Wednesday, 25 May 2022

Recipe: Bread Malai Roll

इस summer vacation के लिए, आप को एक, Chaat item, Rice Papdi Chaat और एक snacks item, Semolina cheese balls बता चुके हैं और आज आप को एक बहुत ही yummy, tasty & easily prepare होने वाली मिठाई बताने जा रहे हैं।

यह इतनी tasty है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबको बहुत पसंद आएगी और कोई भी एक खाने के बाद दूसरी मांगे बिना नहीं रहेगा। 

यह मिठाई इतनी easy है कि आप perfect chef हो या beginner, पर यह मिठाई आप perfect ही बनाएंगे।

साथ ही इस easily prepare होने वाली मिठाई के ingredients भी easily available हो जाते हैं। 

आप ने छेना मलाई रोल बहुत बार खाया होगा, शाही टोस्ट भी बहुत बार खाया होगा। तो हमारी आज की recipe इनसे मिलती हुई, पर फिर भी अपना अलग स्वाद लिए हुए है।

तो चलिए आप के लिए इसकी recipe share कर देते हैं। 

For 16 pieces :

ब्रेड मलाई रोल



Ingredients :

Bread - 8 slices (medium sized sandwich bread) 

Full cream milk - 450 ml. for छेना

Full cream milk - 500 ml. for रस (thickened creamy milk) 

Lemon - 1

Fresh Malai - 1 bowl 

Vanilla custard powder - 1½ tsp.

Green cardamom powder -  1½ tsp.

Chopped dry fruits (Almonds, Cashews and Pistachios) - 2 tbsp.  

Sugar - 150 gm. 

Sugar powder - 3 tsp.


Method :

  1. 450 ml. दूध में नींबू डालकर उसे फाड़ लीजिए।
  2. फटे दूध को muslin cloth में डालकर छेने से पानी निकलने के लिए रख दीजिए।
  3. एक bowl में थोड़े से दूध में custard powder घोल लीजिए।
  4. 500 ml. दूध में चीनी और मलाई डालकर उसे गाढ़ा होने के लिए gas पर high flame पर रख दीजिए। 
  5. दो उबाल आ जाने पर 10 minutes के लिए, slow flame पर बीच-बीच में चलाते हुए गाढ़ा कीजिए।
  6. अब दूध में custard powder solution को चलाते हुए डालिए।
  7. एक उबाल high flame पर कर दे दीजिए। दूध में थोड़े से chopped dry fruits डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।‌‌
  8. इसमें से ½ cup दूध छोड़कर बाकी दूध ठंडा होने के लिए रख दीजिए। 
  9. छेने से जब पूरा पानी निकल जाए तो छेने को plate में डालकर, हथेली से, soft and smooth होने तक rub कीजिए।
  10. Soft and smooth छेने में, पिसी हुई चीनी, छोटी इलायची पाउडर और कुछ chopped dry fruits डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। 
  11. छेने के आठ टुकड़े कीजिए और उससे, Bread के एक side की equal length वाले 8 rolls बना लीजिए।
  12. अब Bread slice लीजिए, उसके brown sides, trim कर लीजिए।
  13. जो ½ cup lukewarm दूध था, उसे चम्मच में लेकर bread पर थोड़ा-थोड़ा डालकर, bread moist कर लीजिए। 
  14. Moist bread पर छेने का roll रखकर, bread roll कर लीजिए। 
  15. Roll को थोड़ी देर तक हाथों से roll करते रहें जिससे roll खुले नहीं। ऐसे ही सारे rolls बना लीजिए।
  16. अब इन rolls को बीच में से cut कर लीजिए। जिससे rolls, proper size के हो जाएं।
  17. अब इन rolls को किसी गहरे और चौड़े utensil में रख दीजिए और इसके ऊपर गाढ़े और ठंडे किए गए दूध को डालकर, set होने के लिए 1 hour के लिए refrigerator में रख दीजिए।
  18. Serving करते समय, बचे हुए chopped dry fruits से garnish कर दीजिए। 

