Thursday, 1 October 2020

Tips : Hair Straightening Naturally

 

Hair Straightening Naturally


बहुत से लोगों को अपने बालों को straight करने का बहुत शौक होता है। बाल straight कराने के लिए straightening irons or chemical products, use किए जाते हैं।

पर straightening heat or chemicals के बार-बार use होते रहने से hair weak and dull होते जाते हैं। साथ ही hair loss भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

इसलिए आज हम आपको  hair straightening की 3 natural process बता रहे हैं।

जिससे आप का शौक भी पूरा हो जाएगा और बाल भी healthy रहेंगे।

1. Coconut milk and Lemon Juice 

Coconut milk बालों‌ को nourish and soft करता है. इसमें saturated fats पाये जाते हैं जो emollients provide करता है। इसमें acidic nature भी पाया जाता है, जो scalp में acid-alkaline balance को restore करता है।


Lemon juice बालों में clean and straightening effect देता है, साथ ही आपके बालों के luster को बढ़ा देता है।

Ingredients

Lemon

Coconut milk

Method:  1tbsp. lemon juice को ½cup fresh coconut milk में mix करके इसे बालों में apply कीजिए। 

½ hour के लिए छोड़ दीजिए, फिर mild shampoo से बालों को धो लें। 

2. Regular hot oil treatment

Hot oil therapy से बालों में oil अच्छे से absorb होकर better results देता है। जिसमें बाल ज्यादा smooth and straight होते हैं।

Ingredients

Coconut oil

Hot water

Towel

Method: Coconut oil को heat करके बालों में apply कर लीजिए। फिर towel को hot water में dip करके squeeze कर लीजिए, जिससे towel hot and dry रहे। अब towel को turban की तरह 5 minutes के लिए wrap कर लीजिए। 

Hot towel process को 3 or 4 times, repeat कर लीजिए।  Mild shampoo से wash कर लीजिए। Wide-toothed side से combining कर लीजिए। इसे आप twice a week कीजिए।

3. Milk and Honey 

हमारे बाल keratin protein से बने होते हैं। Milk में जो protein पाया जाता है, वो बालों को strength and volume देने में helpful होता है। साथ ही दूध में मिलने वाला fat, बालों को smooth, soft and straight करता है।

Honey, natural moisturiser है, जो बालों को shine देता है।

Ingredients

Milk

Honey

Method:  1tbsp. Honey को ½ cup milk में mix कर लीजिए। इस solution को spray bottle में भर लें। बालों को shampoo कर लीजिए, फिर इस solution को spray कर के 2 minutes के लिए छोड़ दीजिए। फिर plain water से बालों को rinse कर लीजिए। 


डिस्क्लेमर: यह tip केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Wednesday, 30 September 2020

Stories of Life : रोटी

 रोटी



आज हरिया, फिर से ठेकेदार के पास आया।

हजूर कुछ काम मिल जाता तो बच्चे दो वक्त की रोटी खा लेते।

ठेकेदार बड़ा भला इन्सान था। उसके पास जितने भी मजदूर काम करते थे, वो सभी को बहुत दिनों तक हर दिन के 50 रुपए देता रहा था।

पर स्थिती सम्भल ही नहीं रही थी, तो उसने सबको 200 रुपए देकर गांव लौट जाने को कहा था। इस बात को एक हफ्ता हो चुका था।

हरिया को अपने समाने खड़ा देखकर, ठेकेदार बोला- तू गांव नहीं गया?

पैसे कम पड़ गये थे या कोई बीमार पड़ गया?

नहीं हजूर, आप की किरपा से सब ठीक है।

तो गांव काहे नहीं गये?

का करते हजूर, गांव जाकर? वहां कौन से खड़े खेत हमारी बांट जोह रहे हैं।

हम तो जैसे यहाँ कंगाल, वैसे ही वहाँ भी। वैसे भी वहाँ बहुत सुविधा होती, तो आते ही काहे।

यहां, आप हो हमारे अन्नदाता। जिसने कभी हमें भूखे नहीं सोने दिया, आप को छोड़ कर कैसे चले जाते, माई-बाप?

सब तो चले गए, तुम ही काहे रुके पड़े हो?

कोई नहीं गया हजूर।

क्या कह रहे हो?

सच कह रहा हूं हजूर।

तो इतने दिनों से तुम लोग कर क्या रहे थे, कोई मेरे पास आया क्यों नहीं? तुम लोगों का खाना पीना कैसे हो रहा था?

हजूर, हम में हर रोज़ कोई एक आता था। छुपकर आप को देखकर, आसपास से टोह लेकर जाता था कि कोई काम मिला। क्योंकि बिना काम मिले, हम आप से और ज्यादा पैसा मांगकर आप को नाहक दुःखी नहीं करना चाहते थे।

आज हमाई बारी थी। 

तो तुम आज सामने क्यों आ गये?

