Wednesday, 28 June 2023

Article : The reason behind semi-open doors of public bathrooms

Bathroom एक निजी जगह है जो पूरी तरह से covered रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि public bathrooms इतने खुले हुए क्यों होते हैं।   

Public bathrooms में जाना कई लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं होता, लेकिन emergency का क्या करें। Mall में, market में, highway पर कई बार हमें public bathrooms इस्तेमाल करने पड़ जाते हैं। अगर बात mall या office की करें तो हम देखते हैं कि public bathrooms में हमेशा ऊपर और नीचे की ओर खाली space होती है। 

अब ये सोचने वाली बात है कि आखिर ऐसा क्यों और किस कारण से हमेशा public bathrooms में इस तरह की space छोड़ी जाती है। अब public bathrooms में इस stall space के कारण कई बार शर्मिंदगी भी हो सकती है। Bathrooms जैसी निजी जगह को आखिर क्यों इस तरह से सार्वजनिक किया जाता है?

चलिए जानते हैं आज की हमारी post में...

The reason behind semi-open doors of public bathrooms


Public bathroom में दो चीजें देखी गई हैं, कि दो stalls के बीच जगह कम होती है और ऊपर-नीचे जगह बहुत ज्यादा space छोड़ी जाती है। पर इसके पीछे के logical कारण शायद आपको नहीं पता होंगे। इसके पीछे एक-दो नहीं बल्कि 5 कारण हैं।


1. Are easy to clean :

Public bathroom में कई तरह के लोग आते हैं और ऐसे में bathroom में गंदगी भी ज़्यादा होती है जिससे सफाई करने वालों को परेशानी हो सकती है। इसके लिए bathroom के नीचे की ओर जगह छोड़ी जाती है ताकि bathroom को machines द्वारा एक साथ power wash किया जा सके। इसलिए कई बार public bathroom को एक ही machine से साफ कर दिया जाता है जिससे न सिर्फ man-power कम लगती है बल्कि इससे बिजली और पानी की भी बचत होती है।


2. Helpful in cases of emergency :

Public bathroom का इस्तेमाल रोज़ाना कई लोग कर सकते हैं। ऐसे में ये track नहीं रखा जा सकता कि bathroom के अंदर कौन है। अगर bathroom के अंदर किसी को medical emergency होती है या कोई बेहोश हो जाता है तो ये पता आसानी से चल सकता है कि वो इंसान कहां फंसा हुआ है। अगर किसी को emergency में bathroom से बाहर निकलना है और दरवाज़ा किसी वजह से बंद हो गया है ऐसे bathroom से बाहर निकलना ज़्यादा आसान होता है।


3. To avoid unexpected happenings :

अगर bathroom के stalls में जगह होगी तो लोग भी किसी गलत हरकत को करने से बचेंगे। Public places पर कोई गलत घटना न हो सके इसलिए भी दरवाज़ों को ऐसा रखा जाता है। Public places पर शराब पीना भी गैर-कानूनी होता है और ऐसे में खुले दरवाजे वाले bathroom काफी मददगार साबित हो सकते हैं।


4. For better air-circulation :

Public bathroom में एक-एक करके कई लोग आते हैं और क्योंकि इसे हर use के बाद साफ करना संभव नहीं है, इसलिए ऐसे दरवाजे design किए जाते हैं जो bathroom से बदबू को हटा सकें। ऐसे में ऊपर और नीचे, दोनों ओर से air-circulation हो सकता है।


5. Are affordable to make :

इस तरह के दरवाज़े सबसे ज़्यादा affordable होते हैं। आपको floor से ceiling तक raw material के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। लगभग दो से तीन full bathrooms से ऐसे 5-6 bathroom सस्ते होते हैं।

Tuesday, 27 June 2023

Article : वाह री दुनिया!

 वाह री दुनिया!

आज ऐसे ही Facebook देख रहे थे। देखते देखते, एक site पर price लिखे दिखे, कंडे के, पत्तल के, दोने के, ऐसे ही बहुत सारे भारतीय देशी चीजों के, और वो भी बहुत अधिक...  तो मन से बस यूं ही निकल गया, वाह री दुनिया! 

यह सब भारतीय देशी चीजें, जो सचमुच बेमिसाल हैं, पर हमने इनकी कद्र नहीं की। 

हमने समझा ही नहीं, कि ईश्वर ने उन्हें ही सबसे बड़ी नियामत से नवाजा है, जिन्होंने भारत में जन्म लिया है।

यहां सदियों से उपयुक्त होने वाली सभी चीजें अतुलनीय हैं, सर्वश्रेष्ठ हैं। फिर वो वस्तुएं हों, संस्कार हों या संस्कृति हो।

यहां से बढ़कर कुछ नहीं...