चलिए यह tasty मिठाई, बिल्कुल perfect बने, इसके लिए tips and tricks भी बता देते हैं।


Tips and Tricks :

  • Bread के sides ज़रुर से निकाल दीजिएगा, क्योंकि उसके रहने से मिठाई का taste अच्छा नहीं आएगा।
  • इन sides को grind करके, आप किसी भी snacks में use कर सकते हैं।
  • Bread पर lukewarm milk डालने से bread  moist हो जाती है, जिससे perfect rolls बनते हैं और वो serving के time खुलते नहीं हैं।
  • आप चाहें तो छेने की जगह, fresh paneer भी ले सकते हैं।
  • दूध में मलाई और custard powder इसलिए डाला था कि दूध जल्दी गाढ़ा और creamy हो जाए। 
  • अगर आप के पास custard powder या मलाई नहीं है तो आप इसके बिना भी गाढ़ा और creamy दूध तैयार कर सकते हैं, बस उसमें time ज़्यादा लगेगा। 
  • अगर आप, मलाई और custard powder नहीं डाल रहे हैं तो एक cup दूध ज़्यादा लीजिएगा।
  • आप इसमें केसर भी डाल सकते हैं। उससे taste and colour enhance हो जाता है।
  • अभी बहुत गर्मी है, और केसर गर्म होता है, इसलिए हमने custard powder use किया है। इससे दूध में taste and colour enhance हो जाता है, साथ ही दूध जल्दी गाढ़ा भी हो जाता है।
  • Custard powder, सिर्फ 1½ tsp. ही डालना है, जिससे दूध में tasty flavour तो आए, पर custard का prominent taste नहीं आए।
  • इसे serve करने से पहले atleast 1 hour के लिए refrigerator में ज़रुर से रख लीजिएगा, जिससे bread thickened and creamy milk को अच्छे से absorb कर लें।
  • Thickened milk, sufficient amount में होना चाहिए, जिससे bread के absorb करने के बाद भी उसमें thickened and creamy milk का amount बचा रहे।
  • उसके लिए आप थोड़ा सा thickened and creamy milk, serving के time डालें।
  • Rolls को ऐसे बर्तन में रखिएगा कि वो एक-दूसरे पर चढ़े नहीं और साथ ही उस पर जब thickened and creamy milk डालें तो दूध बहकर निकल ना जाए।

इसको एक बार ज़रूर से बनाएं, एक बार खाने के बाद सबको इतना पसंद आएगा कि आप खुद बार-बार बनाएंगे।

Tuesday, 24 May 2022

Recipe: Semolina cheese balls

बच्चों की छुट्टियांँ, special हो जाएं, इसलिए आप को आज एक और healthy and tasty recipe share कर रहे हैं।

इसको खाने के बाद, बच्चे खुशी से झूम उठेंगे और आप भी healthy खिलाकर बहुत खुश रहेंगी।

तो चलिए और पहेली नहीं बुझाते हैं और आप को इसके बनाने की recipe बताते हैं।

सूजी चीज़ बाॅल्स 



Ingredients :

Semolina (Suji) - 1 cup 

Cheese - slices (6), or shredded 100gm.

Finely chopped onion - 1

Finely chopped capsicum - 1 

Tomato ketchup - 1 tbsp.

Salt - as per taste

Kashmiri mirch - ¼ tsp.

Milk - ½ cup

Malai - 1 tsp.

