Thursday, 12 December 2019

Recipe : Kele ke kebab

ठंडे सुहाने मौसम में, कबाब खाने का मजा ही अलग है।
आप सोच रहे होंगे, हम आपको non veg recipe बता रहे हैं।

नहीं आप का यह सोचना गलत है कि कबाब non veg recipe ही है। आज हम आपको जिस कबाब की recipe बताने जा रहे हैं, वो purely veg है,‌ और इतना delicious and healthy है कि वो आपको non veg कबाब का taste भी भुला देगा। यह इतना yummy होता है कि बच्चे से बड़े तक सब इसकी demand  करते हैं।

इस की recipe मेरी दोस्त शाहिना ने बताई है, वो इस तरह की dishes बनाने में बहुत expert हैं

Shahina, Thank you very much. 


केले के कबाब




Ingredients :

  • Raw banana -2
  • Gram pulse - 100 gm.
  • Clove - 2
  • Black paper - 5 to 6
  • Black cardamom - 1
  • Cinnamon stick - 1/4 inches
  • Bay leaf - 1 small
  • Ginger - 1/4 inches
  • Garlic - 5 to 6 pods
  • Onion - 1 medium
  • Coriander leaves - 20 gm.
  • Salt as per taste
  • Butter - 1 tbsp
  • Ghee - 1/2 tbsp


Method :


  1. चने की दाल को अच्छे से wash करके 4 to 5 hours के लिए soak होने के लिए रख दीजिए।
  2. केले को peal कर लीजिए, फिर उसके small dice कर लीजिए।
  3. Pressure cooker  में केला, soaked चने की दाल, सारे खड़े गरम मसाले, नमक, अदरक और लहसुन डालकर पानी डाल दीजिए।
  4. पानी का level cooker में डाले ingredient से  1½ inch ऊपर होना चाहिए
  5. Pressure cooker में 3 whistles high flame पर और 5 to 6 whistles low flame पर देंगे। इस पूरी process में ½ hour लग जाते हैं।
  6. Pressure down होने पर सब को grinder में डाल कर smooth paste बना लीजिए।
  7. अब इसमें onion and coriander leaves को  fine chop करके  mix कर लीजिए।
  8. अब इस mixture की छोटी-छोटी टिक्की बना लीजिए।
  9. Butter and ghee को अच्छे से mix कर लीजिए।
  10. एक frying Pan लीजिए।उसे ghee, butter mixture से अच्छे से grease कीजिए।
  11. अब इसमें कबाब की टिक्कियों को उलट-पलट कर करारी (crispy)सेंक लीजिए।
गरमागरम कबाब को आप, onion ring, mint chutney, coriander chutney, Tomato sauce, के साथ  serve कर सकते हैं।
केले के कारण कबाब अन्दर से बहुत soft और चने की दाल होने से बाहर से खुसखुसा (crispy) रहता है।
इसके कारण यह बहुत yummy लगता है।


Note :
  • Grinding करते समय bay leaf and black cardamom का छिलका हटा  दीजियेगा।
  • खड़े गर्म मसाले, लहसुन और अदरक  की quantity आप अपने taste के according कम या ज्यादा कर सकते हैं।
अब कबाब की सोंधी खुशबू आपके घर से भी आएगी,  तो बस मज़े लीजिए, कबाब के, वो भी बिना इस डर के कि कहीं non veg mix ना हो।

Tuesday, 10 December 2019

Tip : Solving Double chin naturally


जब हम young होते हैं, slim रहते हैं। But जब mature होने 
लगते हैं, तो weight gain से तो परेशान रहते ही हैं, पर double chin से और भी ज्यादा।


आप naturally slim कैसे हो सकते हैं, ये तो आपको Reducing weight naturally tip से पता चल ही गया है।

आइये अब आपकी दूसरी problem, double chin का भी natural solution इस tip में बता देतें हैं।



Solving Double chin naturally 


Tip 1.


Ingredient


Egg white – 1tsp

Honey – 1tsp

Milk – 2tsp


Method :

  • सब को अच्छे से mix कर लीजिये
  • फिर उसे chin से neck तक apply कीजिये।
  • 10 min. के बाद clean कर लीजिये।
  • 4-6 दिन में आपको बहुत अच्छा result दिखने लगेगा।

Note :

अगर आप vegetarian हैं, तो egg white की जगह gelatine use कर सकते हैं।

Tip 2.

आप sugar free chewing gum को chew करेंगे, तो उससे भी बहुत अच्छे results मिलते हैं।

तो बस इन tips को follow कीजिये और double chin की problem से free हो जाइए और फिर से slim and sharp jawline पाइये। 


Note :

जब आपकी pics click हो रही हो, तो ध्यान दीजिएगा, face नीचे मत झुकाया कीजिये, उससे double chin और prominent लगती है।    

Monday, 9 December 2019

Poem : फैशनेबल नारी


आज कल की शीत लहरी में भी शादी-विवाह के आयोजनों में फैशनेबल नारियों के परिधान पर हास्य की मीठी फुहार


फैशनेबल नारी 





आई जब से शीत सुहानी,
निकली पुरुषों की कोट, शेरवानी
पर हमारी फैशनेबल नारी,
पहने अभी भी झींनी साड़ी,
सोच-सोच शीत का, बुरा है हाल
नारी कैसे है, इतनी कमाल?
उम्र भले हो, पचपन की इनकी,
दिखना चाहें सोलह साल,
वो क्या जाने, अन्दर अन्दर
नारी भी कितना ठिठुरती है, 
सोलह साल की दिखने के लिए,
जतन वो कितने करती है,
दिखावे को ही, गर्म वस्त्र बनाती
दिखावे से ही शीत बचाती है,
लेकिन वापस घर पहुंँचकर, 
छींक छींक मर जाती है।