हजूर, अभी तक तो आप के दिए पैसों से जैसे तैसे गुजारा कर रहे थे, पर अब बच्चे और बूढ़े भूख से बिलख रहें हैं।

पर हरिया, अब सच में तुम लोगों को देने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है।

तुम लोगों को गांव जाने के पैसे भी, तुम लोगों की मालकिन के गहने बेचकर दिए थे।

नहीं हजूर, पैसे नहीं, काम चाहिए।

कहाँ से लाऊं काम?

हजूर पता चला है कि बहुत सी buliding में मजदूरी का काम चाहिए।

वहाँ औने पौने दाम में काम ले रहे हैं।

हजूर अभी सब चलेगा, दो रोटी, रुखी सूखी भी छप्पन भोग है अभी।

सोच लो, अभी दाम कम करना, हमेशा के लिए का रेट बन सकता है।

हजूर जब सब भूखे मर जाएंगे तो भी तो कुछ हाथ नहीं आएगा। दो रोटी ही सही खाने को तो मिलेगी फिर आगे का आगे देखेंगे।

 ठीक है हरिया, जैसी सबकी इच्छा। मैं बात करता हूं शायद कहीं कुछ मिल जाए।

 4 दिन बाद ठेकेदार ने सबको बुलाया, बोला बड़ा काम मिला है, और पैसा भी ठीक मिल जाएगा। पर सुबह से रात तक काम करना होगा। एक भी छुट्टी नहीं मिलेगी। थककर चूर हो जाओगे।

सब बोले हजूर, अभी बैठकर ज्यादा थकान हो रही है, जब सबको भूख से बिलखता देखते हैं।

काम शुरू हो गया, दिन रात काम चलने लगा। रोज़ रात तक सब थककर चूर हो जाते।

पर अगले दिन, फिर सबको रोटी खाने को मिल जाएगी, यह सोच कर ही रातभर में सब थकान दूर हो जाती।

सबका पूरा-पूरा परिवार काम करता, किसी को भी जल्दी जाने के लिए, कोई बहाना नहीं सूझता।

कुछ महीनों ने सबको रोटी का मोल और काम की महत्ता समझा दी थी।

ठेकेदार को अपने मजदूरों से बहुत प्यार था, इसलिए वो अपनी कमाई के बड़े भाग से आए दिन सबके लिए पूड़ी सब्जी, हलवा बनवाकर बांट देता।

सब बहुत खुश रहने लगे, उनको रोज़ रोटी मिलने की चिंता जो नहीं करनी पड़ रही थी।

Tuesday, 29 September 2020

Articles : World Heart Day ❤️

 World Heart Day ❤️



हमने आज तक ना जाने कितने Days, celebrate किए हैं, तो चलिए आज एक दिन अपने लिए मनाते हैं, आज world Heart Day ❤️ celebrate करते हैं।

आज हम, किसी और की इच्छा से नहीं बल्कि हमारे दिमाग की भी इच्छा से नहीं, बस केवल दिल की इच्छा वाले काम को करते हैं।

फिर वो चाहे पूरे दिन सोने का हो या दिनभर TV देखने का।

पेट भरकर दोस्तों से गप्पे लड़ाने का या yummy yummy खाना खाने का, या ऐसा ही कुछ और करने का.........

आज का दिन बिंदास, अपने दिल के नाम करने का।

साल के 364 दिन तो दिमाग अपनी चलाता है, आज उसकी छुट्टी कर के दिल को गुलजार करने का दिन है।

पर साथ ही इस नाजुक से दिल को लोगों की चुभने वाली बातों से बचाना है, इसको मस्त मगन हो खेलने देते हैं या इसे, इश्क से रुबरु कराते हैं। इश्क केवल साथी से नहीं होता है। वो हर उस से होता है, जो हमें पसंद हो, फिर चाहे वो कोई शख्स, रिश्ता या शौक ही क्यों ना हो।

क्योंकि यह दिल तभी खुश रहता है, जब यह बच्चा हो या अल्हड़ जवानी पर दस्तक देता है। 

तो इसको इससे ज्यादा बड़ा होने ही क्यों दें? वैसे भी संजीदा होने से मिला क्या है, तन्हाई के सिवा।

पर इसको बचाना है, उन निर्मोही BP, Sugar and Cholesterol जैसी कई बिमारियों से भी, जिनके होने से यह हमारे जानदार, शानदार दिल को इस कदर कमजोर कर देता है, कि वो कब अपनों को अलविदा कह देता है, पता ही नहीं चलता है।

 आज world Heart Day ❤️ के celebration में हम अपने दिल को मजबूत करने की राह में ले जाते हैैं, चलिए उसे सशक्त बनाते हैं।

Stay Fit, Stay Healthy.