Garlic - optional 


Method :

  1. सूजी में नमक, मिर्च पाउडर, दूध व मलाई डालकर dough prepare कर लीजिए।
  2. अब इसे 15 min. के लिए rest करने छोड़ दीजिए।
  3. Chopped onion and capsicum में tomato ketchup और चुटकी भर नमक मिलाकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  4. अगर आप cheese slice ले रहे हैं तो उसके 1X1 इन्च के टुकड़े काट लीजिए।
  5. अब सूजी के dough की एक बार फिर से अच्छे से kneading (आटा सानना) कर लें।
  6. अगर आटा ज़्यादा tight लगे तो, पानी डालकर पूड़ी बनाने जैसा soft कर लीजिए। 
  7. सूजी के आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
  8. लोई को हल्का सा बेल लें, उसमें बीचों-बीच में onion capsicum mixer and cheese को रखकर balls बना लीजिए।
  9. इसी तरह से सारी balls ready कर लीजिए, और इन्हें freezer में रख दीजिए।
  10. Serving करने के 10 minutes पहले, निकाल कर इन्हें घी में golden brown (crispy) होने तक deep fry कर लीजिए।

Semolina cheese balls are ready to serve...

You can serve it with Tomato ketchup or Schezwan Sauce also.

Perfect cheese balls के लिए इन tips and tricks को ज़रुर याद रखिएगा। 


Tips and Tricks :

  • अगर आपकी सूजी ज़्यादा मोटी हो, तो उसे mixer grinder jar में डालकर थोड़ा महीन पीस लें।
  • आप onion and capsicum mix में ketchup ज़रुर से डालें, इसके चार फ़ायदे हैं।
  • 1. ज़्यादा tasty लगता है।
  • 2. और juicy हो जाता है।
  • 3. Onion and capcicum की binding हो जाती है, इससे filling इधर-उधर से नहीं निकलती है।
  • 4. यह अपने आप में complete हो जाता है, इसके संग किसी भी sides की requirement नहीं रहती है।
  • आप ketchup का flavour अपने taste के  according, tomato ketchup, hot and sweet, Schezwan या जो भी आप को पसंद हो, उसे mix कर सकते हैं। 
  • सूजी dough soft ही रखें, इससे ball का proper shape आता है।
  • अगर आप onion नहीं खाते हैं तो आप इसे avoid कर सकते हैं।
  • Freezer में रखने से balls ठंडी हो जाती हैं तो fry करने पर cheese balls से बाहर नहीं निकलता है।
  • आप चाहें तो केवल cheese की filling रख सकते हैं, पर तब यह कम tasty लगेगा। 
  • Cheese का amount अच्छे से रखिएगा, क्योंकि यही recipe का key ingredient है।
  • Serving के time, balls तुरंत ही serve कीजिए, गर्म होने पर cheese ज़्यादा tasty लगता है क्योंकि, अगर एक बार balls ठंडी हो गईं, तो cheese का taste अच्छे से नहीं आएगा। 
  • Cheese के बिना, इन balls की कोई value नहीं है।
  • इसे आप, breakfast, snacks and parties में serve कर सकते हैं।

तो चलिए, आज ही इसे बनाकर, बच्चों की summer vacation को और special करते हैैं।

Saturday, 21 May 2022

Recipe : Rice Papdi Chaat

बच्चों की छुट्टियांँ शुरू हो गई हैं तो अब वो आप से tasty and special dishes बनाने की demand करेंगें। 

पर गर्मी इतनी ज़्यादा पड़ रही है, कि कुछ भी बनाने से पहले कई बार यह सोचना पड़ेगा कि dish tasty होने के साथ healthy भी हो। जिससे इतनी गर्मी में उसे खाकर कोई बीमार नहीं पड़े। 

अरे! पर आप को क्या चिन्ता, जब आप Shades of Life के साथ हैं।

तो चलिए आप के इन सारी problem को एक-एक करके solve करते हैं।

गर्मी है तो, ठंडे-ठंडे दही की dish हो तो क्या बात है!

दही के साथ खट्टी-मीठी चटनी भी हो, तो चार चांद लग जाते..

नहीं, नहीं...हम खस्ता कचौड़ी, दही भल्ले की बात नहीं कर रहे हैं।

बात कर रहे हैं पापड़ी चाट की...

ओह! उस पापड़ी चाट की बात नहीं कर रहे हैं, जो आप अब तक खाते थे। मैदे की बनी हुई... हम भी जानते हैं, ज़्यादा मैदा खाना healthy नहीं होता।

नहीं बाबा, आटे की भी नहीं...

