Saturday, 19 October 2024

Article. : करवाचौथ पर चांद

कल करवाचौथ का पवित्र पावन व्रत है, जो कि हर सुहागिन महिलाओं का सबसे पसंदीदा व्रत है। 

इस व्रत में जितनी स्त्रियों के सतीत्व का तेज है, उतनी ही चंद्रमा की शीतलता।

जितना दिनभर के निर्जल व्रत का सब्र है, उतनी ही रात्रि में चंद्रोदय की बेसब्री।

अपने आप में अनोखा, अनूठा, निराला।

एक ऐसा व्रत, जिसका जितना इंतज़ार स्त्रियों को रहता है, उतना ही पुरुषों को भी।

आप कहेंगे कि स्त्रियों का समझ आता है, पर पुरुषों को क्यों?

क्योंकि उस दिन, उनकी प्रियसी, उनकी पत्नी सोलह श्रृंगार में सजी हुई उनके प्रेम से डूबी हुई, उनकी ओर निहारती है और इस रुप को देख कर उनका अपनी पत्नी पर अत्यधिक नेह आना स्वाभाविक है और ऐसे व्रत का इंतजार करना भी...

चलिए देख लेते हैं पूजा का क्या मुहूर्त है और किस शहर में किस समय चंद्रोदय होगा।

करवाचौथ पर चांद

1. Date (तिथि) :

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत 20 October रविवार के दिन रखा जाएगा। इस बार कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 20 October को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से लेकर 21 October सोमवार को प्रात: 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। करवा चौथ व्रत के लिए चतुर्थी तिथि में चंद्रोदय होना जरूरी है। अतः व्रत 20 October को ही रहेगा।


2. Auspicious Time (मुहूर्त) :

इस बार करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 46 मिनट से शुरू है, जो शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। 

इस तरह से उस दिन व्रती महिलाओं को पूजा के लिए केवल 1 घंटा 16 मिनट का ही शुभ समय प्राप्त होगा।

इस वर्ष करवा चौथ का चांद कब निकलेगा,  

करवा चौथ के व्रत में व्रती महिलाओं को चांद के निकलने की प्रतीक्षा करनी पड़ती है क्योंकि कृष्ण पक्ष का चंद्रोदय देर से होता है।

इस साल करवा चौथ पर चांद शाम को 7 बजकर 54 मिनट पर निकलेगा। 

शाम 07:54 बजे से चंद्रमा की पूजा होगी और अर्घ्य दिया जाएगा।


3. Moonrise Timings (चंद्रोदय का समय) :

  • Delhi - 8:15 PM
  • Ghaziabad - 8:11 PM
  • Gurugram - 8:16 PM
  • Noida - 8:14 PM
  • Faridabad - 8:04 PM
  • Chandigarh - 7:54 PM
  • Mumbai - 8:37 PM
  • Pune - 8:34 PM
  • Aurangabad - 8:25 PM
  • Kolkata - 7:24 PM
  • Patna - 7:29 PM
  • Lucknow : 7:44 PM
  • Vadodara : 8:27 PM
  • Kanpur : 7:47 PM
  • Prayagraj : 7:43 PM
  • Jaipur : 8:05 PM
  • Jodhpur : 8:18 PM
  • Udaipur : 8:19 PM
  • Amritsar : 7:55 PM
  • Indore : 8:15 PM
  • Bhopal : 8:08 PM
  • Jabalpur : 7:57 PM
  • Ahmedabad : 8:28 PM
  • Dehradun : 7:46 PM
  • Shimla : 7:47 PM
  • Srinagar : 7:47 PM
  • Jammu : 7:51 PM
  • Chennai : 8:43 PM
  • Bengaluru : 8:20 PM
  • Ranchi : 7:53 PM

Friday, 18 October 2024

Recipe: Indian Protein Shake

आजकल सब लोग बहुत ज्यादा diet conscious होते जा रहे हैं। जिनमें बहुत से youngsters तो calories count करके ही खाना खाते हैं।

Gym जाना तो जैसे लोगों को life की necessity लगने लगी है, healthy life lead करने के लिए शायद कुछ हद तक यह सब सही भी है...

चलिए आप जो भी करें, healthy रहें, यह important है।

जो लोग Gym जाते हैं, उनके लिए protein shake बहुत ज़रूरी होता है।

Market में बहुत सी variety के protein shake available भी हैं।

लेकिन अगर आप सचमुच health conscious हैं तो protein shake, ऐसा पीजिए जो सचमुच आपको healthy रखने में सक्षम हो।

आज इसी का ध्यान रखते हुए, हम ऐसे protein shake की recipe, share कर रहे हैं, जो बहुत easily and instantly prepare हो जाता है। 

साथ ही एक बात और बता दें, कि इससे healthy और tasty protein shake, कोई और हो ही नहीं सकता है। 

क्योंकि मेरे मायने में, healthy and tasty recipes, सबसे अच्छी, India की ही होती हैं...

