Thursday, 27 February 2020

Short Stories : स्वार्थी

स्वार्थी

सिया पाँच भाई बहन में तीसरे नम्बर की थी। ज़िन्दगी बहुत हँसी-खुशी से चल रही थी। पर सिया अभी मात्र 16 साल की थीऔर माँ ने बिस्तर पकड़ लिया।

बाकी सब की ज़िंदगी अपनी रफ़्तार से चलती रहीपर सिया की ज़िंदगी वहीं थम गयी। वो दिन रात माँ की सेवा में लगी रहतीजिस कारण वो बहुत पढ़ भी नहीं पाती थी।

साल गुज़रते गएएक-एक करके सभी भाई-बहन की शादी हो गयीगृहस्थी हो गयीसब उसमें रम गए। अब तो पापा भी retire हो गए थेवो भी सिया पर आश्रित हो गए।

सिया ने एक मामूली सी job join कर लीउम्र भी बढ़ती जा रही थीपर कोई उसके विवाह की नहीं सोच रहा था। माँ-पापा भी अब स्वार्थी हो चले थेक्योंकि सिया के अलावा बाकी बच्चे अपने जीवन में व्यस्त थे। ना कोई भाई-बहन चाह रहे थेकि सिया की शादी होक्योंकि सिया के माँ-पापा के पास होने से वे माँ-पापा की ज़िम्मेदारी से मुक्त थे।

सिया के office में राघव भी job करता थावो सिया को मन ही मन बहुत प्यार करता था।

अपने प्यार का राघव ने सिया से कभी इज़हार नहीं किया थाजबकि सिया जानती थीकि राघव उसे बेहद चाहता है। पर सिया कभी माँ-पापा से ऊपर उठकर अपने बारे में सोच ही नहीं पाती थी। 

एक शामसिया अपने पापा के साथ बाज़ार से कुछ सामान लेने गयी थी। वहाँ दुकानदार से कुछ बहस हो गयीबात इतनी बढ़ी कि वो सिया की इज्ज़त पर बन आईदुकानदार और उसके साथीसिया की ओर बढ़ने लगे। पापा में इतना सामर्थ्य नहीं थाकि वो कुछ रोक पाएँ।

तभी ना जानेकहाँ से राघव आ गयाऔर उसने ना केवल सिया को उन गुंडों से बचायाबल्कि उन्हें सुरक्षित घर भी छोड़ गया।

आज पहली बार सिया को लगाउसे अपने future और protection के लिए राघव का हाथ थाम लेना चाहिए। उसने अपने मन की बात राघव को बता दीपर साथ ही यह भी बताया कि उसे अपने माँ-पापा की बहुत चिंता है।

राघव बोलातुम्हारा यह फैसला तुम्हें कभी गलत नहीं लगेगा।

सिया और राघव का विवाह हो गयापर उसकी शादी में घर से कोई शामिल नहीं हुआसब सिया को स्वार्थी बोल रहे थेक्योंकि कोई चाहता जो नहीं थाकि सिया शादी करे।

राघव ने शादी के बादअपना वादा निभायाअब से वो भी सिया के माँ-पापा का बहुत ध्यान रखता था। राघव को ऐसा करते देखकर सारे भाई-बहन फिर से अपने कर्तव्य से मुक्त हो गए।

चंद सालों बाद पहले माँफिर पापा भी इस दुनिया को छोड़ गए।पर आज सिया अकेले नहीं थीअसुरक्षित नहीं थी। आज उसके साथ सच्चा प्रेम करने वाला जीवन साथी थाजिसने अपने सारे वादे पूरे किए थे।

वो सोच रही थीअगर उस दिन वो थोड़ी स्वार्थी ना होतीतो आज वो अकेली भी होती और असुरक्षित भी। 

Wednesday, 26 February 2020

Kids' Story: Advay the Hero: एहसान


Advay the Hero: एहसान



Advay के class में रोहन भी पढ़ता था, वो बहुत ही मस्त स्वभाव का था। पर आज वो बहुत दुखी था। 

जब interval हुआ था, तो सारे बच्चे अपना Tiffin box निकाल कर अपने साथ लायी चीज़ें खाने लगे। 


रोहन ने भी अपना tiffin निकाला, उसे थोड़ा सा खोला, फिर बंद कर दिया। कुछ देर बाद वो पानी पीने चला गया।

Advay उसे बहुत देर से देख रहा था, उसे समझ नहीं आ रहा था, कि रोहन आज इतना दुखी क्यों है? और वो tiffin finish क्यों नहीं कर रहा है?

