/10/recipe-kuttu-ka-dosa.html )
हर दिल अजीज पनीर की खीर, खाकर हर कोई बार बार मांगेगा, और साथ ही साथ पूछेंगे, कहाँ से मंगाई, तब आप गर्व से बताइयेगा, कि ये आपके हाथों का कमाल है 
Recipe: Paneer ki Kheer ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2018/10/recipe-paneer-ki-kheer.html )
बड़े बुजुर्ग का ख्याल आते ही पपीते के हलवे का ध्यान आ गया। बहुत ही healthy and lite. तो इसे बनायें और बड़े बजुर्गों की आशीष पाएं
Recipe: Papite ka halwahttps://shadesoflife18.blogspot.com/2018/10/recipe_26.html )
कृष्णा जी का व्रत तो, हमारे नन्हे कान्हा भी रखते हैं, तो उनको कैसे भूल सकते हैं
तो उनके लिए बनायें crispy, tasty साबूदाना वड़ा। और फिर देखिए सब जगह गाते फिरेंगे आपके लाड़ले, मेरी mumma सबसे best. 
Recipe: Sabudana Vadahttps://shadesoflife18.blogspot.com/2018/10/recipe.html )

जो ये post पहले ही पढ़ चुके हैं, उनका brush up हो जायेगा, और जिन्होंने miss कर दिया था, या नए जुड़े हैं, उन सब के लिए

Thursday, 22 August 2019

Kids Story : Advay the Hero: Matches (part-2)


Advay the Hero: Matches(part-2)



आखिर वो दिन भी आ गया, सारे parents ने decide किया कि 
बच्चों के उत्साह के लिए कुछ snacks प्लान कर लें। कोई popcorn, कोई cold drink, कोई chips, cake, biscuit ले आया।


Match शुरू हो गया, दूसरे apartment ने toss जीता और batting चुनी।


Match वैसे ही start हुआ, जैसा सब को लग रहा था। दूसरे apartment के fours and sixes लगने लगे, 2 over में 25 रन बन गए। अब बस 3 over और थे। advay की team sad होने लगी।


Advay ने mumma पापा की तरफ देखा, तो advay की mumma उसके पास गयीं, और बोली, अभी तीन over बाकी हैं, और तुम लोगों की batting भी। 

ऐसे ही sad होगे, तो सचिन, धोनी जैसा कैसे खेलोगे। advay में दुगना जोश भर गया, उसने अपनी टीम में भी जोश भर दिया। धीरे- धीरे दूसरी टीम के player out होने लगे, और उनका run rate भी down होने लगा, इससे advay की team खुश होने लगी। 5 ओवर में 40 run बन गए।

अब advay की team की बारी थी, दूसरे apartment की टीम को पूरा यकीन था, advay की team इतना रन नहीं बना पाएगी। इसलिए उन्होंने बहुत easy balling और बहुत बेकार fielding करनी शुरू कर दी। उन्हें नहीं पता था, कि advay के team के player की batting बहुत strong थी।


Advay की team ने fours and sixes लगाने start कर दिये, और match 4 over में ही जीत लिया। सबको match में बहुत ही मज़ा आया।

अब तो हर दो चार महीने में कभी cricket, कभी football, कभी किसी और के matches plan होने लगा। साथ खेलते खेलते दोनों apartment के बच्चों में अच्छी दोस्ती हो गयी। अब तो बिना match के भी सब साथ ही खेलने लगे, क्योंकि सब जान चुके थे, मज़ा match का नहीं साथ का है।


Advay सबका best friend बन गया था, क्योंकि उसके कारण ही सब एक साथ खेलने लगे थे।