Indian Protein Shake

A) Ingredients : 

  • Roasted gram - 50 gm.
  • Milk - 1 glass 
  • Banana - 1
  • Dates - 2 
  • Jaggery - 1 tsp.


B) Method :

  1. भुने चने को महीन पीस लीजिए।
  2. अब इसमें दूध, केला, खजूर और एक चम्मच गुड़ डालकर shake बना लीजिए।

Indian protein shake is ready to serve.


15 दिन के regular use से ही आप को पता चल जाएगा कि यह कितना effective है। 

आप अपने taste के accordingly, ingredients की quantity को vary कर सकते हैं।

और आप को यह भी बता दें कि यह shake न‌ केवल protein rich है, बल्कि यह, protein के साथ-साथ  iron, calcium rich shake भी है, in other words, complete shake।

तो बस सोचना क्या है, अब अपने Gym के plan में इस Indian protein shake को शामिल कर लीजिए और healthy रहिए। 

Stay healthy and fit 😊

Tuesday, 15 October 2024

Article : सही फैसला

सही फैसला 



भारत के अनमोल रत्न, रतन नवल टाटा जी का निधन हो गया, जो कि एक सफल उद्योगपति, महादानी, पथ-प्रदर्शक, और महान देशभक्त थे।

हमने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक article लिखा था 'अनमोल रतन' 

जिसमें उनके कथनों का भी जिक्र किया था या यूं कहें कि उनके जीवन मूल्यों का जिक्र किया था। यह उनके वो जीवन मूल्य थे, जो उन्होंने अपने जीवन में साक्षात जिए थे।

उन्हीं में से एक था 👇🏻

"सही फैसले लेने में मैं विश्वास नहीं करता"

रतन टाटा जी का कहना था कि, मैं सही फैसले लेने में विश्वास नहीं करता। मैं फैसले लेता हूं और फिर उन्हें सही साबित कर देता हूँ...

उनके इस कथन ने हमारे दिल को बहुत गहरे तक छूआ। यह एक ऐसा कथन है कि, जिस किसी ने इसे अपना लिया, वो सफल अवश्य होगा...

आइए उनके इस कथन को उनकी करनी के दृष्टांत से समझते हैं।

बात तब की है, जब Tata ने अपनी पहली Car, Tata Indica launch की थी और 1998 में बनी, यह पहली स्वदेशी कार भी थी।

But रतन टाटा जी का car manufacturer का plan बहुत successful नहीं रहा और TATA की car नहीं चली, रतन टाटा ने सोचा कि car बनाने वाली units को sell कर देते हैं। अमेरिका में Ford company संग बात आगे बढ़ी...

ज़ब बात final होनी थी तो, Ford motor के मालिक Bill Ford, रतन टाटा जी से बोले- ये बचपना करने की क्या जरूरत थी, कि कार बनाने चल पड़े.. (यानि एहसान सा दिखाया Bill Ford ने रतन टाटा पर, मानो वो टाटा की car units खरीदकर कोई एहसान कर रहे हैं)

रतन टाटा वापिस भारत आए और टीम को बोले- हम unit नहीं बेचेंगे बल्कि सुधार करेंगे खुद में....! 

रतन टाटा, अपने अपमान से झल्लाए नहीं, बल्कि उन्होंने अपने unit में सुधार करवाना शुरू कर दिया और 2008-09 आते-आते TATA ने अपने पैर जमा दिए भारतीय कार बाजार में..

फिर एक दिन वो भी आया कि उसी Ford की Land Rover and Jaguar, टाटा ने खरीद ली। आज भारत में Ford नहीं है, उसका बहुत सा सौदा Tata के पास है..!

तो रतन टाटा जी के जीवन के उस कथन से हमें समझ लेना चाहिए कि दौर बदल जाया करते हैं।

बस हमारे प्रयास, हमारी कमियों में सुधार कर उन्हें दूर करने के होने चाहिए..!

एक बार ऐसे भी सोचकर देखिए, जैसे रतन जी ने सोचा, सफलता की सीढ़ियां अपने आप, आपके कदमों के नीचे होगी...


यूं ही नहीं कोई,

सबके दिलों पर,

छा जाता है।

यूं ही नहीं कोई,

सबको अपना,

बनाता है।

सदियों में कोई,

एक ही आता है,

फरिश्ता ऐसा।

जो अपनी जिंदगी,

के बाद भी,

सबको बहुत याद,

आता हो।।