जानते हैं भाई, बच्चे उसे खाना तो दूर, छूने तक के लिए ready नहीं होते हैं।

तो हम किसकी बना रहे हैं?

चावल के आटे की...

यह tasty, crispy and healthy होती हैं। साथ ही बच्चे इसे बहुत शौक से खाते हैं और आप को भी उन्हें इसे खिलाने में कोई problem नहीं होगी क्योंकि यह healthy and light recipe है।

चावल की पापड़ी चाट



Ingredients :

Rice flour - 1 Cup

Boiled potato - 1 Big in size

Cornflour - ¼ Cup 

Salt - as per taste

Chilli flakes - as per taste 

Clarified butter (ghee) - for frying


Method :

  1. उबले आलू को कद्दूकस कर लीजिए।
  2. फिर कद्दूकस किए हुए आलू को mixer grinder के jar में डाल दें, ¼ cup पानी डालकर महीन पीस लें।
  3. इस पिसे हुए आलू में 1½ tbsp. घी, चावल का आटा, corn flour, salt & chilli flakes डालकर smooth dough prepare कर लीजिए। 
  4. 10 min. के लिए, rest करने के लिए रख दीजिए। 
  5. अब इस dough से बड़ी-बड़ी लोई तोड़ लीजिए।
  6. लोई की बड़ी सी रोटी बेल लें।
  7. अपनी पसंद के आकार के अनुसार, इसे काट लीजिए।
  8. अब इन पापड़ी पर fork या चाकू से गोद लें, जिससे तलने पर पापड़ी, पूड़ी के जैसे नहीं फूले।
  9. कड़ाही में घी गर्म कर लीजिए।
  10. इसमें चावल की पापड़ी को डालकर, golden brown होने तक सेक लीजिए।

अब इन पापड़ी पर दही, खट्टी और मीठी चटनी, काला नमक, भुना जीरा और chilli flakes डालकर serve करें। Crispy, tasty Rice Papdi Chaat is ready for serve.

Creamy Curd (Yogurt) and Mithi ChutneyRaw mango and mint ki chutney के लिए, click करें। 

यह पापड़ी बहुत crispy and tasty होती है। आप चाहें तो इसकी चाट ना बनाकर, ऐसे ही tea time में भी खा सकते हैं।

आइए कुछ tips and tricks भी हो जाएं।


Tips and Tricks :

  • Dough prepare करने के लिए चावल का आटा ही लीजिए। चावल पीस कर बनाने में dough गीला हो जाएगा।
  • Dough prepare करने में, पानी डालने की ज़रूरत नहीं है। अगर आप को लगे कि dough ज्यादा tight हो रहा है, तो थोड़ा- थोड़ा पानी डालकर ही smooth dough बनाएं।
  • पानी का अंदाज सही होना ज़रूरी है, क्योंकि चावल का आटा बहुत जल्दी गीला हो जाता है।
  • यह पापड़ी, चावल के आटे से बनती है, इसलिए healthy and light होती है।
  • चावल का आटा होने के कारण, पापड़ी बहुत crispy बनती है।
  • पर ध्यान रखिएगा कि आलू भी ज़रुर से mix करना है। इसके कारण ही पापड़ी, mouth melting बनती है।
  • केवल चावल का आटा लेने पर, पापड़ी hard बनेगी।
  • पापड़ी को fork से ज़रुर से गोद दीजिएगा। अगर वो पूड़ी जैसी फूल गई, तो crispy and tasty नहीं बनेगी।
  • आप चाहें तो घी की जगह olive oil or refined oil भी use कर सकते हैं।
  • यह बहुत crispy and tasty बनती है। ठंडी होने पर आप इसे airtight container में रखकर 1 week तक winter में और 4 days summer में use कर सकते हैं।

तो सोचना क्या है, जल्दी ही बनाएं और परिवार में सबको खुश कर दीजिए 😊