उसने रोहन की seat पर जाकर देखा, उसका tiffin खाली था।

ओह! तो रोहन इसलिए दुखी था। उसने अपने सारे दोस्तों से बात की।

थोड़ी देर बाद रोहन लौट आया, वो अपना lunchbox अंदर रखने लगा। पर वो उसे भारी लगा।

उसने खोलकर देखा, उसमें बहुत तरह की चीज़ें रखीं थीं। रोहन इधर-उधर देखने लगा, तो उसने पाया, कि सभी के tiffin में उतनी सारी तरह की चीज़ें थीं।

रोहन यह देखकर रोने लगा, उसे रोता देखकर, advay और सारे friends उसके पास आ गए।

अरे रोहन, तुम क्यों रो रहे हो? एक बच्चे ने पूछा?

वो बोला, मेरे पापा tour पर गए हैं, और mumma की तबीयत खराब है, इसलिए मैं आज tiffin में कुछ नहीं लाया था।

सुबह भी कुछ खाकर नहीं आया था, मुझे बहुत ज़ोर से भूख लग रही थी।

शर्म के कारण मैं किसी से कुछ माँग भी नहीं रहा था, और भूख मिटाने के लिए पानी पीने गया था। जब लौटकर आया, तो मैंने देखा, कि मेरा tiffin भरा हुआ है।

तो तुम रो क्यों रहे हो?

मुझे ये समझ नहीं आ रहा है, कि मेरी help किसने की? क्योंकि सबके tiffin में एक जैसी ही चीज़ें हैं।

Advay बोला, रोहन तुम हमारे friend हो, हमने help की है, एहसान नहीं किया। तो तुम्हें जानने की जरूरत नहीं है, कि किसने help की। आज तुम्हारी वजह से हम सारे friends की भी party हो गयी।

रोहन नहीं जान सका, कि किसने help की है। पर बाकी सारे friends को पता था, कि advay के कारण ही रोहन का tiffin भर गया था। बाकी आज सबने यह भी जाना था, कि आप किसी की मदद उस पर बिना एहसान किए भी कर सकते हैं।

Tuesday, 25 February 2020

Tip : Solution for Pigmentation


अपनी एक viewer की demand पर आज  Pigmentation की problem के Solution पर tip share कर रहे हैं , I Hope इससे जिन्हें भी ये problem है, सबको relief मिलेगा। 


  
Solution For Pigmentation 



What is Pigmentation ?

Pigmentation, Skin  पर पड़ने वाले काले धब्बों और कहीं-कहीं से skin का रंग dark  होने  को कहते हैं। इसे hyper Pigmentation भी कहा जाता है। किसी के चेहरे पर इसके निशान छोटे होते हैं, तो किसी के काफी बड़े। वैसे, ये हानिकारक नहीं होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह medical problem  के symptom  भी हो सकते हैं। इससे त्वचा unhealthy दिखाई देती है।

Type of Pigmentation

यह दो प्रकार का होता है, hypo Pigmentation और hyper Pigmentation hyper Pigmentation त्वचा की एक normal problem है। इसमें skin के एक हिस्से का रंग बाकी हिस्से से गहरा हो जाता है। साथ ही साथ skin पर धब्बे भी पड़ जाते हैं। आमतौर, पर यह एक common problem है। इसका सबसे बड़ा कारण होता है, skin में melanin का level बढ़ जाना।

 Causes of pigmentation

Pigmentation होने के कई कारण होते हैं, जैसे Heredity symptom, अधिक समय तक धूप में रहना, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करना आदि। वहीं skin treatment और hair dryer के अनियमित इस्तेमाल से भी यह परेशानी बढ़ जाती है।

How to Treat pigmentation

 Pigmentation से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप धूप से बचकर रहें। धूप में निकलने से पहले Good quality की 30 mpf or 50 mpf वाली Sunscreen लगाएं।

Home Remedies for Pigmentation

Coco Butter
Coco butter, skin को naturally nourish करके नर्म बनाता है, और निखारने में सहयोग करता है। साथ ही Pigmentation को दूर करने के लिए इसे दिन में तीन बार इस्तेमाल करना चाहिए।
Raw Potato
Pigmentation से राहत पाने के लिए कच्चा आलू भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कच्चा आलू हमारी त्वचा के लिए पोषक होता है। इसे छीलकर skin पर मलने से Pigmentation में राहत मिलती है।
Lemon and Honey
नींबू और शहद का combination, skin को बेदाग बनाने का बेहद कारगर उपाय है। जहां चेहरे के दाग-धब्बे हटाने का काम नींबू करता है, तो वहीं शहद त्वचा में कसाव प्रदान कर प्राकृतिक पोषण देता है। Pigmentation को दूर करने के लिए नींबू और शहद के mixture को 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। अब चेहरा धो दें।

अगर आपको तब भी relief ना मिले, तो आप doctor से consult करें।