हमने तो, पत्तल दोने, गोबर के कंडे, मिट्टी के बर्तन, पीतल, तांबे, कांसे के बर्तन, चूल्हे पर बना हुआ खाना, जमीन में बैठ कर बहुत से काम करना, त्यौहार की महत्ता, आदि, सबको तिलांजलि दे दी। 

पर इन सबका महत्व विदेशों में बहुत अच्छे से समझा जा रहा है। और उन का महत्व समझ कर जब वो इसकी अहमियत पूरी दुनिया को बताते हैं, तो बाकियों के साथ हम भारतीयों को भी समझ आता है।

जिसका नतीजा यह होता है कि जिसको हमने व्यर्थ समझकर, तिरस्कार कर दिया था, अब उसी को ऊंचे दाम पर सिर-माथे पर बैठा रहे हैं....

तो इसे क्या कहेंगे? वाह री दुनिया!... है ना?

पर अगर आप को, फिर से भारतीयता पर स्नेह और सम्मान आ गया है तो, एक काम कीजिए, इस तरह के सामान, online नामी-गिरामी sites और ऊंची-ऊंची दुकानों से ना लेकर, उनसे लीजिए, जो इसके निर्माता हैं। जो आज भी इन सब चीजों को बनाकर- बेचकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

उससे बहुत से फायदे हैं, पहला तो आप का, वो यह कि, आप को सामान बहुत सस्ता मिलेगा, बहुत variety मिलेगी.... 

जिससे आप लेंगे, उससे उसको भी आर्थिक लाभ मिलेगा, उसका जीवन स्तर ऊंचा भी होगा... 

देश का पैसा, देश में रहेगा तो हमारा भारत और सुदृढ़ व विकसित होगा...

आप इस तरह की चीजों का अवश्य इस्तेमाल करें, यह बहुत ज्यादा स्वास्थ्य वर्धक हैं। पर खरीदें, अपने ही देश के लोगों से...

जिससे यह ना कहना पड़े, वाह री दुनिया! अपना तब अच्छा समझ आया, जब दूसरों ने बताया... 

अपने का मोल, तभी समझ लीजिए जब वो आपका अपना हो, दूसरे के पास चला गया तो ऐसा भी हो सकता है कि, फिर आप के समझ आने तक कभी वह आपको मिल ही ना पाए...

एक बार फिर से कहेंगे कि भारत में सदियों से उपयुक्त होने सभी चीजें अतुलनीय हैं, सर्वश्रेष्ठ हैं। फिर वो वस्तुएं हों, संस्कार हों या संस्कृति है और सदियों तक रहेंगी...

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳🙏🏻

Monday, 26 June 2023

Recipe : Peri Peri Masala

आज कल, peri peri flavour का हर तरफ बहुत नाम सुनाई दे रहा है। फिर चाहे, french fries हो, pizza हो, pasta हो, sandwich हो,‌‌ dosa हो, chowmein हो, Biryani हो, मुर्ग हो, etc. कहने का मतलब है कोई भी cuisine हो, veg हो non veg हो, सभी में लोगों को peri peri flavour ही चाहिए। दूसरे शब्दों में कहें तो peri peri flavour  का जादू, सिर चढ़कर बोल रहा है। 

पर यह peri peri flavour है क्या?

कैसा taste होता है और कहां का flavour है? 

सब बताते हैं आपको...

Peri peri एक मसाला है, इस flavour का sauce भी आता है।

Peri peri मसाला, भारतीय मसालों का मिश्रण है जो Spain, portugal, south africa से originate हुआ है। Peri peri या पिरी पिरी का अर्थ है स्वाहिली (Kiswahili) language में काली मिर्च...

इसका flavour, बहुत सारे Flavours को मिला के बनता है, जिसमें spicy, tangy, slightly sweet, etc flavour होते हैं और सारे मिलकर बहुत ही tasty flavour देते हैं।

Peri peri masala, घर पर बहुत easily prepare कर सकते हैं। हम आपको आज इसकी ही recipe, share कर रहे हैं। 

इस मसाले को आप अपनी favourite dish में add करके, peri peri flavour की dish, prepare कर सकते हैं।

 Peri Peri Masala  




Ingredients :

Kashmiri lal mirch - 2 tbsp.

Chilli flakes - 2 tsp.

Ginger powder - 1 tsp.

Garlic powder - 3 tsp.

Onion powder - 2 tsp.

Black salt - ½ tsp.

Citric acid - ½ tsp.

Dried oregano - 4 tsp.

Sugar - 2 tsp.

Black pepper -1 tsp.

Salt - ½ tsp.


Method :

  1. इन सभी मसालों को mixer grinder में डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. Peri peri masala, ready है। इसे आप air tight container में रखकर 1 month के लिए चला सकते हैं।


Note

  • Citric acid ना होने पर आप, dry mango powder - 2 tsp. ले सकते हैं। इससे taste, थोड़ा सा change होगा पर almost same ही होगा।
  • Ginger, garlic and onion का dry powder ही लेना होगा, onion, ginger garlic paste से काम नहीं चलेगा..